✦ Army Study Current Affairs:-
18 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
18 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. वर्ष 2025 के लिए ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ सम्मान किस भारतीय खिलाड़ी को दिया गया है?
A. पी.वी. सिंधु
B. स्मृति मंधाना
C. निकहत जरीन
D. साक्षी मलिक
उत्तर: B) स्मृति मंधाना
व्याख्या:
- स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
- यह पुरस्कार उन भारतीय महिला खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रश्न 02. भारत में 200 मेगावाट क्षमता वाले आधुनिक डेटा सेंटर के निर्माण के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने किस अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है?
A. Intel
B. Qualcomm
C. Nvidia
D. AMD
उत्तर: D) AMD
व्याख्या:
- TCS ने उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग अवसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से AMD के साथ समझौता किया।
- यह पहल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और तकनीकी विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 03. भारतीय नौसेना ने पहले स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाज ‘कृष्णा’ का जलावतरण कहाँ किया?
A. कोचीन शिपयार्ड
B. मझगांव डॉक
C. एल एंड टी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली
D. गोवा शिपयार्ड
उत्तर: C) एल एंड टी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली
व्याख्या:
- यह जहाज चेन्नई स्थित कट्टुपल्ली शिपयार्ड में निर्मित और लॉन्च किया गया।
- इसका उद्देश्य नौसेना कैडेटों को आधुनिक समुद्री प्रशिक्षण देना है।
प्रश्न 04. 2026 में ‘बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार किसे मिला?
A. अंतिम पंघाल
B. लक्ष्य सेन
C. मनु भाकर
D. दिव्या देशमुख
उत्तर: D) दिव्या देशमुख
व्याख्या:
- युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान मिला।
- यह पुरस्कार उभरती भारतीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है।
प्रश्न 05. हाल ही में ‘भारत विस्तार’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किस शहर से किया गया?
A. भोपाल
B. जयपुर
C. पटना
D. लखनऊ
उत्तर: B) जयपुर
व्याख्या:
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने जयपुर से इस डिजिटल सहयोगी मंच की शुरुआत की।
- यह किसानों को बाजार और मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराता है।
प्रश्न 06. हाल ही में ‘माउंटेन रडार और मिसाइल इंटीग्रेशन फैसिलिटी’ का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A. हैदराबाद
B. लेह
C. बेंगलुरु
D. पुणे
उत्तर: C) बेंगलुरु
व्याख्या:
- यह सुविधा उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रक्षा प्रणालियों के परीक्षण हेतु विकसित की गई है।
प्रश्न 07. ‘AI-Preneurs of India’ पुस्तक का विमोचन किस संस्था के द्वारा किया गया?
A. NASSCOM
B. अटल इनोवेशन मिशन (नीति आयोग)
C. DRDO
D. IISc
उत्तर: B) अटल इनोवेशन मिशन (नीति आयोग)
व्याख्या:
- यह पुस्तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान लॉन्च की गई।
- इसका उद्देश्य एआई स्टार्टअप्स की सफलता कहानियों को प्रदर्शित करना है।
प्रश्न 08. डिजिटल भुगतान में OTP की आवश्यकता समाप्त करने हेतु ‘पासकी’ सेवा किसने शुरू की?
A. Mastercard और Visa
B. RuPay और American Express
C. Google Pay और PhonePe
D. PayPal और Stripe
उत्तर: A) Mastercard और Visa
व्याख्या:
- पासकी तकनीक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर आधारित है।
- इससे ऑनलाइन लेनदेन अधिक सुरक्षित और तेज होता है।
प्रश्न 09. ‘वार्षिक खेल सप्ताह 2026’ कहाँ आयोजन कहाँ किया गया?
A. ध्यानचंद स्टेडियम
B. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
C. ईडन गार्डन्स
D. राष्ट्रमंडल खेल परिसर, नई दिल्ली
उत्तर: D) राष्ट्रमंडल खेल परिसर, नई दिल्ली
व्याख्या:
- निर्वाचन आयोग ने यह कार्यक्रम कर्मचारियों में फिटनेस और टीम भावना बढ़ाने के लिए शुरू किया।
- आयोजन नई दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
प्रश्न 10. कोटक महिंद्रा बैंक ने अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया?
A. उदय कोटक
B. अशोक वासवानी
C. रमेश गणेश अय्यर
D. दीपक गुप्ता
उत्तर: C) रमेश गणेश अय्यर
व्याख्या:
- यह नियुक्ति कॉर्पोरेट गवर्नेंस मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
- रमेश गणेश अय्यर वित्तीय क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 17 January 2026 Current Affairs Quiz
➞ 16 January 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

