SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 30 March 2024

SSC GD Previous Year Question Paper आपको परीक्षा के प्रश्न पैटर्न, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देता है, इससे SSC GD Exam की तैयारी में आपको लाभ मिलेगा। इस पोस्ट में SSC GD, 30 March 2024 का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है, जो आपकी तैयारी को नई दिशा देने में मदद करेगा। यह Previous Year Paper आने वाली परीक्षाओं में आपके लिए लाभदायक होगा।

Solved Previous Year Paper

Questions & Answers

80 Questions
Q1

निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथनः I. कुछ पेड़, फूल हैं। II. कोई फूल, लाल नहीं है। निष्कर्षः I. सभी पेड़ लाल हैं। Il. सभी लाल, फूल हैं। III. कुछ पेड़, लाल नहीं हैं।

Correct Answerकेवल निष्कर्ष III कथनों का अनुसरण करता है
Q2

निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द पहले शब्द पहले शब्द से संबंधित है। बिहार : पटना : : झारखण्ड : रांची : : राजस्थान : ?

Correct Answerजयपुर
Q3

दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने के बाद समीकरण (I) और (II) का क्रमशः मान कितना होगा? ग और - I. 7 x 8 - 6 +15 ÷ 3 II. 8 - 9 x 2 + 45 ÷ 5

Correct Answer-36 और 79
Q4

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 12, 24, 48, 96, 192, ?

Correct Answer384
Q5

सात लड़के P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। V, R के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। U, R के ठीक बाईं ओर बैठा है। P, T के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। S और T, Q के निकटतम पड़ोसी हैं। Q के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?

Correct AnswerT
Q6

निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। सृजन : विध्वंस्त : : बांटना : जोड़ना : : महत्वपूर्ण : ?

Correct Answerअप्रासंगिक
Q7

निम्नलिखित विकल्पों में से दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए। 990, 962, 934, 906, 878, ?

Correct Answer850
Q8

दिए गए शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1. LOST 2. LIST 3. LIKE 4. LONG 5. LATE

Correct Answer5, 3, 2, 4, 1
Q9

नीचे एक ही पासे की चार अलग-अलग स्थितियां दी गई हैं। अक्षर 'c' के विपरीत कौन-सा अक्षर होगा।

Correct Answerf
Q10

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

  1. A
  2. B
  3. C Correct answer
  4. D
Q11

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

  1. A Correct answer
  2. B
  3. C
  4. D
Q12

नीचे एक पासे की दो स्थितियां दी गई हैं। ‘6‘ वाले फलक के विपरीत फलक पर क्या आएगा?

Correct Answer2
Q13

एक निश्चित कूट भाषा में ‘WHISTLE’ को ‘VGHRSKD’ लिखा जाता है और ‘FLUTE’ को ‘EKTSD’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘TRUMPET’ को कैसे लिखा जाएगा?

Correct AnswerSQTLODS
Q14

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? G, J, M, P, ?

Correct AnswerS
Q15

निम्नलिखित में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा? Imnopl_noplmn_plmnopl_noplmn_p

Correct Answermomo
Q16

छः विद्यार्थी सारा, टॉम, लिली, जॉन, माइक और एम्मा, एक घेरा बनाकर, केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। जॉन, लिली के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर तथा सारा और टॉम के बीच में बैठा है। टॉम, माइक का पड़ोसी नहीं है। सारा, माइक के ठीक बाईं ओर बैठी है। एम्मा के ठीक दाईं ओर कौन बैठा/बैठी है?

Correct Answerटॉम
Q17

‘A x B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है‘ ‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की मां है‘ ‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का बेटा है‘ ‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B की बेटी है‘ व्यंजक ‘A ÷ B + C x D’ में A का D से क्या संबंध है?

Correct Answerपिता का भाई
Q18

यदि 10 @ 70 * 60 # 90 = 4300 और 105 @ 70 * 30 # 85 = 2290 है, तो 80 @ 40 * 50 # 60 = ?

Correct Answer2140
Q19

नीचे दर्शाए गए अनुसार एक कागज को मोड़कर काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा?

  1. A
  2. B
  3. C Correct answer
  4. D
Q20

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LOUD’ को ‘IKRZ’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘PALE’ को कैसे लिखा जाएगा?

Correct AnswerMWIA
Q21

............की साक्षरता दर में असम शामिल नहीं है, जहां जनगणना नहीं की जा सकी थी।

Correct Answer1981
Q22

अर्थव्यवस्था में भ्रष्टाचार, काला धन, आतंकवाद और नकली मुद्रा के प्रसार की समस्या के निपटान के लिए नोटबंदी भारत सरकार द्वारा..................में चलाई गई एक नई पहल थी।

Correct Answerनवम्बर 2016
Q23

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्सव गुजरात का एक उत्सव नहीं है?

Correct Answerसनबर्न महोत्सव
Q24

राष्ट्रीय खेल 2023 में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतियोगिता खेली गई थी? I. नौकायन (Rowing) II. रोलबॉल (Rollball)

Correct AnswerI और II दोनों
Q25
Correct Answerमोहिनीअट्टम
Q26

भारतीय खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा खेल खेला जाता है?

Correct Answerबैडमिंटन
Q27

मेजर ध्यानचंद________के खेल में एक जाना-माना नाम है।

Correct Answerहॉकी
Q28

सितम्बर 2023 में, विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को इण्डियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (Indian Green Building Council – IGBC) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ................-प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

Correct Answerहरित रेलवे स्टेशन
Q29

निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने, राज्य भर में यात्रियों और वस्तुओं के लिए एक सकल, किफायती और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित करने के उद्देश्य से ‘लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मॉडल इनिशिएटिव (Location Accessible Multi-modal Initiative – LAccMI)‘ स्कीम को मंजूरी दी है?

Correct Answerओडिशा
Q30

भारत में हरित क्रांति ;ळतममद त्मअवसनजपवदद्ध मुख्य रूप से...................के उत्पादन के सुधार पर केन्द्रित थी।

Correct Answerगेहूं और धान
Q31

भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के चुनाव आयोग से संबंधित है?

Correct Answerअनुच्छेद 324
Q32

भारत में हरित क्रांति के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए। A. भारत में हरित क्रांति उस अवधि को संदर्भित करती है जब भारतीय कृषि आधुनिक तरीकों और प्रौद्योगिकी जैसे कि HYV बीजों, टै्रक्टरों, सिंचाई सुविधाओं, कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग के कारण एक औद्योगिकी प्रणाली में परिवर्तित हो गई थी। B. इसे अमेरिका और भारत सरकार तथा फोर्ड और रॉकफेलर फाउण्डेशन (Rockefeller Foundation) द्वारा वित्त पोषित किया गया था। सही कथन/कथनों को पहचानिए।

Correct AnswerA और B दोनों
Q33

निम्नलिखित में से कौन वह पहले/पहली भारतीय गायक/गायिका हैं, जिन्होनें लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति दी है?

Correct Answerलता मंगेशकर
Q34

प्रसिद्ध कृति ‘‘अर्थशास्त्र‘‘ का श्रेय निम्नलिखित में से किस प्राचीन भारतीय विद्वान और रणनीतिकार को जाता है?

Correct Answerचाणक्य
Q35

निम्नलिखित में से किसका संबंध संगीत वाद्ययंत्र सारंगी से नहीं है?

Correct Answerनिखिल बनर्जी
Q36

आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्व स्तम्भ हैं जिन्हें ‘समूह‘ कहा जाता है और..............क्षैतिज पंक्तियां होती है, जिन्हें ‘आवर्त‘ कहा जाता है।

Correct Answer7
Q37

जब कोई व्यक्ति, बिना कोई दूसरी नौकरी ढूंढे, एक नौकरी छोड़ देता है (या तो स्वेच्छा से या अनिच्छा से), तो वह...............से गुजर रहा होता है।

Correct Answerघर्षणात्मक बेरोजगारी
Q38

लाहो नृत्य शैली का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है?

Correct Answerमेघालय
Q39

निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार 25 दिसम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है?

Correct Answerक्रिसमस
Q40

जून 2023 में, सूरीनाम गणराज्य में 'गै्रण्ड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार (Grand Order of the Chain of Yellow Star)' प्राप्त करने वाला पहला भारतीय कौन बना?

Correct Answerद्रौपदी मुर्मू
Q41

अमर, समर और उमेश मिलकर एक किताब को 15 दिनों में पूरा पढ़ सकत हैं। अमर और समर मिलकर उसी किताब को 30 दिनों में पूरा पढ़ सकते हैं। उमेश अकेले उसी किताब को कितने दिनों में पूरा पढ़ सकता है?

Correct Answer30 दिन
Q42

एक व्यक्ति को 85 रुपए में 50 जूते बेचने पर 15 प्रतिशत की हानि होती है। 35 प्रतिशत का लाभ अर्जित के लिए 50 जूतों का विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए?

Correct Answer135 रुपए
Q43

एक दुकानदार अपने सामान पर 20% अधिक मूल्य अंकित करने के बाद उसे 12% लाभ पे बेचता है। छूट प्रतिशत कितना है?

Correct Answer6.66%
Q44

नीरज, धीरज से 4 गुना अधिक कुशल है और वे साथ मिलकर एक काम को 44 दिनों में पूरा करते हैं। नीरज को अकेले उसी काम को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?

Correct Answer55 दिन
Q45

7200 रुपए को P, Q और R के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि P के हिस्से का 6 गुना, Q के हिस्से के 2 गुना के बराबर है जो कि R के हिस्से के 3 गुना के बराबर है। Q का हिस्सा कितना है?

Correct Answer3600 रुपए
Q46

यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य उसके विक्रय मूल्य का 80 प्रतिशत है तो लाभ प्रतिशत कितना है?

Correct Answer25 प्रतिशत
Q47

यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 2500 रुपए और विक्रय मूल्य 1800 रुपए है तो वस्तु पर छूट कितनी है?

Correct Answer700
Q48

दो लड़के 540 मीटर लम्बे पुल के विपरीत छोरों पर खड़े हैं। यदि वे एक ही समय पर क्रमशः 18 मीटर/मिनट और 12 मीटर/मिनट की चाल से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू करते हैं, तो वे कितने समय में एक-दूसरे से मिलेंगे?

Correct Answer18 मिनट
Q49

जब किसी संख्या में क्रमिक रूप से 15 प्रतिशत, 80 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की कमी की जाती है, तो वह 19992 हो जाती है। वह संख्या क्या है?

Correct Answer210000
Q50

2 x (4 + 6) – 5 की गणना कीजिए।

Correct Answer15
Q51

किस वार्षिक ब्याज दर पर साधारण ब्याज पर एक धनराशि 5 वर्ष में तीन गुना हो जाएगी?

Correct Answer40%
Q52

[(36 – 12) ÷ 6] + [98 – 21 ÷ 3 x 2] का मान ज्ञात कीजिए।

Correct Answer88
Q53

किसी धनराशि पर 30 प्रतिशत वार्षिक की दर से 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 5400 रुपए है। वह धनराशि कितनी है?

Correct Answer60000 रुपए
Q54

4(12 – 10 + 42 – 17) ÷ 3 + 4 का मान कितना है?

Correct Answer40
Q55

7 संख्याओं के एक समुच्चय का औसत 18 है। यदि एक संख्या हटा दी जाए तो शेष संख्याओं का औसत 15 रह जाता है। हटाई गई संख्या का मान कितना है?

Correct Answer36
Q56

38 कलम का औसत मूल्य 25 रुपए है। यदि 8 नए कलम इसमें शामिल कर लिए जाए तो औसत मूल्य में 4 रुपए की वृद्धि हो जाती है। 8 नए कलम का कुल मूल्य कितना है?

Correct Answer384 रुपए
Q57

[81 of (44 – 11 + 2) ÷ (44 ÷ 22 + 5)] का मान कितना है?

Correct Answer405
Q58

दि एक घन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 600 cm^2 है, तो घन का आयतन कितना है?

Correct Answer1000 cm^3
Q59

1 kg चीनी की कीमत में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह वृद्धि 51 रुपए की है। प्रति किलोग्राम चीनी की नई कीमत क्या है?

Correct Answer201 रुपए
Q60

यदि (5t + 3u) : (5t – 3u) = 5 : 3 है, तो t : u का मान कितना होगा?

Correct Answer12 : 5
Q61

दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। ...................(सम्भवतः) वह कल नहीं आएगा। दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। ...................(सम्भवतः) वह कल नहीं आएगा।

Correct Answerशायद
Q62

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। किसी सूरत में

Correct Answerहर हाल में
Q63

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। किसी भी देश का (उत्थान)....................वहाँ की जनता के कार्य से होता है।

Correct Answerपतन
Q64

निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं हैं‘ का चुनाव कीजिए। हमारे सैनिक/इतने वीर हैं की/मृत्यु के सामने भी नहीं घबराते।

Correct Answerइतने वीर हैं की
Q65

निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए। सहिष्णुता उन लोगों का अभिन्न गुण है/जो विभिन्न समूहों को होते हुये पर एक-दूसरे से/सम्मानपूर्वक और समझदारी से जुड़े हुये हैं।

Correct Answerजो विभिन्न समूहों को होते हुये पर एक-दूसरे से
Q66

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। जब बाजार में एक जैसी अनेक वस्तु होती हैं, तो उनकी माँग को बढ़ाने का उपाय विज्ञापन है।

Correct Answerअनेक वस्तु होती हैं
Q67

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। तिनके का सहारा होना

Correct Answerजहाँ कुछ न हो वहाँ थोड़ी सी भी मदद मिल जाना
Q68

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। एक चाय का प्याला ले आओ।

Correct Answerचाय का एक प्याला ले आओ।
Q69

दिए गए वाक्य में उचित देशज-विदेशज शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। पुलिस को कुछ................मिले हैं।

Correct Answerसुराग
Q70

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है। मेरे गाँव के खेत में चावल की (फसल)................बहुत ज्यादा होती है।

Correct Answerखिरमन
Q71

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है। मुझे घर में मक्खी-मच्छरों को देखकर बहुत ही (घिन)......................सी आती है।

Correct Answerघृणा
Q72

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। हमारे घर की बहुत सी वस्तुएं (जंगम)..............अवस्था में रहती है।

Correct Answerस्थावर
Q73

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। हवन में जलाई जाने वाली लकड़ियाँ गीली हैं।

Correct Answerसमिधा
Q74

दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। अण्डे से जन्म हुआ

Correct Answerअण्डज
Q75

दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।

Correct Answerमेरा और उसका घनिष्ठ संबंध है।
Q76

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। बसंत पंचमी का दिन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरम्भ के लिए बहुत ही ज्यादा................ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन से शिक्षा प्रारंभ होने से बच्चे ज्ञानवान बनते हैं और..................होती है । बच्चों के अन्नप्राशन के लिए भी यह दिन बहुत शुभ होता है । गृह प्रवेश और नए कार्य भी इसी दिन से शुरू किये जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब सृष्टि की रचना की गई तब उस समय वातावरण में नीरसता, उदासी थी। ऐसा लग रहा था मानो किसी की वाणी नहीं है, सभी.................हैं। भगवन विष्णु को यह देखकर अच्छा नहीं लगा, फिर उन्होंने अपने कमंडल से जल छिड़का, जल कणों के छिडकते ही पेड़ो से एक शक्ति उत्पन्न हुई, जो अपने दोनों हाथों से वीणा बजा रही थी। साथ ही इस देवी के हाथों में पुस्तक और मोती की माला थी। इस देवी ने ही समस्त................ को वाणी प्रदान की। जिसके बाद से ही इन्हें सरस्वती कहा गया। यह देवी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री हैं, इसलिए इन्हें..................भी कहा जाता है। बसंत पंचमी का दिन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरम्भ के लिए बहुत ही ज्यादा.................माना जाता है।

Correct Answerशुभ
Q77

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। बसंत पंचमी का दिन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरम्भ के लिए बहुत ही ज्यादा................ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन से शिक्षा प्रारंभ होने से बच्चे ज्ञानवान बनते हैं और..................होती है । बच्चों के अन्नप्राशन के लिए भी यह दिन बहुत शुभ होता है । गृह प्रवेश और नए कार्य भी इसी दिन से शुरू किये जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब सृष्टि की रचना की गई तब उस समय वातावरण में नीरसता, उदासी थी। ऐसा लग रहा था मानो किसी की वाणी नहीं है, सभी.................हैं। भगवन विष्णु को यह देखकर अच्छा नहीं लगा, फिर उन्होंने अपने कमंडल से जल छिड़का, जल कणों के छिडकते ही पेड़ो से एक शक्ति उत्पन्न हुई, जो अपने दोनों हाथों से वीणा बजा रही थी। साथ ही इस देवी के हाथों में पुस्तक और मोती की माला थी। इस देवी ने ही समस्त................ को वाणी प्रदान की। जिसके बाद से ही इन्हें सरस्वती कहा गया। यह देवी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री हैं, इसलिए इन्हें..................भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन से शिक्षा प्रारम्भ होने से बच्चे ज्ञानवान बनते हैं और...................होती है।

Correct Answerबुद्धि तीव्र
Q78

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। बसंत पंचमी का दिन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरम्भ के लिए बहुत ही ज्यादा................ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन से शिक्षा प्रारंभ होने से बच्चे ज्ञानवान बनते हैं और..................होती है । बच्चों के अन्नप्राशन के लिए भी यह दिन बहुत शुभ होता है । गृह प्रवेश और नए कार्य भी इसी दिन से शुरू किये जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब सृष्टि की रचना की गई तब उस समय वातावरण में नीरसता, उदासी थी। ऐसा लग रहा था मानो किसी की वाणी नहीं है, सभी.................हैं। भगवन विष्णु को यह देखकर अच्छा नहीं लगा, फिर उन्होंने अपने कमंडल से जल छिड़का, जल कणों के छिडकते ही पेड़ो से एक शक्ति उत्पन्न हुई, जो अपने दोनों हाथों से वीणा बजा रही थी। साथ ही इस देवी के हाथों में पुस्तक और मोती की माला थी। इस देवी ने ही समस्त................ को वाणी प्रदान की। जिसके बाद से ही इन्हें सरस्वती कहा गया। यह देवी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री हैं, इसलिए इन्हें..................भी कहा जाता है। ऐसा लग रहा था मानो किसी की वाणी नहीं हैं, सभी.......................हैं।

Correct Answerमूक
Q79

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। बसंत पंचमी का दिन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरम्भ के लिए बहुत ही ज्यादा................ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन से शिक्षा प्रारंभ होने से बच्चे ज्ञानवान बनते हैं और..................होती है । बच्चों के अन्नप्राशन के लिए भी यह दिन बहुत शुभ होता है । गृह प्रवेश और नए कार्य भी इसी दिन से शुरू किये जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब सृष्टि की रचना की गई तब उस समय वातावरण में नीरसता, उदासी थी। ऐसा लग रहा था मानो किसी की वाणी नहीं है, सभी.................हैं। भगवन विष्णु को यह देखकर अच्छा नहीं लगा, फिर उन्होंने अपने कमंडल से जल छिड़का, जल कणों के छिडकते ही पेड़ो से एक शक्ति उत्पन्न हुई, जो अपने दोनों हाथों से वीणा बजा रही थी। साथ ही इस देवी के हाथों में पुस्तक और मोती की माला थी। इस देवी ने ही समस्त................ को वाणी प्रदान की। जिसके बाद से ही इन्हें सरस्वती कहा गया। यह देवी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री हैं, इसलिए इन्हें..................भी कहा जाता है। इस देवी ने ही समस्त....................को वाणी प्रदान की।

Correct Answerप्राणियों
Q80

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। बसंत पंचमी का दिन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरम्भ के लिए बहुत ही ज्यादा................ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन से शिक्षा प्रारंभ होने से बच्चे ज्ञानवान बनते हैं और..................होती है । बच्चों के अन्नप्राशन के लिए भी यह दिन बहुत शुभ होता है । गृह प्रवेश और नए कार्य भी इसी दिन से शुरू किये जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब सृष्टि की रचना की गई तब उस समय वातावरण में नीरसता, उदासी थी। ऐसा लग रहा था मानो किसी की वाणी नहीं है, सभी.................हैं। भगवन विष्णु को यह देखकर अच्छा नहीं लगा, फिर उन्होंने अपने कमंडल से जल छिड़का, जल कणों के छिडकते ही पेड़ो से एक शक्ति उत्पन्न हुई, जो अपने दोनों हाथों से वीणा बजा रही थी। साथ ही इस देवी के हाथों में पुस्तक और मोती की माला थी। इस देवी ने ही समस्त................ को वाणी प्रदान की। जिसके बाद से ही इन्हें सरस्वती कहा गया। यह देवी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री हैं, इसलिए इन्हें..................भी कहा जाता है। यह देवी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री हैं, इसलिए इन्हें...............भी कहा जाता है।

Correct Answerविद्यादायिनी

Leave a Comment