ICC Women’s World Cup 2025 महिला क्रिकेट के इतिहास का एक यादगार टूर्नामेंट रहा। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में आयोजित इस 13वें संस्करण में भारत ने पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया और विश्व चैंपियन बना।
इस विश्व कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शैफाली वर्मा ने फाइनल में 87 रन बनाए और 2 विकेट लेकर भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया। दीप्ति शर्मा ने भी बेहतरीन खेल दिखाया, उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने फाइनल में शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी।
यह टूर्नामेंट कई नए रिकॉर्ड्स के लिए यादगार रहेगा। 185 मिलियन दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जो महिला क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा कर इतिहास बना दिया।
इन प्रश्नों में टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स, विजेता, उपविजेता, प्रमुख खिलाड़ी और ऐतिहासिक क्षणों को शामिल किया गया हैजो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं।
Sub kch hindi mai kyu hai english mai pdhne wle bcche kaise paraii karenge yaha se dono language mai hona chye na