✦ Army Study Current Affairs:-
01 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
01 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. यूरोप की पहली पूरी तरह से एकीकृत ‘लिथियम परियोजना’ किस देश में शुरू की हुई है?
A. स्वीडन
B. नॉर्वे
C. फिनलैंड
D. जर्मनी
उत्तर: C) फिनलैंड
व्याख्या:
- यह परियोजना में लिथियम के खनन से लेकर रिफाइनिंग तक की साड़ी प्रक्रिया एक ही जगह पर होती है।
प्रश्न 02. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
A. पाँच
B. चार
C. तीन
D. छह
उत्तर: A) पाँच
व्याख्या:
- भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कुल 5 स्वर्ण पदक जीते और पहला स्थान हासिल किया।
प्रश्न 03. भारत का पहला ‘एकीकृत पुनर्चक्रण संयंत्र’ कहाँ स्थापित किया गया?
A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- भारत का पहला ‘एकीकृत पुनर्चक्रण संयंत्र’ उत्तर प्रदेश स्थापित किया गया है।
- यह संयंत्र ई-कचरे और अन्य अपशिष्ट को वैज्ञानिक तरीके से Recycle करने के लिए स्थापित किया गया है।
प्रश्न 04. हाल ही में ‘सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2026’ से किसे सम्मानित किया गया?
A. लता मंगेशकर
B. आशा भोसले
C. सुमित्रा गुहा
D. कविता कृष्णमूर्ति
उत्तर: C) सुमित्रा गुहा
व्याख्या:
- सुमित्रा गुहा को शास्त्रीय संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
- उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रश्न 05. SAIL के नए मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) कौन बने हैं?
A. राजेश कुमार
B. संजय सिंह
C. अजय वर्मा
D. दिलीप कुमार
उत्तर: D) दिलीप कुमार
व्याख्या:
- दिलीप कुमार को SAIL का मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- उनका कार्य पारदर्शिता बनाए रखना, भ्रष्टाचार रोकना और नीतियों का सही पालन सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 06. ‘आयुष्मान भारत दिवस’ कब मनाया जाता है?
A. 30 अप्रैल
B. 25 मार्च
C. 7 अप्रैल
D. 1 मई
उत्तर: A) 30 अप्रैल
व्याख्या:
- हर साल 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रश्न 07. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने किस अंतरराष्ट्रीय तेल संगठन से बाहर निकलने की घोषणा की है?
A. OPEC और OPEC+
B. IEA
C. OECD
D. IMF
उत्तर: A) OPEC और OPEC+
व्याख्या:
- UAE ने OPEC (Organization of the Petroleum Exporting Countries) और OPEC+ से बाहर निकलने का निर्णय लिया है।
- OPEC –
- एक अंतर-सरकारी संगठन
- स्थापना – 1960 में बगदाद में हुई
- इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।
प्रश्न 08. वर्ष 2047 के लिए DPI योजना के तहत, नीति आयोग द्वारा प्रति व्यक्ति आय का क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
A. $10,000
B. $12,000
C. $15,000
D. $18,000
उत्तर: D) $18,000
व्याख्या:
- नीति आयोग के ‘विकसित भारत @ 2047’ विज़न के तहत भारत की प्रति व्यक्ति आय को $18,000 तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस योजना में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) को मजबूत बनाकर समावेशी और तेज आर्थिक विकास पर जोर दिया गया है।
प्रश्न 09. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा SEBI के स्थापना दिवस पर शुरू की गई देशव्यापी निवेशक जागरूकता पहल का नाम क्या है?
A. मिशन शक्ति
B. मिशन जागरूक
C. मिशन विकास
D. मिशन सुरक्षा
उत्तर: B) मिशन जागरूक
व्याख्या:
- ‘मिशन जागरूक’ का उद्देश्य निवेशकों को शेयर बाजार, धोखाधड़ी और पोंजी स्कीमों से बचाने के लिए शिक्षित करना है।
- SEBI –
- स्थापना – 1988 में हुई
- 1992 में वैधानिक दर्जा
- भारत के पूंजी बाजार का नियामक
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत सभी भारतीय उत्पादों पर निर्यात शुल्क 100% समाप्त किया गया है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. जापान
C. कनाडा
D. न्यूजीलैंड
उत्तर: D) न्यूजीलैंड
व्याख्या:
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस समझौते से भारतीय उत्पादों पर 100% शुल्क समाप्त कर दिया गया है।
- इससे कृषि, डेयरी और टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा और द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि होगी।
प्रश्न 11. हाल ही में 2026 का ‘थॉमस और उबर कप’ बैडमिंटन टूर्नामेंट कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
A. चीन
B. इंडोनेशिया
C. डेनमार्क
D. मलेशिया
उत्तर: C) डेनमार्क
व्याख्या:
- 2026 में थॉमस और उबर कप टूर्नामेंट का आयोजन डेनमार्क के होर्सेन्स में हो रहा है।
- यह बैडमिंटन की प्रमुख टीम प्रतियोगिता है।
- प्रमुख तथ्य –
- थॉमस कप (पुरुष) 1948-49 में और उबर कप (महिला) 1956-57 में शुरू हुए थे।
- भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था।
प्रश्न 12. अप्रैल 2026 में 17वें पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद (PCD) की मेजबानी किस देश ने की?
A. फ्रांस
B. अमेरिका
C. जर्मनी
D. ब्रिटेन
उत्तर: C) जर्मनी
व्याख्या:
- पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद हर साल जर्मनी द्वारा आयोजित किया जाता है, जो COP बैठकों की तैयारी में मदद करता है।
- इसमें ग्लोबल वार्मिंग को 1.5°C तक सीमित करने और विकासशील देशों को वित्तीय सहायता पर चर्चा हुई।
प्रश्न 13. भारत को DGCA द्वारा पहली कमर्शियल सीप्लेन सेवा कहाँ शुरू करने की मंजूरी मिली है?
A. लक्षद्वीप
B. पुडुचेरी
C. ऋषिकेश
D. अंडमान निकोबार
उत्तर: A) लक्षद्वीप
व्याख्या:
- DGCA ने लक्षद्वीप में सीप्लेन सेवा शुरू करने की अनुमति दी है ताकि पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा सके।
- सीप्लेन पानी से उड़ान भरने और उतरने वाला विमान होता है, जो बिना रनवे वाले क्षेत्रों में उपयोगी होता है।
प्रश्न 14. प्रसिद्ध खिलाड़ी विजय कुमार, जिनका हाल ही में निधन हुआ, वे किस खेल से जुड़े थे?
A. फुटबॉल
B. गोल्फ
C. कुश्ती
D. मुक्केबाजी
उत्तर: B) गोल्फ
व्याख्या:
- विजय कुमार एक प्रसिद्ध भारतीय गोल्फ खिलाड़ी थे, जिन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
- उनके योगदान ने भारतीय गोल्फ को पहचान दिलाई।
प्रश्न 15. राष्ट्रीय नदी यातायात और नेविगेशन प्रणाली (NRT-NS) का शुभारंभ कहाँ से किया गया?
A. काजींरगा (असम)
B. प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
C. पहलेजा (पटना)
D. यमुना (दिल्ली)
उत्तर: A) काजींरगा (असम)
व्याख्या:
- इस प्रणाली की शुरुआत असम के काजीरंगा से की गई है।
- यह सिस्टम जहाजों की रियल-टाइम लोकेशन और नदी की गहराई की जानकारी देकर सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 30 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 29 April 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

