Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 3, 2026

Follow

03 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

03 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


03 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में विधायकों के हस्तक्षेप को ट्रैक करने के लिए ‘MLA Track.com’ वेबसाइट किसने लॉन्च की है?

A. गोवा
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. मणिपुर

उत्तर: C) केरल

व्याख्या:

  • केरल सरकार ने विधानसभा के 140 विधायकों के कार्यों को ट्रैक करने हेतु यह पोर्टल लॉन्च किया है।
  • यह प्लेटफॉर्म विधायकों के सवालों, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराता है।

प्रश्न 02. हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2025 के तहत किस महिला हॉकी खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. नवनीत कौर
B. दीपिका
C. साक्षी राणा
D. उदिता

उत्तर: A) नवनीत कौर

व्याख्या:

  • नवनीत कौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
  • पुरुष वर्ग में हार्दिक सिंह और लाइफटाइम अवॉर्ड जफर इकबाल को मिला।

प्रश्न 03. हाल ही में ‘जंपस्टार्ट’ तकनीक से एक दशक बाद “ग्रेट इंडियन बस्टर्ड” (GIB) के चूजे का जन्म कहां हुआ है?

A. जैसलमेर
B. नागपुर
C. कच्छ-गुजरात
D. भोपाल

उत्तर: C) कच्छ-गुजरात

व्याख्या:

  • जंपस्टार्ट तकनीक में अंडे को जंगली घोंसले में स्थानांतरित किया जाता है।
  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) एक अत्यंत संकटग्रस्त पक्षी है।

प्रश्न 04. हाल ही में चर्चा में रहे ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का संबंध किससे है?

A. मणिपुर
B. केरल
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र

उत्तर: C) गुजरात

व्याख्या:

  • यह संग्रहालय जैन धर्म और सम्राट संप्रति को समर्पित है।
  • इसमें प्राचीन पांडुलिपियां और कला आधुनिक तकनीक से प्रदर्शित हैं।

प्रश्न 05. मार्च 2026 के दौरान किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया है?

A. इंडोनेशिया
B. भारत
C. नेपाल
D. बांग्लादेश

उत्तर: A) इंडोनेशिया

व्याख्या:

  • यह कदम साइबर बुलिंग और ऑनलाइन खतरों से बचाव हेतु उठाया गया।
  • सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए Age Verification अनिवार्य किया गया।

प्रश्न 06. विश्व शांति में योगदान के लिए ‘ग्रैंड प्राइज’ से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

A. डोनाल्ड ट्रम्प
B. नरेंद्र मोदी
C. जुपल्ली कृष्णा राव
D. दलाई लामा

उत्तर: C) जुपल्ली कृष्णा राव

व्याख्या:

  • यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शांति सम्मेलन में दिया गया।
  • उन्हें वैश्विक शांति और बौद्ध विरासत संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया।

प्रश्न 07. हाल ही में क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के नाम पर पहला “पिंक स्टैंड” कहां लॉन्च किया गया है?

A. अहमदाबाद
B. नई दिल्ली
C. गुरुग्राम
D. चंडीगढ़

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • यह पहल महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गई।
  • यह स्टैंड महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

प्रश्न 08. हाल ही में World Archery ने “पैरा आर्चर ऑफ द ईयर 2025” से किसे सम्मानित किया है?

A. बैप्टिस्ट एडिस
B. एमिरकैन हैनी
C. पुल्तार मुसिलोवड
D. शीतल देवी

उत्तर: D) शीतल देवी

व्याख्या:

  • शीतल देवी दुनिया की पहली बिना हाथों वाली तीरंदाज हैं।
  • उन्होंने विश्व स्तर पर कई पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया

प्रश्न 09. हाल ही में गणित के नोबेल ‘एबेल पुरस्कार 2026’ (Abel Prize) से किसे सम्मानित किया गया है?

A. गर्ड फाल्टिंग्स
B. मारिया कोरिना मचाडो
C. लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई
D. टोबी कियर्स

उत्तर: A) गर्ड फाल्टिंग्स

व्याख्या:

  • उन्हें अंकगणितीय ज्यामिति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • एबेल पुरस्कार को गणित का नोबेल माना जाता है।

प्रश्न 10. दुनिया की पहली केवल माल ढुलाई वाली बुलेट ट्रेन (Freight-Only Bullet Train) किस देश ने लॉन्च की है?

A. चीन
B. फ्रांस
C. दक्षिण कोरिया
D. जापान

उत्तर: D) जापान

व्याख्या:

  • यह ट्रेन उच्च गति लॉजिस्टिक्स सिस्टम का उदाहरण है।
  • इसका उपयोग समुद्री भोजन, दवाइयों और सेमीकंडक्टर्स के परिवहन में होगा।

प्रश्न 11. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किस श्रेणी से संबंधित है जो अत्यंत संकटग्रस्त है?

A. स्तनधारी
B. सरीसृप
C. पक्षी
D. मछली

उत्तर: C) पक्षी

व्याख्या:

  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड एक अत्यंत संकटग्रस्त (Critically Endangered) पक्षी है। इसे राजस्थान में गोडावण कहा जाता है।

प्रश्न 12. हाल ही में PDS के तहत किस वस्तु का वितरण स्वीकृत हुआ है?

A. गेहूं
B. चावल
C. केरोसीन
D. दाल

उत्तर: C) केरोसीन

व्याख्या:

  • यह निर्णय ग्रामीण ईंधन जरूरतों को पूरा करने हेतु लिया गया।
  • PDS System आवश्यक वस्तुओं की सस्ती आपूर्ति को सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 13. C-DOT ने हाल ही में किसके साथ समझौता किया है?

A. ISRO
B. Delhi Police
C. DRDO
D. BSNL

उत्तर: B) Delhi Police

व्याख्या:

  • यह समझौता सुरक्षित संचार तकनीक विकसित करने के लिए हुआ।
  • इसका उद्देश्य स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 14. किस संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत विद्युत प्रौद्योगिकी विनिर्माण का प्रमुख वैश्विक केंद्र बन रहा है?

A. IMF
B. World Bank
C. WTO
D. World Economic Forum

उत्तर: D) World Economic Forum

व्याख्या:

  • रिपोर्ट में भारत की तकनीकी प्रगति और नीतिगत सुधारों को प्रमुख बताया गया।
  • WEF एक वैश्विक आर्थिक मंच है जिसकी बैठक दावोस में होती है।

प्रश्न 15. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाल ही में दिल्ली के कितने रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है?

A. 13
B. 15
C. 18
D. 21

उत्तर: A) 13

व्याख्या:

  • इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है।
  • लक्ष्य इन्हें सिटी सेंटर हब बनाना है।

प्रश्न 16. हाल ही में अडानी समूह द्वारा भारतीय सेना को सौंपी गई ‘LMGS’ के पहले बैच का नाम क्या है?

A. अस्मी
B. प्रहार
C. शिवालिक
D. अभेद्य

उत्तर: B) प्रहार

व्याख्या:

  • यह एक स्वदेशी लाइट मशीन गन है।
  • यह 1000 मीटर रेंज और 700 राउंड/मिनट क्षमता रखती है।

प्रश्न 17. हाल ही में कौन सा 12वां राज्य बना जिसने JJM 2.0 के तहत शुरू किए गए सुधारों पर हस्ताक्षर किए हैं?

A. मणिपुर
B. मेघालय
C. तेलंगाना
D. केरल

उत्तर: B) मेघालय

व्याख्या:

  • यह जल जीवन मिशन 2.0 का हिस्सा है।
  • इसका उद्देश्य हर घर नल जल उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 18. हाल ही में ओडिशा (उत्कल) दिवस किस तिथि को मनाया गया है?

A. 31 मार्च
B. 30 मार्च
C. 01 अप्रैल
D. 29 मार्च

उत्तर: C) 01 अप्रैल

व्याख्या:

  • ओडिशा 1936 में अलग राज्य बना था।
  • यह दिन राज्य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

प्रश्न 19. पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया कौन थे जिनका 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

A. वैज्ञानिक
B. लेखक
C. उद्योगपति
D. राजनेता

उत्तर: C) उद्योगपति

व्याख्या:

  • विजयपत सिंघानिया रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष थे।
  • उन्हें भारतीय वस्त्र उद्योग में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 20. भारतीय नौसेना ने NONS समुद्री अभ्यास (IMES) TTX 2026 का आयोजन कहां किया?

A. विशाखापत्तनम
B. मुंबई
C. कोच्चि
D. चेन्नई

उत्तर: C) कोच्चि

व्याख्या:

  • यह एक Table Top Exercise थी। यह कोच्चि (केरल) में आयोजित की गई।
  • इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग बढ़ाना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

02 April 2026 Current Affairs Quiz
01 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment