Army Study icon Image

By: Army Study

On: December 3, 2025

Follow

03 December 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

03 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स में हाल ही में हुई प्रमुख घटनाओं को शामिल किया गया है। प्रमुख खबरों में जय शाह को Indian of the Year 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया, गोवा में भगवान राम की 77 फीट प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए दिल्ली IGI हवाई अड्डा भारत का पहला High Water-Positive एयरपोर्ट घोषित हुआ। आर्थिक मोर्चे पर सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 6% हिस्सेदारी बिक्री का निर्णय लिया। भाषा और डिजिटल संस्कृति के संदर्भ में Oxford ने ‘रेज बेट’ को Word of the Year 2025 घोषित किया। रक्षा सहयोग के तहत भारत–मालदीव का 14वां ‘एकुवेरिन’ अभ्यास केरल में आरंभ हुआ, UPI लेनदेन में 32% वृद्धि दर्ज की गई और नागपुर विश्वविद्यालय को पहली महिला कुलपति मिलीं।

खेल जगत में रोहित शर्मा ने अफरीदी का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं विज्ञान और प्रौद्योगिकी में डॉ. टेसी थॉमस को पौलोस मार ग्रेगोरियोस अवार्ड मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को International IDEA के नेतृत्व का सम्मान मिला और रक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु देश ने इज़राइल से Heron Mk II UAV खरीदने का निर्णय लिया। मणिपुर GST संशोधन विधेयक का पारित होना, डिजिटल अरेस्ट घोटाले की CBI जांचWHO ने GLP-1 दवाओं के उपयोग का समर्थन किया और नागरिक सुरक्षा के लिए संचार साथी ऐप को नए स्मार्टफोनों में अनिवार्य किया गया।


प्रश्न 01. हाल ही में जय शाह को कौन-सा पुरस्कार मिला?

A. इंडियन ऑफ द ईयर 2025
B. खेल रत्न
C. पद्म श्री
D. भारत गौरव

उत्तर: A) इंडियन ऑफ द ईयर 2025

व्याख्या:

Cnn news18 honored jay shah with the indian of the year 2025 award
  • CNN-News18 ने जय शाह को Indian of the Year 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • यह सम्मान उनके खेल प्रशासनिक योगदान के लिए दिया गया।

प्रश्न 02. गोवा में प्रधानमंत्री ने किसकी 77 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया?

A. भगवान राम
B. भगवान शिव
C. गुरु नानक देव
D. महावीर

उत्तर: A) भगवान राम

व्याख्या:

The prime minister unveiled a 77 feet tall statue of lord ram in goa
  • यह प्रतिमा गोवा के जीवोताम मठ में स्थापित की गई।
  • प्रतिमा क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाती है।

प्रश्न 03. दिल्ली IGI हवाई अड्डे को कौन-सा दर्जा मिला?

A. स्काईट्रैक्स विजेता
B. ग्रीन एयरपोर्ट
C. पहला उच्च जल-सकारात्मक हवाई अड्डा
D. क्लीन एयरपोर्ट

उत्तर: C) पहला उच्च जल-सकारात्मक हवाई अड्डा

व्याख्या:

  • IGI को भारत का पहला High Water-Positive एयरपोर्ट घोषित किया गया।
  • यह जल संरक्षण और प्रबंधन में उन्नत मानकों का प्रतीक है।

प्रश्न 04. भारत सरकार ने किस बैंक में अपनी 6% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है?

A. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
B. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. बैंक ऑफ बड़ौदा

उत्तर: B) बैंक ऑफ महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • यह विनिवेश ‘ऑफर फॉर सेल’ प्रणाली द्वारा किया जाएगा।
  • यह सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

प्रश्न 05. वर्ष 2025 का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ कौन-सा शब्द चुना गया?

A. डीपफेक
B. हॉलुसिनेट
C. रेज बेट
D. ऑथेंटिसिटी

उत्तर: C) रेज बेट

व्याख्या:

  • यह शब्द गुस्सा भड़काने वाली ऑनलाइन सामग्री को दर्शाता है।
  • Oxford University Press ने इसे वर्ष 2025 का शब्द घोषित किया।

प्रश्न 06. 14वां भारत–मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ कहाँ शुरू हुआ?

A. केरल
B. दिल्ली
C. पश्चिम बंगाल
D. गुजरात

उत्तर: A) केरल

व्याख्या:

  • अभ्यास 2 दिसंबर 2025 को केरल में शुरू हुआ।
  • इसका उद्देश्य सैन्य सहयोग और समन्वय को बढ़ाना है।

प्रश्न 07. भारतीय तटरक्षक बल की पहली वार्षिक द्विपक्षीय बैठक किस देश के साथ आयोजित हुई?

A. थाईलैंड
B. फिलीपींस
C. इंडोनेशिया
D. वियतनाम

उत्तर: B) फिलीपींस

व्याख्या:

  • बैठक मनीला में आयोजित की गई।
  • इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करना था।

प्रश्न 8. NPCI के अनुसार नवंबर 2025 में UPI लेनदेन में कितनी वृद्धि दर्ज हुई?

A. 32%
B. 20%
C. 10%
D. 50%

उत्तर: A) 32%

व्याख्या:

  • 32% की वृद्धि डिजिटल भुगतान के तेजी से अपनाने को दर्शाती है।
  • UPI अब देश की प्रमुख भुगतान प्रणाली बन चुकी है।

प्रश्न 9. नागपुर विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली महिला कुलपति कौन बनीं?

A. मीना चंदावरकर
B. सुमति मदन
C. मनाली मकरंद क्षीरसागर
D. निर्मला लक्ष्मण

उत्तर: C) मनाली मकरंद क्षीरसागर

व्याख्या:

  • 100 वर्षों में पहली बार किसी महिला को कुलपति नियुक्त किया गया है।
  • यह विश्वविद्यालय के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रश्न 10. वनडे क्रिकेट में अफरीदी के छक्कों का रिकॉर्ड किसने तोड़ा?

A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली
C. शिखर धवन
D. हार्दिक पंड्या

उत्तर: A) रोहित शर्मा

व्याख्या:

Rohit sharma created a new record for the most odi
  • रोहित शर्मा ने सर्वाधिक ODI छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया।
  • इससे शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड टूट गया।

प्रश्न 11. पौलोस मार ग्रेगोरियोस अवार्ड 2025 किसे प्रदान किया गया?

A. रितु करिधाल
B. डॉ. टेसी थॉमस
C. अनुराधा टीके
D. मुथैया वनिथा

उत्तर: B) डॉ. टेसी थॉमस

व्याख्या:

Dr. Tessy thomas missile woman of india
  • उन्हें मिसाइल तकनीक में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • वे ‘मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 12. भारत को किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया गया?

A. WHO
B. IMF
C. UNESCO
D. IDEA

उत्तर: D) IDEA

व्याख्या:

  • International IDEA लोकतंत्र और चुनाव सुधारों पर कार्य करने वाली संस्था है।
  • भारत को पहली बार इसके नेतृत्व का अवसर मिला।

प्रश्न 13. भारतीय सशस्त्र बल Heron Mk II UAV किस देश से खरीद रहे हैं?

A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. इज़राइल
D. अमेरिका

उत्तर: C) इज़राइल

व्याख्या:

  • Heron Mk II उन्नत निगरानी और टोही क्षमता से युक्त है।
  • यह भारतीय सेना की निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा।

प्रश्न 14. मणिपुर GST (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 किस संस्था द्वारा पारित किया गया?

A. मणिपुर विधानसभा
B. लोकसभा
C. राज्यसभा
D. वित्त मंत्रालय

उत्तर: A) मणिपुर विधानसभा

व्याख्या:

  • मणिपुर विधानसभा ने विधेयक को पारित किया।
  • यह राज्य के कर ढांचे में सुधार हेतु लाया गया था।

प्रश्न 15. किस दिग्गज इतालवी खिलाड़ी का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ जो डेविस कप में सबसे अधिक जीत के लिए प्रसिद्ध थे?

A. एड्रियानो पनाटा
B. माटेओ बेरेटिनी
C. फाबियो फोगनिनी
D. निकोला पिएत्रांगेली

उत्तर: D) निकोला पिएत्रांगेली

व्याख्या:

Legendary italian player nicola pietrangeli passed away at the age of 92
  • वे इटली के महान टेनिस खिलाड़ी थे।
  • डेविस कप में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

प्रश्न 16. DoT ने किस मोबाइल सुरक्षा ऐप को सभी नए स्मार्टफोनों में अनिवार्य किया है?

A. डिजिलॉकर
B. संचार साथी
C. UMANG
D. आरोग्य सेतु

उत्तर: B) संचार साथी

व्याख्या:

Sanchar sathi
  • संचार साथी चोरी या खोए मोबाइल को ट्रैक व ब्लॉक करने में सक्षम है।
  • इससे मोबाइल धोखाधड़ी रोकथाम को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 17. भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच पद से किसने इस्तीफा दिया?

A. रोलैंट ओल्टमेंस
B. टेरी वॉल्श
C. हरेंद्र सिंह
D. शुअर्ड मारिन

उत्तर: C) हरेंद्र सिंह

व्याख्या:

Harendra singh the chief coach of the indian womens hockey team resigned
  • टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद उन्होंने पद छोड़ा।
  • वे लंबे समय से टीम से जुड़े थे।

प्रश्न 18. WHO ने मोटापे के इलाज के लिए किस दवा समूह के उपयोग का समर्थन किया है?

A. NSAIDs
B. GLP-1
C. एंटीबायोटिक्स
D. स्टेरॉयड

उत्तर: B) GLP-1

व्याख्या:

  • GLP-1 आधारित दवाएं वजन घटाने में प्रभावी पाई गई हैं।
  • WHO ने इनके दीर्घकालिक उपयोग का समर्थन किया।

प्रश्न 19. डिजिटल अरेस्ट घोटालों की जांच किस एजेंसी को सौंपी गई?

A. CBI
B. ED
C. NIA
D. DRI

उत्तर: A) CBI

व्याख्या:

  • सुप्रीम कोर्ट ने CBI को राष्ट्रीय स्तर पर जांच का जिम्मा दिया।
  • यह घोटाले लोगों को धमकाकर धन उगाही से जुड़े हैं।

प्रश्न 20. सुव्यवस्थित अनुमोदन प्रणाली का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. विदेशी निवेश आकर्षित करना
B. खनन रोकना
C. निर्यात बढ़ाना
D. तेज़ और पारदर्शी मंजूरी

उत्तर: D) तेज़ और पारदर्शी मंजूरी

व्याख्या:

  • अनुमोदन प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए इसे लागू किया गया।
  • कोयला क्षेत्र में दक्षता बढ़ती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 03 दिसंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

1 thought on “03 December 2025 Current Affairs”

Leave a Comment