✦ Current Affairs by Army Study:-
21 January 2026 Current Affairs में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए करंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ होना बेहद आवश्यक है।
Army GD, SSC, Airforce और Navy जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs सरल भाषा और परीक्षा के दृष्टिकोण से तैयार किए गए हैं जिससे अभ्यर्थी नियमित अभ्यास कर सकें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
✦ 21 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. IMF की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025–26 में भारत की अनुमानित GDP विकास दर कितनी है?
A. 6.8%
B. 7.0%
C. 7.3%
D. 7.5%
उत्तर: C) 7.3%
व्याख्या:
- IMF की World Economic Outlook 2026 रिपोर्ट में भारत की वृद्धि दर 7.3% आँकी गई है।
- देश में उद्योगों की बढ़ी हुई मांग और वर्ष की तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के कारण यह वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रश्न 02. हाल ही में ‘Takers Not Makers’ नामक वार्षिक असमानता रिपोर्ट किस संस्था ने जारी की है?
A. ऑक्सफैम इंटरनेशनल
B. UNESCO
C. विश्व बैंक
D. नीति आयोग
उत्तर: A) ऑक्सफैम इंटरनेशनल
व्याख्या:
- यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक के दौरान जारी की गई है।
- इस रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर अमीर–गरीब असमानता बढ़ने की बात कही गई है।
प्रश्न 03. RBI ने किन देशों की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव दिया है?
A. G20
B. SAARC
C. ASEAN
D. BRICS
उत्तर: D) BRICS
व्याख्या:
- RBI ने BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के लिए सुझाव दिया है कि देशों को अपनी डिजिटल मुद्राओं को एक-दूसरे से जोड़ना चाहिए ताकि लेनदेन आसान हो सके।
- इसका मुख्य उद्देश्य डॉलर निर्भरता कम करना और सीमा-पार भुगतान आसान बनाना है।
प्रश्न 04. हाल ही में एशियन बॉक्सिंग काउंसिल का सदस्य किस भारतीय मुक्केबाज़ को बनाया गया है?
A. मैरी कॉम
B. विजेंदर सिंह
C. अमित पंघाल
D. शिवा थापा
उत्तर: B) विजेंदर सिंह
व्याख्या:
- विजेंदर सिंह भारत के पहले ओलंपिक बॉक्सिंग पदक विजेता हैं। इन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पदक जीता था।
- इस नियुक्ति से एशियाई स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी के प्रशासन को और मजबूती मिलेगी।
प्रश्न 05. हाल ही में भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज़ ‘लोकायन-26’ अभियान पर रवाना हुआ है?
A. INS तरंगिणी
B. INS मदेई
C. INS सुदर्शनी
D. INS वेला
उत्तर: C) INS सुदर्शनी
व्याख्या:
- INS सुदर्शनी 10 महीने की लंबी समुद्री यात्रा के लिए रवाना हुआ है जो 13 देशों के 18 बंदरगाहों की यात्रा करेगा।
- इस यात्रा का उद्देश्य भारत की समुद्री विरासत का प्रदर्शन करना और मित्र देशों के साथ अच्छे संबंध बनाना है।
प्रश्न 06. ‘सेल ब्रॉडकास्ट सॉल्यूशन’ के लिए स्कोच पुरस्कार 2025 किसे मिला है?
A. C-DOT
B. TRAI
C. BSNL
D. NIC
उत्तर: A) C-DOT
व्याख्या:
- यह पुरस्कार C-DOT को उसकी स्वदेशी तकनीक के लिए मिला है।
- यह तकनीक आपदा के समय बिना इंटरनेट के मोबाइल पर अलर्ट सन्देश भेज सकती है।
प्रश्न 07. हाल ही में ‘Responsible Nations Index 2026’ में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
A. 10वां
B. 42वां
C. 25वां
D. 16वां
उत्तर: D) 16वां
व्याख्या:
- इस सूचकांक में दुनिया के 154 देशों की जिम्मेदारी और अच्छे शासन की रिपोर्ट है, जिसमें भारत को 16वां स्थान मिला है।
- सिंगापुर इस सूचकांक में पहले स्थान पर है।
प्रश्न 08. कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है?
A. अरावली
B. हिमालय
C. विंध्य
D. सतपुड़ा
उत्तर: A) अरावली
व्याख्या:
- कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान की अरावली पर्वतमाला में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
- सरकार द्वारा जल्द ही इसे ‘टाइगर रिजर्व’ का दर्जा देने की योजना बनाई जा रही है।
प्रश्न 09. हाल ही में ‘दोस्ती-17’ अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित किया गया?
A. भारत–श्रीलंका–थाईलैंड
B. भारत–श्रीलंका–मालदीव
C. भारत–नेपाल–भूटान
D. भारत–मालदीव–मॉरीशस
उत्तर: B) भारत–श्रीलंका–मालदीव
व्याख्या:
- ‘दोस्ती-17’ अभ्यास भारत, श्रीलंका और मालदीव के तटरक्षक बलों (Coast Guards) के बीच होने वाला एक त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
- यह अभ्यास जनवरी 2026 में मालदीव में हुआ।
प्रश्न 10. RPF द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार किस अधिकारी को प्रदान किया गया है?
A. चंदना सिन्हा
B. सुषमा देवी
C. प्रिया वर्मा
D. रेखा शर्मा
उत्तर: A) चंदना सिन्हा
व्याख्या:
- RPF अधिकारी चंदना सिन्हा को 1500 से अधिक बच्चों को तस्करी से बचाने के लिए यह सम्मान दिया गया।
- उन्होंने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत बच्चों के रेस्क्यू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रश्न 11. ‘BIRSA 101’ किससे संबंधित है?
A. ड्रोन तकनीक
B. गेहूं की किस्म
C. जीन थेरेपी
D. अंतरिक्ष मिशन
उत्तर: C) जीन थेरेपी
व्याख्या:
- ‘BIRSA 101’ एक आधुनिक मेडिकल तकनीक है।
- यह सिकल सेल एनीमिया जैसी अनुवांशिक बीमारी को ठीक करती है।
- यह जीन एडिटिंग (CRISPR) तकनीक पर आधारित है।
प्रश्न 12. गणतंत्र दिवस 2026 पर मुख्य अतिथि के रूप में किस देश के राष्ट्रपति के आने की चर्चा है?
A. जापान
B. सूरीनाम
C. अमेरिका
D. ब्राज़ील
उत्तर: D) ब्राज़ील
व्याख्या:
- गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ब्राज़ील के राष्ट्रपति ‘लुईज़ इनसियो लूला दा सिल्वा’ को आमंत्रित किया गया है।
- यह भारत–दक्षिण अमेरिका संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 20 January 2026 Current Affairs Quiz
➞ 19 January 2026 Current Affairs Quiz
ये Daily Current Affairs MCQs खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को गंभीरता से ले रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स की समझ मजबूत होती है साथ ही प्रश्नों को समझने और सही उत्तर चुनने की क्षमता भी विकसित होती है।
यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और Test Series (केवल ₹99) के साथ अपनी तैयारी को एक नई गति दें। बेहतर मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App से जुड़ें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की दिशा में आगे बढ़ें।


2 thoughts on “21 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”