SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 23 February 2024 (4th Shift)

SSC GD की तैयारी में Previous Year Question Paper एक वरदान होते हैं। SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 23 February 2024 (4th Shift) से आपको परीक्षा के प्रश्न पैटर्न, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी, इससे SSC GD Exam की तैयारी में आपको लाभ मिलेगा। इस पोस्ट में SSC GD (23 फरवरी 2024) Fourth Shift का सम्पूर्ण पेपर उपलब्ध है, जो आपकी तैयारी को नई दिशा देने में मदद करेगा।

 

Solved Previous Year Paper

Questions & Answers

80 Questions
Q1

नीचे दिए गए शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश के क्रम के अनुसार व्यवस्थित करने पर, कौन-सा शब्द ‘पांचवें‘ स्थान पर आएगा ? 1. Rebind 2. Rebate 3. Rebirth 4. Rebel 5. Rebeck

ARebel
BRebate
CRebirth
DRebeck
Correct AnswerRebirth
Q2

नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा। MQRT, QUVX, UYZB, YCDF, ?

ABQMR
BCMCF
CCMRQ
DCGHJ
Correct AnswerCGHJ
Q3

एक निश्चित कूट भाषा में, MATHS को 56012 लिखा जाता है, PASTE को 05769 लिखा जाता है और NASAL को 86356 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ष्छष् को कैसे लिखा जाएगा ?

A5
B8
C6
D2
Correct Answer8
Q4

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है ?

Correct AnswerC
Q5

नीचे दर्शाए गए अनुसार एक कागज को मोड़कर काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?

Correct AnswerD
Q6

एक निश्चित कूट भाषा में, SATIN को 35247 लिखा जाता है, SCARE को 26839 लिखा जाता है और SOUT को 0341 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में I को कैसे लिखा जाएगा ?

A3
B5
C4
D2
Correct Answer5
Q7

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 18, 23, 32, 37, 46, ?

A51
B49
C57
D61
Correct Answer51
Q8

नीचे दी गई दो संख्याओं (न कि अंकों) को आपस में बदलने से निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही नहीं होगा ? 2 और 3

A8 + 7 x 3 - 6 ÷ 2 = 22
B7 + 8 - 6 ÷ 2 x 3 = 11
C5 - 3 ÷ 1 × 2 + 7 = 6
D7 × 3 - 9 ÷ 2 + 4 = 15
Correct Answer8 + 7 x 3 - 6 ÷ 2 = 22
Q9

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerB
Q10

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 15, 31, 63, 127, 255, ?

A629
B511
C482
D358
Correct Answer511
Q11

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए। CO : XJ : : ?

APS : RV
BEQ : ZL
CHU : IV
DDQ : ET
Correct AnswerEQ : ZL
Q12

निम्नलिखित प्रश्न आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। दी गई विकल्प आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?

Correct AnswerD
Q13

पांच व्यक्ति A, B, C, D और E एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। B, D के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, B के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है ?

AA
BE
CC
DB
Correct AnswerC
Q14

निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथनः I. कुछ थ्ए ज् हैं। II. सभी थ्ए ज्ञ हैं। निष्कर्षः I. कुछ ज्ञए ज् हैं। II. सभी ज्ए थ् हैं। III. सभी ज्ञए थ् हैं।

Aकेवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Bकोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
Cकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Dनिष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं
Correct Answerकेवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Q15

दिए गए विकल्पों में से किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?

A× और -
B- और =
C÷ और -
D+ और -
Q16

निम्नलिखित में से अक्षरों के कौन-से एक समूह को दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी ? ंabbab_b_bb_babb_bb

Ababa
Babbb
Cabab
Dbabb
Correct Answerbabb
Q17

आठ लड़के A, B, C, D, E, F, G और H एक सीधी पंक्ति में, दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। A और H पंक्ति के अंतिम छोरों पर बैठे हैं। E और F, B के निकटतम पड़ोसी हैं। C, B के बाईं ओर से चौथे स्थान पर बैठा है। F, A के ठीक बाईं ओर बैठा है। D, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है ?

AH
BE
CG
DD
Correct AnswerG
Q18

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए। PSV : QTW : : CGK : ?

AZAC
BHUV
CXKL
DDHL
Correct AnswerDHL
Q19

P, Q की बहन है। Q, S की मां है। S, R का भाई है। R, T का पिता है। T, U का पति है। R का U से क्या संबंध है ?

Aपिता
Bमां
Cबेटा
Dपति के पिता
Correct Answerपति के पिता
Q20

दिए गए पासे को मोड़ने पर, कौन-सी संख्या 9 वाले फलक के विपरीत फलक पर होगी ?

A5
B2
C3
D7
Correct Answer7
Q21

2001 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल साक्षरता दर कितनी है ?

A60.83 प्रतिशत
B68.83 प्रतिशत
C64.83 प्रतिशत
D70.83 प्रतिशत
Correct Answer64.83 प्रतिशत
Q22

भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्त्तव्यों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

Aभारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का उल्लेख अनुच्छेद 51। में किया गया है।
Bसंविधान (छियासीवां संशोधन) अधिनियम, 2002 मौलिक कर्त्तव्यों से संबंधित है।
Cसंविधान (बयालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1976 मौलिक कर्त्तव्यों से संबंधित है।
Dभारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का उल्लेख भाग ट। में किया गया है।
Correct Answerभारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का उल्लेख भाग ट। में किया गया है।
Q23

............... के पास संसद के किसी भी सदन का आह्वान या सत्रावसान करने या लोकसभा को भंग करने की शक्ति होती है ?

Aप्रधानमंत्री
Bराष्ट्रपति
Cभारत के मुख्य न्यायाधीश
Dलोकसभा अध्यक्ष
Correct Answerराष्ट्रपति
Q24

छउ नृत्य शैली का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है ?

Aतमिलनाडु
Bमहाराष्ट्र
Cउत्तराखण्ड
Dपश्चिम बंगाल
Correct Answerपश्चिम बंगाल
Q25

किस तत्व की परमाणु संख्या सबसे अधिक है और यह प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सबसे भारी तत्व है ?

Aयूरेनियम (Uranium)
Bप्लूटोनियम (Plutonium)
Cनेपट्यूनियम (Neptunium)
Dथोरियम (Thorium)
Correct Answerयूरेनियम (Uranium)
Q26

कौनसी शास्त्रीय नर्तकी शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण (1992) प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की नर्तकियों में से एक थी ?

Aरुक्मिणी देवी अंरुडेल (Rukmini Devi Arundale)
Bमल्लिका साराभाई (Mallika Sarabhai)
Cसोनल मानसिंह (Sonal Mansingh)
Dअलार्मेल वल्ली (Alarmel Valli)
Correct Answerसोनल मानसिंह (Sonal Mansingh)
Q27

अगस्त 2023 से, निम्नलिखित में से किसने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (International Financial Services Centres Authority – IFSCA) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है ?

Aविजय सांपला (Vijay Sampla)
Bदिनकर गुप्ता (Dinkar Gupta)
Cके. राजारमन (K. Rajaraman)
Dके. एन. व्यास (K. N. Vyas)
Correct Answerके. राजारमन (K. Rajaraman)
Q28

कौन-से खेल में खिलाड़ियों के कौशल स्तर का आकलन करने के लिए एलो रेटिंग प्रणाली (Elo rating system) का उपयोग किया जाता है ?

Aटेनिस
Bशतरंज
Cबैडमिंटन
Dबास्केटबॉल
Correct Answerशतरंज
Q29

हरित क्रांति (green revolution) के संबंध में, HYV का पूर्ण रूप क्या है ?

Aहाई यंग वैरायटीस (High Young Varieties)
Bहाई यील्डिंग वैरायटीस (High Yielding Varieties)
Cहैवी यंग वैरायटीस (Heavy Young Varieties)
Dहैवी यूथ वैरायटीस (Heavy Youth Varieties)
Correct Answerहाई यील्डिंग वैरायटीस (High Yielding Varieties)
Q30

निम्नलिखित में से कौन " नाइटिंगेल ऑफ इण्डिया " (Nightingale of India) के नाम से लोकप्रिय थीं ?

Aसरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)
Bबेरिल मार्खम (Beryl Markham)
Cइंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
Dमार्ग्रेट थैचर (Margaret Thatcher)
Correct Answerसरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)
Q31

मिष्टी योजना (MISTHI Scheme) का उद्देश्य आस-पास के समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करते हुए भारतीय तट पर..................पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा और उसे पुनर्जीवित करना है ?

Aपर्णपाती
Bप्रत्येक
Cशंकुधारी
Dमैंग्रोव
Correct Answerमैंग्रोव
Q32

निम्नलिखित में से कौन-सा देश सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है ?

Aनेपाल
Bभूटान
Cचीन
Dबांग्लादेश
Correct Answerचीन
Q33

गन्ने से चीनी बनाने की गतिविधि किस क्षेत्रक की आर्थिक गतिविध के अंतर्गत आती है ?

Aद्वितीयक क्षेत्रक
Bचतुर्धातुक क्षेत्रक
Cतृतीयक क्षेत्रक
Dप्राथमिक क्षेत्रक
Correct Answerद्वितीयक क्षेत्रक
Q34

निम्नलिखित में से किसे भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है ?

Aवर्गीस कुरियन
Bसैम पित्रोदा
Cदुर्गेश पटेल
Dएम. एस. स्वामीनाथन
Correct Answerएम. एस. स्वामीनाथन
Q35

निम्नलिखित में से किसे भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ?

Aकृष्णास्वामी नटराजन
Bराकेश पाल
Cवीरेन्द्र सिंह पठानिया
Dराजेन्द्र सिंह
Correct Answerराकेश पाल
Q36

कृष्ण राव शंकर पंडित, राजा भैया पूंछवाले का संबंध किस घराने से है ?

Aलखनऊ घराना
Bग्वालियर घराना
Cआगरा घराना
Dजयपुर अतरौली घराना
Correct Answerग्वालियर घराना
Q37

दक्षिण भारत में,...................एक ग्राम सभा भी जो उन क्षेत्रों में पाई जाती थी जहां जमींदार ब्राह्मण नहीं थे ?

Aकायस्थ
Bसामंत
Cनगरम
Dउर
Correct Answerउर
Q38

................नृत्य महोत्सव केरल पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित किया जाता है। यह केरल के त्रिवेन्द्रम या तिरुवनंतपुरम शहर में कनकुन्नु महल परिसर में साल में दो बार, एक बार अक्टूबर-नवम्बर के महीने में और फिर मार्च-अप्रैल के महीने में मनाया जाता है ?

Aनाट्यांजलि
Bनिशागंधी
Cमामल्लापुरम
Dहम्पी
Correct Answerनिशागंधी
Q39

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, स्पर्धा और उसके प्रकार के संबंध में सही है ? I. भाला फेंक (Javelin) - कूदना II. ऊंची कूद (high jump) - फेंकना

Aन तो I और न ही II
Bकेवल I
Cकेवल II
DI और II दोनों
Correct Answerन तो I और न ही II
Q40

भारतीय खिलाड़ी अंकिता दास निम्नलिखित में से कौन-सा खेल खेलती हैं ?

Aवॉलीबाल
Bस्क्वैश
Cटेबल टेनिस
Dबैडमिंटन
Correct Answerटेबल टेनिस
Q41

220 लीटर के मिश्रण में पानी और दूध का अनुपात क्रमशः 6 : 5 है। पानी और दूध का अनुपात क्रमशः 5 : 4 करने के लिए मिश्रण में कितना पानी मिलाना होगा ?

A3 लीटर
B10 लीटर
C5 लीटर
D2 लीटर
Correct Answer5 लीटर
Q42

A एक काम को 55 दिनों में पूरा कर सकता है। वह 20 दिनों तक काम करता है और फिर शेष काम को B अकेले 49 दिनों में पूरा करता है। दोनों को एकसाथ मिलकर, उसी काम को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे ?

A385/12 दिन
B445/14 दिन
C514/55 दिन
D124/5 दिन
Correct Answer385/12 दिन
Q43

साधारण ब्याज की वह दर कितनी होगी जिस पर कोई धनराशि 34 वर्षों में स्वयं की तीन गुनी हो जाती है ?

A5.88 प्रतिशत
B5.68 प्रतिशत
C6.82 प्रतिशत
D5.29 प्रतिशत
Correct Answer5.88 प्रतिशत
Q44

16.5, 9, 10.5, 12.5 और Y का औसत 12.5 है। Y का मान कितना है ?

A11
B16
C14
D17
Correct Answer14
Q45

144/33 of 11/12 - 132/13 of 52/12 का मान कितना है ?

A-44
B40
C-40
D44
Correct Answer-40
Q46

एक घन की भुजा की लम्बाई 13 बउ है। घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है ?

A625 cm2
B576 cm2
C484 cm2
D676 cm2
Correct Answer676 cm2
Q47

24 ÷ (2 x 3) + 1 को सरल कीजिए ?

A4
B3
C5
D7
Correct Answer5
Q48

अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से 28% अधिक है। अंकित मूल्य पर 15% की छूट दी जाती है। लाभ या हानि प्रतिशत कितना है ?

A8.8% लाभ
B5.2 % हानि
C6.5 % लाभ
D4.4 % हानि
Correct Answer8.8% लाभ
Q49

यदि E का 30 प्रतिशत, F के 60 प्रतिशत के बराबर है, तो E : F का मान क्या है ?

A4 : 1
B2 : 1
C3 : 1
D5 : 1
Correct Answer2 : 1
Q50

एक कार का विक्रय मूल्य 640 रुपए है। यदि कार को 60 प्रतिशत की छूट पर बेचा जाता है, तो कार का अंकित मूल्य कितना होगा ?

A2400 रुपए
B2000 रुपए
C1800 रुपए
D1600 रुपए
Correct Answer1600 रुपए
Q51

एक आदमी अपनी आय का 58% खर्च करता है। उसकी आय में 30ः की वृद्धि की जाती है और उसके व्यय में भी 25% की वृद्धि की जाती है। उसकी बचत में होने वाली वृद्धि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए ?

A42.5%
B66.2%
C55.7%
D36.9%
Correct Answer36.9%
Q52

12 x 5 x 3 ÷ [129 – 69] का मान ज्ञात कीजिए ?

A6
B3
C9
D2
Correct Answer3
Q53

एक दुकानदार एक फूलदान को 3500 रुपए में बेचता है। यदि फूलदान का क्रय मूल्य 2800 रुपए है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए ?

A20%
B15%
C30%
D25%
Correct Answer25%
Q54

P, Q को 40 प्रतिशत के लाभ पर एक कुर्सी बेचता है और Q इसे R को 80 प्रतिशत के लाभ पर बेचता है। P और R के क्रय मूल्यों का अनुपात कितना है ?

A25 : 36
B12 : 25
C25 : 63
D13 : 12
Correct Answer25 : 63
Q55

1.4 x 1.4 x 1.2 x 1.2 + 1.3 x 1.3 का मान कितना है ?

A2.19
B5.09
C9.29
D8.19
Correct Answer5.09
Q56

11 छात्रों के एक समूह द्वारा प्राप्त औसत अंक 53 हैं और 13 छात्रों के दूसरे समूह द्वारा प्राप्त औसत अंक 48 हैं। सभी 24 छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक (लगभग) कितने हैं ?

A52.45
B46.32
C48.14
D50.29
Correct Answer50.29
Q57

एक कक्षा में, 38 प्रतिशत लड़के हैं और लड़कियों की संख्या 31 है। कक्षा में लड़कों की संख्या कितनी है ?

A16
B15
C19
D17
Correct Answer19
Q58

दो रेलगाड़ियां समान चाल से विपरीत दिशा में चल रही हैं। यदि प्रत्येक रेलगाड़ी की लम्बाई 160 मीटर है और वे एक-दूसरे को 32 सेकण्ड में पार करती हैं, तो प्रत्येक रेलगाड़ी की चाल कितनी है ?

A18 km/hr
B72 km/hr
C36 km/hr
D45 km/hr
Correct Answer18 km/hr
Q59

एक कार का प्रारम्भिक मूल्य 150000 रुपए है। कार के मूल्य में प्रत्येक वर्ष उसके प्रारम्भिक मूल्य से 20 प्रतिशत की कमी होती है। 2 वर्ष के बाद इसका मूल्य कितना होगा ?

A78000 रुपए
B82000 रुपए
C84000 रुपए
D96000 रुपए
Correct Answer96000 रुपए
Q60

A, B से 40 प्रतिशत कम कुशल है। यदि B एक हेलमेट 16 दिनों में बना सकता है, तो उसी हेलमेट को बनाने में A को कितने दिनों का समय लगेगा ?

A80/3 दिन
B75/4 दिन
C80/7 दिन
D90/7 दिन
Correct Answer80/3 दिन
Q61

दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए। कपट

Aकमर
Bआनंद
Cफरेब
Dभलाई
Correct Answerफरेब
Q62

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। मेरे तो केवल मात्र एक ही आधार आप है।

Aमेरे तो केवल ही आधार आप है।
Bमेरे तो केवल एक ही आधार आप है।
Cपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
Dमेरे तो केवल मात्र ही आधार आप है।
Correct Answerमेरे तो केवल एक ही आधार आप है।
Q63

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है। (आंवला)................विटामिन सी का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है।

Aआमीर
Bआद्रक
Cआमलक
Dआम्र
Correct Answerआमलक
Q64

दिए गए वाक्य में उचित देशज-विदेशज शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। जाओ जाकर मालिक से अपनी...............ले लो।

Aतनख्वाह
Bतारीख
Cइम्तिहान
Dअदालत
Correct Answerतनख्वाह
Q65

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। पानी पीकर जात पूछना

Aहर समय बेपरवाह रहना
Bकाम करने के बाद जांच पड़ताल
Cगलती करने वाले पर हावी होना
Dअपनी गलती दूसरे से पूछना
Correct Answerकाम करने के बाद जांच पड़ताल
Q66

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। तुम्हारे व्यवहार से मैं क्षुब्धित हूँ।

Aतुम्हारे व्यवहार से मैं क्षुब्धा हूँ।
Bतुम्हारे व्यवहार से मैं क्षुब्ध हूँ।
Cतुम्हारे व्यवहार से मैं क्षुब्धता हूँ।
Dपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
Correct Answerतुम्हारे व्यवहार से मैं क्षुब्ध हूँ।
Q67

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है। आंखों के आगे पलकों की बुराई

Aजिस काम के लिए गए थे, उसे छोड़कर दूसरे काम में लग गए
Bदिखावटी रोना
Cकिसी के भाई-बन्धुओं या इष्ट-मित्रों के सामने उसकी बुराई करना
Dनाम और गुण में विरोध होना
Correct Answerकिसी के भाई-बन्धुओं या इष्ट-मित्रों के सामने उसकी बुराई करना
Q68

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। मेरा मित्र बहुत ही बड़ा (आस्तिक).................है।

Aनास्तिक
Bसनाथ
Cपुजारी
Dसभ्य
Correct Answerनास्तिक
Q69

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। इतना आलस्यता करोगे तो जीवन में कुछ नहीं कर पाओगे।

Aइतना आलस्यता
Bमें कुछ नहीं
Cकरोगे तो जीवन
Dकर पाओगे।
Correct Answerइतना आलस्यता
Q70

निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियां हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए। जनसंख्या से मामले को भारत दुनिया में दूसरा/सबसे बड़ा राष्ट्र है और भारत में लड़कियों/शिक्षा की दर बहुत कम है।

Aकी शिक्षा की दर बहुत कम है
Bसबसे बड़ा राष्ट्र है और भारत में लड़कियों
Cजनसंख्या से मामले को भारत दुनिया में दूसरा
Dकोई त्रुटि नहीं है
Correct Answerजनसंख्या से मामले को भारत दुनिया में दूसरा
Q71

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। मुझे अपना काम पूरा होने की आशा है।

Aनिराशा
Bदोष
Cकायर
Dअनादर
Correct Answerनिराशा
Q72

दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।

Aउसने कहा वे चार भाई हूँ।
Bउसने कहा कि वे चार भाई हैं।
Cउसने कहा वह चार भाई हूँ।
Dउसने कहा मैं चार भाई हूँ।
Correct Answerउसने कहा कि वे चार भाई हैं।
Q73

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए। मैंने यह चित्र कल स्वप्न में देखा था।

Aस्वप्न
Bसव्पन
Cस्वपिन
Dसवप्न
Correct Answerस्वप्न
Q74

दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। जल्दी करो।....................(वक्त) निकल रहा है।

Aराशि
Bभाषा
Cसमय
Dइशारा
Correct Answerसमय
Q75

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। रविवार के दिन तो हर जगह अवकाश होता है।

Aरविवार पर तो दिन तो हर जगह अवकाश होता है।
Bरविवार को तो हर जगह अवकाश होता है।
Cपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
Dरविवार में तो दिन तो हर जगह अवकाश होता है।
Correct Answerरविवार को तो हर जगह अवकाश होता है।
Q76

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चारों विकल्पों में से सर्वात्तम विकल्प चुनें। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारी...........का प्रतीक है। देश में अपना ध्वज लहराने का मतलब है कि वो देश स्वतंत्र है। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने कहा था ‘राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ हमारी स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि ये देश की समस्त जनता की स्वतंत्रता का प्रतीक है।‘ भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज...............के कपड़े का होना चाहिए। शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल आम नागरिकों द्वारा सिर्फ राष्ट्रीय दिवस जैसे स्वतंत्रता दिवस व गणतन्त्र दिवस को ही होता था, बाकी के दिनों में वे उसको नहीं.................सकते थे। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और................ को दर्शाता है। हवा में लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की..............को प्रदर्शित करता है। यह हमारा ध्वज हमारे देश के नागरिकों की स्वतंत्रता के साथ-साथ अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त होने पर अपना एवं अपने देशवासियों का गौरवयुक्त अभिमान है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारी...................का प्रतीक है।

Aपराधीनता
Bअच्छाई
Cसंरचना
Dस्वाधीनता
Correct Answerस्वाधीनता
Q77

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चारों विकल्पों में से सर्वात्तम विकल्प चुनें। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारी...........का प्रतीक है। देश में अपना ध्वज लहराने का मतलब है कि वो देश स्वतंत्र है। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने कहा था ‘राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ हमारी स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि ये देश की समस्त जनता की स्वतंत्रता का प्रतीक है।‘ भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज...............के कपड़े का होना चाहिए। शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल आम नागरिकों द्वारा सिर्फ राष्ट्रीय दिवस जैसे स्वतंत्रता दिवस व गणतन्त्र दिवस को ही होता था, बाकी के दिनों में वे उसको नहीं.................सकते थे। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और................ को दर्शाता है। हवा में लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की..............को प्रदर्शित करता है। यह हमारा ध्वज हमारे देश के नागरिकों की स्वतंत्रता के साथ-साथ अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त होने पर अपना एवं अपने देशवासियों का गौरवयुक्त अभिमान है। भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज....................के कपड़े का होना चाहिए।

Aसूती
Bमलमल
Cअच्छे
Dखादी
Correct Answerखादी
Q78

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चारों विकल्पों में से सर्वात्तम विकल्प चुनें। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारी...........का प्रतीक है। देश में अपना ध्वज लहराने का मतलब है कि वो देश स्वतंत्र है। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने कहा था ‘राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ हमारी स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि ये देश की समस्त जनता की स्वतंत्रता का प्रतीक है।‘ भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज...............के कपड़े का होना चाहिए। शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल आम नागरिकों द्वारा सिर्फ राष्ट्रीय दिवस जैसे स्वतंत्रता दिवस व गणतन्त्र दिवस को ही होता था, बाकी के दिनों में वे उसको नहीं.................सकते थे। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और................ को दर्शाता है। हवा में लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की..............को प्रदर्शित करता है। यह हमारा ध्वज हमारे देश के नागरिकों की स्वतंत्रता के साथ-साथ अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त होने पर अपना एवं अपने देशवासियों का गौरवयुक्त अभिमान है। बाकी के दिनों में वे उसको नहीं................सकते थे।

Aउतार
Bफहरा
Cदिखा
Dला
Correct Answerफहरा
Q79

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चारों विकल्पों में से सर्वात्तम विकल्प चुनें। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारी...........का प्रतीक है। देश में अपना ध्वज लहराने का मतलब है कि वो देश स्वतंत्र है। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने कहा था ‘राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ हमारी स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि ये देश की समस्त जनता की स्वतंत्रता का प्रतीक है।‘ भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज...............के कपड़े का होना चाहिए। शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल आम नागरिकों द्वारा सिर्फ राष्ट्रीय दिवस जैसे स्वतंत्रता दिवस व गणतन्त्र दिवस को ही होता था, बाकी के दिनों में वे उसको नहीं.................सकते थे। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और................ को दर्शाता है। हवा में लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की..............को प्रदर्शित करता है। यह हमारा ध्वज हमारे देश के नागरिकों की स्वतंत्रता के साथ-साथ अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त होने पर अपना एवं अपने देशवासियों का गौरवयुक्त अभिमान है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और..........................को दर्शाता है।

Aह्रास
Bइतिहास
Cजनसंख्या
Dगतिविधि
Correct Answerइतिहास
Q80

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चारों विकल्पों में से सर्वात्तम विकल्प चुनें। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारी...........का प्रतीक है। देश में अपना ध्वज लहराने का मतलब है कि वो देश स्वतंत्र है। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने कहा था ‘राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ हमारी स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि ये देश की समस्त जनता की स्वतंत्रता का प्रतीक है।‘ भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज...............के कपड़े का होना चाहिए। शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल आम नागरिकों द्वारा सिर्फ राष्ट्रीय दिवस जैसे स्वतंत्रता दिवस व गणतन्त्र दिवस को ही होता था, बाकी के दिनों में वे उसको नहीं.................सकते थे। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता और................ को दर्शाता है। हवा में लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की..............को प्रदर्शित करता है। यह हमारा ध्वज हमारे देश के नागरिकों की स्वतंत्रता के साथ-साथ अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त होने पर अपना एवं अपने देशवासियों का गौरवयुक्त अभिमान है। हवा में लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की...................को प्रदर्शित करता है।

Aशुरूआत
Bपरतंत्रता
Cलड़ाई
Dस्वतंत्रता
Correct Answerस्वतंत्रता

Leave a Comment