Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 12, 2026

Follow

12 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

12 मार्च 2026 के करंट अफेयर्स में हाल ही में हुई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। Army, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


12 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘NGT’ ने किस राज्य सरकार को सुआंव नदी को ऑफिशियल रिकॉर्ड में नदी के तौर पर वापस लाने का आदेश दिया है?

A. राजस्थान
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उत्तर प्रदेश सरकार को सुआंव नदी को वापस आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह नदी राप्ती नदी की एक सहायक नदी है।

प्रश्न 02. हाल ही में फिशिंग कैट के पहले साइंटिफिक असेसमेंट के तहत किस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक संख्या पाई गई है?

A. जिम कॉर्बेट
B. काजीरंगा
C. गिर
D. रणथंभौर

उत्तर: B) काजीरंगा

व्याख्या:

  • असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में किए गए पहले वैज्ञानिक मूल्यांकन (Scientific Assessment) में फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus) की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह एक सींग वाले गैंडे तथा समृद्ध जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

प्रश्न 03. हाल ही में चर्चा में रहे ऑपरेशन “गजब लिल-हक” का संबंध किससे है?

A. USA–ईरान
B. इजराइल–फिलिस्तीन
C. सऊदी अरब–यूएई
D. अफगानिस्तान–पाकिस्तान

उत्तर: D) अफगानिस्तान–पाकिस्तान

व्याख्या:

  • ऑपरेशन “गजब लिल-हक” अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से जुड़ी सुरक्षा गतिविधियों के संदर्भ में चर्चा में रहा।
  • यह अभियान सीमावर्ती सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों और क्षेत्रीय तनावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 04. हाल ही में चर्चा में रही ‘गौरीबिदानूर रेडियो टेलीस्कोप’ कहां स्थित है?

A. बेंगलुरु
B. पुणे
C. लद्दाख
D. सिक्किम

उत्तर: A) बेंगलुरु

व्याख्या:

  • गौरीबिदानूर रेडियो वेधशाला बेंगलुरु के पास स्थित है और इसका उपयोग सूर्य से निकलने वाली रेडियो तरंगों के अध्ययन के लिए किया जाता है।
  • इसका संचालन Indian Institute of Astrophysics (IIA) द्वारा किया जाता है और यह भारत के प्रमुख सौर रेडियो अनुसंधान केंद्रों में से एक है।

प्रश्न 05. मणिपुर में हिंसा की जांच करने वाले कमीशन ऑफ इन्क्वायरी का नया चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया गया है?

A. अजय साहनी
B. अजय लांबा
C. बलबीर सिंह चौहान
D. रविशंकर छबी

उत्तर: C) बलबीर सिंह चौहान

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान को मणिपुर हिंसा की जांच के लिए गठित आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • इससे पहले न्यायमूर्ति अजय लांबा इस आयोग के अध्यक्ष थे।

प्रश्न 06. हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का पहला स्टेट इनोवेशन मिशन कहां लॉन्च किया है?

A. असम
B. मणिपुर
C. मेघालय
D. त्रिपुरा

उत्तर: D) त्रिपुरा

व्याख्या:

  • त्रिपुरा में भारत का पहला State Innovation Mission (SIM) लॉन्च किया गया है।
  • यह पहल युवाओं को तकनीकी नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के लिए शुरू की गई है।

प्रश्न 07. हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस ASWSWC श्रेणी के तीसरे जहाज को शामिल किया है?

A. INS एंड्रोथ
B. INS अर्नाला
C. INS अंजदीप
D. INS उदयगिरी

उत्तर: C) INS अंजदीप

व्याख्या:

  • भारतीय नौसेना ने एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASWSWC) श्रेणी के तीसरे जहाज INS अंजदीप को शामिल किया है।
  • इसका निर्माण Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), कोलकाता द्वारा किया गया है और यह तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए बनाया गया है।

प्रश्न 08. हाल ही में NIELIT ने भारत का पहला डेडिकेटेड क्वांटम और AI यूनिवर्सिटी कैंपस प्रारंभ करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. आंध्र प्रदेश
D. गुजरात

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए पहला समर्पित विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने का समझौता किया है।

प्रश्न 09. हाल ही में ‘स्नो लेपर्ड’ पुलिस बटालियन किसने तैनात की है?

A. अरुणाचल
B. सिक्किम
C. लद्दाख
D. जम्मू–कश्मीर

उत्तर: D) जम्मू–कश्मीर

व्याख्या:

  • जम्मू–कश्मीर प्रशासन ने गुलमर्ग में आयोजित विंटर नेशनल गेम्स की सुरक्षा के लिए “स्नो लेपर्ड” पुलिस बटालियन को तैनात किया है।

प्रश्न 10. भारत और किस देश ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

A. बांग्लादेश
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. मालदीव

उत्तर: B) नेपाल

व्याख्या:

  • भारत और नेपाल ने वन संरक्षण, जैव विविधता प्रबंधन और वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह समझौता हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और सीमा पार वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हैं।

प्रश्न 11. T–20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्रांड एम्बेसडर किसे चुना गया है?

A. विराट कोहली
B. हार्दिक पंड्या
C. रोहित शर्मा
D. जसप्रीत बुमराह

उत्तर: C) रोहित शर्मा

व्याख्या:

  • ICC ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को T-20 World Cup 2026 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

प्रश्न 12. कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 में पुरुष एकल का खिताब हाल ही में किसने जीता है?

A. नोवाक जोकोविच
B. आर्थर फिल्स
C. जैनविक सिखर
D. कार्लोस अल्कराज

उत्तर: D) कार्लोस अल्कराज

व्याख्या:

  • स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने कतर ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में आर्थर फिल्स को हराकर खिताब जीता।

प्रश्न 13. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का आयोजन कहां हुआ?

A. गया
B. नई दिल्ली
C. पटना
D. मुम्बई

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली में किया गया।
  • मेले की थीम “विकसित कृषि – आत्मनिर्भर भारत” थी और इसमें नई कृषि तकनीक, स्टार्टअप और नवाचार का प्रदर्शन किया गया।

प्रश्न 14. फरवरी 2026 के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किस हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनी हैं?

A. रुद्र
B. प्रचंड
C. चिनुक
D. आकाश

उत्तर: B) प्रचंड

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी Light Combat Helicopter “प्रचंड” में उड़ान भरकर इतिहास रचा है।
  • Hindustan Aeronautics Limited द्वारा विकसित यह हेलीकॉप्टर उच्च ऊंचाई और युद्ध अभियानों के लिए बनाया गया है।

प्रश्न 15. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस तिथि को मनाया गया?

A. 26 फरवरी
B. 28 फरवरी
C. 27 फरवरी
D. 21 फरवरी

उत्तर: B) 28 फरवरी

व्याख्या:

  • भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।
  • यह दिवस डॉ. सी. वी. रमन द्वारा 1928 में रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है।

प्रश्न 16. रणजी ट्रॉफी 2025–26 का खिताब हाल ही में किसने जीता है?

A. महाराष्ट्र
B. लद्दाख
C. कर्नाटक
D. जम्मू–कश्मीर

उत्तर: D) जम्मू–कश्मीर

व्याख्या:

  • जम्मू–कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025–26 जीतकर इतिहास रचा है।
  • यह जीत घरेलू क्रिकेट इतिहास में जम्मू–कश्मीर का पहला रणजी ट्रॉफी खिताब है।

प्रश्न 17. किस राज्य सरकार ने रानी दुर्गावती योजना शुरू करने की घोषणा की है?

A. बिहार
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. छत्तीसगढ़

उत्तर: D) छत्तीसगढ़

व्याख्या:

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने रानी दुर्गावती योजना शुरू करने की घोषणा की है।
  • इसके तहत BPL परिवार में जन्मी बेटियों को लगभग 1.5 लाख रुपये का वित्तीय आश्वासन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रश्न 18. पाक्योंग हवाई अड्डे का नाम बदलकर त्रिलोचन पोखरेल के नाम पर रखा गया है, यह कहां है?

A. सिक्किम
B. तेलंगाना
C. नागालैंड
D. मणिपुर

उत्तर: A) सिक्किम

व्याख्या:

  • सिक्किम सरकार ने पाक्योंग हवाई अड्डे का नाम बदलकर त्रिलोचन पोखरेल हवाई अड्डा करने की घोषणा की है।
  • त्रिलोचन पोखरेल को “गांधी पोखरेल” के नाम से भी जाना जाता है और वे सिक्किम के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

प्रश्न 19. प्राचीन भारतीय विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हाल ही में कहां किया गया?

A. IIT कानपुर
B. IIT मद्रास
C. IIT रूड़की
D. IIT धनबाद

उत्तर: D) IIT धनबाद

व्याख्या:

  • IIT (ISM) धनबाद में “प्राचीन भारतीय ग्रंथ, विज्ञान और प्रौद्योगिकी” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन का उद्देश्य प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच संबंध को समझना था।

प्रश्न 20. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस किस तिथि को मनाया गया है?

A. 4 मार्च
B. 2 मार्च
C. 28 फरवरी
D. 1 मार्च

उत्तर: D) 1 मार्च

व्याख्या:

  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) हर वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिवस International Civil Defence Organization (ICDO) द्वारा आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

11 March 2026 Current Affairs Quiz
10 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment