✦ Army Study Current Affairs:-
13 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
13 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत भारत ने वर्ष 2027 के बाद ओजोन क्षयकारी पदार्थ हाइड्रो फ्लोरो कार्बन (HFC) के उत्पादन को बंद करने की घोषणा की है?
A. पेरिस कन्वेंशन
B. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
C. किगाली प्रोटोकॉल
D. नागोया प्रोटोकॉल
उत्तर: C) किगाली प्रोटोकॉल
व्याख्या:
- किगाली प्रोटोकॉल का उद्देश्य HFC गैसों को चरणबद्ध तरीके से कम करना है। किगाली प्रोटोकॉल (2016), मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल संशोधित रूप है।
- जलवायु परिवर्तन नियंत्रण के लिए भारत ने 2027 के बाद HFC उत्पादन में कटौती करने का लक्ष्य रखा है।
प्रश्न 02. हाल ही में किस देश के माउंट सेमेरू में विस्फोट हुआ है?
A. इंडोनेशिया
B. फिलीपींस
C. जापान
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: A) इंडोनेशिया
व्याख्या:
- माउंट सेमेरू, इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है। यह जावा का सबसे ऊँचा पर्वत है।
- इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहाँ ज्वालामुखीय गतिविधियाँ अधिक होती हैं।
प्रश्न 03. IIT हैदराबाद में 58वीं इंटर IIT स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कौन थे?
A. पुलेला गोपीचंद
B. बी. एस. मूर्ति
C. BVR मोहन रेड्डी
D. साइना नेहवाल
उत्तर: D) साइना नेहवाल
व्याख्या:
- 58वीं इंटर IIT स्पोर्ट्स मीट का आयोजन IIT हैदराबाद में हुआ।
- इसमें ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मुख्य अतिथि रहीं।
प्रश्न 04. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा World Economic Outlook जनवरी 2026 के अनुसार, 2027 में वैश्विक आर्थिक विस्तार निम्न में से किस दर पर होने की अपेक्षा है?
A. 3.5%
B. 2.9%
C. 4.0%
D. 3.2%
उत्तर: D) 3.2%
व्याख्या:
- World Economic Outlook की जनवरी 2026 रिपोर्ट के अनुसार 2027 में वैश्विक विकास दर 3.2% रहने का अनुमान है।
- IMF (International Monetary Fund) द्वारा World Economic Outlook जारी किया जाता है।
प्रश्न 05. हाल ही में 9वां हिंद महासागर सम्मेलन (Indian Ocean Conference) किसकी मेजबानी में प्रारम्भ हुआ है?
A. सिंगापुर
B. ऑस्ट्रेलिया
C. ओमान
D. मॉरीशस
उत्तर: D) मॉरीशस
व्याख्या:
- 9वां हिंद महासागर सम्मेलन का आयोजन मॉरीशस में हुआ।
- इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, सहयोग और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 06. हाल ही में पहली बार भारत के संविधान का सिंधी भाषा में विमोचन किया गया, सिंधी भाषा को किस संविधान संशोधन के तहत संविधान में शामिल किया गया था?
A. 15वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1963
B. 21वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1967
C. 71वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992
D. 92वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
उत्तर: B) 21वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1967
व्याख्या:
- 21वें संविधान संशोधन (1967) द्वारा सिंधी भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ा गया।
- वर्तमान में 8वीं अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल हैं।
प्रश्न 07. हाल ही में World Inequality Lab की भारत में भूमि असमानता रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में सबसे ज्यादा भूमि असमानता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. बिहार
उत्तर: D) बिहार
व्याख्या:
- World Inequality Lab की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भूमि असमानता सबसे अधिक पाई गई।
प्रश्न 08. हाल ही में NTPC ने परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए किस देश की EDF के साथ MoU किया हैं?
A. USA
B. जर्मनी
C. फ्रांस
D. न्यूजीलैंड
उत्तर: C) फ्रांस
व्याख्या:
- NTPC ने फ्रांस की EDF कंपनी के साथ MoU किया है ।
- यह सहयोग परमाणु ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 09. हाल ही में महाभियोग की कार्यवाही के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ‘यशवंत वर्मा’ ने किसे इस्तीफा सौंपा है?
A. लोकसभा अध्यक्ष
B. मुख्य न्यायाधीश
C. राष्ट्रपति
D. उपराष्ट्रपति
उत्तर: C) राष्ट्रपति
व्याख्या:
- अनुच्छेद 217 के अनुसार न्यायाधीश राष्ट्रपति को इस्तीफा देते हैं।
- महाभियोग के दौरान भी इसी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
प्रश्न 10. हाल ही में किस राज्य चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत करने के लिए ‘नीला रोबोट’ तैनात किया?
A. कर्नाटक
B. पुडुचेरी
C. मणिपुर
D. दिल्ली
उत्तर: B) पुडुचेरी
व्याख्या:
- पुडुचेरी चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर ‘नीला’ रोबोट तैनात किया।
- इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 11. भारतीय सेना ने भूस्खलन के बाद पर्यटकों को बचाने के लिए हाल ही में ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ कहाँ चलाया?
A. सिक्किम
B. लद्दाख
C. अरुणाचल प्रदेश
D. जम्मू-कश्मीर
उत्तर: A) सिक्किम
व्याख्या:
- भूस्खलन के बाद पर्यटकों को बचाने के लिए त्रिशक्ति कोर ने उत्तरी सिक्किम में ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया।
- इसमें सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया और राहत दी गई।
प्रश्न 12. हाल ही में ‘बिस्केट जात्रा’ के साथ कहाँ नए साल का जश्न प्रारम्भ हुआ है?
A. भूटान
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश
उत्तर: B) नेपाल
व्याख्या:
- बिस्केट जात्रा उत्सव नेपाल के भक्तपुर में मनाया जाता है।
- यह नेपाली नव वर्ष का प्रमुख पारंपरिक उत्सव है।
प्रश्न 13. हाल ही में अपने देश के लिए एवरेस्ट फतह करने वाले पहले ‘जिम व्हिटेकर’ का निधन हुआ है, इनका सम्बन्ध किस देश से है?
A. USA
B. कनाडा
C. चीन
D. ब्रिटेन
उत्तर: A) USA
व्याख्या:
- जिम व्हिटेकर 1963 में पहले अमेरिकी एवरेस्ट विजेता थे।
- वे पर्वतारोहण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रसिद्ध थे।
प्रश्न 14. हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने कलाई-II और कमला मेगा हाइड्रो पावर परियोजनाओं को कहाँ स्थापित करने की मंजूरी दी है?
A. असम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. नागालैंड
D. मिजोरम
उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- यह परियोजनाएं अरुणाचल प्रदेश की लोहित और कमला नदियों पर स्थापित की जाएगी।
- इससे ऊर्जा उत्पादन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 15. UN कमेटी ऑन इकोनॉमिक सोशल एंड कल्चरल राइट्स (CESCR) के लिए हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. प्रीती सरन
B. हर्षवर्धन श्रृंगला
C. टी. एस. तिरूमूर्ति
D. रूचिरा कंबोज
उत्तर: A) प्रीती सरन
व्याख्या:
- प्रीती सरन को कमेटी ऑन इकोनॉमिक सोशल एंड कल्चरल राइट्स (CESCR) के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।
- यह समिति वैश्विक मानवाधिकारों की निगरानी करती है।
प्रश्न 16. जैव विविधता और पर्यावरण की स्थिरता को बढ़ाने के लिए ‘आरोग्य वन’ पहल किसने शुरू की है?
A. पर्यावरण मंत्रालय
B. नीति आयोग
C. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
D. भारतीय वन सर्वेक्षण
उत्तर: C) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
व्याख्या:
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘आरोग्य वन’ पहल शुरू की है।
- इसका लक्ष्य जैव विविधता बढ़ाना और हरित गलियारे बनाना है।
प्रश्न 17. जिंदल स्टेनलेस स्टील का पहला ब्रांड एम्बेसेडर किसे नियुक्त किया गया है?
A. अक्षय कुमार
B. रणवीर सिंह
C. शाहरूख खान
D. आयुष्मान खुराना
उत्तर: B) रणवीर सिंह
व्याख्या:
- रणवीर सिंह को जिंदल स्टेनलेस का पहला ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है।
- यह कदम ब्रांड पहचान और मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है।
प्रश्न 18. हाल ही में निर्माण कार्य के लिए ओक (बांज) के पेड़ों की कटाई पर किस उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी?
A. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय
B. दिल्ली उच्च न्यायालय
C. इलाहाबाद उच्च न्यायालय
D. पंजाब उच्च न्यायालय
उत्तर: A) उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय
व्याख्या:
- पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने बांज (ओक) के पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।
प्रश्न 19. हाल ही में गंगा नदी पर ‘सीप्लेन परीक्षण’ कहाँ हुआ?
A. देवप्रयाग
B. हरिद्वार
C. ऋषिकेश
D. रूद्रप्रयाग
उत्तर: C) ऋषिकेश
व्याख्या:
- ऋषिकेश में गंगा नदी पर सीप्लेन परीक्षण किया गया।
- सीप्लेन एक विमान है जो जमीन के रनवे के साथ-साथ पानी की सतह से भी उड़ान भर सकता है और लैंड भी कर सकता है।
- यह UDAN योजना के तहत कनेक्टिविटी बढ़ाने की पहल है।
प्रश्न 20. हाल ही की रिपोर्टों के अनुसार किस देश की अर्थव्यवस्था (GDP) विश्व में सबसे बड़ी है?
A. चीन
B. भारत
C. USA
D. जापान
उत्तर: C) USA
व्याख्या:
- USA नाममात्र GDP के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
- इसकी मजबूती का कारण तकनीकी नवाचार और मजबूत सेवा क्षेत्र है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 11 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 10 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

