Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 24, 2026

Follow

24 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

24 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


24 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘खुरासानी इमली’ को GI Tag किस राज्य की विशेष पहचान के रूप में दिया गया है?

A. ओडिशा
B. राजस्थान
C. मध्य प्रदेश
D. झारखंड

उत्तर: C) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • मध्य प्रदेश के धार जिले में मिलने वाली खुरासानी इमली को इसकी विशिष्ट पहचान और औषधीय गुणों के कारण GI Tag प्रदान किया गया है।
  • इसे ‘मांडू की इमली’ और ‘बाओबाब फल’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसे सदियों पहले अफगान शासकों द्वारा भारत लाया गया था।

प्रश्न 02. हाल ही में चर्चा में रही ‘कादियान-ब्यास रेलवे लाइन परियोजना’ किस राज्य से संबंधित है?

A. पंजाब
B. उत्तर प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. उत्तराखंड

उत्तर: A) पंजाब

व्याख्या:

  • यह परियोजना पंजाब में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए विकसित की जा रही है।
  • लगभग 39.68 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगी।

प्रश्न 03. भारत का पहला व्यावसायिक स्तर का ‘कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट’ संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

A. कोरबा, छत्तीसगढ़
B. धनबाद, झारखंड
C. सिंगरौली, मध्य प्रदेश
D. लखनपुर, ओडिशा

उत्तर: D) लखनपुर, ओडिशा

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में इस परियोजना की आधारशिला रखी है।
  • लगभग ₹25,016 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना प्रतिदिन 2,000 टन अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करेगी।

प्रश्न 04. दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय प्राणी के रूप में किस जीव को मान्यता प्राप्त है?

A. हाथी
B. कछुआ
C. मगरमच्छ
D. गैंडा

उत्तर: B) कछुआ

व्याख्या:

  • ‘जोनाथन’ नामक सेशेल्स विशाल कछुआ दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय प्राणी है।
  • वर्ष 2025 में इस ऐतिहासिक कछुए का 193वां जन्मदिन था।

प्रश्न 05. केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल (SGI) के रूप में किसे दोबारा नियुक्त किया है?

A. के.एम. नटराज
B. तुषार मेहता
C. विक्रमजीत बनर्जी
D. चेतन शर्मा

उत्तर: B) तुषार मेहता

व्याख्या:

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तुषार मेहता को 1 जुलाई 2026 से अगले तीन वर्षों के लिए पुनः नियुक्त किया है।
  • वह अक्टूबर 2018 से इस पद पर कार्यरत हैं।

प्रश्न 06. हाल ही में लॉन्च किया गया ‘अभिज्ञान’ मोबाइल ऐप किस संस्था द्वारा विकसित किया गया है?

A. CBI
B. NIA
C. NCRB
D. BPR&D

उत्तर: C) NCRB

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने इस ऐप को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सहायता के लिए तैयार किया है।
  • इसकी मदद से पुलिसकर्मी NAFIS डेटाबेस के माध्यम से फिंगरप्रिंट का त्वरित मिलान कर सकते हैं।

प्रश्न 07. जून 2026 में अपने पद से इस्तीफा देने वाले कीर स्टारमर किस देश के प्रधानमंत्री थे?

A. डेनमार्क
B. ऑस्ट्रेलिया
C. मैक्सिको
D. यूनाइटेड किंगडम

उत्तर: D) यूनाइटेड किंगडम

व्याख्या:

  • कीर स्टारमर ने राजनीतिक दबाव और पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के बाद इस्तीफे की घोषणा की।
  • वह 2024 में प्रधानमंत्री बने थे और लेबर पार्टी के प्रमुख नेता रहे हैं।

प्रश्न 08. दूसरी एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने कौन सा पदक जीता?

A. स्वर्ण पदक
B. रजत पदक
C. कांस्य पदक
D. कोई पदक नहीं

उत्तर: A) स्वर्ण पदक

व्याख्या:

  • दूसरी एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रश्न 09. 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘गोल्डन कोंच’ पुरस्कार किस फिल्म को प्रदान किया गया?

A. Under The Snow
B. Silver
C. Waai
D. Maya’s Song

उत्तर: B) Silver

व्याख्या:

  • पोलैंड की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘Silver’ को गोल्डन कोंच का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया गया।
  • इस फिल्म का निर्देशन नतालिया कोनियार्ज ने किया है और इसे ₹10 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

23 June 2026 Current Affairs Quiz
22 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment