Army Study icon Image

By: Army Study

On: September 2, 2026

Follow

Top 100 Weekly Current Affairs MCQ in Hindi (17 to 23 August) for Army, SSC & Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

17 से 23 अगस्त 2026 के Top 100 Weekly Current Affairs MCQ में इस सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, पुरस्कार, नियुक्ति, रक्षा, विज्ञान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। सभी प्रश्नों को आसान भाषा में उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या के साथ तैयार किया गया है। यह पोस्ट Army GD, SSC, Air Force Agniveer, Navy तथा अन्य Defence और Government Exams की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। नियमित अभ्यास और रिवीज़न से Current Affairs पर पकड़ मजबूत बनती है, जिससे परीक्षा में बेहतर स्कोर करने में मदद मिलती है।


August Weekly Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. PMGKAY के तहत CBDC आधारित DBT सेवा प्रारंभ करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

A. चंडीगढ़
B. दादरा एवं नगर हवेली
C. दिल्ली
D. A व B दोनों

उत्तर: D) A व B दोनों

व्याख्या:

  • अगस्त में चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली में डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) लागू किया गया।
  • DBT (Direct Benefit Transfer) का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों को हटाकर सब्सिडी का सीधा लाभ लाभार्थियों के खातों में पहुँचाना है।

प्रश्न 02. किस राज्य के 150 साल पुराने पारीछा बांध को ICID वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर का दर्जा मिला?

A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. बिहार

उत्तर: B) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश के झांसी में बेतवा नदी पर बने 150 साल पुराने ऐतिहासिक पारीछा बांध को यह अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हुआ।
  • यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (ICID) द्वारा ऐतिहासिक सिंचाई संरचनाओं को प्रदान की जाती है।

प्रश्न 03. हल ही में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के नए मुख्य सचिव कौन बने हैं?

A. ज्ञानेश भारती
B. देवेश उत्तम
C. आनंद प्रकाश
D. अली रजा रिजवी

उत्तर: A) ज्ञानेश भारती

व्याख्या:

  • 10 अगस्त 2026 को अधिकारी ज्ञानेश भारती को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
  • अंडमान-निकोबार की पर्वत चोटी ‘माउंट हैरियट’ का नाम बदलकर ‘माउंट मणिपुर’ किया जा चुका है।

प्रश्न 04. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के कौन से नंबर के राष्ट्रपति थे, जिनकी 108वीं जयंती मनाई गई?

A. 8वें
B. 9वें
C. 10वें
D. 11वें

उत्तर: B) 9वें

व्याख्या:

  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा 1992 से 1997 तक भारत के 9वें राष्ट्रपति रहे।
  • उनके कार्यकाल के दौरान ही 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन (पंचायती राज व नगर निकाय) को लागू किया गया था।

प्रश्न 05. 13 अगस्त को सुमित सरकार का निधन हो गया, वे कौन थे?

A. वैज्ञानिक
B. इतिहासकार
C. संगीतकार
D. खिलाड़ी

उत्तर: B) इतिहासकार

व्याख्या:

  • सुमित सरकार कोलकाता के एक प्रसिद्ध मार्क्सवादी इतिहासकार और लेखक थे।
  • उन्होंने आधुनिक भारतीय इतिहास पर आधारित अत्यंत लोकप्रिय पुस्तक ‘मॉडर्न इंडिया’ लिखी थी।

प्रश्न 06. एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

A. शबनम सिन्हा
B. रोशनी नादर
C. अरुंधति भट्टाचार्य
D. किरण मजूमदार शॉ

उत्तर: A) शबनम सिन्हा

व्याख्या:

  • 17 अगस्त को शबनम सिन्हा को भारत के पहले पेमेंट्स बैंक ‘एयरटेल पेमेंट्स बैंक’ के बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारती एयरटेल समूह का वित्तीय संस्थान है जो वित्तीय समावेशन और डिजिटल लेनदेन पर केंद्रित है।

प्रश्न 07. तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद किस खेल से संबंधित हैं?

A. टेबल टेनिस
B. बैडमिंटन
C. लॉन टेनिस
D. स्क्वैश

उत्तर: B) बैडमिंटन

व्याख्या:

  • तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की शीर्ष महिला युगल (Women’s Doubles) बैडमिंटन जोड़ी हैं।
  • इन्होंने ऑल इंग्लैंड ओपन और कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रश्न 08. भारतीय मूल के खगोलशास्त्री रोहन नायडू द्वारा अगस्त में खोजे गए ‘MoM BH-1’ का संबंध किससे है?

A. क्षुद्रग्रह
B. ब्लैक होल
C. पृथ्वी जैसा नया ग्रह
D. मंगल का उपग्रह

उत्तर: B) ब्लैक होल

व्याख्या:

  • वैज्ञानिक रोहन नायडू के नेतृत्व में अंतरिक्ष शोधकर्ताओं ने सुदूर ब्रह्मांड में स्थित एक प्राचीन और विशाल ब्लैक होल ‘MoM BH-1’ की खोज की है।
  • ब्लैक होल अंतरिक्ष का वह अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण वाला क्षेत्र होता है जिसके प्रभाव से प्रकाश भी बाहर नहीं निकल सकता

प्रश्न 09. द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम श्रेणी) में ‘वीरेंद्र कुमार’ को किस खेल में कोचिंग के लिए चुना गया?

A. मुक्केबाजी
B. कुश्ती
C. कबड्डी
D. भारोत्तोलन

उत्तर: B) कुश्ती

व्याख्या:

  • 18 अगस्त को वीरेंद्र कुमार को भारतीय कुश्ती में बेहतरीन कोचिंग और मार्गदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया।
  • लाइफटाइम श्रेणी में उनके साथ धर्मेंद्र यादव को मुक्केबाजी के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।

प्रश्न 10. नई दिल्ली में विमोचित पुस्तक ‘जनप्रिय नेता: वेंकैया नायडू’ के लेखक कौन हैं?

A. वाई. लक्ष्मी प्रसाद
B. सुधा मूर्ति
C. शिवराज सिंह चौहान
D. आर. दीपक

उत्तर: A) वाई. लक्ष्मी प्रसाद

व्याख्या:

  • तेलुगु एवं हिंदी साहित्यकार प्रो. वाई. लक्ष्मी प्रसाद ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन व सार्वजनिक योगदान पर यह जीवनी लिखी है।
    • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की चर्चित आत्मकथा का शीर्षक ‘Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggle’ है।

प्रश्न 11. कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने पदक तालिका में कौन सा स्थान हासिल किया?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: A) पहला

व्याख्या:

  • भारतीय टीम ने कुल 35 पदक (13 स्वर्ण, 8 रजत, 14 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
  • इस बार भारत ने पहली बार प्रतिष्ठित विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी जीती।

प्रश्न 12. महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवार्ड्स में ‘राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड’ के लिए किसे चुना गया?

A. काजोल
B. रानी मुखर्जी
C. मुक्ता बर्वे
D. विद्या बालन

उत्तर: B) रानी मुखर्जी

व्याख्या:

  • अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके विशेष योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब यामी गौतम (फिल्म आर्टिकल 370) को मिला।

प्रश्न 13. इंडोनेशिया के किस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया?

A. जावा द्वीप
B. सुमात्रा द्वीप
C. बाली द्वीप
D. फ्लोरेस द्वीप

उत्तर: D) फ्लोरेस द्वीप

व्याख्या:

  • 15 अगस्त 2026 को इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का तेज भूकंप दर्ज किया गया।

प्रश्न 14. 65 भारतीय भाषाओं और बोलियों को पहचानने वाले ‘श्रावणी AI‘ (Shravani AI) मॉडल को किसने लॉन्च किया?

A. IIT हैदराबाद
B. IIT मद्रास
C. IISc बेंगलुरु
D. IIM अहमदाबाद

उत्तर: C) IISc बेंगलुरु

व्याख्या:

  • 13 अगस्त 2026 को भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने 65 भारतीय भाषाओं और स्थानीय बोलियों की पहचान करने वाला स्पीच मॉडल श्रावणी AI लॉन्च किया।
  • यह मॉडल भाषाई विविधता वाले भारत में डिजिटल संवाद और अनुवाद को सुलभ बनाने में सहायक होगा।

प्रश्न 15. हैदराबाद के जीनोम वैली में नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की घोषणा किस अमेरिकी कंपनी ने की?

A. गूगल
B. माइक्रोसॉफ्ट
C. अमेज़न
D. फाइजर

उत्तर: C) अमेज़न

व्याख्या:

  • अगस्त 2026 में अमेज़न ने जैव प्रौद्योगिकी और नवाचार अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद के जीनोम वैली में निवेश की घोषणा की।

प्रश्न 16. भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार’ की शुरुआत कब हुई थी?

A. 1951
B. 1961
C. 1975
D. 1991

उत्तर: B) 1961

व्याख्या:

  • अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत 1961 में खेल क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के लिए की गई थी।
  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के अंतर्गत कुल 17 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रश्न 17. हाल ही में चर्चा में रहा ‘कुरील द्वीप समूह’ विवाद किन दो देशों के मध्य है?

A. चीन और जापान
B. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया
C. रूस और जापान
D. अमेरिका और रूस

उत्तर: C) रूस और जापान

व्याख्या:

  • प्रशांत महासागर में स्थित कुरील द्वीप समूह के अधिकार क्षेत्र को लेकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूस और जापान के बीच विवाद है।

प्रश्न 18. हॉकी विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी कौन से देशों ने की?

A. भारत और ओमान
B. बेल्जियम और नीदरलैंड
C. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
D. जर्मनी और फ्रांस

उत्तर: B) बेल्जियम और नीदरलैंड

व्याख्या:

  • 2026 पुरुष एवं महिला FIH हॉकी विश्व कप का आयोजन संयुक्त रूप से बेल्जियम और नीदरलैंड में किया गया।
  • भारत ने अब तक केवल एक बार 1975 में मलेशिया में पाकिस्तान को हराकर हॉकी विश्व कप का खिताब जीता था।

प्रश्न 19. बधिर निशानेबाजी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन के लिए किसे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A. धनुष श्रीकांत
B. नरेंद्र बेरवाल
C. अखिल श्योराण
D. रुद्रांश खंडेलवाल

उत्तर: A) धनुष श्रीकांत

व्याख्या:

  • धनुष श्रीकांत भारतीय बधिर निशानेबाज हैं, जिन्होंने डेफलिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • खेल में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के तहत अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 20. किस राज्य सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर 1 साल के लिए प्रतिबंध लगाया है?

A. महाराष्ट्र
B. केरल
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु

उत्तर: C) कर्नाटक

व्याख्या:

  • जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने 10 अगस्त 2026 से राज्यभर में गुटखा और तंबाकू-युक्त पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है।

प्रश्न 21. पहली बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर कौन सा गीत प्रस्तुत किया गया?

A. सारे जहाँ से अच्छा
B. जन गण मन
C. ऐ मेरे वतन के लोगों
D. वंदे मातरम

उत्तर: D) वंदे मातरम

व्याख्या:

  • स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का विशेष गायन प्रस्तुत किया गया।
  • बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ से लिया गया है और पहली बार 1896 के कोलकाता कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था।

प्रश्न 22. अगस्त 2026 में उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव कौन बनी हैं?

A. काजोल
B. रानी मुखर्जी
C. दीप्ति गौड़ मुखर्जी
D. विद्या बालन

उत्तर: C) दीप्ति गौड़ मुखर्जी

व्याख्या:

  • 11 अगस्त 2026 को दीप्ति गौड़ मुखर्जी को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।

प्रश्न 23. JSW नियो एनर्जी ने किस देश के साथ 920 MW की ‘पुनात्सांगछु-III’ हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया?

A. नेपाल
B. बांग्लादेश
C. भूटान
D. म्यांमार

उत्तर: C) भूटान

व्याख्या:

  • यह जलविद्युत प्रोजेक्ट भूटान की पुनात्सांगछु नदी पर बनाया जा रहा है, जो आगे ब्रह्मपुत्र में मिलती है।
  • पुनात्सांगछु नदी भूटान में ‘फोचू’ और ‘मोचू’ नामक दो धाराओं के संगम से बनती है।

प्रश्न 24. ISRO का स्थापना दिवस हर साल कब मनाया जाता है?

A. 12 अगस्त
B. 15 अगस्त
C. 20 अगस्त
D. 23 अगस्त

उत्तर: B) 15 अगस्त

व्याख्या:

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। हर साल ISRO का स्थापना दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  • ISRO का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।

प्रश्न 25. भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?

A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. गांधीनगर
D. चेन्नई

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ में किया गया।
  • इस महोत्सव की थीम ‘मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और मेड फॉर द वर्ल्ड’ रखी गई थी।

प्रश्न 26. फसलों की सुरक्षा हेतु ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’ किस राज्य से संबंधित है?

A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने खेतों में सोलर फेंसिंग लगाने पर सब्सिडी देकर फसलों को सुरक्षित रखने हेतु यह योजना शुरू की।

प्रश्न 27. विमोचित ‘डोगरी-पंजाबी शब्दकोश’ के लेखक कौन हैं?

A. डॉ. जितेंद्र सिंह
B. चंदन नेगी
C. सुरजीत पातर
D. प्रोफेसर रामनाथ

उत्तर: B) चंदन नेगी

व्याख्या:

  • प्रसिद्ध लेखिका चंदन नेगी द्वारा संकलित इस शब्दकोश से दोनों क्षेत्रीय भाषाओं के बीच भाषाई आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न 28. 15 अगस्त को भारत ने अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया?

A. 78वां
B. 80वां
C. 81वां
D. 79वां

उत्तर: B) 80वां

व्याख्या:

  • 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के उपलक्ष्य में यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।
  • हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

प्रश्न 29. अंतरिक्ष में स्वायत्त उपग्रह डॉकिंग की तकनीक का सफल परीक्षण भारत के किस मिशन ने किया?

A. स्पैडेक्स (SPADEX)
B. निसार (NISAR)
C. चंद्रयान-4
D. गगनयान

उत्तर: A) स्पैडेक्स (SPADEX)

व्याख्या:

  • स्पेस डॉकिंग प्रयोग (SPADEX) मिशन के सफल संचालन के साथ भारत अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को जोड़ने की क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश बना।
  • भारत से पहले यह जटिल अंतरिक्ष तकनीकी क्षमता केवल संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), रूस और चीन के पास थी।

प्रश्न 30. भारत ने अगस्त 2026 ‘रिस्टोरेटिव हेल्थकेयर’ थीम पर आधारित हैकाथॉन किसकी साझेदारी में आयोजित किया?

A. इजराइल
B. जापान
C. जर्मनी
D. अमेरिका

उत्तर: A) इजराइल

व्याख्या:

  • स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत और इजराइल ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रश्न 31. एस.एन. बोस और अशोका यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित AI फ्रेमवर्क का संबंध किस रोग के अध्ययन से है?

A. तपेदिक (TB)
B. कैंसर
C. डेंगू
D. मलेरिया

उत्तर: B) कैंसर

व्याख्या:

  • वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं की पहचान और सटीक इलाज को समझने के लिए आधुनिक AI फ्रेमवर्क तैयार किया है।
  • रूस ने दुनिया में कैंसर के इलाज हेतु पहली वैक्सीन ‘एंट्रोमिक्स’ तैयार करने की घोषणा की है।

प्रश्न 32. हाल ही में देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर किस शहर में शुरू किया गया है?

A. सूरत
B. इंदौर
C. नवी मुंबई
D. भोपाल

उत्तर: B) इंदौर

व्याख्या:

  • मध्य प्रदेश का इंदौर शहर राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लगातार पहला स्थान हासिल करता रहा है।
  • यहीं अगस्त 2026 में देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर शुरू किया गया है।

प्रश्न 33. रणनीतिक ‘संगल सुरंग’ का उद्घाटन कहाँ किया गया?

A. असम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. जम्मू-कश्मीर

उत्तर: D) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या:

  • संगल सुरंग जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ को आपस में जोड़ने के लिए निर्मित की गई है।
  • 2.79 किमी लंबी यह सुरंग दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा दूरी को लगभग 13 किमी कम करती है।

प्रश्न 34. भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के नेतृत्व में ब्रिक्स (BRICS) ICT वर्किंग ग्रुप की बैठक कहाँ आयोजित हुई?

A. पुणे
B. बेंगलुरु
C. मुंबई
D. चेन्नई

उत्तर: A) पुणे

व्याख्या:

  • BRICS देशों के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) ट्रैक की महत्वपूर्ण बैठक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई।
    • ICT – ‘इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी’ (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) है।

प्रश्न 35. हल ही में चर्चा में रहा ‘वेश्या टेकरी’ ऐतिहासिक स्तूप स्थल किस राज्य में स्थित है?

A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. बिहार

उत्तर: C) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • वेश्या टेकरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक विशाल मौर्यकालीन बौद्ध स्तूप है, जिसे सम्राट अशोक के काल से संबंधित माना जाता है।
  • आकार के दृष्टिकोण से यह स्तूप प्रसिद्ध सांची स्तूप से भी बड़ा माना जाता है।

प्रश्न 36. रोल्स-रॉयस ने भारत के फाइटर जेट इंजन निर्माण हेतु किस निजी समूह के साथ साझेदारी की घोषणा की?

A. महिंद्रा समूह
B. रिलायंस समूह
C. टाटा समूह
D. अदानी समूह

उत्तर: B) रिलायंस समूह

व्याख्या:

  • ब्रिटिश एयरोस्पेस कंपनी रोल्स-रॉयस ने अगस्त 2026 में स्वदेशी लड़ाकू विमानों के इंजन विकसित करने के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी की।

प्रश्न 37. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिलाओं के डिजिटल सशक्तिकरण हेतु ‘यशोदा AI’ पहल कहाँ शुरू की है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. उत्तराखंड

उत्तर: C) पंजाब

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्रामीण व अर्ध शहरी महिलाओं को आधुनिक AI टूल्स और डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के लिए पंजाब में ‘यशोदा AI’ कार्यक्रम शुरू किया है।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना जनवरी 1992 में हुई थी और इसकी वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर हैं।

प्रश्न 38. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि किस तिथि को मनाई गई?

A. 15 अगस्त
B. 18 अगस्त
C. 20 अगस्त
D. 23 अगस्त

उत्तर: B) 18 अगस्त

व्याख्या:

  • 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू (ताइवान) में कथित विमान दुर्घटना की घटना की स्मृति में 18 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाई जाती है।
  • नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (ओडिशा) में हुआ था, जिसे देश भर में ‘राष्ट्रीय पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 39. किसी ब्रांड के नाम पर रखी गई भारत की पहली ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ का संबंध किस रेल मार्ग से है?

A. मुंबई – अहमदाबाद
B. लखनऊ – नई दिल्ली
C. दिल्ली – वाराणसी
D. हावड़ा – पुरी

उत्तर: B) लखनऊ – नई दिल्ली

व्याख्या:

  • स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस भारत की पहली कॉर्पोरेट/निजी ट्रेन है, जो लखनऊ और नई दिल्ली के मध्य चलती है।
  • वाणिज्यिक ब्रांडिंग साझेदारी के तहत इस ट्रेन का नाम लोकप्रिय पेय ब्रांड ‘स्प्राइट’ के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न 40. सूखे के कारण किस देश ने अपने एकमात्र ‘चेर्नावोडा परमाणु संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया?

A. रोमानिया
B. पोलैंड
C. हंगरी
D. बुल्गारिया

उत्तर: A) रोमानिया

व्याख्या:

  • अगस्त 2026 में रोमानिया में भीषण गर्मी और डेन्यूब नदी के जलस्तर में गिरावट के कारण कूलिंग सिस्टम प्रभावित होने से संयंत्र बंद कर दिया गया।

प्रश्न 41. कनाडियन ओपन महिला एकल का खिताब किसने जीता है?

A. इगा स्वितेक
B. एरिना सबालेंका
C. एलेना रयबाकिना
D. कोको गॉफ

उत्तर: A) इगा स्वितेक

व्याख्या:

  • पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वितेक ने कनाडियन ओपन का महिला एकल खिताब जीता।
  • टेनिस के चार प्रमुख ग्रैंड स्लैम का वार्षिक क्रम ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और US ओपन है।

प्रश्न 42. प्रस्तावित ‘सुरक्षित हरित भूमि गलियारा’ ओमान को किस देश से जोड़ता है?

A. सऊदी अरब
B. ईरान
C. यूएई
D. यमन

उत्तर: A) सऊदी अरब

व्याख्या:

  • यह हरित गलियारा ओमान और सऊदी अरब के बीच परिवहन और व्यापार कनेक्टिविटी को मजबूत बनाता है।

प्रश्न 43. ITU द्वारा ‘जनरेशन कनेक्ट यूथ एंबेसडर’ चुने गए भारतीय प्रतिनिधियों को क्या नाम दिया गया है?

A. डिजिटल दूत
B. संचार मित्र
C. युवा सारथी
D. भारत कनेक्ट

उत्तर: B) संचार मित्र

व्याख्या:

  • अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के मंच पर भारत के तीन युवा प्रतिनिधियों को ‘संचार मित्र’ के रूप में मान्यता दी गई है।

प्रश्न 44. उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से किस स्थान पर स्थानांतरित करने को मंजूरी दी गई है?

A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. हल्द्वानी
D. रुद्रप्रयाग

उत्तर: C) हल्द्वानी

व्याख्या:

  • बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किया जा रहा है।

प्रश्न 45. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किस बीमारी के नियंत्रण को ‘राष्ट्रीय प्राथमिकता’ बनाने की घोषणा की?

A. कैंसर
B. डायबिटीज
C. मलेरिया
D. टीबी

उत्तर: B) डायबिटीज

व्याख्या:

  • देश में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मामलों को नियंत्रित करने और जीवनशैली सुधार हेतु इसे स्वास्थ्य अनुसंधान की राष्ट्रीय प्राथमिकता घोषित किया गया।
  • डॉ. जितेंद्र सिंह भारत सरकार में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं।

प्रश्न 46. 54 देशों की यात्रा करने वाली ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ कहाँ से प्रारंभ हुई थी?

A. फिजी
B. मॉरीशस
C. फ्रांस
D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: A) फिजी

व्याख्या:

  • भारतीय राष्ट्रध्वज के गौरव को प्रदर्शित करने वाली ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ की शुरुआत फिजी देश से की गई थी।
  • यह रिले 54 देशों का सफर पूरा करते हुए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में संपन्न हुई।

प्रश्न 47. ब्रिक्स महासागर एवं ध्रुवीय विज्ञान कार्य समूह (BRICS OPST) की बैठक कहाँ आयोजित की गई?

A. गोवा
B. नई दिल्ली
C. मुंबई
D. चेन्नई

उत्तर: A) गोवा

व्याख्या:

  • समुद्र विज्ञान और अंटार्कटिका-आर्कटिक अनुसंधान पर चर्चा के लिए यह BRICS बैठक गोवा में आयोजित की गई।
  • BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी नई दिल्ली करेगा।

प्रश्न 48. प्रसिद्ध खेल हस्ती बिल रासमसें का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे किस रूप में विख्यात थे?

A. ओलंपिक धावक
B. खेल टेलीविजन के जनक व ESPN के सह-संस्थापक
C. फीफा अध्यक्ष
D. टेनिस कोच

उत्तर: B) खेल टेलीविजन के जनक व ESPN के सह-संस्थापक

व्याख्या:

  • अमेरिकी उद्यमी बिल रासमसें ने 1979 में विश्व के सबसे बड़े 24 घंटे समर्पित स्पोर्ट्स नेटवर्क ‘ESPN’ की सह-स्थापना की थी।
  • उन्होंने वैश्विक स्तर पर 24/7 स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग और खेल पत्रकारिता की आधुनिक नींव रखी थी।

प्रश्न 49. अर्जुन पुरस्कार 2026 से सम्मानित ‘नरेंद्र बेरवाल’ का संबंध किस खेल से है?

A. कुश्ती
B. मुक्केबाजी
C. रोइंग
D. कबड्डी

उत्तर: B) मुक्केबाजी

व्याख्या:

  • नरेंद्र बेरवाल भारत के सुपर हैवीवेट मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया।
  • मुक्केबाजी में निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला।

प्रश्न 50. शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का आयोजन कहाँ किया गया?

A. रियाद
B. पेरिस
C. दुबई
D. लंदन

उत्तर: B) पेरिस

व्याख्या:

  • शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के संस्करण का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में मैग्नस कार्लसन विजेता रहे।

प्रश्न 51. फरवरी 2027 में तटरक्षक बलों के 5वें वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

A. जापान
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: B) भारत

व्याख्या:

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा और तटीय निगरानी पर आधारित इस 5वें वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

प्रश्न 52. इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) ने सिविल मार्केट के लिए कौन सी स्वदेशी दूरबीन लॉन्च की?

A. विक्रम-I
B. एवरेस्ट
C. गरुड़
D. श्रुति

उत्तर: C) गरुड़

व्याख्या:

  • इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने नागरिक बाजार के लिए अत्याधुनिक ‘गरुड़’ दूरबीन देहरादून में विकसित की है।
  • ‘विक्रम-I’ भारत का पहला निजी रॉकेट है, जबकि ‘एवरेस्ट’ निजी क्षेत्र द्वारा विकसित अंतरिक्ष इंजन है।

प्रश्न 53. सुरजीत और पूजा को किस खेल में उत्कृष्टता के लिए अगस्त 2026 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया?

A. खो-खो
B. कबड्डी
C. हॉकी
D. हैंडबॉल

उत्तर: B) कबड्डी

व्याख्या:

  • सुरजीत और पूजा दोनों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रश्न 54. 14D सिनेमा और वर्चुअल सफारी के साथ भारत के पहले ‘वर्चुअल चिड़ियाघर’ का उद्घाटन कहाँ हुआ?

A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. तेलंगाना
D. ओडिशा

उत्तर: A) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ‘कमला नेहरू प्राणी उद्यान’ में शुरू किया गया।
  • इसमें 14D सिनेमा और अत्याधुनिक तकनीक से बिना जानवरों को नुकसान पहुँचाए वर्चुअल जंगल सफारी का अनुभव मिलता है।

प्रश्न 55. किस बैंक ने ₹5 करोड़ तक के MSME ऋणों के मूल्यांकन हेतु AI-आधारित क्रेडिट असेसमेंट मॉडल अपनाया है?

A. पंजाब नेशनल बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. बैंक ऑफ बड़ौदा
D. HDFC बैंक

उत्तर: B) भारतीय स्टेट बैंक

व्याख्या:

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने MSME को बिना किसी देरी के 5 करोड़ रुपये तक का ऋण स्वीकृत करने के लिए AI टूल शुरू किया।
  • SBI की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी और इसका केंद्रीय मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

प्रश्न 56. NASA ने ISRO को अपने किस अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया?

A. मून बेस
B. मार्स एक्सप्लोरर
C. वीनस ऑर्बिटर
D. सोलर प्रोब

उत्तर: A) मून बेस

व्याख्या:

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा पर दीर्घकालिक मानव उपस्थिति और बेस स्थापित करने हेतु ISRO को साझेदारी का प्रस्ताव दिया।

प्रश्न 57. PMI साउथ एशिया अवार्ड्स में प्रतिष्ठित ‘ओवरऑल चैंपियन’ का खिताब किस औद्योगिक समूह को मिला?

A. ONGC
B. रिलायंस इंडस्ट्रीज
C. महिंद्रा एंड महिंद्रा
D. लार्सन एंड टुब्रो

उत्तर: C) महिंद्रा एंड महिंद्रा

व्याख्या:

  • ऑटोमोबाइल एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को उत्कृष्ट परियोजना प्रबंधन और नवाचार के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ।

प्रश्न 58. किस राज्य के डीसा में एशिया की पहली रेगिस्तान नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क प्रारंभ करने की घोषणा हुई?

A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. हरियाणा

उत्तर: B) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा (पश्चिम बनास नदी के तट) में एशिया की पहली मरुस्थलीय नाइट सफारी स्थापित की जा रही है।
  • इस पार्क में रेगिस्तानी पारिस्थितिकी के दुर्लभ वन्यजीवों सहित 2700 से अधिक जीवों के संरक्षण की व्यवस्था होगी।

प्रश्न 59. अर्जुन पुरस्कार प्राप्त रुद्रांश खंडेलवाल और अखिल श्योराण किस खेल के खिलाड़ी हैं?

A. तीरंदाजी
B. निशानेबाजी
C. भारोत्तोलन
D. बैडमिंटन

उत्तर: B) निशानेबाजी

व्याख्या:

  • रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग) और अखिल श्योराण (राइफल शूटिंग) निशानेबाजी के पदक विजेता हैं।
  • दोनों खिलाड़ियों ने विश्व कप और एशियाई प्रतियोगिताओं में देश के लिए कई रिकॉर्ड बनाए।

प्रश्न 60. देश में हर साल ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कब मनाया जाता है?

A. 13 अगस्त
B. 14 अगस्त
C. 15 अगस्त
D. 16 अगस्त

उत्तर: B) 14 अगस्त

व्याख्या:

  • 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए और अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों के बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 61. भीषण तेल रिसाव के कारण किस मैंग्रोव वन के गंभीर खतरे में होने की सूचना मिली?

A. सुंदरवन मैंग्रोव
B. हारा मैंग्रोव वन
C. भितरकनिका मैंग्रोव
D. पिछवरम मैंग्रोव

उत्तर: B) हारा मैंग्रोव वन

व्याख्या:

  • हारा मैंग्रोव वन फारस की खाड़ी में ईरान के ‘किश्म द्वीप’ पर स्थित एक बायोस्फीयर रिजर्व है।
  • तेल रिसाव के कारण मैंग्रोव की जड़ों और तटीय समुद्री जीवों पर गहरा पारिस्थितिक संकट उत्पन्न हुआ।

प्रश्न 62. अर्जुन पुरस्कार 2026 के अंतर्गत किसे फुटबॉल में आजीवन योगदान हेतु सम्मानित किया गया?

A. आई. एम. विजयन
B. आई. अरुमैनायगम
C. बाईचुंग भूटिया
D. सुनील छेत्री

उत्तर: B) आई. अरुमैनायगम

व्याख्या:

  • पूर्व फुटबॉलर आई. अरुमैनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
  • वे 1962 एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता भारतीय फुटबॉल टीम के प्रमुख सदस्य रहे थे।

प्रश्न 63. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने किस देश की कंपनी HS शिपहर्ट्स को दूसरा जहाज ‘HS मारिया’ सौंपा?

A. इटली
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. ब्राजील

उत्तर: C) जर्मनी

व्याख्या:

  • कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने जर्मनी की मैरीटाइम कंपनी को पर्यावरण अनुकूल मल्टी परपज वेसल (MPV) HS मारिया’ डिलीवर किया।

प्रश्न 64. विदित संतोष गुजराती और दिव्या देशमुख को किस खेल में योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया?

A. शतरंज
B. बैडमिंटन
C. तीरंदाजी
D. भारोत्तोलन

उत्तर: A) शतरंज

व्याख्या:

  • विदित गुजराती और दिव्या देशमुख भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं।
  • इन दोनों खिलाड़ियों ने शतरंज ओलंपियाड और वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत को ऐतिहासिक सफलताएं दिलाई हैं।

प्रश्न 65. किस राज्य ने सर्पदंश की घटनाओं को ‘नोटिफिएबल बीमारी’ घोषित किया है?

A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. केरल

उत्तर: A) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र सरकार ने सर्पदंश के मामलों की अनिवार्य सरकारी रिपोर्टिंग, त्वरित एंटी-वेनम उपलब्धता और सटीक निगरानी के लिए इसे नोटिफिएबल बीमारी घोषित किया है।

प्रश्न 66. पेंशनभोगियों के लिए ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने वाली ‘संध्या किरण योजना’ किस राज्य की है?

A. पश्चिम बंगाल
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु

उत्तर: C) कर्नाटक

व्याख्या:

  • कर्नाटक सरकार द्वारा 70 वर्ष से कम आयु के सरकारी पेंशनभोगियों के लिए यह कैशलेस योजना लागू की गई है।
  • इसके तहत पेंशनधारकों और उनके आश्रितों को हर साल ₹5 लाख तक का अस्पताल उपचार कवर मिलता है।

प्रश्न 67. शासन में डेटा प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए ‘तथ्यकोष’ प्लेटफॉर्म किस राज्य ने लॉन्च किया?

A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

उत्तर: A) कर्नाटक

व्याख्या:

  • कर्नाटक सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों के आंकड़ों के केंद्रीकृत भंडार के रूप में ‘तथ्यकोष’ पोर्टल की शुरुआत की।
  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु यूनेस्को की सांस्कृतिक नेटवर्क सूची में शामिल होने वाला देश का पहला शहर बना।

प्रश्न 68. भारत ने किस देश को 20 मीट्रिक टन मानवीय राहत सामग्री की पहली खेप भेजी?

A. कोलंबिया
B. वेनेजुएला
C. ब्राजील
D. यूक्रेन

उत्तर: A) कोलंबिया

व्याख्या:

  • कोलंबिया में आए प्राकृतिक आपदा/भूकंप के संकट के बाद भारत ने सहायता के रूप में 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री भेजी।

प्रश्न 69. स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक कितनी परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य बताया?

A. 50 GW
B. 75 GW
C. 100 GW
D. 150 GW

उत्तर: C) 100 GW

व्याख्या:

  • विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत देश में 100 गीगावाट (GW) परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • यह लक्ष्य भारत की स्वच्छ व हरित ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए तय किया गया है।

प्रश्न 70. रोइंग में उनके बेहतरीन योगदान के लिए किसे अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया?

A. अरविंद सिंह
B. अखिल श्योराण
C. मोहम्मद अजमल
D. धर्मेंद्र यादव

उत्तर: A) अरविंद सिंह

व्याख्या:

  • अरविंद सिंह भारत के रोअर (नाव चालक) हैं जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया।
  • एशियाई खेलों में पदक जीतकर उन्होंने भारतीय रोइंग को वैश्विक पहचान दिलाई।

प्रश्न 71. 29 अगस्त 2026 को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच ‘छोटे लाल यादव’ का संबंध किस खेल से है?

A. कुश्ती
B. मुक्केबाजी
C. तीरंदाजी
D. एथलेटिक्स

उत्तर: B) मुक्केबाजी

व्याख्या:

  • छोटे लाल यादव भारतीय महिला मुक्केबाजी के विख्यात प्रशिक्षक और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम के निजी कोच रहे हैं।
  • मुक्केबाजी में विश्व स्तरीय चैंपियन तैयार करने के लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला।

प्रश्न 72. युवाओं को रोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘कौशल संपर्क QR कोड’ व्यवस्था किस राज्य ने शुरू की?

A. राजस्थान
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और योजनाओं से जोड़ने हेतु QR कोड प्रणाली शुरू की।
  • इसे Scan करके युवा सीधे कौशल विकास मिशन की ट्रेनिंग व प्रमाणन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 73. नेपाल में खोजी गई फूलदार पौधे की नई प्रजाति ‘इम्पेशियन्स निम्सपुरजाई’ का नाम किस पर्वतारोही के सम्मान में रखा गया?

A. तेनजिंग नोर्गे
B. अप्पा शेरपा
C. आंग रीता शेरपा
D. निर्मल पुरजा

उत्तर: D) निर्मल पुरजा

व्याख्या:

  • नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा के नाम पर इस वनस्पति प्रजाति का नाम रखा गया।
  • निर्मल पुरजा ने जिन्होंने विश्व की 8000+ मीटर वाली सभी 14 चोटियों को रिकॉर्ड समय में फतह किया था।

प्रश्न 74. राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में ‘अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)’ के लिए किस पूर्व भारतीय फुटबॉलर को चुना गया?

A. आई. अरुमैनायगम
B. वीरेंद्र कुमार
C. धर्मेंद्र यादव
D. परवीर सिंह

उत्तर: A) आई. अरुमैनायगम

व्याख्या:

  • 1962 के एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता भारतीय फुटबॉल टीम के दिग्गज विंगर आई. अरुमैनायगम को लाइफटाइम अर्जुन सम्मान दिया गया।

प्रश्न 75. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

A. जापान
B. दक्षिण कोरिया
C. चीन
D. वियतनाम

उत्तर: C) चीन

व्याख्या:

  • झू रोंगजी चीन के एक प्रमुख आर्थिक सुधारक और पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1998 से 2003 तक सेवा की।
  • उनके कार्यकाल के दौरान ही चीन को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में औपचारिक सदस्यता प्राप्त हुई थी।

प्रश्न 76. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर कितने वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी?

A. 65
B. 78
C. 82
D. 80

उत्तर: B) 78

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों और सुरक्षाकर्मियों के लिए कुल 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी प्रदान की।
  • इन स्वीकृत वीरता पुरस्कारों में 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

प्रश्न 77. पाकिस्तान ने किस भारतीय पारसी डॉक्टर द्वय (डॉ. जाल रतनजी पटेल और डॉ. जाल धाभोय) को मरणोपरांत अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित करने की घोषणा की?

A. भारत
B. ईरान
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश

उत्तर: C) पाकिस्तान

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र के इन दोनों प्रसिद्ध पारसी चिकित्सकों ने 1947-48 में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की गंभीर बीमारी (टीबी) की गोपनीयता को बनाए रखा था।
  • इस ऐतिहासिक चिकित्सा गोपनीयता और सेवा के सम्मान में पाकिस्तान सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई।

प्रश्न 78. प्रसिद्ध हस्ती राजा सेन का निधन हो गया, वे कौन थे?

A. वैज्ञानिक
B. फिल्म निर्माता व निर्देशक
C. अर्थशास्त्री
D. इतिहासकार

उत्तर: B) फिल्म निर्माता व निर्देशक

व्याख्या:

  • राजा सेन कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक और वृत्तचित्र निर्माता थे।
  • उन्होंने भारतीय सिनेमा और साहित्य पर आधारित कई प्रशंसित फिल्मों और सांस्कृतिक डॉक्युमेंट्री का निर्माण किया था।

प्रश्न 79. ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWC) शतरंज का खिताब किसने जीता?

A. विश्वनाथन आनंद
B. मैग्नस कार्लसन
C. डी. गुकेश
D. आर. प्रज्ञानानंद

उत्तर: B) मैग्नस कार्लसन

व्याख्या:

  • नॉर्वे के दिग्गज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने बेलारूस के खिलाड़ी डेनिस लाजाविक को हराकर यह खिताब जीता।

प्रश्न 80. विश्व में सबसे कम उम्र में CA की योग्यता प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के छात्र कौन हैं?

A. लक्ष्मण मयप्पन
B. अभिनव कुमार
C. रोहन शर्मा
D. आरव मेहता

उत्तर: A) लक्ष्मण मयप्पन

व्याख्या:

  • दुबई (UAE) में अध्ययनरत भारतीय मूल के 16 साल के लक्ष्मण मयप्पन ने सबसे कम उम्र में CA की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेखांकन और वित्तीय विश्लेषण के सभी आवश्यक मॉड्यूल सबसे कम आयु में पूरे किए।

प्रश्न 81. विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए सात शक्ति प्रवाहों का नाम क्या है?

A. सप्त शक्ति
B. सप्त क्रांति
C. सप्तधारा
D. सप्त संकल्प

उत्तर: C) सप्तधारा

व्याख्या:

  • भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु निर्धारित सात प्रमुख शक्ति प्रवाहों को ‘सप्तधारा’ नाम दिया गया है।
  • इसमें विनिर्माण, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक-नवाचार, गति शक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन-ब्लू इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर शामिल हैं।

प्रश्न 82. भारतीय सेना ने किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ का 15वां संस्करण 18 से 31 अगस्त को किया?

A. श्रीलंका
B. थाईलैंड
C. इंडोनेशिया
D. मालदीव

उत्तर: B) थाईलैंड

व्याख्या:

  • ‘मैत्री’ भारत और थाईलैंड के बीच आयोजित होने वाला एक संयुक्त वार्षिक सैन्य अभ्यास है।
  • भारत और थाईलैंड की नौसेनाओं के बीच ‘अयोध्या’ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भी आयोजित होता है।

प्रश्न 83. ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ के प्रारूप को किस प्राधिकरण ने मंजूरी दी?

A. दिल्ली विकास प्राधिकरण
B. नीति आयोग
C. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
D. NDMC

उत्तर: A) दिल्ली विकास प्राधिकरण

व्याख्या:

  • दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आगामी 20 वर्षों के सुनियोजित विकास हेतु मास्टर प्लान 2047 को स्वीकृत किया।
  • इस प्लान का मुख्य फोकस ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, किफायती आवास और आधुनिक परिवहन पर है।

प्रश्न 84. BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत के किस शहर द्वारा की गई?

A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. हैदराबाद
D. बेंगलुरु

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसका शुभंकर ‘पीकॉक’ (मोर) था।

प्रश्न 85. HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड) ने कहाँ ‘यूनिव फ्रैग्रेंस हब’ लॉन्च किया है?

A. IIT दिल्ली
B. IIT मद्रास
C. IIT मुंबई
D. IIT कानपुर

उत्तर: C) IIT मुंबई

व्याख्या:

  • HUL ने सुगंध और खुशबू प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को गति देने के लिए IIT बॉम्बे के साथ यह हब शुरू किया है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य टिकाऊ और आधुनिक सुगंध अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 86. मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0’ (ELC 2.0) का शुभारंभ कहाँ किया?

A. पटना
B. रांची
C. कोलकाता
D. भुवनेश्वर

उत्तर: A) पटना

व्याख्या:

  • युवा मतदाताओं में चुनावी साक्षरता और मतदान जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना से ELC 2.0 का उद्घाटन किया गया।

प्रश्न 87. रूस ने यूक्रेन के ओशाद बैंक मामले में भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश को मध्यस्थ नियुक्त किया?

A. जस्टिस सूर्यकांत
B. जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़
C. जस्टिस यू.यू. ललित
D. जस्टिस संजीव खन्ना

उत्तर: B) जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़

व्याख्या:

  • रूस ने यूक्रेन के ओशाद बैंक विवाद के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मामले में पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को मध्यस्थ बनाया।

प्रश्न 88. अर्जुन पुरस्कार प्राप्त ‘तेजस्विन शंकर’ का संबंध किस खेल विधा से है?

A. एथलेटिक्स
B. मुक्केबाजी
C. निशानेबाजी
D. तीरंदाजी

उत्तर: A) एथलेटिक्स

व्याख्या:

  • तेजस्विन शंकर भारत के प्रमुख ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं, जो डेकाथलॉन और ऊंची कूद स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • डेकाथलॉन एक बहु-स्पर्धा एथलेटिक्स प्रतियोगिता है जिसमें 10 अलग-अलग स्पर्धाएं शामिल होती हैं।

प्रश्न 89. हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेस की सूची 2026 में किस परिवार को शीर्ष स्थान मिला?

A. बिड़ला परिवार
B. जिंदल परिवार
C. बजाज परिवार
D. अंबानी परिवार

उत्तर: D) अंबानी परिवार

व्याख्या:

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का परिवार भारत के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यापारिक घरानों की सूची में पहले पायदान पर रहा।
  • यह सूची विभिन्न भारतीय पारिवारिक व्यवसायों के समग्र बाजार मूल्यांकन और आर्थिक योगदान के आधार पर तैयार की जाती है।

प्रश्न 90. एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2026 के ओपन Blitz वर्ग में गोल्ड मेडल किसने जीता?

A. विग्नेश वर्मुल
B. वी.एस. रतनवेल
C. एस. अश्वथ
D. डी. गुकेश

उत्तर: A) विग्नेश वर्मुल

व्याख्या:

  • भारतीय युवा शतरंज खिलाड़ी विग्नेश वर्मुल ने शानदार खेल दिखाते हुए एशियन जूनियर चैंपियनशिप के Blitz फॉर्मेट में गोल्ड मेडल जीता।
  • भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर वी.एस. रतनवेल तथा 98वें ग्रैंडमास्टर एस. अश्वथ बने हैं।

प्रश्न 91. भारत ने SACU के साथ टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर किए SACU का संबंध किस महाद्वीप से है?

A. एशिया
B. यूरोप
C. अफ्रीका
D. दक्षिण अमेरिका

उत्तर: C) अफ्रीका

व्याख्या:

  • SACU (South African Customs Union) की स्थापना 1910 में हुई थी और इसका मुख्यालय विंडहोक (नामीबिया) में स्थित है।
  • यह विश्व का सबसे प्राचीन कस्टम यूनियन है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी शामिल हैं।

प्रश्न 92. जनगणना 2027 में कुल कितने प्रश्न शामिल किए जाएंगे?

A. 30
B. 40
C. 45
D. 50

उत्तर: B) 40

व्याख्या:

  • आगामी जनगणना में नागरिकों से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी।
  • यह आजादी के बाद की 8वीं जनगणना है, जिसका आधिकारिक नारा ‘जन सहभागिता से जन कल्याण’ है।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs पर मजबूत पकड़ होना बेहद जरूरी है। रोज़ महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने और हल करने से Confidence, Speed और Score बेहतर होता है। इसलिए इन प्रश्नों को केवल एक बार पढ़कर न छोड़ें, बल्कि समय समय पर Revision जरूर करें।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन पाना है, तो नियमित अभ्यास के साथ सही Guidance भी जरूरी है। Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं। रोज़ाना प्रश्नों का अभ्यास करें, Test दें और अपनी गलतियों को सुधारें।

सही Guidance और नियमित मेहनत के लिए अभी Army Study App Download करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

Leave a Comment