Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 9, 2026

Follow

09 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

09 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


09 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. SAFF U-20 चैम्पियनशिप 2026 का खिताब हाल ही में किसने जीता है?

A. भारत
B. बांग्लादेश
C. श्रीलंका
D. मालदीव

उत्तर: B) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • SAFF U-20 चैम्पियनशिप 2026 का विजेता बांग्लादेश रहा।
  • SAFF (South Asian Football Federation) दक्षिण एशिया का प्रमुख फुटबॉल संगठन है और इस टूर्नामेंट का आयोजन मालदीव में हुआ।

प्रश्न 02. IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हाल ही में कौन बने?

A. भुवनेश्वर कुमार
B. युजवेंद्र चहल
C. पीयूष चावला
D. रविचंद्रन अश्विन

उत्तर: A) भुवनेश्वर कुमार

व्याख्या:

  • भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने।

प्रश्न 03. मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

A. 6.9 प्रतिशत
B. 5.7 प्रतिशत
C. 8 प्रतिशत
D. 6 प्रतिशत

उत्तर: D) 6 प्रतिशत

व्याख्या:

  • मूडीज (Moody’s) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर लगभग 6% रहने का अनुमान लगाया है।
  • वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और घरेलू मांग के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है।

प्रश्न 04. विकास और शांति के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?

A. 8 अप्रैल
B. 9 अप्रैल
C. 7 अप्रैल
D. 6 अप्रैल

उत्तर: D) 6 अप्रैल

व्याख्या:

  • 6 अप्रैल को हर साल अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 05. किस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में ‘पशु कल्याण समितियां’ स्थापित करने की घोषणा की है?

A. दिल्ली
B. पंजाब
C. हरियाणा
D. राजस्थान

उत्तर: A) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार ने बेसहारा पशुओं की देखभाल और पशु क्रूरता रोकने के लिए सभी जिलों में पशु कल्याण समितियां बनाने की घोषणा की है।

प्रश्न 06. सिपाही जाला पंचायत किस राज्य में स्थित है जिसे भारत की सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत का अवार्ड दिया गया है?

A. सिक्किम
B. असम
C. केरल
D. त्रिपुरा

उत्तर: D) त्रिपुरा

व्याख्या:

  • सिपाहीजाला, त्रिपुरा को ग्रामीण विकास और उत्कृष्ट प्रशासन के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत का पुरस्कार दिया गया।

प्रश्न 07. हाल ही में चर्चा में रहे AI प्रोग्राम ‘प्रोजेक्ट मावेन’ (Project Maven) का संबंध किससे है?

A. रूस
B. ब्रिटेन
C. इजराइल
D. USA

उत्तर: D) USA

व्याख्या:

  • ‘प्रोजेक्ट मावेन’ (Project Maven) अमेरिका का AI आधारित रक्षा कार्यक्रम है।
  • इसका उपयोग ड्रोन डेटा विश्लेषण और इमेज पहचान में होता है।

प्रश्न 08. हाल ही में भारतीय रेलवे ने पश्चिम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) का निर्माण कार्य पूरा किया है, इसकी कुल लंबाई कितनी है?

A. 3306 किमी.
B. 1506 किमी.
C. 1337 किमी.
D. 1205 किमी.

उत्तर: B) 1506 किमी.

व्याख्या:

  • पश्चिम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की कुल लंबाई 1506 किमी. है।
  • यह उत्तर प्रदेश के दादरी को महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल से जोड़ता है।

प्रश्न 09. हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में किसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला?

A. अहान पांडे
B. अक्षय खन्ना
C. रणवीर सिंह
D. आदित्य धर

उत्तर: D) आदित्य धर

व्याख्या:

  • फिल्म धुरंदर (Dhurandhar) के उत्कृष्ट निर्देशन के लिए आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

प्रश्न 10. हाल ही में ‘रूपा बायर’ ताइक्वांडो में दुनिया की 5 वीं रैंक पर पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी है, इनका संबंध किस राज्य से हैं?

A. मेघालय
B. अरुणाचल प्रदेश
C. मणिपुर
D. असम

उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • अरुणाचल प्रदेश की ताइक्वांडो खिलाड़ी रूपा बायर ने विश्व रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल किया है।
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं है।

प्रश्न 11. हाल ही में ‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’ पुस्तक का विमोचन हुआ है, इसके लेखक कौन हैं?

A. सुधा मूर्ति
B. टी. एम. कृष्णा
C. भूपेन्द्र पटेल
D. विनोद शुक्ला

उत्तर: B) टी. एम. कृष्णा

व्याख्या:

  • टी. एम. कृष्णा प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार और लेखक हैं।
  • उनकी यह पुस्तक सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है।

प्रश्न 12. अप्रैल 2026 में ‘Starlink India’ के साथ MOU करने वाला देश का नवीनतम राज्य कौनसा हैं?

A. केरल
B. गुजरात
C. मेघालय
D. आंध्रप्रदेश

उत्तर: C) मेघालय

व्याख्या:

  • मेघालय सरकार ने दूरदराज क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए Starlink India के साथ MoU किया है।

प्रश्न 13. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने PTC सहारनपुर के कितने वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया?

A. 72 साल
B. 73 साल
C. 74 साल
D. 75 साल

उत्तर: D) 75 साल

व्याख्या:

  • मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने PTC सहारनपुर के 75 वर्ष पुरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है।

प्रश्न 14. हाल ही में ‘भू भारतीय’ पोर्टल किस राज्य सरकार ने लॉन्च किया है?

A. पंजाब
B. तेलंगाना
C. गुजरात
D. ओडिशा

उत्तर: B) तेलंगाना

व्याख्या:

  • भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तेलंगाना सरकार ने भू भारतीय पोर्टल लॉन्च किया है।

प्रश्न 15. हाल ही में किस राज्य ने पहला जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया हैं?

A. बिहार
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. गुजरात

उत्तर: B) पंजाब

व्याख्या:

  • पंजाब सरकार ने जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है।
  • इससे सरकारी योजनाओं का बेहतर लक्ष्यीकरण संभव होगा।

प्रश्न 16. 16 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 कहाँ आयोजित हुई?

A. गुजरात
B. बिहार
C. केरल
D. झारखंड

उत्तर: B) बिहार

व्याख्या:

  • यह प्रतियोगिता राजगीर हॉकी स्टेडियम, बिहार में आयोजित हुई।
  • इसमें देश भर से 30 टीमों ने भाग लिया।

प्रश्न 17. 16 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 कहाँ आयोजित हुई?

A. मणिपुर
B. बिहार
C. झारखंड
D. तेलंगाना

उत्तर: C) झारखंड

व्याख्या:

  • यह प्रतियोगिता रांची (झारखंड) के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुई।
  • इसमें देश भर से 29 टीमों ने भाग लिया।

प्रश्न 18. बोधना शिवनंदन किस देश की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी बनी?

A. भारत
B. USA
C. ऑस्ट्रेलिया
D. इंग्लैंड

उत्तर: D) इंग्लैंड

व्याख्या:

  • 11 साल की बोधना शिवनंदन इंग्लैंड की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी बनी है।
  • नवीनतम FIDE रेटिंग में उन्हें यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

08 April 2026 Current Affairs Quiz
07 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment