Army Study icon Image

By: Army Study

On: November 1, 2025

Follow

01 November 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

01 नवंबर 2025 करेंट अफेयर्स में हाल के समसामयिक घटनाओं में पर्यावरण संरक्षण से लेकर अंतरराष्ट्रीय संबंधों, विज्ञान, खेल और प्रौद्योगिकी तक कई महत्वपूर्ण खबरें शामिल रहीं। इनमें IUCN के कानूनी प्रस्ताव “007” द्वारा मृदा संरक्षण, रांची में भारत का SAAF एथलेटिक्स में शीर्ष स्थान, तथा दक्षिण कोरिया की मॉन्स्टर मिसाइल “ह्यूनमु-5” जैसी ख़बरें वैश्विक सुरक्षा और पर्यावरणीय पहल के दृष्टिकोण से अहम रहीं। इसके साथ ही हिंद-प्रशांत संवाद का सातवां संस्करण नई दिल्ली में, और 2026 गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय नेताओं का अतिथि बनना भारत की वैश्विक कूटनीति को और सुदृढ़ करता है।

वहीं तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्र में X AI द्वारा “Gokipedia” लॉन्च, ब्राजील में Amazon Face परियोजना की शुरुआत, तथा SJ-100 विमान निर्माण में रूस के साथ भारत का समझौता जैसी घटनाएँ तकनीकी सहयोग और नवाचार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुईं। इसके अलावा भारत में कल्याण सिंह नगर का नया जिला, aqi.in के अनुसार भारत के शहरों का सर्वाधिक प्रदूषित सूची में होना, तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राफेल विमान उड़ाना जैसी घटनाएँ राष्ट्रीय स्तर पर विशेष चर्चा में रहीं।


प्रश्न 01. हाल ही में चर्चा में रहा IUCN का कानूनी प्रस्ताव “007” का संबंध किससे है?

a) पक्षी सुरक्षा
b) वर्षा वन सुरक्षा
c) समुद्र सुरक्षा
d) मृदा सुरक्षा

उत्तर: d) मृदा सुरक्षा

व्याख्या:

  • यह मृदा संरक्षण से जुड़ा है और विश्व में पहली बार कानूनी रूप से लागू किया गया है।
  • IUCN की स्थापना 5 अक्टूबर 1948 को ग्लैंड (स्विट्ज़रलैंड) में हुई थी।

प्रश्न 02. हाल ही में रांची में SAAF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया?

a) नेपाल
b) श्रीलंका
c) भूटान
d) भारत

उत्तर: d) भारत

व्याख्या:

  • भारत ने कुल 58 पदक जीते जिनमें 20 स्वर्ण, 20 रजत और 18 कांस्य शामिल हैं।
  • SAAF का पूर्ण रूप South Asian Athletics Federation है।

प्रश्न 03. हाल ही में चर्चा में रही मॉन्स्टर मिसाइल “ह्यूनमु-5” का संबंध किससे है?

a) चीन
b) उत्तरी कोरिया
c) दक्षिण कोरिया
d) ताइवान

उत्तर: c) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

The hyunmoo 5 missile has been developed by south korea
  • ह्यूनमु-5 मिसाइल दक्षिण कोरिया द्वारा विकसित की गई है।
  • दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल और मुद्रा वॉन है।

प्रश्न 04. हाल ही में हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का सातवां संस्करण कहाँ शुरू हुआ है?

a) मुंबई
b) कोच्चि
c) कोलकाता
d) नई दिल्ली

उत्तर: d) नई दिल्ली

व्याख्या:

This dialogue was held at manekshaw centre new delhi
  • यह संवाद मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • भारतीय सेना के पूर्व कमान प्रमुख ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रश्न 05. वर्ष 2026 गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन होंगे?

a) व्लादिमीर पुतिन
b) उर्सुला वॉन डेर लेयेन
c) एंटोनिया कोस्टा
d) b व c दोनों

उत्तर: d) b व c दोनों

व्याख्या:

  • वर्ष 2026 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग की प्रमुख दोनों मुख्य अतिथि होंगे।
  • 2025 में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि जावो सुभियान्तो (इंडोनेशिया के राष्ट्रपति) थे।

प्रश्न 06. हाल ही में “गोकिपीडिया” किसने लॉन्च किया है?

a) अमेजन
b) गूगल
c) एक्स AI
d) माइक्रोसॉफ्ट

उत्तर: c) एक्स AI

व्याख्या:

  • X AI कंपनी ने नया ज्ञान प्लेटफ़ॉर्म “Gokipedia” लॉन्च किया है।
  • यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित विश्वकोश की तरह कार्य करेगा।

प्रश्न 07. हाल ही में “Amazon Face” परियोजना कहाँ शुरू हुई है?

a) इक्वाडोर
b) ब्राज़ील
c) चिली
d) अर्जेंटीना

उत्तर: b) ब्राज़ील

व्याख्या:

  • यह परियोजना अमेजन वर्षावन क्षेत्र में आरंभ की गई है।
  • ब्राज़ील के वैज्ञानिकों ने राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की उपस्थिति में इसे लॉन्च किया।

प्रश्न 08. हाल ही में चर्चा में रहा नवीनतम जिला “कल्याण सिंह नगर” किस राज्य से संबंधित है?

a) बिहार
b) मध्यप्रदेश
c) उत्तरप्रदेश
d) राजस्थान

उत्तर: c) उत्तरप्रदेश

व्याख्या:

  • यह उत्तर प्रदेश का 76वां जिला है।
  • इसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न 09. हाल ही में धोखाधड़ी से निपटने के लिए “भारतीय डिजिटल भुगतान खुफिया निगम” शुरू करने की घोषणा किसने की है?

a) SBI
b) बैंक ऑफ बड़ौदा
c) HDFC
d) a व b दोनों

उत्तर: d) a व b दोनों

व्याख्या:

  • SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा ने मिलकर यह पहल शुरू की है।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल धोखाधड़ी की निगरानी और रोकथाम है।

प्रश्न 10. हाल ही में देश में “SJ-100” नागरिक विमान के उत्पादन हेतु किस देश की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ समझौता किया गया है?

a) USA
b) जर्मनी
c) फ्रांस
d) रूस

उत्तर: d) रूस

व्याख्या:

India and russia will jointly manufacture 100 civil aircraft
  • भारत और रूस मिलकर 100 नागरिक विमानों का निर्माण करेंगे।
  • इसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सस्ता और अधिक सुलभ बनाना है।

प्रश्न 11. हाल ही में जारी “aqi.in” के अनुसार शीर्ष 40 सबसे प्रदूषित शहर किस देश के हैं?

a) पाकिस्तान
b) अफगानिस्तान
c) भारत
d) बांग्लादेश

उत्तर: c) भारत

व्याख्या:

  • यह वेबसाइट वायु गुणवत्ता को मापने के लिए प्रयुक्त होती है।
  • भारत के गंगानगर (राजस्थान) और सिरसा (हरियाणा) सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

प्रश्न 12. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति को दक्षिण कोरिया का सर्वोच्च पुरस्कार “ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघवा” से सम्मानित किया गया है?

a) अमेरिका
b) भारत
c) जापान
d) रूस

उत्तर: a) अमेरिका

व्याख्या:

  • यह सम्मान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रदान किया गया।
  • वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति रहे हैं।

प्रश्न 13. हाल ही में राष्ट्रपति “पॉल बिया” 92 वर्ष की आयु में दुनिया के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बने हैं। इनका संबंध किस देश से है?

a) ओमान
b) कैमरून
c) चाड
d) नाइजीरिया

उत्तर: b) कैमरून

व्याख्या:

  • पॉल बिया अफ्रीका के देश कैमरून के राष्ट्रपति हैं और लगातार 8वीं बार इस पद पर चुने गए हैं।
  • कैमरून की राजधानी याउन्दे और मुद्रा फ्रैंक है।

प्रश्न 14. हाल ही में भारत ने पहली बार GI–TAG प्रमाणित इंडी और पुलियाकुंडी नींबू का निर्यात कहाँ किया है?

a) जर्मनी
b) इटली
c) ब्राजील
d) ब्रिटेन

उत्तर: d) ब्रिटेन

व्याख्या:

  • यह निर्यात कर्नाटक की “इंडी नींबू” और तमिलनाडु की “पुलियाकुंडी नींबू” का किया गया।
  • GI Tag का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है।

प्रश्न 15. हाल ही में परमाणु ऊर्जा से चलने वाले “पोसायडन अंडरवाटर ड्रोन” का परीक्षण किसने किया है?

a) उत्तर कोरिया
b) चीन
c) रूस
d) USA

उत्तर: c) रूस

व्याख्या:

Russia successfully tested the nuclear powered poseidon underwater drone
  • रूस ने परमाणु ऊर्जा संचालित पोसायडन अंडरवाटर ड्रोन का सफल परीक्षण किया।
  • इस ड्रोन की रफ्तार लगभग 200 किमी प्रति घंटा है।

प्रश्न 16. हाल ही में पृथ्वी से 18 प्रकाश वर्ष दूर कौनसे नए “सुपर अर्थ” की खोज हुई है?

a) TOI–1846b
b) 2025 PNT
c) GJ251C
d) CB24C

उत्तर: c) GJ251C

व्याख्या:

A new super earth gj251c has been discovered recently located 18 light years away from earth
  • यह एक रहने योग्य ग्रह है जो “गोल्डीलॉक्स जोन” में स्थित है।
  • इसे सुपर अर्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

प्रश्न 17. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 3.0 कहाँ शुरू हुआ है?

a) गोवा
b) पश्चिम बंगाल
c) गुजरात
d) केरल

उत्तर: a) गोवा

व्याख्या:

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • राज्यपाल अशोक गजपति राजू इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रश्न 18. हाल ही में भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता कितनी हुई है?

a) 300 गीगावाट
b) 400 गीगावाट
c) 500 गीगावाट
d) 600 गीगावाट

उत्तर: c) 500 गीगावाट

व्याख्या:

  • यह उपलब्धि ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा घोषित की गई।
  • भारत ने अक्षय ऊर्जा क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।

प्रश्न 19. हाल ही में विश्व बैंक ने केरल में बुजुर्ग और कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने हेतु कितने डॉलर की मंजूरी दी है?

a) 250 मिलियन डॉलर
b) 280 मिलियन डॉलर
c) 230 मिलियन डॉलर
d) 300 मिलियन डॉलर

उत्तर: b) 280 मिलियन डॉलर

व्याख्या:

  • यह सहायता केरल में वरिष्ठ नागरिकों और बीमार व्यक्तियों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने हेतु दी गई।
  • इस परियोजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

प्रश्न 20. हाल ही में किसने राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरी?

a) नरेंद्र मोदी
b) राजनाथ सिंह
c) द्रौपदी मुर्मू
d) ओम बिड़ला

उत्तर: c) द्रौपदी मुर्मू

व्याख्या:

President draupadi murmu inaugurated yashoda medicity in indirapuram ghaziabad uttar pradesh
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जोटा एयरबेस से राफेल विमान में उड़ान भरी।
  • वे भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं जिन्होंने राफेल में उड़ान भरी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 01 नवंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

3 thoughts on “01 November 2025 Current Affairs”

Leave a Comment