Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 6, 2026

Follow

05 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

05 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


05 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारत को पीछे छोड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन सा देश बना है?

A. जापान
B. फ्रांस
C. दक्षिण कोरिया
D. ताइवान

उत्तर: C) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

  • AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी के कारण दक्षिण कोरिया शेयर बाजार में तेजी से बढ़ा है।
  • सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसी कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन ने इसे वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंचाया है।

प्रश्न 02. हाल ही में ‘मिशन स्नेहजोरी’ किस राज्य के पारंपरिक रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है?

A. कर्नाटक
B. पश्चिम बंगाल
C. झारखंड
D. असम

उत्तर: D) असम

व्याख्या:

  • असम सरकार ने मूगा और एरी सिल्क उद्योग को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह मिशन शुरू किया है।
  • यह पहल रेशम उत्पादकों, बुनकरों और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए है।

प्रश्न 03. जून 2026 में CBSE के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. हिमांशु गुप्ता
B. लोखंडे प्रशांत सीताराम
C. राहुल सिंह
D. वरुण भारद्वाज

उत्तर: B) लोखंडे प्रशांत सीताराम

व्याख्या:

  • 2001 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • उन्होंने राहुल सिंह का स्थान लिया है।

प्रश्न 04. भारतीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता समाप्त करने वाला यूरोपीय देश कौन सा है?

A. स्पेन
B. इटली
C. जर्मनी
D. फ्रांस

उत्तर: C) जर्मनी

व्याख्या:

  • जून 2026 से भारतीय नागरिकों को जर्मन एयरपोर्ट पर ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इससे फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जैसे प्रमुख एयर हब के माध्यम से यात्रा आसान होगी।

प्रश्न 05. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. साईराज बहुतुले
B. रमेश पवार
C. प्रज्ञान ओझा
D. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन

उत्तर: A) साईराज बहुतुले

व्याख्या:

  • पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 06. हाल ही में चर्चा में रहा विरूपाक्ष मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है?

A. गोदावरी
B. कृष्णा
C. कावेरी
D. तुंगभद्रा

उत्तर: D) तुंगभद्रा

व्याख्या:

  • विरूपाक्ष मंदिर कर्नाटक के हम्पी में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर है।
  • यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ‘हम्पी स्मारकों के समूह’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रश्न 07. हाल ही में भारत ने S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का चौथा स्क्वाड्रन किस देश से प्राप्त किया?

A. अमेरिका
B. रूस
C. फ्रांस
D. इजराइल

उत्तर: B) रूस

व्याख्या:

  • भारत ने S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का चौथा स्क्वाड्रन S-400 ट्रायम्फ रूस से लिया।
  • यह सिस्टम विमानों, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों को लंबी दूरी से निशाना बनाने में सक्षम है।

प्रश्न 08. पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. ओडिशा

उत्तर: B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान गोदावरी नदी क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्र है।
  • यह समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 09. जून 2026 में सुखोई-30 MKI से सफलतापूर्वक परीक्षण की गई स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल कौन सी है?

A. अस्त्र-Mk2
B. निर्भय-III
C. प्रलय-I
D. रुद्रएम-II

उत्तर: D) रुद्रएम-II

व्याख्या:

  • यह मिसाइल दुश्मन के रडार, ट्रैकिंग सिस्टम और वायु रक्षा परिसंपत्तियों को नष्ट करने के लिए विकसित की गई है।
  • DRDO और भारतीय वायु सेना (IAF) ने ओडिशा तट के पास इसका सफल परीक्षण किया।

प्रश्न 10. हाल ही में चर्चा में रही पुस्तक आईलैंड ऑन एज: द ग्रेट निकोबार क्राइसिस के लेखक कौन हैं?

A. पंकज सेखसरिया
B. सुनिता नारायण
C. अमिताव घोष
D. माधव गाडगिल

उत्तर: A) पंकज सेखसरिया

व्याख्या:

  • पंकज सेखसरिया अंडमान-निकोबार क्षेत्र के शोधकर्ता हैं उन्होंने आईलैंड ऑन एज: द ग्रेट निकोबार क्राइसिस पुस्तक लिखी है।
  • पुस्तक में जैव विविधता, आदिवासी समुदायों और बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

04 June 2026 Current Affairs Quiz
03 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment