SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 22 February 2024 (4th Shift)

SSC GD की तैयारी में Previous Year Question Paper एक वरदान होते हैं। SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 22 February 2024 (4th Shift) से आपको परीक्षा के प्रश्न पैटर्न, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी, इससे SSC GD Exam की तैयारी में आपको लाभ मिलेगा। इस पोस्ट में SSC GD (22 फरवरी 2024) Fourth Shift का सम्पूर्ण पेपर उपलब्ध है, जो आपकी तैयारी को नई दिशा देने में मदद करेगा।

 

Solved Previous Year Paper

Questions & Answers

80 Questions
Q1

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए। AEI : CG K : : NRV : ?

APQR
BSRT
CPTX
DUXZ
Correct AnswerPQR
Q2

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 33, 34, 38, 47, 63, ?

A79
B96
C88
D72
Correct Answer88
Q3

निम्नलिखित शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1. CONFUSION 2. CONFIDENCE 3. CONFIRM 4. CONFLICT 5. CONDUCTOR

A3, 5, 2, 4, 1
B5, 2, 3, 4, 1
C5, 2, 1, 3, 4
D5, 2, 3, 1, 4
Correct Answer5, 2, 3, 4, 1
Q4

यदि P + Q का अर्थ है, P, Q का भाई है, P x Q का अर्थ है, P, Q की मां है, P ÷ Q का अर्थ है, P, Q का पिता है और P – Q का अर्थ है, P, Q की बहन है। यदि A x B ÷ C – D + E – F तो A का E से क्या संबंध है ?

Aपिता की मां
Bमां
Cपिता की बहन
Dपिता
Correct Answerपिता की मां
Q5

एक निश्चित कूट भाषा में, RHYMES को PFWKGQ लिखा जाता है, LIME को JKKG लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CHIMES को कैसे लिखा जाएगा ?

AAFKQGK
BKFAKGQ
CAFKKGQ
DKFAQGK
Correct AnswerAFKKGQ
Q6

सात लड़कियां A, B, C, X, Y, W और Z एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र से बाहर की ओर मुख करके बैठी हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठी हों)।W, X के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। B और C दोनों की निकटतम पड़ोसी W है। Z, B के बाईं ओर से चौथे स्थान पर बैठी है। Y, C की निकटतम पड़ोसी नहीं है। X के ठीक बाईं ओर कौन बैठी है ?

AY
BB
CZ
DA
Correct AnswerB
Q7

निम्नलिखित प्रश्न में, तीन कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन I : कुछ इंजीनियर, डॉक्टर हैं। कथन II : सभी डॉक्टर, वकील हैं। कथन III : कुछ वकील, शिक्षक नहीं हैं। निष्कर्ष I : कुछ वकील, शिक्षक हैं। निष्कर्ष II : कुछ इंजीनियर, वकील हैं।

Aन तो निष्कर्ष I और न ही अनुसरण करता है
Bकेवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Cकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Dनिष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
Correct Answerकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Q8

निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं ओर दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा ? cd_fc_efcdefcde_cdefcde_cdef

Aefdf
Bedff
Cfcde
Dcddf
Correct Answeredff
Q9

एक निश्चित कूट भाषा में, यदि PIZZA को BAAJQ लिखा जाता है, BURGER को SFHSVC लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में NOODLES को कैसे लिखा जाएगा ?

AOPPEMFT
BKSAHTRO
CORTHASK
DTFMEPPO
Correct AnswerTFMEPPO
Q10

दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जो दर्पण MN को उस आकृति के दाईं ओर रखने पर बनेगा ?

Correct AnswerA
Q11

दी गईं विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी ? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

Correct AnswerA
Q12

निम्नलिखित में से कौन-सी सख्ंया दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 17, 25, 37, 53, 73, 97, ?

A128
B121
C125
D129
Correct Answer125
Q13

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerC
Q14

दिए गए विकल्पों में से किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ? 14 – 21 x 7 + 3 ÷ 6 = 29

A= और x
Bx और ÷
Cx और -
D+ और -
Correct Answerx और ÷
Q15

छह लड़के सुमित, गोपाल, हनी, ईशान, जतिन और ललित एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। ईशान, सुमित के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। जतिन और हनी, ईशान के निकटतम पड़ोसी हैं। ललित, जतिन के ठीक दाईं ओर बैठा है। हनी के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है ?

Aजतिन
Bसुमित
Cगोपाल
Dईशान
Correct Answerगोपाल
Q16

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerA
Q17

यदि 15 A 8 B 9 C 3 = 20 और 18 A 20 B 15 C 5 = 35 है, तो 8 A 6 B 4 C 2 = ?

A15
B13
C12
D11
Correct Answer12
Q18

निम्नलिखित विकल्पों में से उस पासे का चयन कीजिए, जो दी गई शीट को मोड़ने पर नहीं बनाया जा सकता।

Correct AnswerD
Q19

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए। YL : UH : : ?

ATG : PC
BUU : VV
COB : GT
DPQ : RS
Correct AnswerTG : PC
Q20

नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा। MNRT, QRVX, UVZB, YZDF, ?

ADEHJ
BDEMR
CCDHJ
DDEFG
Correct AnswerCDHJ
Q21

उस्ताद असद अली खान निम्नलिखित में से कौन-से वाद्ययंत्र का वादन करते थे ?

Aरूद्र वीणा
Bसंतूर
Cसरोद
Dसितार
Correct Answerरूद्र वीणा
Q22

भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी पंचवर्षीय योजना पूर्णतः विफल रही ?

Aपहली पंचवर्षीय योजना
Bतीसरी पंचवर्षीय योजना
Cसातवीं पंचवर्षीय योजना
Dछठी पंचवर्षीय योजना
Correct Answerतीसरी पंचवर्षीय योजना
Q23

भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग संघ और उसके राज्य क्षेत्रों से संबंधित है ?

Aभाग I
Bभाग III
Cभाग II
Dभाग IV
Correct Answerभाग I
Q24

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत, हिमाचल प्रदेश में 19,578 घरों को मंजूरी दी गई है और 9 नवम्बर, 2023 तक..............घरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

A18,502
B14,906
C4,580
D9,800
Correct Answer14,906
Q25

उस भारतीय-अमेरिकी कैंसर चिकित्सक का क्या नाम है, जो व्हाइट हाउस फेलो (White House Fellows) के 2023-2024 वर्ग के लिए चुने गए 15 व्यक्तियों में से एक हैं ?

Aअतुल बट्टे
Bकमल मेंघराजानी
Cराहुल गुप्ता
Dकविता भाटिया
Correct Answerकमल मेंघराजानी
Q26

भारत अपनी भूमि सीमाएं.............देशों के साथ साझा करता है ?

Aआठ
Bछह
Cसात
Dपांच
Correct Answerपांच
Q27

महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च निम्नलिखित में से किस वर्ष में शुरू किया गया था ?

A1930
B1940
C1920
D1950
Correct Answer1930
Q28

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005, भारत के उन सभी ग्रामीण परिवारों को............दिनों की गारण्टीकृत मजदूरी रोजगार का वादा करता है जो अकुशल शारीरिक काम करने के लिए स्वेच्छा से काम करते हैं ?

A90
B180
C100
D365
Correct Answer100
Q29

राज्यपाल के कार्यालय की शर्तों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ? I. राज्यपाल अन्य कोई लाभ का पद धारण कर सकता है। II. राज्यपाल, बिना किराया दिए, अपने शासकीय निवासों के उपयोग का हकदार होगा।

Aन तो I और न ही II
BI और II दोनों
Cकेवल I
Dकेवल II
Correct Answerकेवल II
Q30

राष्ट्रीय खेल 2023 में, निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतियोगिताएं खेली गईं थी ? I. सेपक टकरा (Sepak Takraw) II. मलखंब (Mallakhamb)

Aकेवल II
Bकेवल I
Cन तो II और न ही II
DI और II दोनों
Correct AnswerI और II दोनों
Q31

एक प्रसिद्ध नाटक, ‘अभिज्ञान शांकुतलम‘ निम्नलिखित में से किस शख्सियत द्वारा लिखा गया था ?

Aविशाखदत्त
Bकल्हण
Cअश्वघोष
Dकालिदास
Correct Answerकालिदास
Q32

भारत में गरीबी हटाओ और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति करना...............का मुख्य उद्देश्य था ?

Aसातवीं पंचवर्षीय योजना
Bपांचवीं पंचवर्षीय योजना
Cपहली पंचवर्षीय योजना
Dतीसरी पंचवर्षीय योजना
Correct Answerपांचवीं पंचवर्षीय योजना
Q33

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार पहले ___________ के नाम से जाना जाता था ?

Aप्रतिष्ठित पुरस्कार (Prestigious Awards)
Bआवासीय पुरस्कार (Residential Awards)
Cराष्ट्रपति पुरस्कार (Presidential Awards)
Dसांस्कृतिक पुरस्कार (Cultural Awards)
Correct Answerराष्ट्रपति पुरस्कार (Presidential Awards)
Q34

वित्त मंत्रालय के अंतगर्त, निम्नलिखित में से किस विभाग ने सरकार और सरकारी उपक्रमों के लंबित संविदात्मक विवादों के प्रभावी ढंग से निपटान के लिए ‘‘विवाद से विश्वास II‘‘ - (संविदात्मक विवाद) योजना शुरू की है ?

Aराजस्व विभाग
Bवित्तीय सेवा विभाग
Cव्यय विभाग
Dआर्थिक कार्य विभाग
Correct Answerव्यय विभाग
Q35

निम्नलिखित में से मुद्रा अपूर्ति का कौन-सा माप सबसे अधिक तरल है ?

AM3
BM2
CM4
DM1
Correct AnswerM1
Q36

गणगौर त्योहार ऐतिहासिक रूप से निम्नलिखित में से किस राज्य का मूल त्योहार है ?

Aहिमाचल प्रदेश
Bउत्तर प्रदेश
Cमध्य प्रदेश
Dराजस्थान
Correct Answerराजस्थान
Q37

पी. आर. श्रीजेश (PR Sreejesh) एक........................हैं ?

Aबैडमिंटन खिलाड़ी
Bहॉकी खिलाड़ी
Cफुटबाल खिलाड़ी
Dक्रिकेट खिलाड़ी
Correct Answerहॉकी खिलाड़ी
Q38

H2 निम्नलिखित में से किस तत्व का आणविक सूत्र है ?

Aसीसा (Lead)
Bप्लेटिना (Platina)
Cहाइड्रोजन (Hydrogen)
Dसल्फर (Sulphur)
Correct Answerहाइड्रोजन (Hydrogen)
Q39

महिलाओं के लिए हेप्टाथलॉन (Heptathlon) में ________स्पर्धा शामिल होती हैं ?

A11
B10
C5
D7
Correct Answer7
Q40

कुचिपुड़ी की उत्पत्ति भारतीय राज्य.................के कुचिपुड़ी नामक गांव में हुई है ?

Aआंध्रप्रदेश
Bकेरल
Cउत्तर प्रदेश
Dतमिलनाडु
Correct Answerआंध्रप्रदेश
Q41

P, Q और R का अनुपात क्रमशः 6 : 5 : 9 है। यदि उनका योग 400 है, तो P और R के बीच में कितना अंतर है ?

A80
B70
C100
D60
Correct Answer60
Q42

ऐसी कितनी दो अंकीय संख्याएं हैं जो 8 से विभाज्य हैं ?

A11
B12
C10
D13
Correct Answer11
Q43

किसी धनराशि पर 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) 967.5 रुपए है। यदि ब्याज की दर 15 प्रतिशत वार्षिक है, तो वह धनराशि कितनी है ?

A2800 रुपए
B2700 रुपए
C3000 रुपए
D2400 रुपए
Correct Answer3000 रुपए
Q44

प्रथम 17 प्राकृत संख्याओं के वर्गों का औसत कितना है ?

A124
B113
C94
D105
Correct Answer105
Q45

यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य 2400 रुपए और अंकित मूल्य 3000 रुपए है तो छूट प्रतिशत कितना है ?

A20
B25
C15
D30
Correct Answer20
Q46

21.84 के 66.67 प्रतिशत के 7.14 प्रतिशत का मान कितना है ?

A1.04
B2.02
C1.09
D1.07
Correct Answer1.04
Q47

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 9 से विभाज्य है ?

A1474
B4124
C4131
D1254
Correct Answer4131
Q48

एक बैग का विक्रय मूल्य 1056 रुपए और लाभ प्रतिशत 20 प्रतिशत है। यदि विक्रय मूल्य 800 रुपए है, तो हानि प्रतिशत कितना होगा ?

A8.08 प्रतिशत
B4.25 प्रतिशत
C11.11 प्रतिशत
D9.09 प्रतिशत
Correct Answer9.09 प्रतिशत
Q49

2/1*3 + 2/3*5 + 2/5*7 + ............ 2/99*101 का मान कितना है ?

A100/101
B99/101
C101/102
D99/100
Correct Answer100/101
Q50

दो अभाज्य संख्याओं x और y, (x<y) का लघुत्तम समापवर्त्य 145 है तो (10x – y) का मान क्या है ?

A21
B18
C11
D27
Correct Answer21
Q51

एक व्यक्ति ने 24 प्रतिशत की वार्षिक दर पर साधारण ब्याज पर कुछ धनराशि ऋण पर दी। यदि 5 वर्षों में प्राप्त ब्याज, ऋण पर दी गई धनराशि से 1200 रुपए अधिक हो जाता है तो ऋण पर दी गई धनराशि कितनी है ?

A3000 रुपए
B3600 रुपए
C6000 रुपए
D2400 रुपए
Correct Answer6000 रुपए
Q52

अनिल एक काम 80 दिनों में पूरा कर सकता है। अनिल 30 दिनों में कुल काम का कितना प्रतिशत काम पूरा कर सकता है ?

A42 प्रतिशत
B40 प्रतिशत
C38 प्रतिशत
D37.5 प्रतिशत
Correct Answer37.5 प्रतिशत
Q53

11 पुरुषों के एक समूह की औसत आयु 53 वर्ष है। 2 पुरुष समूह छोड़ देते हैं और समूह की औसत आयु में 1 वर्ष की वृद्धि हो जाती है। समूह छोड़ने वाले 2 पुरुषों की औसत आयु कितनी है ?

A51 वर्ष
B53 वर्ष
C48.5 वर्ष
D49 वर्ष
Correct Answer48.5 वर्ष
Q54

एक वस्तु का क्रय मूल्य 360 रुपए है। यदि लाभ प्रतिशत 8 प्रतिशत है, तो लाभ का मूल्य कितना है ?

A28.8 रुपए
B25.6 रुपए
C24.5 रुपए
D30 रुपए
Correct Answer28.8 रुपए
Q55

A एक काम को 28 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 68% अधिक कुशल हैं। उसी काम को पूरा करने में B द्वारा लिए गए दिनों की संख्या ज्ञात कीजिए ?

A15 दिन
B50/3 दिन
C25/2 दिन
D28/3 दिन
Correct Answer50/3 दिन
Q56

किसी वस्तु पर लगाए गए कर में 17% की कमी की जाती है और उसकी खपत में 17% की वृद्धि होती है। राजस्व में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए ?

A2.89% की कमी
B17% की कमी
C2.89% की वृद्धि
D17% की वृद्धि
Correct Answer2.89% की कमी
Q57

एक व्यक्ति 6 किलोमीटर प्रति घण्टे की चाल से चलता है और 4 घण्टे में एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि वह व्यक्ति अपनी चाल को बढ़ाकर 8 किलोमीटर प्रति घण्टा कर दे, तो उसे समान दूरी तय करनें में कितना समय लगेगा ?

A3 घण्टे
B2 घण्टे
C4.5 घण्टे
D5 घण्टे
Correct Answer3 घण्टे
Q58

स्मूदी की एक रेसिपी में, फल और दही का अनुपात 5 : 2 है तथा दही और शहद का अनुपात 3 : 1 है। रेसिपी में फल और शहद का अनुपात कितना है ?

A15 : 2
B16 : 3
C3 : 14
D2 : 11
Correct Answer15 : 2
Q59

एक वृत्त की परिधि और व्यास के बीच का अंतर 12 cm है। वृत्त का क्षेत्रफल कितना है ?

A18 cm2
B32.26 cm2
C25 cm2
D24.64 cm2
Correct Answer24.64 cm2
Q60

अभिषेक अपने लैपटॉप का मूल्य क्रय मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक अंकित करता है। वह अपने ग्राहक को अंकित मूल्य पर 30 प्रतिशत की छूट देता है। लाभ प्रतिशत कितना है ?

A5 प्रतिशत
B10 प्रतिशत
C8 प्रतिशत
D20 प्रतिशत
Correct Answer5 प्रतिशत
Q61

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए। रहिम के दोहे बच्चे आज भी पढ़ते हैं।

Aरहीम
Bरिहम
Cरहेम
Dरहैम
Correct Answerरहीम
Q62

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही अर्थ है। बच्चियों से लेकर युवतियों तक को इस विषय का (प्रारम्भिक)..................ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है ?

Aमुख्य
Bशुरुवाती
Cज्यादा
Dअंतिम
Correct Answerअंतिम
Q63

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है। सहज पके सो मीठा होय

Aअनिश्चय की स्थिति में करने पर सफलता नहीं मिलती
Bधीरे-धीरे कार्य में लगे रहने से परिणाम अच्छा मिलता है
Cतुरन्त मजदूरी मिलने पर कार्य भी अच्छा होता है
Dथोड़ा-सा शेष रहना
Correct Answerधीरे-धीरे कार्य में लगे रहने से परिणाम अच्छा मिलता है
Q64

दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प शुद्ध वर्तनी वाले हैं, जबकि एक अशुद्ध वर्तनी वाला है। उस अशुद्ध वर्तनी वाले विकल्प का चयन करें ?

Aमाँ से प्यारा शब्द भला और क्या ही है।
Bपेट में गैस हो गई है।
Cउसे तो सवदेश ही प्यारा है।
Dदादा जी के पैरों में दर्द है।
Correct Answerउसे तो सवदेश ही प्यारा है।
Q65

दिए गए वाक् में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। भारत में......................(विभिन्न) प्रकार के लोग हैं ?

Aतन-तन
Bआयुध
Cभिन्न-भिन्न
Dअड़चन
Correct Answerभिन्न-भिन्न
Q66

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। कई दिनों के पीछे आज धूप आई है ?

Aकई दिनों के आगे आज धूप आई है।
Bपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
Cकई दिनों के बदले आज धूप आई है।
Dकई दिनों के बाद आज धूप आई है।
Correct Answerकई दिनों के बाद आज धूप आई है।
Q67

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है। हम खाने में हमेशा (अम्लिका)................का उपयोग करते हैं ?

Aहल्दी
Bअचार
Cआँवले
Dइमली
Correct Answerइमली
Q68

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। पापड़ बेलना

Aबेवजह व्यर्थ का परिश्रम करना
Bसफलता प्राप्ति के उद्देश्य से हर प्रयास करना
Cचालाकी दिखाकर काम निकालना
Dकाम निकालने के लिए चापलूसी करना
Correct Answerसफलता प्राप्ति के उद्देश्य से हर प्रयास करना
Q69

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। व्यक्ति को अपने समय का अच्छा सदुपयोग करना चाहिए।

Aकरना चाहिए।
Bव्यक्ति को
Cअपने समय का
Dअच्छा सदुपयोग
Correct Answerअच्छा सदुपयोग
Q70

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। बेगम अपने सेवकों के साथ आ रही है।

Aराजकुमार
Bबादशाह
Cचाकर
Dरानी
Correct Answerबादशाह
Q71

दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। दो पहाड़ों के बीच का खाली स्थान

Aघाटी
Bपर्वत
Cढलान
Dजमीन
Correct Answerघाटी
Q72

दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। यही....................(ठीक) होगा कि उसे घर भेज दिया जाए ?

Aनृप
Bइति
Cपवित्र
Dउपयुक्त
Correct Answerउपयुक्त
Q73

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो। दूसरों के दोष को खोजने वाला

Aछिद्रान्वेषी
Bहस्तक्षेप
Cत्रासदी
Dअनुचर
Correct Answerछिद्रान्वेषी
Q74

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ चुनें। जो भी इससे भिड़ेगा जो ही इसे हरा देगा।

Aकोई त्रुटि नहीं है
Bइसे हरा देगा
Cभिड़ेगा जो ही
Dजो भी इससे
Correct Answerभिड़ेगा जो ही
Q75

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का तद्भव शब्द ज्ञात कीजिए। वर-वधू मंडप में बैठ गए हैं।

Aलोग
Bदुल्हन
Cबेटी
Dदुल्हा
Correct Answerदुल्हन
Q76

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली (1).................है। इस (2)................. से लोग दिवाली मनाते हैं कि राम का अयोध्या में (3)............. हुआ है और (4).................में दीप जलाए गए हैं। उनका (5)......................राज्याभिषेक हुआ और लोग घर-घर में दीप जलाते हैं। रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aपड़ती
Bपढ़ती
Cचलती
Dउठती
Correct Answerपड़ती
Q77

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली (1).................है। इस (2)................. से लोग दिवाली मनाते हैं कि राम का अयोध्या में (3)............. हुआ है और (4).................में दीप जलाए गए हैं। उनका (5)......................राज्याभिषेक हुआ और लोग घर-घर में दीप जलाते हैं। रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aमान
Bभाव
Cभयभीत
Dमालूम
Correct Answerभाव
Q78

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली (1).................है। इस (2)................. से लोग दिवाली मनाते हैं कि राम का अयोध्या में (3)............. हुआ है और (4).................में दीप जलाए गए हैं। उनका (5)......................राज्याभिषेक हुआ और लोग घर-घर में दीप जलाते हैं। रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aपांव
Bअनुभव
Cबातचीत
Dराज्याभिषेक
Correct Answerराज्याभिषेक
Q79

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली (1).................है। इस (2)................. से लोग दिवाली मनाते हैं कि राम का अयोध्या में (3)............. हुआ है और (4).................में दीप जलाए गए हैं। उनका (5)......................राज्याभिषेक हुआ और लोग घर-घर में दीप जलाते हैं। रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aघर-घर
Bदूर-पास
Cकही-कही
Dहर-हर
Correct Answerघर-घर
Q80

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली (1).................है। इस (2)................. से लोग दिवाली मनाते हैं कि राम का अयोध्या में (3)............. हुआ है और (4).................में दीप जलाए गए हैं। उनका (5)......................राज्याभिषेक हुआ और लोग घर-घर में दीप जलाते हैं। रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aशब्दहीन
Bविधिवत
Cलम्बा
Dकर्त्तव्य
Correct Answerविधिवत

Leave a Comment