पेरिस ऑलंपिक का समापन || भारत की झोली में 6 पदक

ओलंपिक 2024 का समापन

26 जुलाई को पेरिस में शुरू ओलिंपिक 2024 का आज समापन हो चुका है | इस साल भारत से 117 एथलीटों ने कुल 6 पदक भारत की झोली में डाले। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक है। भारत 6 मेडल के साथ ओलिंपिक अंक तालिका में 71वें स्थान पर है जबकि 126 पदक जीत कर अमेरीका पहले स्थान पर है।

कुल 6 पदक भारत की झोली में :-

मनु भाकर ने ओलिंपिक 2024 का पहला पदक जीत कर भारत का पेरिस ओलिंपिक में खाता खोल दिया। मनु निशानेबाजी में कांस्य पदक जीत कर बनी निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला।

उसके बाद मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने 10 m टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आगे बढ़ते हुए स्वप्निल कुसाले ने निशानेबाजी में तीसरा पदक जीत कर एक और विजय प्राप्त की ।

तत्पश्चात भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक और कांस्य पदक भारत के नाम किया।

गुरुवार को हुई ट्रैक एंड फील्ड भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 89.45m दूर भाला फेंक कर रजत पदक अपने नाम किया और ओलिंपिक 2024 में भारत से रजत जितने वाले पहले एथलीट बन गए।

Operation Sindoor: India'S Befitting Reply To Terrorism
Operation Sindoor: आतंक के खिलाफ भारत का मुँह तोड़ जवाब

इसके आगे शुक्रवार को 57 kg फ्री स्टाइल पुरुष श्रेणी में 21 वर्षीय पहलवान अमन सेहरावत ने कांस्य पदक जीता। अमन ये पदक जीत कर ओलिंपिक में पदक जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के पहलवान बने।

Indian Winning Players In Paris Olympics
Indian Winning Players

 

निराशा के पल :- 

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पेरिस ऑलंपिक में 6 पदक जीते पर कुछ खिलाड़ी मेडल के बहुत करीब आकर रह गए। इस ओलिंपिक में सबसे बड़ा धोका विनेश फोगाट का है।
विनेश ने सेमी फाइनल में टोक्यो ऑलंपिक विजेता को हराकर जीत हांसिल की थी लेकिन बाद में 100g वज़न ज़्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल से Disqualify कर दिया गया।
बहुत से खिलाड़ियों ने अपनी पूरी जी जान लगा कर मेहनत की और देश के लिए खेले। खेलों में जीत हार चलती रहती है पर जो ज़रूरी है वह है ज़ज्बा, वह है निरंतर मेहनत, वह है प्रयास।

1 thought on “पेरिस ऑलंपिक का समापन || भारत की झोली में 6 पदक”

Leave a Comment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Special Offer!

Army Top Selling Books "Army Study Model Test Paper" .

Grab the Offer!