Army Study icon Image

By: Army Study

On: February 19, 2026

Follow

19 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

19 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।


19 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. T-20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने हैं?

A. ड्वेन ब्रावो
B. सुनील नारायण
C. राशिद खान
D. जसप्रीत बुमराह

उत्तर: C) राशिद खान

व्याख्या:

  • अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान T-20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने।
  • उन्होंने यह उपलब्धि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर हासिल की है।

प्रश्न 02. केरल सरकार ने किस प्राकृतिक घटना को ‘राज्य-विशिष्ट आपदा’ घोषित किया है?

A. चक्रवातीय तूफान
B. तटीय भूकंप
C. ज्वारीय बाढ़
D. सुनामी

उत्तर: C) ज्वारीय बाढ़

व्याख्या:

  • केरल सरकार ने बार-बार होने वाली ज्वारीय बाढ़ को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है।
  • इससे प्रभावित लोगों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

प्रश्न 03. वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कौनसा देश करेगा?

A. इटली
B. जापान
C. फ्रांस
D. कनाडा

उत्तर: C) फ्रांस

व्याख्या:

  • 52वें G7 शिखर सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता फ्रांस करने जा रहा है।
  • यह सम्मेलन फ्रांस के एवियन लेस बैंस शहर में जून 2026 में आयोजित होना है।

प्रश्न 04. विश्व की पहली बांस आधारित 2G बायो-इथेनॉल रिफाइनरी भारत में कहाँ स्थापित है?

A. पानीपत
B. नुमालीगढ़
C. डिगबोई
D. जमशेदपुर

उत्तर: B) नुमालीगढ़

व्याख्या:

  • असम के नुमालीगढ़ में बांस आधारित 2G एथेनॉल संयंत्र स्थापित किया गया है।
  • यह हरित ऊर्जा और आयात निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रश्न 05. भारत की पहली निजी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन किस राज्य में स्थापित की गई है?

A. महाराष्ट्र
B. कर्नाटक
C. गुजरात
D. तमिलनाडु

उत्तर: B) कर्नाटक

व्याख्या:

  • भारत की पहली निजी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन कर्नाटक के वेमागल में स्थापित की गई है।
  • यहाँ एयरबस H125 हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जाएगा।

प्रश्न 06. विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली पकड़ने हेतु ‘एक्सेस पास’ प्रणाली कहाँ शुरू की गई?

A. कोच्चि
B. विशाखापत्तनम
C. पारादीप
D. वेरावल

उत्तर: D) वेरावल

व्याख्या:

  • गुजरात के वेरावल से डिजिटल एक्सेस पास की शुरुआत की गई।
  • इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और मछुआरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

प्रश्न 07. तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-1 को किस तकनीक से फिर से प्रारंभ किया गया?

A. रूसी तकनीक
B. अमेरिकी तकनीक
C. स्वदेशी भारतीय तकनीक
D. फ्रांसीसी तकनीक

उत्तर: C) स्वदेशी भारतीय तकनीक

व्याख्या:

  • तारापुर भारत का सबसे पुराना वाणिज्यिक परमाणु स्टेशन है।
  • यूनिट-1 को भारतीय विशेषज्ञता से पुनः शुरू किया गया।

प्रश्न 08. हाल ही में ‘Waves Creators Corner’ का उद्घाटन किसने किया?

A. अश्विनी वैष्णव
B. अनुराग ठाकुर
C. पीयूष गोयल
D. एस. जयशंकर

उत्तर: A) अश्विनी वैष्णव

व्याख्या:

  • Waves Creators Corner का उद्घाटन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान किया गया।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को AI टूल्स से जोड़ना है।

प्रश्न 09. पुरुष T-20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी युवराज सामरा किस देश से हैं?

A. स्कॉटलैंड
B. कनाडा
C. नामीबिया
D. अमेरिका

उत्तर: B) कनाडा

व्याख्या:

  • युवराज सामरा ने 19 वर्ष की आयु में T-20 विश्व कप में शतक लगाया।
  • वे एसोसिएट देश की ओर से पूर्ण सदस्य टीम के विरुद्ध शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

प्रश्न 10. ‘हैमर’ मिसाइल के स्वदेशी निर्माण हेतु BEL ने किस फ्रांसीसी कंपनी से समझौता किया है?

A. डसॉल्ट एविएशन
B. थेल्स ग्रुप
C. सफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस
D. नेवल ग्रुप

उत्तर: C) सफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस

व्याख्या:

  • BEL (Bharat Electronics Limited) ने फ्रांस की सफरान कंपनी के साथ उत्पादन सहयोग समझौता किया।
  • यह पहल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

18 January 2026 Current Affairs Quiz
17 January 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment