SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 26 February 2024 (4th Shift)

SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 26 February 2024 (4th Shift) से आपको परीक्षा के प्रश्न पैटर्न, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी, इससे SSC GD Exam की तैयारी में आपको लाभ मिलेगा। इस पोस्ट में SSC GD (26 फरवरी 2024) Fourth Shift का सम्पूर्ण पेपर उपलब्ध है, जो आपकी तैयारी को नई दिशा देने में मदद करेगा। यह Previous Year Paper आने वाली परीक्षाओं के लिए लाभदायक हैं।



Solved Previous Year Paper

Questions & Answers

80 Questions
Q1

निम्नलिखित प्रश्न में दी गई आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। विकल्पों में दी गई आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?

Correct AnswerC
Q2

आठ व्यक्ति रीना, कविता, रमन, उमेश, रोहित, विकास, मोनिका और प्रिया, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि दो व्यक्ति प्रत्येक भुजा पर बैठे हैं। सभी व्यक्ति मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रीना, रोहित के ठीक दाईं ओर बैठी है और वे दोनों एक ही तरफ बैठे हैं। मोनिका का मुख उस व्यक्ति की ओर है जो कविता के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा/बैठी है। मोनिका, रीना के दाईं ओर से चौथे स्थान पर बैठी है। विकास और उमेश के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं (जब केवल एक तरफ से गिना जाता है) और उमेश रोहित के आसन्न बैठा है। मोनिका और रमन के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है (जब केवल एक तरफ से गिना जाता है)। उमेश के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है ?

Aमोनिका
Bरमन
Cविकास
Dरीना
Correct Answerमोनिका
Q3

यदि K x L का अर्थ है K, L का बेटा है‘। यदि K + L का अर्थ है K, L की बेटी है‘। यदि K ÷ L का अर्थ है K, L की पत्नी है‘। यदि K - L का अर्थ है K, L की पत्नी है‘। व्यंजक M ÷ N x O – P में P का M से क्या संबंध है ?

Aपति
Bबेटा
Cपिता
Dभाई
Correct Answerपिता
Q4

दिए गए विकल्पों में से किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ? 18 x 3 + 15 ÷ 4 – 44 = 22

Ax और ÷
Bx और -
C+ और ÷
Dx और +
Correct Answerx और ÷
Q5

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerB
Q6

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 21, 15, 9, 3, -3, ?

A9
B6
C-6
D-9
Correct Answer-9
Q7

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 176, 188, 200, 212, ?, 236

A224
B232
C242
D210
Correct Answer224
Q8

नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा। AQM, CSO, EUQ, GWS, ?

AJWU
BJKU
CIYU
DIWV
Correct AnswerIYU
Q9

निम्नलिखित प्रश्न में, तीन कथन और उसके बाद प् और प्प् क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन I : सभी सरीसृप, उभयचर हैं। कथन II : कुछ उभयचर, मेंढक हैं। कथन III : कुछ मेंढक, कछुए हैं। निष्कर्ष I : कुछ उभयचर, सरीसृप नहीं हैं। निष्कर्ष II : कुछ कुछए, उभयचर हैं।

Aनिष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
Bकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Cकेवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Dन तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
Correct Answerन तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
Q10

निम्नलिखित प्रश्न में दी गई आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। विकल्पों में दी गई आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?

Correct AnswerC
Q11

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए। BO : DR : : ?

AFS : HV
BCZ : UX
CAI : DV
DOT : OJ
Correct AnswerFS : HV
Q12

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerA
Q13

निम्नलिखित में से अक्षरों का कौन-सा एक समूह क्रमिक रूप से रिक्त स्थानों में रखे जाने पर नीचे दी गई अक्षर शृंखला को पूरा करेगा ? pq_s_ _rsp_rspq

Arprr
Brpqq
Crrpq
Dpqrp
Correct Answerrpqq
Q14

दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ? 18 × 3 - 2 ÷ 4 + 7 = 59

A9 और 3
B18 और 4
C3 और 2
D2 और 4
Correct Answer2 और 4
Q15

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?

Correct AnswerC
Q16

छह व्यक्ति R, S, T, U, V और W एक वृत्ताकार मेज पर बाहर की ओर मुख करके बैठै हैं। V, T के ठीक बाईं ओर बैठा है। T और R के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, T के बगल में नहीं बैठा है। R और U के बीच में केवल S बैठा है। R के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है ?

AU
BV
CS
DW
Correct AnswerW
Q17

एक निश्चित कूट भाषा में, JUMPS को ‘72196‘ लिखा जाता है, MASKS को ‘16315‘ लिखा जाता है और PUTE और PUTE को ‘2849‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में K को कैसे लिखा जाएगा ?

A4
B3
C1
D6
Correct Answer3
Q18

एक निश्चित कूट भाषा में, STOP को VXRT लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में WALK को कैसे लिखा जाएगा ?

AZEPP
BZFOO
CZEOO
DZEOP
Correct AnswerZEOO
Q19

दिए गए शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1. CELEBRATE 2. CELESTIAL 3. CELLO 4. CELEBRITY 5. CELLULOID

A1, 2, 3, 4, 5
B1, 4, 2, 3, 5
C1, 4, 5, 2, 3
D1, 4, 3, 2, 5
Correct Answer1, 4, 2, 3, 5
Q20

निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। बाघ : शावक : : हाथी : ?

Aपिल्ला
Bहस्ति शावक
Cबछेड़ा
Dमेमना
Correct Answerहस्ति शावक
Q21

बस्तर दशहरा उत्सव का संबंध किस राज्य से है ?

Aछत्तीसगढ़
Bपश्चिम बंगाल
Cपंजाब
Dउत्तरप्रदेश
Correct Answerछत्तीसगढ़
Q22

जेम्स ऑगस्टस हिक्की (James Augustus Hickey) को......................का जनक भी माना जाता है।

Aभारतीय पत्रकारिता
Bफोटोग्राफी
Cभारतीय टेलीविजन
Dभारतीय मीडिया
Correct Answerभारतीय पत्रकारिता
Q23

निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी भूमि सीमा साझा करता है ?

Aबांग्लादेश
Bपाकिस्तान
Cचीन
Dनेपाल
Correct Answerबांग्लादेश
Q24

सक्सेना समिति की सिफारिशों के आधार पर, वर्ष..............में, भारत सरकार के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना (Socio-Economic and Caste Census – SECC) शुरू की।

A2009
B2005
C2014
D2011
Correct Answer2011
Q25

राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023 में..............मंत्रालय द्वारा पेश किया गया।

Aस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
Bवित्त
Cवाणिज्य एवं उद्योग
Dसामाजिक न्याय और अधिकारिता
Correct Answerस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
Q26

भारत में लोहे की उत्पत्ति पर कितने प्रमुख सिद्धांत स्थापित किए गए (established) हैं ?

Aपांच
Bचार
Cतीन
Dदो
Correct Answerदो
Q27

2023 तक, अनुच्छेद 51A में अंतिम मौलिक कर्त्तव्य कब जोड़ा गया था ?

A2022
B2012
C2000
D2002
Correct Answer2002
Q28

निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर एवं स्व-उत्पादक अर्थव्यवस्था की स्थापना‘ है ?

Aछठी
Bपहली
Cतीसरी
Dपांचवीं
Correct Answerतीसरी
Q29

................1980 में ऑल इंग्लैण्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप (All England Badminton Championships) जीतने वाले पहले भारतीय थे।

Aध्यानचंद
Bसचिन तेंदुलकर
Cकिरण बेदी
Dप्रकाश पादुकोण
Correct Answerप्रकाश पादुकोण
Q30

भरतनाट्यम नृत्य में शरीर की चाल की तकनीक और व्याकरण के अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री का मुख्य स्त्रोत निम्नलिखित में से कौन-सा है ?

Aनृत्यसौरभ
Bसंगीत नाटक
Cअभिनय दर्पण
Dनाट्य योग
Correct Answerअभिनय दर्पण
Q31

राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है ?

A35
B40
C25
D30
Correct Answer30
Q32

धुलाई के लिए (विशेष रूप से वस्त्र) उपयोग किया जाने वाला वाशिंग सोडा, सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट, एफ्लोरेसेंट (efflorescent) क्रिस्टल.................का एक यौगिक है।

Aहाइड्रोजन
Bसोडियम
Cऑक्सीजन
Dकार्बन
Correct Answerसोडियम
Q33

जुलाई 2023 में कोरिया गणराज्य के बुसान में डोंग-यूई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेओकडांग कल्चरल सेंटर (Dong – Eui Institute of Technology Seokdang Cultural Center) में एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में भारत ने.................को हराया।

Aअफगानिस्तान
Bपाकिस्तान
Cचीन
Dईरान
Correct Answerईरान
Q34

1971 में प्रथम पुरुष हॉकी विश्व कप की विजेता हॉकी टीम कौन-सी थी ?

Aस्पेन
Bइंग्लैण्ड
Cपाकिस्तान
Dभारत
Correct Answerपाकिस्तान
Q35

1964 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India) की स्थापना निम्नलिखित में से किस उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था ?

Aभारी उद्योगों को बढ़ावा देना
Bलघु उद्योगों को प्रोत्साहित करना
Cकृषि सहकारी समितियों का समर्थन करना
Dआवास ऋण उपलब्ध कराना
Correct Answerभारी उद्योगों को बढ़ावा देना
Q36

फेमिना मिस इण्डिया वर्ल्ड 2023 का ताज किसे पहनाया गया है ?

Aशिखा शर्मा (Shikha Sharma)
Bजरीन दारूवाला (Zarin Daruwala)
Cनंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta)
Dथौनाओजम स्ट्रेला लुवांग (Thounaojam Strela Luwang)
Correct Answerनंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta)
Q37

फसल कटाई उत्सव, लोहड़ी निम्नलिखित में से किस महीने में मनाया जाता है ?

Aमार्च
Bअक्टूबर
Cदिसम्बर
Dजनवरी
Correct Answerजनवरी
Q38

निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) की गणना करते समय, सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में से क्या घटाया जाता है ?

Aसहायिकी (Subsidies)
Bह्रास (Depreciation)
Cवैयक्तिक आय (Personal income)
Dअप्रत्यक्ष कर (Indirect taxes)
Correct Answerह्रास (Depreciation)
Q39

निम्नलिखित में से कौन संगीत वाद्ययंत्र शहनाई वादन के लिए प्रसिद्ध है ?

Aराजरतनम पिल्लई
Bअली अहमद हुसैन
Cहरि प्रसाद चौरसिया
Dएन. रमानी
Correct Answerअली अहमद हुसैन
Q40

भारतीय खिलाड़ी विकास कृष्ण यादव द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा खेल खेला जाता है ?

Aटेनिस
Bहॉकी
Cबैडमिंटन
Dबॉक्सिंग
Correct Answerबॉक्सिंग
Q41

14 x 8 + 42 x 9 – 111 ÷ 3 का मान कितना है ?

A453
B463
C443
D433
Correct Answer453
Q42

एक मोबाइल पर अर्जित लाभ उसके क्रय मूल्य का 250 प्रतिशत है। यदि क्रय मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी जाती है, लेकिन विक्रय मूल्य अपरिवर्तित रहता है, तो नया लाभ प्रतिशत कितना है ?

A150 प्रतिशत
B100 प्रतिशत
C133.33 प्रतिशत
D120 प्रतिशत
Correct Answer133.33 प्रतिशत
Q43

यदि एक शर्ट का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य का 35 प्रतिशत है, तो हानि प्रतिशत क्या है ?

A55 प्रतिशत
B60 प्रतिशत
C65 प्रतिशत
D70 प्रतिशत
Correct Answer65 प्रतिशत
Q44

E, F और G मिलकर एक काम को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। E और F मिलकर उसी काम को 50 दिनों में पूरा कर सकते हैं। G अकेले उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकता है ?

A35 दिन
B110/3 दिन
C100/3 दिन
D32 दिन
Correct Answer100/3 दिन
Q45

2 वर्ष के लिए 24000 रुपए पर प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज (अर्द्धवार्षिक रूप से संयोजित) 25766.4 रुपए है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है ?

A60 प्रतिशत
B20 प्रतिशत
C40 प्रतिशत
D55 प्रतिशत
Correct Answer40 प्रतिशत
Q46

एक आयताकार मेज के शीर्ष का परिमाप 70 m है और इसका क्षेत्रफल 300 m2 है। इसके विकर्ण की लम्बाई कितनी है ?

A15 मीटर
B20 मीटर
C35 मीटर
D25 मीटर
Correct Answer25 मीटर
Q47

15 – (2 x 4) + 7 का परिणाम ज्ञात कीजिए।

A17
B-6
C14
D-10
Correct Answer14
Q48

रेन्सन के पास 91 m, 112 m और 49 m लम्बाई के तीन लकड़ी के टुकड़े हैं। यदि वह लकड़ी को बराबर तख्तों में काटना चाहता है, तो प्रत्येक तख्ते की अधिकतम संभव लम्बाई (m में) कितनी होगी ?

A7
B3
C21
D19
Correct Answer7
Q49

एक मूलधन राशि 8% वार्षिक की दर पर साधारण ब्याज पर निवेश की जाती है। 2 वर्षों के बाद, अर्जित ब्याज $320 है। मूलधन राशि ज्ञात कीजिए।

A$2100
B$2000
C$2150
D$1800
Correct Answer$2000
Q50

17 क्रमागत विषम संख्याएं हैं। यदि प्रथम 11 संख्याओं का औसत X है, तो अंतिम 6 संख्याओं का औसत क्या है ?

AX + 12
BX + 13
CX + 15
DX + 17
Correct AnswerX + 17
Q51

A, B से तीन गुना तेज है और B, C से दोगुना तेज है। यदि कोई यात्रा C द्वारा 66 मिनट में तय की जाती है, तो A द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।

A10 मिनट
B14 मिनट
C15 मिनट
D11 मिनट
Correct Answer11 मिनट
Q52

यदि P : Q = 5 : 3 और Q : R = 2 : 5 है, तो Q : (P + R) का मान कितना है ?

A2 : 13
B6 : 25
C4 : 17
D5 : 21
Correct Answer6 : 25
Q53

एक वस्तु का अंकित मूल्य क्रय मूल्य का 160 प्रतिशत है। यदि 35 प्रतिशत की छूट दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा ?

A5 प्रतिशत
B4 प्रतिशत
C4.5 प्रतिशत
D6 प्रतिशत
Correct Answer4 प्रतिशत
Q54

X अकेले एक काम को 20 दिनों में पूरा कर सकता है और Y अकेले उसी काम को 50 दिनों में पूरा कर सकता है। वे दोनों एक साथ मिलकर काम शुरू करते हैं लेकिन 5 दिनों के बाद X काम छोड़ देता है। शेष काम को पूरा करने में Y को कितना समय लगेगा ?

A35 दिन
B32.5 दिन
C37 दिन
D36 दिन
Correct Answer32.5 दिन
Q55

एक शहर की वर्तमान जनसंख्या 91260 है। यह हर वर्ष 30 प्रतिशत की दर से बढ़ती है। 2 वर्ष पहले इस शहर की जनसंख्या कितनी थी ?

A65000
B54000
C70200
D60000
Correct Answer54000
Q56

एक वस्तु का अंकित मूल्य 1960 रुपए है। यदि उस वस्तु पर 30 प्रतिशत की छूट दी जाती है तो वस्तु का विक्रय मूल्य कितना होगा ?

A1522 रुपए
B1442 रुपए
C1342 रुपए
D1372 रुपए
Correct Answer1372 रुपए
Q57

यदि L, M से 3 गुना अधिक है, तो M, L से कितने प्रतिशत कम है ?

A81 प्रतिशत
B75 प्रतिशत
C78 प्रतिशत
D72 प्रतिशत
Correct Answer75 प्रतिशत
Q58

दो संख्याएं 8 : 9 के अनुपात में हैं। यदि दोनों संख्याओं का योग 102 है, तो दोनों संख्याओं के बीच का अंतर कितना है ?

A6
B9
C17
D8
Correct Answer6
Q59

सीता और गीता की औसत आयु 40 वर्ष है। यदि रीतू, सीता का स्थान लेती है, तो औसत आयु 38 वर्ष हो जाएगी और यदि रीतू, गीता का स्थान लेती है, तो औसत आयु 42 वर्ष हो जाएगी। सीता, गीता और रीतू की क्रमशः आयु क्या है ?

A36 वर्ष, 42 वर्ष और 38 वर्ष
B44 वर्ष, 36 वर्ष और 40 वर्ष
C39 वर्ष, 42 वर्ष और 45 वर्ष
D42 वर्ष, 36 वर्ष और 38 वर्ष
Correct Answer44 वर्ष, 36 वर्ष और 40 वर्ष
Q60

81/13 ÷ ( 176/16 - 98/49) × 2197/169 का मान कितना है ?

A9
B117
C81
D13
Correct Answer9
Q61

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है। जो हमारी (नियति)....................में होगा वही हमें मिलता है।

Aप्रारब्ध
Bयोषिता
Cवनिता
Dनिदाघ
Correct Answerप्रारब्ध
Q62

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है। अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता

Aकिसी भी चीज का नुकसान होना
Bअकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता
Cकिसी भी कार्य को स्वयं ही करना चाहिए
Dसिर्फ चना नहीं खाना चाहिए
Correct Answerअकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता
Q63

दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।

Aउसने मेरा घर सुना और गाना देखा।
Bउसने मेरा गाना देखा और घर देखा।
Cउसने मेरा गाना सुना और घर देखा।
Dउसने मेरा गाना और घर देखा।
Correct Answerउसने मेरा गाना सुना और घर देखा।
Q64

दिए गए वाक्य में रेखांकित भाग के लिए उचित सार्थक शब्द का चयन कीजिए। श्यामू टाना है।

Aकाटा
Bनाटक
Cटाका
Dनाटा
Correct Answerनाटा
Q65

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है। शादी-विवाह के कार्यक्रम में बहुत से लोग (गोत्र)...................जाने बिना आगे का कार्यक्रम नहीं करते हैं।

Aगोत
Bगृह
Cगौ
Dगर्दभ
Correct Answerगोत
Q66

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। काव्य के क्षेत्र में अनेकों वाद चल चुके हैं।

Aकाव्य के क्षेत्र मे अनेक वाद चल चुके हैं।
Bपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
Cकाव्य के क्षेत्र में अनेके वाद चल चुके हैं।
Dकाव्य के क्षेत्र में अनेकी वाद चल चुका है।
Correct Answerकाव्य के क्षेत्र मे अनेक वाद चल चुके हैं।
Q67

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए। श्यामा दफ़तर के लिए निकल गई।

Aद्फ्तर
Bद्फ़तर
Cदफ्तर
Dदफ़त्तर
Correct Answerदफ्तर
Q68

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही स्त्रीलिंग रूप वाला विकल्प हो। तुम्हारे ठीक न होने की...................मुझे बहुत देरी से मिली।

Aअवस्था
Bस्वास्थ्य
Cकहानी
Dखबर
Correct Answerखबर
Q69

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। नदी कलकल करती हुई बहती है।

Aसामान्य
Bढीला
Cशिष्ट
Dशांत
Correct Answerशांत
Q70

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। गप्पें लड़ाना

Aबड़ी-बड़ी बातें बनाना
Bबेकार की बातें करना
Cपरेशान करना
Dअत्यंत प्रिय होना
Correct Answerबेकार की बातें करना
Q71

दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। दुख के वक्त में उसे...................(दिलासा) दो।

Aसांत्वना
Bनिचोड़
Cमनाभावना
Dपरिमंल
Correct Answerसांत्वना
Q72

दिए गए विकल्पों में से शुद्ध वर्तनी वाले विकल्प का चयन करें।

Aमैं आयकर वीभाग में काम करती हूँ।
Bइन्हें यह सूचना दो घण्टे बाद मिलि।
Cआवश्यक चीजों पर ही ध्यान दीजिए।
Dबूरे समय को जाते देर नहीं लगती।
Correct Answerआवश्यक चीजों पर ही ध्यान दीजिए।
Q73

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। शिष्य का दर्जा सर्वोपरि होता है।

Aबालक
Bगुरू
Cबालिका
Dगृहमंत्री
Correct Answerगुरू
Q74

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। कातिल का अपराध माफ करने योग्य नहीं है।

Aअक्षम्य
Bअदम्य
Cक्षम्य
Dअनैतिक
Correct Answerअक्षम्य
Q75

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गये मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प हो। चेहरे पर हवाइयां उड़ना

Aघबरा जाना
Bखुशामद करना
Cचालाकी करना
Dभाग जाना
Correct Answerघबरा जाना
Q76

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - फसलों का (1).................अच्छा हो, यह प्रयास फसलों की (2).............के चयन पर निर्भर करता है। किसानों को अच्छी (3).................वाले विशेष बीज उपलब्ध होने चाहिए (4)................बीज उसी किस्म के होने चाहिए जो (5)..................परिस्थिति में अंकुरित हो सकें। रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aगुणगान
Bकीमत
Cपरिवर्तन
Dउत्पादन
Correct Answerउत्पादन
Q77

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - फसलों का (1).................अच्छा हो, यह प्रयास फसलों की (2).............के चयन पर निर्भर करता है। किसानों को अच्छी (3).................वाले विशेष बीज उपलब्ध होने चाहिए (4)................बीज उसी किस्म के होने चाहिए जो (5)..................परिस्थिति में अंकुरित हो सकें। रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aकिस्मों
Bउच्च
Cजलवायु
Dविज्ञान
Correct Answerकिस्मों
Q78

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - फसलों का (1).................अच्छा हो, यह प्रयास फसलों की (2).............के चयन पर निर्भर करता है। किसानों को अच्छी (3).................वाले विशेष बीज उपलब्ध होने चाहिए (4)................बीज उसी किस्म के होने चाहिए जो (5)..................परिस्थिति में अंकुरित हो सकें। रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aसुधार
Bगुणवत्ता
Cविशेषकर
Dमहत्वपूर्ण
Correct Answerगुणवत्ता
Q79

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - फसलों का (1).................अच्छा हो, यह प्रयास फसलों की (2).............के चयन पर निर्भर करता है। किसानों को अच्छी (3).................वाले विशेष बीज उपलब्ध होने चाहिए (4)................बीज उसी किस्म के होने चाहिए जो (5)..................परिस्थिति में अंकुरित हो सकें। रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aया
Bअर्थात
Cकेवल
Dउल्टा
Correct Answerअर्थात
Q80

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा - फसलों का (1).................अच्छा हो, यह प्रयास फसलों की (2).............के चयन पर निर्भर करता है। किसानों को अच्छी (3).................वाले विशेष बीज उपलब्ध होने चाहिए (4)................बीज उसी किस्म के होने चाहिए जो (5)..................परिस्थिति में अंकुरित हो सकें। रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Aअनुकूल
Bशताब्दी
Cवार्षिक
Dप्रतिवर्ष
Correct Answerअनुकूल

Leave a Comment