भारत में प्रशासनिक व्यवस्था को सही और सुचारू तरीके से चलाने के लिए राज्यों में राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेशों में उपराज्यपाल / प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं। राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है। वह मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्त करता है। विधानसभा द्वारा पास बिलों की मंजूरी या पुन: र्विचार का निर्णय लेता है। जरूरत पड़ने पर अध्यादेश जारी कर सकता है। राज्य में कानून-व्यवस्था और संविधान के पालन का ध्यान रखता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वर्तमान राज्यपाल की जानकारी बेहद जरूरी होती है। परीक्षाओं में राज्यपाल और उनसे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसी उद्देश्य से यह जानकारी तैयार की गई है, भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वर्तमान राज्यपालो की अपडेटेड सूची हिंदी में दी गई है जो आपकी तैयारी में मददगार साबित होगी।
✦ भारत के राज्यपाल 2025 सूचि:
| राज्य | राज्यपाल |
|---|---|
| पंजाब | गुलाबचंद कटारिया |
| हरियाणा | बंडारू दत्तात्रेय |
| राजस्थान | हरिभाऊ बागडे |
| गुजरात | आचार्य देवव्रत |
| महाराष्ट्र | सी. पी. राधाकृष्णन |
| गोवा | अशोक गजपति राजू |
| कर्नाटक | थावरचंद गहलोत |
| केरल | राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर |
| तमिलनाडु | आर. एन. रवि |
| आंध्र प्रदेश | अब्दुल नज़ीर |
| तेलंगाना | जिष्णु देव वर्मा |
| मध्य प्रदेश | मंगूभाई पटेल |
| छत्तीसगढ़ | रमेन डेका |
| उत्तर प्रदेश | आनंदीबेन पटेल |
| उत्तराखंड | गुरमीत सिंह |
| बिहार | मोहम्मद आरिफ खान |
| झारखंड | संतोष कुमार गंगवार |
| पश्चिम बंगाल | सी. वी. आनंद बोस |
| ओडिशा | हरिबाबू कंभमपति |
| हिमाचल प्रदेश | शिवप्रताप शुक्ल |
| सिक्किम | ओमप्रकाश माथुर |
| असम | लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
| मेघालय | सी. एच. विजयशंकर |
| मणिपुर | अजय कुमार भल्ला |
| नागालैंड | अजय कुमार भल्ला |
| अरुणाचल प्रदेश | लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनायक |
| त्रिपुरा | इंद्रसेना रेड्डी |
| मिजोरम | डॉ. विजय कुमार सिंह |
✦ केंद्रशासित प्रदेश उपराज्यपाल / प्रशासक 2025 सूचि:
| केंद्रशासित प्रदेश | उपराज्यपाल / प्रशासक |
|---|---|
| लद्दाख | कविंदर गुप्ता |
| जम्मू कश्मीर | मनोज सिन्हा |
| चंडीगढ़ | गुलाबचंद कटारिया |
| दिल्ली | विनय सक्सेना |
| पुडुचेरी | के. कैलासनाथन |
| लक्षद्वीप | प्रफुल्ल खोड़ा पटेल |
| दादरा एवं नगर हवेली व दमन एवं दीव | प्रफुल्ल खोड़ा पटेल |
| अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | देवेंद्र जोशी |

