✦ Army Study Current Affairs:-
02 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
02 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. केन्द्रीय मंत्रीमण्डल ने आव्रजन वीजा विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) योजना को 1 अप्रैल, 2026 से बढ़ाकर कब तक करने की मंजूरी दी है?
A. 31 मार्च, 2029
B. 31 मार्च, 2030
C. 31 मार्च, 2031
D. 31 मार्च, 2032
उत्तर: C) 31 मार्च, 2031
व्याख्या:
- IVFRT योजना को 2031 तक बढ़ाया गया ताकि डिजिटल इमिग्रेशन सिस्टम मजबूत हो सके।
- इसका उद्देश्य विदेशी नागरिकों की ट्रैकिंग, सुरक्षा और e-Governance को बेहतर बनाना है।
प्रश्न 02. दुनिया का पहला पूरी तरह से 3D प्रिंटेड बूस्टर इंजन ‘अग्नाइट’ का सफलतापूर्वक परीक्षण कहाँ किया गया है?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. उत्तर प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) तमिलनाडु
व्याख्या:
- अग्निकुल कॉस्मॉस द्वारा विकसित ‘Agnilet’ दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड रॉकेट इंजन है।
- इसका परीक्षण तमिलनाडु में निजी लॉन्च सुविधा पर किया गया, जिससे कम लागत लॉन्च संभव होगा।
प्रश्न 03. केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की अवधि क्या निर्धारित की गई है?
A. 2026-30
B. 2026-36
C. 2026-29
D. 2026-32
उत्तर: B) 2026-36
व्याख्या:
- UDAN योजना को 10 वर्षों (2026-36) के लिए बढ़ाया गया है।
- इसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना और सस्ती हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 04. गुरजंत सिंह ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है, उनका संबंध किस खेल से है?
A. हॉकी
B. क्रिकेट
C. टेनिस
D. फुटबॉल
उत्तर: A) हॉकी
व्याख्या:
- गुरजंत सिंह भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी रहे हैं।
- वह ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।
प्रश्न 05. हाल ही में भारत द्वारा 2031-2035 के लिए निर्धारित नया NDC लक्ष्य कौन सा है?
A. GDP की उत्सर्जन तीव्रता को 47% तक कम करना
B. गैर जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों से 60% संचयी विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करना
C. 3.5 से 40 बिलियन टन CO2 के बराबर अतिरिक्त कार्बन सिंक बनाना
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: D) उपर्युक्त सभी
व्याख्या:
- भारत ने NDC 2.0 के तहत उत्सर्जन कम करने और हरित ऊर्जा बढ़ाने के लक्ष्य तय किए हैं।
- इसमें कार्बन सिंक बढ़ाना, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति शामिल है।
प्रश्न 06. हाल ही में किस राज्य के संस्कृति मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव को विश्व शांति में योगदान के लिए ग्रैंड प्राइज से सम्मानित किया गया है?
A. आंध्र प्रदेश
B. तेलंगाना
C. केरल
D. कर्नाटक
उत्तर: B) तेलंगाना
व्याख्या:
- जुपल्ली कृष्णा राव (तेलंगाना) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार सांस्कृतिक एकता और विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।
प्रश्न 07. हाल ही में 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन का प्रयोग न करने का निर्देश किसने दिया है?
A. जापान
B. फ्रांस
C. यूके (यूनाइटेड किंगडम)
D. स्पेन
उत्तर: C) यूके (यूनाइटेड किंगडम)
व्याख्या:
- UK ने 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन उपयोग पर प्रतिबंध की सलाह दी।
- इसका उद्देश्य बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास को सुरक्षित रखना है।
प्रश्न 08. हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. साध्वी निरंजन ज्योति
B. किरण उमेश महाले
C. सवा शॉल
D. आशा शर्मा
उत्तर: A) साध्वी निरंजन ज्योति
व्याख्या:
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का नया अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बनाया गया।
- NCBC एक संवैधानिक निकाय है जो OBC वर्ग के अधिकारों की रक्षा करता है।
प्रश्न 09. हाल ही में अडानी पोर्ट्स ने भारत का पहला ‘पोर्ट ऑफ रिफ्यूज’ (शरण बंदरगाह) कहाँ स्थापित किया है?
A. दिघी – महाराष्ट्र
B. गोपालपुर – ओडिशा
C. विसिंजम – केरल
D. a व b दोनों
उत्तर: D) a व b दोनों
व्याख्या:
- दिघी (महाराष्ट्र) और गोपालपुर (ओडिशा) में पोर्ट ऑफ रिफ्यूज विकसित किए गए हैं।
- यह समुद्री आपात स्थिति में जहाजों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है।
प्रश्न 10. हाल ही में केरल में शिगेलोसिस (Shigellosis) संक्रमण का प्रकोप सामने आया है, इसका संबंध किससे है?
A. मलेरिया
B. बर्ड फ्लू
C. डायरिया
D. स्किन डिजीज
उत्तर: C) डायरिया
व्याख्या:
- शिगेलोसिस एक बैक्टीरियल संक्रमण है जो गंभीर दस्त का कारण बनता है।
- यह दूषित पानी और भोजन के माध्यम से फैलता है।
प्रश्न 11. IPL के इतिहास में ‘रन चेज’ में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन है?
A. संजु सेमसन
B. रोहित शर्मा
C. विराट कोहली
D. जोस बटलर
उत्तर: C) विराट कोहली
व्याख्या:
- विराट कोहली रन चेज में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- वह IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।
प्रश्न 12. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का मिसाइल सिस्टम के लिए कितने रुपए का समझौता किया?
A. 440 करोड़
B. 445 करोड़
C. 480 करोड़
D. 450 करोड़
उत्तर: B) 445 करोड़
व्याख्या:
- भारत ने Tunguska एयर डिफेंस सिस्टम के लिए 445 करोड़ का समझौता किया।
- यह कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है।
प्रश्न 13. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अश्विनी वैष्णव ने सड़क खेल पुल परियोजना के लिए कौनसा पोर्टल लॉन्च किया है?
A. VISION पोर्टल
B. PAIMANA पोर्टल
C. PRISM – SG पोर्टल
D. BHARATPOL पोर्टल
उत्तर: C) PRISM – SG पोर्टल
व्याख्या:
- PRISM-SG पोर्टल सड़क परियोजनाओं की निगरानी के लिए लॉन्च किया गया।
- यह डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ाता है।
प्रश्न 14. BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी कौनसा देश करेगा?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. ब्राजील
C. रूस
D. भारत
उत्तर: D) भारत
व्याख्या:
- BRICS Summit 2026 की मेजबानी भारत करेगा।
- यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग को मजबूत करता है।
प्रश्न 15. भारतीय रेलवे ने किस स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली को 738 किमी. रेल मार्गों पर सफलतापूर्वक चालू किया है?
A. कवच 3.0
B. त्रिनेत्र
C. कवच 4.0
D. सुरक्षा नेट
उत्तर: C) कवच 4.0
व्याख्या:
- कवच 4.0 एक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है।
- यह ट्रेनों की टक्कर को रोकने और दुर्घटनाओं को कम करने में सक्षम है।
प्रश्न 16. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की वार्षिक ‘PM रैली’ की थीम क्या थी?
A. युवा शक्ति – नया भारत
B. राष्ट्र प्रथम – कर्तव्य निष्ठ युवा
C. आत्मनिर्भर युवा
D. विकसित भारत – युवा भारत
उत्तर: B) राष्ट्र प्रथम – कर्तव्य निष्ठ युवा
व्याख्या:
- NCC PM रैली 2026 की थीम राष्ट्र सेवा पर आधारित थी।
- यह युवाओं को विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।
प्रश्न 17. अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
A. 30 मार्च
B. 29 मार्च
C. 31 मार्च
D. 28 मार्च
उत्तर: C) 31 मार्च
व्याख्या:
- हर वर्ष 31 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रश्न 18. माधवपुर मेला 2026 का आयोजन हाल ही में किस राज्य में हुआ?
A. मेघालय
B. त्रिपुरा
C. गुजरात
D. मणिपुर
उत्तर: C) गुजरात
व्याख्या:
- माधवपुर मेला गुजरात में आयोजित होता है।
- यह कृष्ण-रुक्मणी विवाह और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
प्रश्न 19. वंश गोपाल 24 कोसी परिक्रमा यात्रा किस जिले में पुनर्जीवित की जा रही है?
A. मथुरा
B. अयोध्या
C. सम्भल
D. वाराणसी
उत्तर: C) सम्भल
व्याख्या:
- सम्भल जिले में इस धार्मिक यात्रा को पुनर्जीवित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 20. इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन हाल ही में कहां किया गया?
A. नोएडा
B. मुम्बई
C. नई दिल्ली
D. गुवाहाटी
उत्तर: A) नोएडा
व्याख्या:
- IndiaSkills प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित की गई।
- यह युवाओं के कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 01 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 31 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

