Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 1, 2026

Follow

02 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

02 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


02 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में नवाचार और समावेशिता पर 10वां राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है?

A. मुंबई
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. चंडीगढ़

उत्तर: D) चंडीगढ़

व्याख्या:

  • 10वां राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया गया है।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषयभारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम पद्धतियाँ रहा।
  • इसमें डिजिटल डिवाइड कम करने और तकनीक को सभी तक पहुँचाने पर विशेष चर्चा हुई।

प्रश्न 02. 29 अप्रैल 2026 को राजा रवि वर्मा की कौन सी जयंती मनाई गई?

A. 175 वीं
B. 176 वीं
C. 178 वीं
D. 180 वीं

उत्तर: C) 178 वीं

व्याख्या:

  • 29 अप्रैल को राजा रवि वर्मा की 178 वीं जयंती मनाई गई
  • राजा रवि वर्मा
    • उन्हें भारतीय चित्रकला में आधुनिक शैली लाने और पौराणिक पात्रों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
    • जन्म – 29 अप्रैल 1848 को केरल के किलिमानूर में हुआ

प्रश्न 03. ISRO ने संयुक्त चंद्रयान-5 (LUPEX) मिशन के लिए किस देश में स्थल मूल्यांकन शुरू किया है?

A. जापान
B. फ्रांस
C. रूस
D. दक्षिण कोरिया

उत्तर: A) जापान

व्याख्या:

  • LUPEX मिशन ISRO और JAXA का संयुक्त मिशनहै। इसका लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन करना है।
  • मिशन की तैयारी के लिए वैज्ञानिकों ने जापान में साइट मूल्यांकन और तकनीकी समन्वय शुरू किया है।

प्रश्न 04. शहरी सहकारी बैंकों में सुधार के लिए ‘मिशन सक्षम’ किस संस्था द्वारा शुरू किया गया?

A. भारतीय रिजर्व बैंक
B. वित्त मंत्रालय
C. भारतीय स्टेट बैंक
D. गृह मंत्रालय

उत्तर: A) भारतीय रिजर्व बैंक

व्याख्या:

  • RBI ने शहरी सहकारी बैंकों में सुधार के लिए ‘मिशन सक्षम’ की शुरुआत की है।
  • यह पहल बोर्ड स्तर पर क्षमता निर्माण और सुरक्षित वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने पर केंद्रित है।

प्रश्न 05. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कहाँ किया?

A. कानपुर
B. लखनऊ
C. हरदोई
D. अयोध्या

उत्तर: C) हरदोई

व्याख्या:

  • गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई जिले में किया गया
  • यह एक्सप्रेसवे पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश को जोड़कर यात्रा समय और परिवहन लागत कम करेगा

प्रश्न 06. ‘एटलस ड्रोन स्वार्म सिस्टम’ का अनावरण किस देश ने किया?

A. भारत
B. चीन
C. अमेरिका
D. रूस

उत्तर: B) चीन

व्याख्या:

  • ‘एटलस’ एक उन्नत ड्रोन स्वार्म सिस्टम है, जिसे चीन ने रक्षा प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया
  • यह प्रणाली AI के माध्यम से कई लक्ष्यों पर एक साथ हमला करने और रडार से बचने में सक्षम है।

प्रश्न 07. हाल ही में कौन सा देश अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल हुआ है?

A. मेडागास्कर
B. सोमालिया
C. अल्जीरिया
D. जॉर्डन

उत्तर: D) जॉर्डन

व्याख्या:

  • जॉर्डन ने अप्रैल 2026 अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की सदस्यता ग्रहण की है।
  • ISA भारत और फ्रांस की संयुक्त पहल है।
  • इससे जॉर्डन को सौर ऊर्जा तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी

प्रश्न 08. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

A. 29 अप्रैल
B. 1 मई
C. 30 अप्रैल
D. 2 मई

उत्तर: B) 1 मई

व्याख्या:

  • अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है।
  • श्रमिक आंदोलनों को मजबूत करने के लिए 1 मई 1923 को चेन्नई में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया था।

प्रश्न 09. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा पुराने EPF खातों को ट्रैक करने और UAN से जोड़ने के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल का नाम क्या है?

A. ई-प्रगति
B. ई-संपर्क
C. ई-प्राप्ति
D. ई-सेविंग

उत्तर: C) ई-प्राप्ति

व्याख्या:

  • e-PRAAPTI पोर्टल का उद्देश्य पुराने और निष्क्रिय EPF खातों को खोजकर उन्हें UAN से जोड़ना है, ताकि कर्मचारियों का फंसा हुआ पैसा वापस मिल सके।
  • यह पहल डिजिटल इंडिया और वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा देती है

प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश के किस जिले में भारत का पहला ‘बासमती और जैविक प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शनी फार्म’ स्थापित किया जा रहा है?

A. मेरठ
B. गोरखपुर
C. पीलीभीत
D. वाराणसी

उत्तर: C) पीलीभीत

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देश का पहला बासमती और जैविक प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शनी फार्म स्थापित किया जा रहा है
  • यहाँ किसानों को बासमती और जैविक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रश्न 11. अप्रैल 2026 में ‘जेंडर इंक्लूजन और स्किल डेवलपमेंट’ पर एशिया की पहली UNESCO Chair किस विश्वविद्यालय में शुरू की गई?

A. दिल्ली विश्वविद्यालय
B. JNU
C. IIT बॉम्बे
D. सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे

उत्तर: D) सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे

व्याख्या:

  • यह एशिया की पहली UNESCO Chair है, जो जेंडर इंक्लूजन को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने पर केंद्रित है
  • इसका उद्देश्य महिलाओं और अन्य समूहों की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाना और वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।

प्रश्न 12. भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ‘ऑर्बिटल’ रॉकेट का नाम क्या है?

A. विक्रम-S
B. अग्निबाण
C. विक्रम-1
D. स्काईरूट-X

उत्तर: C) विक्रम-1

व्याख्या:

  • विक्रम-1 एक मल्टी-स्टेज ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है, जिसे स्काईरूट एयरोस्पेस ने विकसित किया है।
  • यह छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में स्थापित करने के लिए बनाया गया है

प्रश्न 13. अप्रैल 2026 में 17वां Petersberg Climate Dialogue किस देश ने आयोजित किया?

A. जर्मनी
B. भारत
C. ब्राजील
D. UAE

उत्तर: A) जर्मनी

व्याख्या:

  • Petersberg Climate Dialogue हर साल जर्मनी में आयोजित किया जाता है।
  • इसमें वैश्विक जलवायु मुद्दों पर चर्चा होती है।

प्रश्न 14. ओलंपिक पदक विजेता गुरबख्श सिंह ग्रेवाल, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस खेल से जुड़े थे?

A. हॉकी
B. फुटबॉल
C. कुश्ती
D. एथलेटिक्स

उत्तर: A) हॉकी

व्याख्या:

  • गुरबख्श सिंह ग्रेवाल भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे, उन्होंने 1964 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और 1968 मैक्सिको ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में योगदान दिया।
  • उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 15. यूरोप की पहली पूरी तरह से एकीकृत ‘लिथियम परियोजना’ किस देश में शुरू की गई है?

A. स्वीडन
B. फिनलैंड
C. नॉर्वे
D. जर्मनी

उत्तर: B) फिनलैंड

व्याख्या:

  • यह परियोजना लिथियम के खनन से लेकर रिफाइनिंग तक की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर संचालित करती है

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

01 May 2026 Current Affairs Quiz
30 April 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment