Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 9, 2026

Follow

09 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

09 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


09 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता?

A. दक्षिण कोरिया
B. पाकिस्तान
C. भारत
D. मलेशिया

उत्तर: C) भारत

व्याख्या:

  • भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया
  • इसमें भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से हराया।

प्रश्न 02. हाल ही में चर्चा में रहा ‘प्रोजेक्ट ग्लासविंग’ हाल ही में किस क्षेत्र से संबंधित है?

A. हरित ऊर्जा
B. साइबर सुरक्षा और AI
C. अंतरिक्ष मलबा प्रबंधन
D. क्वांटम कंप्यूटिंग

उत्तर: B) साइबर सुरक्षा और AI

व्याख्या:

  • प्रोजेक्ट ग्लासविंग (Project Glasswing) एक AI आधारित साइबर सुरक्षा पहल है, जो डिजिटल सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित बनाती है।
  • यह परियोजना महत्वपूर्ण डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विकसित की गई है।

प्रश्न 03. ‘फूड प्लेनेट प्राइज 2026’ किस राज्य की सामुदायिक प्राकृतिक खेती पहल को प्रदान किया गया है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश की Community Managed Natural Farming पहल को यह पुरस्कार मिला है।
  • यह सम्मान टिकाऊ एवं रसायन-मुक्त कृषि को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

प्रश्न 04. न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन 2026 में शैली सिंह ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

A. ऊंची कूद
B. त्रिकूद
C. लंबी कूद
D. बांस कूद

उत्तर: C) लंबी कूद

व्याख्या:

  • शैली सिंह ने 6.24 मीटर की छलांग लगाकर लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • वे भारत की उभरती हुई लंबी कूद खिलाड़ी हैं।

प्रश्न 05. असम के प्रसिद्ध मुगा सिल्क को बढ़ावा देने के लिए कौन सा मिशन शुरू किया गया है?

A. मिशन स्नेहमजोरी
B. मिशन असम सिल्क
C. मिशन बोडोलैंड टेक्सटाइल
D. मिशन मुगा शक्ति

उत्तर: A) मिशन स्नेहमजोरी

व्याख्या:

  • मिशन स्नेहमजोरी का उद्देश्य मुगा सिल्क उत्पादन को बधावा देना और बुनकरों की आय में वृद्धि करना है।
  • इसके तहत आधुनिक तकनीक, विपणन सहायता और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रश्न 06. अज़ोव सागर किस जलडमरूमध्य के माध्यम से काला सागर से जुड़ता है?

A. बोस्फोरस जलडमरूमध्य
B. केर्च जलडमरूमध्य
C. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
D. मलक्का जलडमरूमध्य

उत्तर: B) केर्च जलडमरूमध्य

व्याख्या:

  • अज़ोव सागर, केर्च जलडमरूमध्य के माध्यम से काला सागर से जुड़ता है।
  • रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है।

प्रश्न 07. जून 2026 में भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने?

A. पृथ्वी शॉ
B. वैभव सूर्यवंशी
C. मुशीर खान
D. सरफराज खान

उत्तर: B) वैभव सूर्यवंशी

व्याख्या:

  • मात्र 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय सीनियर टीम में हुआ है।
  • वे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय टीम सदस्य बने हैं।

प्रश्न 08. जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान का नाम क्या है?

A. ऑपरेशन शेरावाली
B. ऑपरेशन सर्पविनाश
C. ऑपरेशन ऑल आउट
D. ऑपरेशन रक्षक

उत्तर: A) ऑपरेशन शेरावाली

व्याख्या:

  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और घुसपैठ रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
  • यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF द्वारा चलाया गया है।

प्रश्न 09. नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने?

A. डी. गुकेश
B. विश्वनाथन आनंद
C. आर. प्रज्ञानानंद
D. अर्जुन एरिगैसी

उत्तर: C) आर. प्रज्ञानानंद

व्याख्या:

  • आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
  • वे यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

प्रश्न 10. SAFF महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का खिताब किस देश ने जीता?

A. भारत
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. भूटान

उत्तर: A) भारत

व्याख्या:

  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराया।
  • यह मुकाबला गोवा के मडगांव में खेला गया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

08 June 2026 Current Affairs Quiz
06 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment