Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 11, 2026

Follow

11 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

11 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


11 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. राष्ट्रीय युवा HIV और AIDS जागरूकता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

A. 8 अप्रैल
B. 9 अप्रैल
C. 10 अप्रैल
D. 11 अप्रैल

उत्तर: C) 10 अप्रैल

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय युवा HIV/AIDS जागरूकता दिवस हर वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • विश्व AIDS दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 02. हाल ही में सबसे स्वच्छ पानी के मामले में किस देश को पहला स्थान मिला है?

A. नॉर्वे
B. स्विट्जरलैंड
C. फिनलैंड
D. भारत

उत्तर: B) स्विट्जरलैंड

व्याख्या:

  • EPI रिपोर्ट के अनुसार स्विट्जरलैंड स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता में शीर्ष देशों में शामिल है।

प्रश्न 03. 8वां पोषण पखवाड़ा हाल ही में कहां लॉन्च किया गया है?

A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. भोपाल
D. पटना

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • 8वां पोषण पखवाड़ा नई दिल्ली से शुरू किया गया है।
  • यह POSHAN अभियान का हिस्सा है।

प्रश्न 04. ‘Cyclone 2026’ सैन्य अभ्यास भारत किस देश के साथ आयोजित करेगा?

A. फ्रांस
B. रूस
C. मिस्र
D. USA

उत्तर: C) मिस्र

व्याख्या:

  • अभ्यास ‘Cyclone’ भारत और मिस्र के बीच होगा
  • यह आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग को मजबूत करता है।

प्रश्न 05. हाल ही में ब्रेल और सांकेतिक भाषा सेवा शुरू करने वाला देश का पहला RPO कौन बना है?

A. पटना
B. भोपाल
C. लखनऊ
D. जयपुर

उत्तर: B) भोपाल

व्याख्या:

  • भोपाल RPO ने ब्रेल और सांकेतिक भाषा सेवा शुरू की है।
  • यह सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों के लिए ज़रूरी पहल है।

प्रश्न 06. ₹1 ट्रिलियन का वार्षिक टर्नओवर हासिल करने वाली पहली भारतीय FMCG कंपनी कौन सी बनी है?

A. ITC
B. HUL
C. अमूल
D. डाबर

उत्तर: C) अमूल

व्याख्या:

  • अमूल ₹1 ट्रिलियन टर्नओवर पार करने वाली पहली FMCG संस्था बनी
  • FMCG में दैनिक उपयोग के उत्पाद (दूध, खाद्य पदार्थ) शामिल होते हैं।

प्रश्न 07. विश्व का पहला कमर्शियल U6GH2 इंटरनेट नेटवर्क किस देश ने लॉन्च किया है?

A. USA
B. UAE
C. चीन
D. जापान

उत्तर: B) UAE

व्याख्या:

  • UAE ने हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क लॉन्च किया है
  • यह डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट सिटी विकास के लिए ज़रूरी है।

प्रश्न 08. हाल ही में Artemis II मिशन ने अंतरिक्ष में मनुष्यों द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी विश्व रिकॉर्ड बनाया है, यह दूरी कितनी है ?

A. 232,756 मील
B. 242,756 मील
C. 252,756 मील
D. 262,756 मील

उत्तर: C) 252,756 मील

व्याख्या:

  • Artemis II मिशन में लगभग 252,756 मील दूरी तय की है। यह मानव अंतरिक्ष मिशनों में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है।

प्रश्न 09. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने कैंसर को एक अधिसूचनीय रोग घोषित किया है?

A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. तेलंगाना
D. कर्नाटक

उत्तर: C) तेलंगाना

व्याख्या:

  • तेलंगाना ने कैंसर को Notifiable Disease घोषित किया है।
  • इससे हर केस की रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी और नियंत्रण बेहतर होगा।

प्रश्न 10. हाल ही में 25वीं अखिल भारतीय जल क्रीड़ा चैम्पियनशिप कहाँ प्रारंभ हुई है?

A. गुजरात
B. उत्तराखंड
C. मध्यप्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर: B) उत्तराखंड

व्याख्या:

  • 25वीं अखिल भारतीय जल क्रीड़ा चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के टिहरी झील में किया गया।
  • यह स्थान भारत का प्रमुख जल क्रीड़ा केंद्र है।

प्रश्न 11. हाल ही में CBSE ने किस कक्षा से नया AI पाठ्यक्रम शुरू किया हैं ?

A. कक्षा 2
B. कक्षा 3
C. कक्षा 9
D. कक्षा 6

उत्तर: D) कक्षा 6

व्याख्या:

  • CBSE ने AI पाठ्यक्रम कक्षा 6 से शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल और तकनीकी कौशल विकसित करना है।

प्रश्न 12. हाल ही में भारत में कहाँ स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर प्रारंभ हुआ हैं ?

A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल

उत्तर: B) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • तमिलनाडु के कलपक्कम में PFBR (प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर) शुरू किया गया
  • यह भारत के तीन-चरणीय परमाणु कार्यक्रम का हिस्सा है।

प्रश्न 13. हाल ही में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के अनुसार किस राज्य/केन्द्रशासित में 300 से ज्यादा झीलें विलुप्त हुई ?

A. जम्मू कश्मीर
B. केरल
C. कर्नाटक
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: A) जम्मू कश्मीर

व्याख्या:

  • जम्मू-कश्मीर में 300 से ज्यादा झीलें समाप्त हो गईं है।
  • इसका मुख्य कारण अतिक्रमण और प्रदूषण बताया जा रहा है।

प्रश्न 14. राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा हाइलाइट की गई कौन-सी फसल किस्म आकस्मिक बाढ़ को सहन कर सकती है, जो जलवायु-लचीली जैव प्रौद्योगिकी को दर्शाता हैं ?

A. IRB राइस
B. स्वर्ण–Sub1 राइस
C. पूसा DST राइस 1
D. DRR राइस 100 (कमला)

उत्तर: B) स्वर्ण–Sub1 राइस

व्याख्या:

  • स्वर्ण-Sub1 एक बाढ़-सहिष्णु धान की किस्म है। यह लगभग 14 दिन तक पानी में जीवित रह सकती है

प्रश्न 15. FAO खाद्य मूल्य सूचकांक (FFPT) जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक खाद्य पदार्थों की बास्केट की वैश्विक कीमतों में मासिक उच्चावच की निगरानी करता है मार्च 2026 में औसतन कितने अंक पर रहा

A. 120.5 अंक
B. 130.1 अंक
C. 124.3 अंक
D. 128.5 अंक

उत्तर: D) 128.5 अंक

व्याख्या:

  • मार्च 2026 में FAO सूचकांक 128.5 अंक रहा
  • यह वैश्विक खाद्य कीमतों पर संकेत करता है।

प्रश्न 16. यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के बीच किस संधि पर हस्ताक्षर किए गए जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय संधि थी ?

A. लेकास्टर हाउस 2.0
B. मास्ट्रिच संधि
C. केन्सिंगटन संधि
D. नॉर्थवुड घोषणा

उत्तर: C) केन्सिंगटन संधि

व्याख्या:

  • केन्सिंगटन संधि UK-जर्मनी के बीच नई सुरक्षा संधि है
  • इसका उद्देश्य यूरोपीय रक्षा सहयोग मजबूत करना है।

प्रश्न 17. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा 16 दिसंबर 2025 को IRDAI विनियमित संस्थाओं को उपभोक्ताओं को सेवा तथा लेनदेन संबंधी कॉल करने के लिए निम्न में से कौन-सी नंबर की श्रृंखला निर्धारित की गई जिसे 15 फरवरी 2026 तक लागू किया जाना था ?

A. 1500 सीरीज
B. 1900 सीरीज
C. 1400 सीरीज
D. 1600 सीरीज

उत्तर: D) 1600 सीरीज

व्याख्या:

  • TRAI ने 1600 सीरीज को आधिकारिक कॉल्स के लिए तय किया है
  • इससे स्पैम और धोखाधड़ी कॉल्स पर रोक लगेगी

प्रश्न 18. हाल ही में पेंग्विन की किस प्रजाति को IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट में घोषित किया गया?

A. किंग पेंग्विन
B. एम्पायर पेंग्विन
C. रिज्जेन पेंग्विन
D. रॉयल पेंग्विन

उत्तर: B) एम्पायर पेंग्विन

व्याख्या:

  • जलवायु परिवर्तन के कारण एम्पायर पेंग्विन खतरे की कगार पर है
  • IUCN वैश्विक संरक्षण स्थिति तय करने वाली संस्था है।

प्रश्न 19. भारत की पहली पॉड टैक्सी कहां शुरू होगी?

A. सूरत
B. कोलकाता
C. मुंबई
D. नोएडा

उत्तर: D) नोएडा

व्याख्या:

  • भारत की पहली पॉड टैक्सी परियोजना नोएडा में शुरू की जाएगी
  • यह ड्राइवरलेस और स्वचालित परिवहन टैक्सी होगी।

प्रश्न 20. हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन VII सम्मेलन का उद्घाटन कहां किया हैं ?

A. गोवा
B. नई दिल्ली
C. केरल
D. मणिपुर

उत्तर: A) गोवा

व्याख्या:

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन VII सम्मेलन का उद्घाटन किया है
  • इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक सहयोग और विधायी संवाद बढ़ाना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

10 April 2026 Current Affairs Quiz
09 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment