✦ Army Study Current Affairs:-
18 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
18 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. 2026 में किस मंत्रालय ने Yoga Park Portal लॉन्च किया?
A. आयुष मंत्रालय
B. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
C. युवा मामले और खेल मंत्रालय
D. आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय
उत्तर: A) आयुष मंत्रालय
व्याख्या:
- आयुष मंत्रालय ने सार्वजनिक पार्कों को वेलनेस केंद्रों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से Yoga Park Portal लॉन्च किया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से योग, ध्यान और स्वास्थ्य देखभाल को आम लोगों के दैनिक जीवन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
प्रश्न 02. GRAPES-3 टेलीस्कोप भारत में कहाँ स्थित है?
A. लद्दाख
B. नैनीताल
C. ऊटी
D. कवलूर
उत्तर: C) ऊटी
व्याख्या:
- GRAPES-3 टेलीस्कोप तमिलनाडु के ऊटी में स्थित है और यह cosmic rays के अध्ययन के लिए प्रसिद्ध है।
- इसका उपयोग सौर गतिविधियों, कॉस्मिक किरणों और अंतरिक्ष मौसम से जुड़े वैज्ञानिक अध्ययनों में किया जाता है।
प्रश्न 03. Global Chess League के चौथे संस्करण का आयोजन किस शहर में हो रहा है?
A. मुंबई
B. चेन्नई
C. कोलकाता
D. बेंगलुरु
उत्तर: D) बेंगलुरु
व्याख्या:
- Global Chess League Season 4 का आयोजन बेंगलुरु में हो रहा है।
- यह लीग Tech Mahindra और FIDE की संयुक्त पहल है।
प्रश्न 04. एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए रेडियोलिगैंड थेरेपी किस देश में लॉन्च की गई है?
A. चीन
B. भारत
C. अमेरिका
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) भारत
व्याख्या:
- एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए भारत में रेडियोलिगैंड थेरेपी लॉन्च की गई है।
- यह थेरेपी सीधे कैंसर कोशिकाओं पर असर करती है, जिससे इलाज ज्यादा सटीक और प्रभावी हो सकता है।
प्रश्न 05. Global Peace Index 2026 के मुताबिक दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश कौन सा है?
A. न्यूजीलैंड
B. आइसलैंड
C. स्विट्जरलैंड
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) आइसलैंड
व्याख्या:
- Global Peace Index 2026 में आइसलैंड ने दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशो की सूचि में पहला स्थान हासिल किया है।
- यह सूचकांक देशों को सामाजिक सुरक्षा, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय संघर्ष और सैन्यीकरण के स्तर जैसे मानकों के आधार पर रैंक करता है।
प्रश्न 06. EMBO Gold Medal 2026 से सम्मानित भारतीय मूल के वैज्ञानिक कौन हैं?
A. गौतम डे
B. पार्थ सेन
C. अमरत्य शर्मा
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A) गौतम डे
व्याख्या:
- गौतम डे को EMBO Gold Medal 2026 जीवन विज्ञान और कोशिका विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
- उनका काम cell division, nuclear organization और evolutionary biology जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ा है।
प्रश्न 07. कार्बी आंगलोंग हैंडलूम, बिहू पेपा और देउरी हैंडलूम किस राज्य के GI Tag उत्पाद हैं?
A. नागालैंड
B. मिजोरम
C. असम
D. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: C) असम
व्याख्या:
- असम के कार्बी आंगलोंग हैंडलूम, बिहू पेपा और देउरी हैंडलूम को GI Tag मिला है।
- इससे असम की जनजातीय कला, हैंडलूम और पारंपरिक संगीत वाद्य संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
प्रश्न 08. महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा देने वाली ‘प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना’ किस राज्य से संबंधित है?
A. केरल
B. राजस्थान
C. असम
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A) केरल
व्याख्या:
- प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना केरल सरकार की सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी योजना है।
- इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षित यात्रा, आर्थिक बचत और दैनिक आवागमन में सुविधा बढ़ाना है।
प्रश्न 09. 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक थीम क्या है?
A. योग से निरोगी काया
B. स्वस्थ आयु के लिए योग
C. मानवता और शांति के लिए योग
D. सशक्त भारत के लिए योग
उत्तर: B) स्वस्थ आयु के लिए योग
व्याख्या:
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है।
- यह थीम बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग की भूमिका पर केंद्रित है।
प्रश्न 10. ‘जादुपटिया पेंटिंग’ को GI Tag मिला है। यह लोक कला किस राज्य से संबंधित है?
A. केरल
B. ओडिशा
C. झारखंड
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C) झारखंड
व्याख्या:
- जादुपटिया पेंटिंग झारखंड की प्रसिद्ध जनजातीय स्क्रॉल पेंटिंग कला है, जिसे हाल ही में GI Tag मिला है।
- यह कला मुख्य रूप से संताल जनजाति, लोक कथाओं, धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक रंगों से जुड़ी हुई है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 17 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 16 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

