✦ Army Study Current Affairs:-
14 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
14 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में ‘गौरव’ नामक स्वदेशी ग्लाइड बम का परीक्षण किस लड़ाकू विमान से किया गया?
A. राफेल
B. सुखोई Su-30 MKI
C. मिराज-2000
D. तेजस
उत्तर: B) सुखोई Su-30 MKI
व्याख्या:
- ‘गौरव’ DRDO द्वारा विकसित 1000 किलोग्राम वर्ग का लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम है।
- इसका परीक्षण Su-30 MKI से किया गया, जिसमें हाइब्रिड नेविगेशन (INS + GPS) का उपयोग होता है।
प्रश्न 02. हाल ही में लगभग 200 प्रागैतिहासिक स्थलों की खोज किस देश में की गई है?
A. स्पेन
B. इटली
C. ग्रीस (यूनान)
D. फ्रांस
उत्तर: C) ग्रीस (यूनान)
व्याख्या:
- ग्रीस में लगभग 200 नए प्रागैतिहासिक स्थलों की खोज की गई है।
- ये स्थल पाषाण युग के मानव जीवन, शिकार और प्रारंभिक कृषि से संबंधित हैं।
प्रश्न 03. हाल ही में ‘वंतारा यूनिवर्सिटी’ की शुरुआत किस शहर में की गई है?
A. अहमदाबाद
B. गांधीनगर
C. सूरत
D. जामनगर
उत्तर: D) जामनगर
व्याख्या:
- वन्यजीव संरक्षण, उपचार और पुनर्वास के लिए अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में वंतारा यूनिवर्सिटी की शुरुआत की है।
प्रश्न 04. मशहूर पार्श्व गायिका कौन थी जिनका हाल ही में निधन हो गया?
A. रतन सुहानी जाकिर
B. टोबी कीथ
C. आशा भोसले
D. लता मंगेशकर
उत्तर: C) आशा भोसले
व्याख्या:
- 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया।
- उन्होंने अपने 8 दशक लंबे करियर में 20+ भाषाओं में 12,000+ गाने रिकॉर्ड किए।
- उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 05. 11 अप्रैल, 2026 को ज्योतिराव फुले की कौनसी जयंती मनाई गई?
A. 195वीं
B. 198वीं
C. 199वीं
D. 200वीं
उत्तर: C) 199वीं
व्याख्या:
- 11 अप्रैल को ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था।
प्रश्न 06. हाल ही में भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्यात केन्द्र कौन बना?
A. मुंबई बंदरगाह
B. कांडला बंदरगाह
C. मुंद्रा बंदरगाह
D. विशाखापत्तनम बंदरगाह
उत्तर: C) मुंद्रा बंदरगाह
व्याख्या:
- मुंद्रा बंदरगाह, ऑटोमोबाइल निर्यात हब के रूप में भारत का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह है।
प्रश्न 07. रग्बी प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण किस शहर में आयोजित होगा?
A. मुंबई
B. दिल्ली
C. हैदराबाद
D. पुणे
उत्तर: C) हैदराबाद
व्याख्या:
- RPL का दूसरा संस्करण हैदराबाद में आयोजित होगा।
- इसका पहला संस्करण जून 2025 में मुंबई में हुआ था।
प्रश्न 08. हाल ही में T-20 में 9 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी?
A. झूलन गोस्वामी
B. स्मृति मंधाना
C. लॉरा कार्डोसो
D. एलिस पेरी
उत्तर: C) लॉरा कार्डोसो
व्याख्या:
- ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने 2026 T-20I में 9 विकेट लिए। यह महिला T-20 अंतरराष्ट्रीय का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
प्रश्न 09. हाल ही में ISRO का दूसरा पैराशूट ड्रॉप टेस्ट कहाँ हुआ?
A. बेंगलुरु
B. श्रीहरिकोटा
C. त्रिवेंद्रम
D. नागपुर
उत्तर: B) श्रीहरिकोटा
व्याख्या:
- ISRO ने गगनयान मिशन के तहत SDSC श्रीहरिकोटा में परीक्षण किया।
- यह क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग को सुनिश्चित करता है।
प्रश्न 10. हाल ही में ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ कान फिल्म फेस्टिवल में ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में चुनी गई है, इसका संबंध किस भाषा से है?
A. सिंहली
B. भूटानी
C. नेपाली
D. बंगाली
उत्तर: C) नेपाली
व्याख्या:
- ‘एलिफेंट्स इन द फॉग‘ नेपाली फिल्म है जिसे Cannes Film Festival में चयन मिला।
- यह फिल्म अविनाश विक्रम शाह द्वारा निर्देशित की गई है।
प्रश्न 11. हाल ही में भारतीय सेना ने ‘अपाचे हेलीकॉप्टरों’ की शक्ति प्रदर्शन करने के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ अभ्यास कहाँ किया है?
A. जैसलमेर
B. अंबाला
C. अहमदाबाद
D. श्रीनगर
उत्तर: A) जैसलमेर
व्याख्या:
- AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों’ की शक्ति प्रदर्शन करने के लिए हुआ ब्रह्मास्त्र अभ्यास पोखरण में किया गया।
प्रश्न 12. हाल ही में जैव रसायन और रूधिर विज्ञान में ISO 15189 : 2022 मान्यता हासिल करने वाला पहला आयुर्वेदिक विज्ञान संस्थान कौनसा है?
A. CARI कोलकाता
B. CARI मुंबई
C. CARI बेंगलुरु
D. CARI दिल्ली
उत्तर: C) CARI बेंगलुरु
व्याख्या:
- CARI बेंगलुरु को ISO 15189:2022 मान्यता मिली है।
- यह लैब गुणवत्ता और सटीकता का अंतरराष्ट्रीय मानक है।
प्रश्न 13. हाल ही में इंटरनेशनल डे ऑफ ह्यूमन स्पेस फ्लाइट कब मनाया गया है?
A. 9 अप्रैल
B. 10 अप्रैल
C. 11 अप्रैल
D. 12 अप्रैल
उत्तर: D) 12 अप्रैल
व्याख्या:
- 12 अप्रैल को इंटरनेशनल डे ऑफ ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मनाया गया। यह दिन यूरी गागरिन की 1961 अंतरिक्ष उड़ान की याद में मनाया जाता है।
प्रश्न 14. डॉ. बुधरी ताती, जिन्हें 2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों में पद्म श्री के लिए नामित किया गया था, निम्न में से किस क्षेत्र में योगदान से संबंधित है?
A. सामाजिक कार्य
B. साहित्य और शिक्षा
C. विज्ञान और इंजीनियरिंग
D. व्यापार और उद्योग
उत्तर: A) सामाजिक कार्य
व्याख्या:
- छत्तीसगढ़ के डॉ. बुधरी ताती ने आदिवासी सेवा में योगदान दिया। उन्हें पद्म श्री 2026 के लिए नामित किया गया है।
प्रश्न 15. कौनसा पूंजीगत व्यय भारत के केन्द्रीय बजट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित किया गया था?
A. 8 लाख करोड़
B. 10 लाख करोड़
C. 11.21 लाख करोड़
D. 13.5 लाख करोड़
उत्तर: C) 11.21 लाख करोड़
व्याख्या:
- बजट 2025-26 में पूंजीगत व्यय 11.21 लाख करोड़ रखा गया।
प्रश्न 16. हाल ही में जिबूती का राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
A. मोहम्मद अब्दुल्लाही
B. इस्माइल उमर गुलेह
C. अब्दुल करीम
D. अली हसन
उत्तर: B) इस्माइल उमर गुलेह
व्याख्या:
- इस्माइल उमर गुलेह लंबे समय से जिबूती के राष्ट्रपति हैं।
- जिबूती रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अफ्रीकी देश है।
प्रश्न 17. हाल ही में चर्चा में रहे कर्नल सोनम वांगचुक को 1999 कारगिल युद्ध के लिए किस सम्मान से सम्मानित किया गया था?
A. परम वीर चक्र
B. वीर चक्र
C. महावीर चक्र
D. अशोक चक्र
उत्तर: C) महावीर चक्र
व्याख्या:
- कर्नल सोनम वांगचुक को कारगिल युद्ध में वीरता के लिए महावीर चक्र सम्मान मिला था।
- यह भारत का दूसरा सर्वोच्च सैन्य सम्मान है।
प्रश्न 18. हाल ही में विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कब मनाया गया है?
A. 10 अप्रैल
B. 11 अप्रैल
C. 12 अप्रैल
D. 13 अप्रैल
उत्तर: A) 10 अप्रैल
व्याख्या:
- यह दिवस डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर होम्योपैथी के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 13 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 11 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


W72525831103