Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 20, 2026

Follow

20 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs :-

20 January 2026 Current Affairs में हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल से जुड़ी अहम खबरों को समाहित किया गया है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए करंट अफेयर्स की मजबूत पकड़ होना ज़रूरी है, क्योंकि यह परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Army Study ने इन Current Affairs MCQs को सरल, सटीक और परीक्षा-उपयोगी ढंग से तैयार किया है। ताकि छात्र प्रश्नों का अभ्यास कर सकें और अपनी तैयारी को एक मज़बूत दिशा दे सकें।


✦ 20 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया?

A. कानपुर
B. जबलपुर
C. नागपुर
D. पुणे

उत्तर: C) नागपुर

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र के नागपुर में यह सुविधा निजी क्षेत्र के सहयोग से स्थापित की गई है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद में आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है।

प्रश्न 02. 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ?

A. जयपुर
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. भोपाल

उत्तर: B) लखनऊ

व्याख्या:

  • इस सम्मेलन में लोकसभा व विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लिया।
  • इसमें विधायी सुधार और संसदीय प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई।

प्रश्न 03. हाल ही में इंडिया ओपन बैडमिंटन 2026 में महिला एकल खिताब किसने जीता?

A. पी.वी. सिंधु
B. ताई त्ज़ु-यिंग
C. आन से-यंग
D. चेन युफेई

उत्तर: C) आन से-यंग

व्याख्या:

  • दक्षिण कोरिया की आन से-यंग ने शानदार खेल दिखाया।
  • यह टूर्नामेंट BWF सुपर 750 श्रेणी का था।

प्रश्न 04. हाल ही में EPFO ने किस माध्यम से निकासी सुविधा शुरू करने की घोषणा की है?

A. AePS
B. UPI
C. नेट बैंकिंग
D. मोबाइल वॉलेट

उत्तर: B) UPI

व्याख्या:

  • EPFO ने घोषणा की है कि अप्रैल 2026 से UPI आधारित भुगतान शुरू होंगे।
  • इससे PF निकासी तेज और सरल होगी।

प्रश्न 05. हाल हुई में हुई राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड बैठक की अध्यक्षता किसने की?

A. भूपेंद्र यादव
B. नरेंद्र मोदी
C. अश्विनी वैष्णव
D. अर्जुन मुंडा

उत्तर: A) भूपेंद्र यादव

व्याख्या:

  • इस बैठक में वन्यजीव संरक्षण प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
  • इसमें विकास और पर्यावरण संतुलन पर गहन चर्चा की गई।

प्रश्न 06. दूसरा ग्लोबल बौद्ध शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित होगा?

A. लुम्बिनी
B. थिम्पू
C. कुशीनगर
D. नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • दूसरा ग्लोबल बौद्ध शिखर सम्मेलन 24-25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।
  • इसमें बौद्ध दर्शन और आधुनिक चुनौतियों पर चर्चा होगी।

प्रश्न 07. हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 की बैठक कहाँ हुई?

A. जेनेवा
B. दावोस
C. ज्यूरिख
D. लंदन

उत्तर: B) दावोस

व्याख्या:

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 की बैठक दावोस (स्विट्जरलैंड) में हुई।
  • इस बैठक की थीम “Rebuilding Trust” थी। इसमें वैश्विक आर्थिक नीतियों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 08. हाल ही में 11वें अजंता-एलोरा फिल्म महोत्सव में पद्मपाणि पुरस्कार किन्हें दिया गया?

A. जावेद अख्तर
B. मणिरत्नम
C. इलैयाराजा
D. रजनीकांत

उत्तर: C) इलैयाराजा

व्याख्या:

  • इलैयाराजा को 11वें अजंता-एलोरा फिल्म महोत्सव में पद्मपाणि पुरस्कार (Padmapani Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार के जरिये उनके संगीत में असाधारण योगदान को सराहा गया।

प्रश्न 09. हाल ही में क्वांटम स्किलिंग कोर्स किस राज्य ने शुरू किया है?

A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक

उत्तर: A) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए यह क्वांटम स्किलिंग कोर्स शुरू किया है।
  • यह कोर्स IIT-मद्रास और IBM के सहयोग से शुरू किया गया हैं।

प्रश्न 10. विजय हजारे ट्रॉफी किस खेल से सम्बंधित है?

A. हॉकी
B. फुटबॉल
C. बैडमिंटन
D. क्रिकेट

उत्तर: C) क्रिकेट

व्याख्या:

  • यह भारत की प्रमुख घरेलू वन-डे प्रतियोगिता है।
  • , हाल ही में समाप्त हुए 2025-26 सीज़न में विदर्भ की टीम चैंपियन बनी है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

19 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQs उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स की समझ गहरी होती है और प्रश्नों को जल्दी समझने और सही उत्तर देने की क्षमता विकसित होती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता हासिल करना है, तो Army Study Live Courses और Test Series (मात्र ₹99) के माध्यम से अपनी तैयारी को नई दिशा दें। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App से जुड़ें और आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर कदम बढ़ाएँ।

Leave a Comment