Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 23, 2026

Follow

23 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

23 January 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं खेल जगत की घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को आसान, सटीक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Current Affairs MCQs तैयार किए हैं, जिनसे संबंधित प्रश्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की पूरी संभावना है।


✦ 23 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘राज्यपाल आवास’ का नाम बदलकर क्या रखा है?

A. शक्ति भवन
B. जन भवन
C. लोक भवन
D. कर्तव्य सदन

उत्तर: B) जन भवन

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्यपाल आवास का नाम बदलकर ‘जन भवन‘ रखा है।
  • यह निर्णय शासन में भारतीय मूल्यों को स्थापित करने की नीति के तहत लिया गया है।

प्रश्न 02. हाल ही में जम्मू-कश्मीर में पहली बार देखी गई ‘ब्रांट्स हेजहोग’ प्रजाति किस वर्ग से संबंधित है?

A. सरीसृप
B. पक्षी
C. स्तनपायी
D. उभयचर

उत्तर: C) स्तनपायी

व्याख्या:

  • ब्रांट्स हेजहोग (Brandt’s Hedgehog) एक छोटा, कांटेदार स्तनपायी जीव है, जिसे पहली बार कश्मीर घाटी में देखा गया है।
  • यह खोज कश्मीर घाटी क्षेत्र में जैव विविधता को दर्शाती है।

प्रश्न 03. दिल्ली पुलिस ने हाल ही में किस कंपनी के साथ स्मार्ट ग्लासेस विकसित किए हैं, जो भीड़ में अपराधियों की पहचान करेंगे?

A. AjnaLens
B. Tata Elxsi
C. Jio Glass
D. Lenskart

उत्तर: A) AjnaLens

व्याख्या:

  • ये स्मार्ट ग्लासेस AI आधारित फेस रिकग्निशन तकनीक पर काम करते हैं।
  • इसका उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाको में अपराधियों की तुरंत पहचान करना है।

प्रश्न 04. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय टेनिस इतिहास में तीन अलग-अलग ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 100 से अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है?

A. राफेल नडाल
B. रोजर फेडरर
C. कार्लोस अल्कराज
D. नोवाक जोकोविच

उत्तर: D) नोवाक जोकोविच

व्याख्या:

  • नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन में 100+ मैच जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

प्रश्न 05. CRPF के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. सुजॉय लाल
B. कुलदीप सिंह
C. रवि शंकर छबि
D. अनीश दयाल

उत्तर: C) रवि शंकर छबि

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने रवि शंकर छबि को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया DIG नियुक्त किया है।
  • CRPF भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।

प्रश्न 06. संसद के बजट सत्र 2026 से सांसदों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए कौन सी नई प्रणाली लागू होगी?

A. बायोमेट्रिक
B. डिजिटल उपस्थिति प्रणाली
C. फेस रिकग्निशन
D. वॉयस सिस्टम

उत्तर: B) डिजिटल उपस्थिति प्रणाली

व्याख्या:

  • संसद के बजट सत्र 2026 से सांसदों की उपस्थिति ‘डिजिटल उपस्थिति प्रणाली‘ (Digital Attendance System) के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
  • यह पहल पेपरलेस संसद की दिशा में एक कदम है। इससे उपस्थिति प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।

प्रश्न 07. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने Skill System को मजबूत करने के लिए किस संस्था के साथ MoU किया है?

A. विश्व बैंक
B. IMF
C. UNESCO
D. विश्व आर्थिक मंच

उत्तर: D) विश्व आर्थिक मंच

व्याख्या:

  • इस MoU का उद्देश्य भारतीय युवाओं को भविष्य के रोजगारों के लिए तैयार करना है।
  • इसका उद्देश्य AI, Digital Economy और Green Jobs जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना है।

प्रश्न 08. भारत में पहला डॉग सैंक्चुअरी किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है?

A. पंजाब
B. केरल
C. हरियाणा
D. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: A) पंजाब

व्याख्या:

  • आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए पंजाब सरकार ने यह अनूठी पहल शुरू की है।
  • इस डॉग सैंक्चुअरी में कुत्तों के लिए आश्रय, भोजन, टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रश्न 09. मुआनपुई सायावी को भारत का अगला उच्चायुक्त किस देश ने नियुक्त किया है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. फिजी
D. दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: B) न्यूजीलैंड

व्याख्या:

  • IFS अधिकारी मुआनपुई सायावी (Muanpui Saiawi) को न्यूजीलैंड में भारत का नया उच्चायुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

प्रश्न 10. पराक्रम दिवस हर वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

A. 26 जनवरी
B. 15 अगस्त
C. 23 जनवरी
D. 30 जनवरी

उत्तर: C) 23 जनवरी

व्याख्या:

  • पराक्रम दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। 2026 में उनकी 129वीं जयंती मनाई गई।
  • यह दिवस उनके साहस, नेतृत्व और देशभक्ति को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

22 January 2026 Current Affairs Quiz
21 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास के माध्यम से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और समझ मजबूत होती है, जिससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन और सफलता मिलती है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को सही दिशा और गति दें। सही मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

1 thought on “23 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment