Army Study icon Image

By: Army Study

On: December 10, 2025

Follow

06 December 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

06 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स में वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर घटित कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित ख़बरें दी गई है। भारतीय सेना ने नई सोच और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ‘इनो-योद्धा 2025’ प्रतियोगिता आयोजित की। NRAI के नए अध्यक्ष का चयन हुआ। अमेरिका ने अपनी प्रस्तावित ‘नई G20’ सूची से दक्षिण अफ्रीका को हटाया, भारत और रूस का 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ। सरकार ने 100-दिन का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू किया और BNHS ने असम में गंभीर रूप से लुप्तप्राय गिद्धों को छोड़ने का फैसला लिया। साथ ही 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस मनाया गया।

आर्थिक और सामाजिक खबरों में फिच रेटिंग्स ने भारत की GDP अनुमान को 7.4% किया, और रूस का स्बेरबैंक भारत में अपनी शाखाएँ बढ़ाने वाला है। महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26 में लैंगिक स्थिति का मूल्यांकन बताया गया। खेलों में अरुण एशरी ने विश्वनाथन आनंद को हराकर जेरूसलम मास्टर्स 2025 जीताPM विश्वकर्मा योजना के 30 लाख नामांकन सबसे बड़ी उपलब्धि रही।


प्रश्न 01. भारतीय सेना की वार्षिक विचार व नवाचार प्रतियोगिता ‘इनो-योद्धा 2025’ का आयोजन किस स्थान पर किया गया?

a) पुणे
b) देहरादून
c) नई दिल्ली
d) बेंगलुरु

उत्तर: c) नई दिल्ली

व्याख्या:

The indian army organized ‘inno yodha 2025 in new delhi
  • सेना ने ‘इनो-योद्धा 2025’ का आयोजन नई दिल्ली में किया।
  • इसका उद्देश्य सैन्य नवाचार व तकनीकी समाधान को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 02. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

a) कलिकेश नारायण सिंह देव
b) रणवीर सिंह
c) गगन नारंग
d) अभिनव बिंद्रा

उत्तर: a) कलिकेश नारायण सिंह देव

व्याख्या:

Kalikesh narayan singh deo became the new president of nrai
  • कलिकेश नारायण सिंह देव को NRAI का नया अध्यक्ष चुना गया।
  • वे ओडिशा के राजनेता भी हैं।

प्रश्न 03. अमेरिका ने प्रस्तावित ‘नई G-20’ सूची से किस देश को हटाकर पोलैंड को शामिल किया है?

a) ब्राजील
b) दक्षिण अफ्रीका
c) इंडोनेशिया
d) मेक्सिको

उत्तर: b) दक्षिण अफ्रीका

व्याख्या:

  • अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को सूची से बाहर किया।
  • इसकी जगह पोलैंड को शामिल किया गया।

प्रश्न 04. 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?

a) मुंबई
b) मास्को
c) नई दिल्ली
d) सेंट पीटर्सबर्ग

उत्तर: c) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • 23वां शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है।
  • इसमें द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रश्न 05. ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ हेतु केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा कितने दिनों का जागरूकता अभियान शुरू किया गया?

a) 50 दिन
b) 90 दिन
c) 120 दिन
d) 100 दिन

उत्तर: d) 100 दिन

व्याख्या:

  • अभियान देशभर में बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता बढ़ाता है।
  • इसका उद्देश्य समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना है।

प्रश्न 06. BNHS जनवरी 2026 में किस राज्य में 6 गंभीर रूप से लुप्तप्राय गिद्ध छोड़ेगी?

a) असम
b) गुजरात
c) महाराष्ट्र
d) ओडिशा

उत्तर: a) असम

व्याख्या:

Bnhs will release vultures in assam under the vulture conservation programme
  • BNHS असम में गिद्ध संरक्षण कार्यक्रम के तहत गिद्ध छोड़ेगी।
  • इससे गिद्धों की तेजी से घटती संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 07. ‘हरिमौ शक्ति’ संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जाता है?

a) थाईलैंड
b) सिंगापुर
c) मलेशिया
d) इंडोनेशिया

उत्तर: c) मलेशिया

व्याख्या:

Harimau shakti joint military exercise is held between india and malaysia
  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं की सामरिक क्षमताओं को बढ़ाता है।
  • राजस्थान में इसका वर्तमान संस्करण आयोजित हो रहा है।

प्रश्न 08. किस राज्य के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का हाल ही में निधन हुआ?

a) नागालैंड
b) मिजोरम
c) त्रिपुरा
d) मेघालय

उत्तर: b) मिजोरम

व्याख्या:

Former mizoram governor swaraj kaushal passed away
  • स्वराज कौशल मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
  • वे देश के प्रमुख विधि विशेषज्ञों में शामिल थे।

प्रश्न 09. फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर कितना कर दिया?

a) 7.0%
b) 7.2%
c) 7.4%
d) 7.5%

उत्तर: c) 7.4%

व्याख्या:

  • अनुमान में बढ़ोतरी घरेलू मांग और निवेश में सुधार को दर्शाती है।
  • सरकारी खर्च में वृद्धि भी एक प्रमुख कारण है।

प्रश्न 10. किस देश का सबसे बड़ा बैंक स्बेरबैंक (Sberbank) भारत में अपनी शाखाओं का विस्तार करने जा रहा है?

a) जर्मनी
b) जापान
c) चीन
d) रूस

उत्तर: d) रूस

व्याख्या:

  • स्बेरबैंक (Sberbank) रूस का सर्वाधिक बड़ा बैंक है।
  • यह भारत-रूस आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगा।

प्रश्न 11. किस राज्य ने कट्टरपंथी व जिहादी साहित्य के प्रकाशन व प्रसार पर प्रतिबंध लगाया है?

a) उत्तर प्रदेश
b) केरल
c) असम
d) पश्चिम बंगाल

उत्तर: c) असम

व्याख्या:

  • प्रतिबंध का उद्देश्य राज्य में चरमपंथी गतिविधियों पर रोक लगाना है।
  • यह कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कदम है।

प्रश्न 12. अंतर्राष्ट्रीय चीता संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाने वाला ‘अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस’ किस तिथि को आयोजित होता है?

a) 4 दिसंबर
b) 5 दिसंबर
c) 8 दिसंबर
d) 3 दिसंबर

उत्तर: a) 4 दिसंबर

व्याख्या:

  • हर साल 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस की शुरुआत 2010 में अमेरिकी प्राणी विज्ञानी डॉ. लॉरी मार्कर (Dr. Laurie Marker) ने की थी।
  • इसका उद्देश्य चीता संरक्षण और उसके आवास को बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 13. ‘महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26’ मुख्य रूप से किस विषय पर आधारित वैश्विक मूल्यांकन है?

a) रोजगार
b) जलवायु
c) लैंगिक समानता आधारित वैश्विक रैंकिंग
d) रक्षा क्षमता

उत्तर: c) लैंगिक समानता आधारित वैश्विक रैंकिंग

व्याख्या:

  • यह सूचकांक महिलाओं की भागीदारी, न्याय और सुरक्षा के आधार पर देशों की तुलना करता है।
  • इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर महिलाओं की स्थिति को परखना है।

प्रश्न 14. जेरूसलम मास्टर्स 2025 खिताब जीतने के लिए अरुण एशरी ने फाइनल में किस खिलाड़ी को पराजित किया?

a) मैग्नस कार्लसन
b) विश्वनाथन आनंद
c) हिकारू नाकामुरा
d) वेसली सो

उत्तर: b) विश्वनाथन आनंद

व्याख्या:

Arun eshri defeated viswanathan anand in the jerusalem masters 2025 finals
  • अरुण एशरी ने फाइनल में विश्वनाथन आनंद को मात देकर खिताब जीता।
  • यह उनके करियर की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है।

प्रश्न 15. PM विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर 2025 तक कितने लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया?

a) 10 लाख
b) 20 लाख
c) 30 लाख
d) 50 लाख

उत्तर: c) 30 लाख

व्याख्या:

  • 1 दिसंबर 2025 तक 30 लाख से अधिक लाभार्थियों का नामांकन किया जा चुका है।
  • यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक व कौशल सहायता प्रदान करती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 06 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

Leave a Comment