Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 6, 2026

Follow

06 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

06 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


06 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारत की जनगणना 2027 में भारत के प्रथम नागरिक के रूप में सबसे पहले किसकी गणना हुई है?

A. लोकसभा अध्यक्ष
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. मुख्य न्यायाधीश

उत्तर: C) राष्ट्रपति

व्याख्या:

  • 2027 की जनगणना की शुरुआत भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति से की गई है।
  • आगामी की जनगणना भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी।

प्रश्न 02. हाल ही में एनर्जी स्टेटिस्टिक्स इंडिया 2026 के अनुसार नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की कुल क्षमता में देश का शीर्ष राज्य कौनसा है?

A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: B) राजस्थान

व्याख्या:

  • राजस्थान भारत में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में प्रथम स्थान पर है (विशेषकर सौर ऊर्जा में)।
  • राज्य में विशाल सौर पार्क और पवन ऊर्जा परियोजनाएँ हैं।

प्रश्न 03. हाल ही में केन्द्र सरकार ने “पहाड़ों का गौरव योजना” के तहत किसे सर्वाधिक बजट का आवंटन किया है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. नागालैंड
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मणिपुर

उत्तर: C) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • अरुणाचल प्रदेश को सर्वाधिक बजट दिया किया गया है ताकि सीमा के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हो सके।
  • यह योजना बुनियादी ढांचे और सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है।

प्रश्न 04. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘द्वीप शक्ति 2026’ कहां आयोजित हुआ है?

A. पुडुचेरी
B. लक्षद्वीप
C. गोवा
D. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

उत्तर: D) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

व्याख्या:

  • द्वीप शक्ति 2026 थल सेना, नौसेना और वायुसेना का एक त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

प्रश्न 05. मियामी ओपन 2026 जीतकर किस खिलाड़ी ने सनशाइन डबल पूरा किया है?

A. कार्लोस अल्कारेज
B. जैनिक सिनर
C. नोवाक जोकोविच
D. दानिल मेदवेदेव

उत्तर: B) जैनिक सिनर

व्याख्या:

  • जैनिक सिनर ने इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल ख़िताब जीता है।
  • जैनिक सिनर 2017 में रोजर फेडरर के बाद यह ख़िताब हासिल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

प्रश्न 06. हाल ही में कक्षा 5 तक के सभी बच्चों के लिए पारंपरिक परीक्षाओं को किस देश में समाप्त किया गया है?

A. श्रीलंका
B. भूटान
C. नेपाल
D. बांग्लादेश

उत्तर: C) नेपाल

व्याख्या:

  • नेपाल में कौशल आधारित और गतिविधि आधारित मूल्यांकन को प्राथमिकता देने के लिए कक्षा 5 तक पारंपरिक परीक्षा समाप्त की है।

प्रश्न 07. भारत की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का सफल ऑसीलेशन ट्रायल कहां किया गया है?

A. रोहतक और पानीपत
B. जींद और सोनीपत
C. अंबाला और करनाल
D. दिल्ली और गाजियाबाद

उत्तर: B) जींद और सोनीपत

व्याख्या:

  • हाइड्रोजन ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन तकनीक पर आधारित है।
  • भारत हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक अपनाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

प्रश्न 08. हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को कितने जहाज सौंपे हैं?

A. दो
B. तीन
C. चार
D. पांच

उत्तर: B) तीन

व्याख्या:

  • GRSE ने भारतीय नौसेना को 3 जहाज सौंपे हैं। यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देती है।

प्रश्न 09. हाल ही में किसे भारत और भारतीय अमेरिकी मामलों से संबंधित कांग्रेस कॉकस का उपाध्यक्ष बनाया गया है?

A. सुकांत कदम
B. विक्रम मिश्र
C. टॉम सूजी
D. किरण मणि

उत्तर: C) टॉम सूजी

व्याख्या:

  • टॉम सूजी को कांग्रेस कॉकस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • यह समूह भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

प्रश्न 10. हाल ही में भारत–अल्जीरिया विदेश कार्यालय परामर्श का कौन सा संस्करण आयोजित हुआ?

A. पांचवा
B. छठा
C. सातवां
D. आठवां

उत्तर: C) सातवां

व्याख्या:

  • भारत–अल्जीरिया FOC का 7वां संस्करण आयोजित हुआ
  • इसमें ऊर्जा, व्यापार और कृषि सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रश्न 11. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किसके लिए 1950 करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट किया ?

A. लड़ाकू विमान
B. मिसाइल
C. रडार
D. पनडुब्बी

उत्तर: C) रडार

व्याख्या:

  • रक्षा मंत्रालय ने 1950 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रडार सिस्टम के लिए किया। यह भारतीय वायुसेना की निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए ज़रूरी है।

प्रश्न 12. केंद्र सरकार ने किस “वित्त आयोग” की सिफारिशों के तहत अनुदान स्वीकृत किया गया?

A. 13 वां
B. 14 वां
C. 15 वां
D. 16 वां

उत्तर: D) 16 वां

व्याख्या:

  • 16वां वित्त आयोग 2026 से 2031 के लिए गठित किया गया है।
  • यह केंद्र और राज्यों के बीच संसाधन वितरण तय करता है

प्रश्न 13. हाल ही में किस राज्य की पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय एवं नानाजी देशमुख पंचायत सतत विकास पुरस्कार मिला?

A. केरल
B. मणिपुर
C. त्रिपुरा
D. मेघालय

उत्तर: C) त्रिपुरा

व्याख्या:

  • त्रिपुरा की पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर का सतत विकास के लिए SDG पुरस्कार मिला

प्रश्न 14. हाल ही में RBI ने निवेश मानदंडो के कार्यान्वयन को कितने समय के लिए स्थगित किया है?

A. 1 महीना
B. 2 महीना
C. 3 महीना
D. 6 महीना

उत्तर: C) 3 महीना

व्याख्या:

  • RBI ने नए निवेश नियमों को 3 महीने के लिए स्थगित किया है।
  • इससे बैंकों को नई प्रणाली अपनाने का समय मिलेगा

प्रश्न 15. संयुक्त राष्ट्र की अपशिष्ट मुक्त की और 20 शहर पहल में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर कौन बना हैं?

A. कोच्चि
B. त्रिवेंद्रम
C. वर्कला
D. कालीकटे

उत्तर: C) वर्कला

व्याख्या:

  • वर्कला संयुक्त राष्ट्र की Zero Waste पहल में शामिल होने वाला भारत का पहला शहर है।
  • यह पहल कचरा प्रबंधन को सही बनाने के लिए शुरू की गई है

प्रश्न 16. हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया हैं?

A. अश्विनी भिडे
B. स्मिता सबरवाल
C. ऋतु माहेश्वरी
D. दुर्गा शंकर मिश्रा

उत्तर: A) अश्विनी भिडे

व्याख्या:

  • अश्विनी भिडे बृहन्मुंबई नगर निगम की पहली महिला कमिश्नर बनीं है।
  •  उन्होंने भूषण गगरानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पदभार संभाला है। 

प्रश्न 17. हाल ही में NASA ने 50 से अधिक वर्षों के बाद चंद्रमा के निकट का कौनसा पहला मानवयुक्त मिशन भेजा हैं?

A. आर्टेमिस–I
B. आर्टेमिस–II
C. आर्टेमिस–III
D. आर्टेमिस–IV

उत्तर: B) आर्टेमिस–II

व्याख्या:

  • NASA का आर्टेमिस-II मिशन मानव को चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा। यह अपोलो मिशन के बाद पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन है।

प्रश्न 18. भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर कहां लॉन्च किया जा रहा है?

A. दिल्ली
B. अमरावती
C. मुंबई
D. कोलकाता

उत्तर: B) अमरावती

व्याख्या:

  • भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर अमरावती,आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जा रहा है

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

04 April 2026 Current Affairs Quiz
03 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment