✦ Army Study Current Affairs:-
04 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
04 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
A. Google
B. Meta
C. YouTube
D. Amazon
उत्तर: C) YouTube
व्याख्या:
- संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति के डिजिटल प्रसारण और वैश्विक प्रसार के लिए YouTube के साथ समझौता किया है।
प्रश्न 02. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के प्रमुख के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. संदीप मेहता
B. मनोज मिश्रा
C. वीर विक्रम यादव
D. जितेंद्र कुमार
उत्तर: C) वीर विक्रम यादव
व्याख्या:
- वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- DGCA भारत में विमानन सुरक्षा और मानकों की निगरानी करता है।
प्रश्न 03. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति चन्द्रिकाप्रसाद संतोखी का देहांत हो गया?
A. मॉरीशस
B. नेपाल
C. सूरीनाम
D. श्रीलंका
उत्तर: C) सूरीनाम
व्याख्या:
- चन्द्रिकाप्रसाद संतोखी सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति थे।
- उन्होंने भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत किया।
प्रश्न 04. जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत कब से हुई है?
A. 01 मार्च, 2026
B. 01 अप्रैल, 2026
C. 01 मई, 2026
D. 01 फरवरी, 2026
उत्तर: B) 01 अप्रैल, 2026
व्याख्या:
- जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है। इसकी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है।
प्रश्न 05. हाल ही में नागोया प्रोटोकॉल के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाण पत्र जारी करने में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: A) पहला
व्याख्या:
- भारत नागोया प्रोटोकॉल अनुपालन प्रमाण पत्र जारी करने में पहले स्थान पर रहा है।
- यह जैव विविधता संरक्षण में भारत की उपलब्धि को दर्शाता है।
प्रश्न 06. हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने की घोषणा की है। भारत में सबसे पहले इसकी शुरुआत कहाँ हुई?
A. महाराष्ट्र
B. पश्चिम बंगाल
C. झारखंड
D. तेलंगाना
उत्तर: B) पश्चिम बंगाल
व्याख्या:
- वामपंथी उग्रवाद की शुरुआत 1967 में नक्सलबाड़ी (पश्चिम बंगाल) में हुई।
- सरकार इसे समाप्त करने के लिए विभिन्न सुरक्षा और विकासात्मक कदम उठा रही है।
प्रश्न 07. हाल ही में LEO नेविगेशन लेयर को टेस्ट करने के लिए पहले Celeste Satellite किसने लॉन्च किए हैं?
A. ESA
B. JAXA
C. ISRO
D. NASA
उत्तर: A) ESA
व्याख्या:
- ESA ने LEO आधारित नेविगेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए Celeste Satellite लॉन्च किए हैं।
प्रश्न 08. ‘बलवीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार हाल ही में किसे प्रदान किया गया?
A. हरमनप्रीत सिंह
B. हार्दिक सिंह
C. अशोक कुमार
D. a व b दोनों
उत्तर: B) हार्दिक सिंह
व्याख्या:
- भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख मिडफील्डर हार्दिक सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बलवीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 09. हाल ही में ‘भवसागर केन्द्र’ को भारत का पहला गहरे समुद्री जीवों का राष्ट्रीय भंडार नामित किया गया है, भवसागर कहाँ स्थित है?
A. केरलम
B. मणिपुर
C. त्रिपुरा
D. असम
उत्तर: A) केरलम
व्याख्या:
- गहरे समुद्री जीवों के संरक्षण और अनुसंधान के लिए नामित भवसागर केन्द्र केरल में स्थित है।
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश में COVID-19 B.A. 3.2 वेरिएंट के 29 मामले दर्ज किए गए हैं?
A. सुरीनाम
B. चीन
C. वियतनाम
D. ब्राजील
उत्तर: C) वियतनाम
व्याख्या:
- वियतनाम में COVID-19 के B.A.3.2 सब-वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। यह ओमिक्रॉन का उप-प्रकार है।
प्रश्न 11. हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल चौथा और अंतिम सर्वे वेसल कौन सा है?
A. संशोधक
B. संधायक
C. अग्रह
D. दुनागिरी
उत्तर: A) संशोधक
व्याख्या:
- ‘संशोधक’ Survey Vessel परियोजना का अंतिम जहाज है।
- इसका उपयोग हाइड्रोग्राफी और समुद्री सर्वेक्षण में किया जाता है।
प्रश्न 12. हाल ही में दमन अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से गैस मॉनेटाइजेशन की घोषणा किसने की है?
A. IOC
B. HPCL
C. ONGC
D. BPCL
उत्तर: C) ONGC
व्याख्या:
- हाल ही में ONGC ने दमन अपसाइड प्रोजेक्ट के तहत गैस मॉनेटाइजेशन की घोषणा की है।
प्रश्न 13. हाल ही में स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक किस खिलाड़ी ने जीते हैं ?
A. प्रमोद भगत
B. सुकांत कदम
C. मनोज सरकार
D. तरुण ढिल्लो
उत्तर: A) प्रमोद भगत
व्याख्या:
- प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।
- उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 14. हाल ही में IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी कौन बने?
A. डेविड वॉर्नर
B. एबी डिविलियर्स
C. सुनील नरेन
D. कीरोन पोलार्ड
उत्तर: C) सुनील नरेन
व्याख्या:
- सुनील नरेन IPL में सबसे अधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बने।
- उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा।
प्रश्न 15. 69वीं अखिल भारतीय कारागार ड्यूटी बैठक (AIPDM) का उद्घाटन कहाँ हुआ?
A. भोपाल
B. दिल्ली
C. नागपुर
D. लखनऊ
उत्तर: C) नागपुर
व्याख्या:
- 69वीं अखिल भारतीय कारागार ड्यूटी बैठक नागपुर में आयोजित हुई।
- इसका उद्देश्य पुलिस की दक्षता और तकनीकी क्षमता बढ़ाना है।
प्रश्न 16. ‘जनफदा अभियान’ हाल ही में किस देश ने शुरू किया?
A. इराक
B. सीरिया
C. ईरान
D. अफगानिस्तान
उत्तर: C) ईरान
व्याख्या:
- राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ईरान ने ‘जनफदा अभियान’ शुरू किया।
प्रश्न 17. हाल ही में प्रोफेसर हरमन कुलके का निधन हुआ, इन्हें किस राज्य के इतिहास की वैश्विक आवाज माना जाता था?
A. बिहार
B. झारखण्ड
C. ओडिशा
D. तेलंगाना
उत्तर: C) ओडिशा
व्याख्या:
- प्रोफेसर हरमन कुलके ओडिशा इतिहास के विशेषज्ञ थे।
- उन्हें 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 18. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजीव चौधरी
B. विवेक मेनन
C. अशोक त्रिपाठी
D. चंचल कुमार
उत्तर: D) चंचल कुमार
व्याख्या:
- चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
- वे मंत्रालय के प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों का संचालन करेंगे।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 03 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 02 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

