✦ Army Study Current Affairs:-
27 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
27 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए किस राज्य को चुना गया है?
A. उत्तर प्रदेश
B. गुजरात
C. महाराष्ट्र
D. ओडिशा
उत्तर: B) गुजरात
व्याख्या:
- 2030 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2030) के आयोजन के लिए अहमदाबाद को चुना गया है।
- इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन हुआ था।
प्रश्न 02. ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ अभियान के तहत डेटा एकत्र करने के लिए कौन सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है?
A. स्माइल-बेगरी सर्वे ऐप
B. मुस्कान सर्वे ऐप
C. सहायता पोर्टल
D. समर्थ ऐप
उत्तर: A) स्माइल-बेगरी सर्वे ऐप
व्याख्या:
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने SMILE योजना के तहत स्माइल-बेगरी सर्वे ऐप (Smile-Beggari Survey App) लॉन्च किया है।
- इसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों का डेटा संग्रह करना और उनके पुनर्वास को मजबूत बनाना है।
प्रश्न 03. महाराष्ट्र के किस जिले में 2,500 वर्ष पुरानी महापाषाणकालीन दफन स्थली खोजी गई है?
A. पुणे
B. नागपुर
C. भंडारा
D. नासिक
उत्तर: C) भंडारा
व्याख्या:
- महाराष्ट्र के भंडारा जिले के विरली क्षेत्र में यह महापाषाणकालीन दफन स्थल खोजा गया है।
- यह खोज विदर्भ क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और संस्कृति से जुड़ी हुई है।
प्रश्न 04. ‘CM Inspire Scheme’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
A. असम
B. नगालैंड
C. मेघालय
D. सिक्किम
उत्तर: C) मेघालय
व्याख्या:
- मेघालय सरकार ने ‘सीएम इंस्पायर योजना’ (CM Inspire Scheme) की शुरुआत की है।
- इसका उद्देश्य UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को सहायता और प्रोत्साहन देना है।
प्रश्न 05. इज़राइल ने ‘ब्नेई मेनशे’ समुदाय के लोगों को निकालने के लिए कौन सा अभियान चलाया?
A. ऑपरेशन गंगा
B. ऑपरेशन घर वापसी
C. ऑपरेशन सुरक्षा
D. ऑपरेशन विंग्स ऑफ डॉन
उत्तर: D) ऑपरेशन विंग्स ऑफ डॉन
व्याख्या:
- इस अभियान के तहत ब्नेई मेनशे समुदाय के लोगों को इज़राइल ले जाया गया।
- यह समुदाय खुद को प्राचीन इज़राइली जनजातियों का वंशज मानता है।
प्रश्न 06. पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा का नाम क्या है?
A. गन एंड ग्लोरी
B. फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
C. द आर्मी वे
D. जनरल डायरीज
उत्तर: B) फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
व्याख्या:
- फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny) जनरल एम.एम. नरवणे के सैन्य जीवन पर आधारित है।
- इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अनुभवों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का वर्णन है।
प्रश्न 07. भारत सरकार ने किस पश्चिमी अफ्रीकी देश के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है?
A. माली
B. नाइजर
C. चाड
D. बुर्किना फासो
उत्तर: A) माली
व्याख्या:
- माली में बढ़ती असुरक्षा और हमलों के कारण यह एडवाइजरी जारी की गई है।
- भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
प्रश्न 08. बस्तर के किस जनजाति समुदाय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पदयात्रा की?
A. भील
B. संथाल
C. बैगा
D. गोंड
उत्तर: D) गोंड
व्याख्या:
- बस्तर के गोंड जनजाति के लोगों ने धरती दिवस के दिन पर्यावरण को बचाने के लिए यह यात्रा की।
प्रश्न 09. नवजात शिशुओं के लिए मलेरिया उपचार को मंजूरी देने वाली संस्था कौन है?
A. UNICEF
B. रेड क्रॉस
C. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
D. गेट्स फाउंडेशन
उत्तर: C) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
व्याख्या:
- WHO ने पहली बार नवजात और छोटे बच्चों के लिए मलेरिया उपचार को मंजूरी दी है।
- इसमें 2 से 5 किलो वजन वाले नवजात शिशुओं का उपचार बिना किसी ख़तरे के किया जा सकता है।
प्रश्न 10. ‘विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज’ का आयोजन किस शहर में हुआ?
A. नई दिल्ली
B. बैंकॉक
C. पेरिस
D. दुबई
उत्तर: B) बैंकॉक
व्याख्या:
- यह प्रतियोगिता बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित हुई। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रश्न 11. भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का कौन सा संस्करण आयोजित हुआ?
A. 5वां
B. 6ठा
C. 7वां
D. 8वां
उत्तर: C) 7वां
व्याख्या:
- डस्टलिक अभ्यास का 7वां संस्करण अप्रैल 2026 में आयोजित हुआ।
- इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाना है।
प्रश्न 12. ‘वुलर झील’ भारत के किस क्षेत्र में स्थित है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. लद्दाख
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड
उत्तर: A) जम्मू और कश्मीर
व्याख्या:
- वुलर झील जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यह सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है।
- यह एक रामसर साइट है और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 13. ‘भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS-4) 2026’ का आयोजन कहाँ होगा?
A. जोहान्सबर्ग
B. नई दिल्ली
C. अदीस अबाबा
D. नैरोबी
उत्तर: B) नई दिल्ली
व्याख्या:
- यह सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य भारत और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को मजबूत करना है।
प्रश्न 14. IPL के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
A. शिखर धवन
B. डेविड वॉर्नर
C. रोहित शर्मा
D. विराट कोहली
उत्तर: D) विराट कोहली
व्याख्या:
- विराट कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज है।
- वे लंबे समय से IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
प्रश्न 15. हाल ही में नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. अरविंद पनगढ़िया
B. सुमन बेरी
C. अशोक लहिरी
D. अमिताभ कांत
उत्तर: C) अशोक लहिरी
व्याख्या:
- अशोक लहिरी को नीति आयोग के नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं।
- उनका मुख्य उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लिए मजबूत आर्थिक नीतियाँ तैयार करना है।
प्रश्न 16. अप्रैल 2026 में SCO (शंघाई सहयोग संगठन) के रक्षा मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की गई?
A. बिश्केक
B. नई दिल्ली
C. ताशकंद
D. दुशांबे
उत्तर: A) बिश्केक
व्याख्या:
- यह बैठक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुई।
- इसमें सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद विरोधी रणनीतियों पर चर्चा की गई।
प्रश्न 17. ‘GEM पुरस्कार’ में जेंडर इक्वालिटी के लिए किस भारतीय शहर को सम्मानित किया गया?
A. सूरत
B. गुंटूर
C. मुंबई
D. चंडीगढ़
उत्तर: B) गुंटूर
व्याख्या:
- जेंडर इक्वालिटी और स्वच्छता कार्यों के लिए गुंटूर नगर निगम को सम्मानित किया गया।
- इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया।
प्रश्न 18. हाल ही में दिवंगत डीन टावुलारिस किस क्षेत्र से जुड़े थे?
A. अभिनय
B. फिल्म निर्देशन
C. प्रोडक्शन डिजाइन
D. छायांकन
उत्तर: C) प्रोडक्शन डिजाइन
व्याख्या:
- डीन टावुलारिस एक प्रसिद्ध प्रोडक्शन डिजाइनर थे और उन्होंने ऑस्कर पुरस्कार जीता था।
- उन्होंने ‘द गॉडफादर’ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 25 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 24 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

