जिम्बाब्वे ने ICC पुरुष T-20 विश्व कप रीजनल क्वालीफायर मुकाबले में गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाकर T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे ने इस मेच में नेपाल का 314 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल ने ICC पुरुष T-20 विश्व कप 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे।
Zimbabwe sets new world record in ICC men’s T-20 World Cup
इस ऐतिहासिक मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 344 रन बनाए। उनकी पारी में हर बल्लेबाज ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन सिकंदर रजा और मारुमानी की पारियों ने इतिहास रच दिया।
सिकंदर रजा और मारुमानी का कमाल
- सिकंदर रजा: 43 गेंदों में 133 रन, 15 छक्के और 7 चौके (स्ट्राइक रेट: 309.30)
- मारुमानी: 19 गेंदों में 62 रन (स्ट्राइक रेट: 326)
- ब्रायन बेनेट: 26 गेंदों में 50 रन
T-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
- 344 रन – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया (2025)
- 314 रन – नेपाल बनाम मलेशिया (2023)
- 297 रन – भारत बनाम बांग्लादेश (2017)
- 278 रन – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड (2019)
- 278 रन – चेकिया बनाम तुर्की (2022)
जिम्बाब्वे ने बनाए कई नए रिकॉर्ड (Zimbabwe world record)
- 93 रन – एक पारी में गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन (मूसा जोरबातेह)
- 344 रन – टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर
- 290 रन – सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से)
- 27 छक्के – एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 57 चौके – एक पारी में सबसे ज्यादा चौके
- 4 बल्लेबाजों का 50+ स्कोर – एक पारी में
- 33 गेंदों में शतक – दूसरा सबसे तेज शतक (सिकंदर रजा)
- 17 प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड – सिकंदर रजा के नाम