SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण होता है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (07 March 2024) Second Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
Table of Contents
01. किन दो चिह्नों और दो संख्याओं (न कि अंको) को आपस में बदलने से व्यंजक सही होगा ?
3 / 1 + 5 * 2 – 6 = 1
Ans. x और /, 6 और 5
02. परिवार के छह सदस्य मिया, नोआ, ओलिविया, एथन, ग्रेस और हेनरी एक वृत्ताकार मेज पर एक-दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। ग्रेस, एथन के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। नोआ, हेनरी के ठीक बाईं ओर बैठा है और मिया, नोआ के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। ओलिविया और नोआ दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है ?
Ans. हेनरी
03. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
04. यदि 8 R 10 S 7 T 12 = 75 और 18 R 6 S 8 T 30 = 86 है, तो 24 R 15 S 9 T 35 = ?
Ans. 334
05. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. Box
2. Boy
3. Bow
4. Bowl
5. Bower
Ans. 3, 5, 4, 1, 2
06. यदि A + B का अर्थ है, A, B की पत्नी है, A x B का अर्थ है, A, B का पिता है, A÷ B का अर्थ है, A, B की मां है, A $ B का अर्थ है, A, B का भाई है और A – B का अर्थ है, A, B की बहन है।
यदि Z – T ÷ S x Y+ H $ B, तो S का H से क्या संबंध है?
Ans. पत्नी के पिता
07. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
08. नीचे दर्शाए गए अनुसार एक कागज को मोड़कर काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा?
Ans.
09. नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
NR, UQ, TX, AW, ?
Ans. ZD
10. सात लड़कियां P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र से बाहर की ओर मुख करके बैठी हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठी हों)। Q और R दोनों का निकटतम पड़ोसी P है। S न तो R और न ही T का निकटतम पड़ोसी है। T और U दोनों का निकटतम पड़ोसी V है। V, S के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। R के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है ?
Ans. R
11. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘REFUGE’ को ‘CGSFCR’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘SAFARI’ को कैसे लिखा जाएगा?
Ans. GRYFYS
12. निम्नलिखित प्रश्न में दी गई आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। विकल्पों में दी गई आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?
Ans.
13. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PERSONT’ को ‘2495870’ लिखा जाता है, ‘RAISED’ को ‘963541’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘STAREN’ को कैसे लिखा जाएगा?
Ans. 506947
14. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
JIR : FEN : : ?
Ans. BCL : XYH
15. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा ?
llmmnnool_mmnnooll_mnnoollmm_no_llmmnnoo
Ans. lmno
16. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
9, 18, 33, 42, 57, ?
Ans. 66
17. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
I. कुछ पीले, हरे हैं।
II. सभी सफेद, हरे हैं।
निष्कर्षः
I. कुछ हरे, पीले हैं।
II. कुछ हरे, सफेद हैं।
Ans. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
18. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?
8, 13, 21, 34, 55, ?
Ans. 89
19. दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जो दर्पण MN को उस आकृति के दाईं ओर रखने पर बनेगा।
Ans.
20. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
ZIB : DMF : : COM : ?
Ans. GSQ
21. …………का संबंध बैडमिंटन से है।
Ans. साइना नेहवाल
22. राष्ट्रीय सुरक्षा, सड़कें, सरकारी प्रशासन किस प्रकार की वस्तुओं के उदाहरण हैं ?
Ans. सार्वजनिक वस्तुएं
23. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के अनुसार एक नागरिक के कितने मौलिक कर्त्तव्य हैं ?
Ans. 11
24. भारत के प्रधानमंत्री ने नवम्बर 2023 में, पीएम पीवीटीजी मिशन (PM PVTG Mission) लॉन्च किया है। इस संदर्भ में, 18 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कितने पीवीटीजी (PVTGs) हैं?
Ans. 75
25. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए।
A) आवर्त सारणी केS- ब्लॉक में कैल्शियम मौजूद होता है।
B) सभी ज्ञात तत्वों में से 78% से अधिक तत्व धातु हैं और ये आवर्त सारणी के बाईं ओर
दिखाई देती हैं।
C) d – ब्लॉक के तत्वों को आंतरिक-संक्रमण इलेक्ट्रॉनों के रूप में भी जाना जाता है।
Ans. A और B दोनों सत्य है |
26. भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते ;ब्म्च्।द्ध पर 18 फरवरी 2022 को……………..और संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था मंत्री द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।
Ans. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
27. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार संबलपुर (पश्चिमी ओडिशा) में मनाया जाता है, जिसमें नई फसल की पूजा की जाती है और लोग अपने परिवार के साथ फसल का पहला चावल खाते हैं।
Ans. नुआखाई (Nuakhai)
28. निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य का संबंध उत्तर प्रदेश राज्य है ?
Ans. कजरी
29. सर्वोच्च न्यायालय के पास उन मामलों में विशेष सलाहकार क्षेत्राधिकार है जिन्हें संविधान के अनुच्छेद…………….के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से संदर्भित किया जा सकता है।
Ans. 143
30. साक्षरता दर किसी दिए गए आयु वर्ग की जनसंख्या के उस प्रतिशत से परिभाषित होती है जो…………….सकती है।
Ans. पढ़ और लिख
31. महालवारी (mahalwari) बंदोबस्त की व्यवस्था………………द्वारा तैयार की गई थी।
Ans. होल्ट मैकेंजी (Holt Mackenzie)
32. गरीबी रेखा के आकलन के लिए रंगराजन समिति ने किस वर्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की ?
Ans. 2014
33. निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य का संबंध गोवा से है ?
Ans. देखनी (Dekhni)
34. ______, वे संगठित संस्थान हैं जो जमाकर्ताओं से जमा स्वीकार करते हैं और कर्जदारों को अग्रिम ऋण देते हैं।
Ans. बैंक
35. एंथोनी अमलराज (Anthony Amalraj) निम्नलिखित में से कौन-सा खेल खेलते हैं ?
Ans. टेबल टेनिस (Table Tennis)
36. आप किस खेल में ‘‘स्मैश (smash)‘‘ शॉट लगांएगे ?
Ans. बैडमिंटन
37. हर्षवर्द्धन द्वारा कितने संस्कृत नाटक लिखे गए थे ?
Ans. तीन
38. ………….कलाविज्ञ पण्डित शिव कुमार शर्मा ने हिन्दुस्तानी संगीत में वाद्ययंत्र की भूमिका में क्रांति ला दी है।
Ans. संतूर
39. अक्टूबर 2023 तक, भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अब देश की……….सबसे धनी व्यक्ति बन गई हैं।
Ans. सातवीं
40. जून 2023 में, चीन में एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप (Asian Fencing Championships) में कांस्य पदक जीतने वाला/वाली पहला/पहली भारतीय कौन बना/बनी ?
Ans. भवानी देवी
41. किसी धनराशि पर 10 वर्षों के लिए प्राप्त साधारण ब्याज उस धनराशि का 2/5 है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है ?
Ans. 4 प्रतिशत
42. एक वस्तु का अंकित मूल्य 10500 रुपए और इसका विक्रय मूल्य 8820 रुपए है। छूट प्रतिशत कितना है?
Ans. 16 प्रतिशत
43. यदि p : q : r = 2 : 3 : 5 है, तो (p/2) : (q/6) : (r/5) का मान कितना है ?
Ans. 2 : 1 : 2
44. यदि एक अर्द्धगोले का व्यास 84 cm है, तो उस अर्द्धगोले का आयतन कितना है ?
Ans. 155232 cm3
45. यदि एक मोबाइल 25 प्रतिशत की हानि पर बेचा जाता है, तो मोबाइल के क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का क्रमशः अनुपात कितना है ?
Ans. 4 : 3
46. 444 ÷ 3 + 1400 ÷ 7 – 51 का मान क्या है ?
Ans. 297
47. एक साइकिल का मूल्य 10% की वार्षिक दर से घटता है। यदि 3 वर्ष के अंत में इसका मूल्य 10,935 रुपए है, तो इसका क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
Ans. 15000 रुपए
48. दो रेलगाड़ियां 60 km/hr और 95 km/hr की चाल से एक ही दिशा में चल रही हैं। तेज रेलगाड़ी द्वारा धीमी रेलगाड़ी में बैठ एक व्यक्ति को पार करने में 36 सेकण्ड का समय लगता है। तेज रेलगाड़ी की लम्बाई कितनी है ?
Ans. 350 meter
49. 3629 को 10 से भाग देने पर शेषफल कितना होगा ?
Ans. 6
50. यदि 5P = 4Q है, तो (P + Q)/P का मान कितना है ?
Ans. 9/4
51. नीले और लाल रंग की कुल 36 टोपियां हैं। नीले रंग की टोपियों का औसत मूल्य 54 रुपए और लाल रंग की टोपियों का औसत मूल्य 36 रुपए है। यदि सभी टोपियों का औसत मूल्य 46 रुपए है, तो लाल रंग की टोपियों की संख्या कितनी है ?
Ans. 16
52. एक व्यापारी अपनी वस्तु का मूल्य क्रय मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक अंकित करता है। यदि वह 5 प्रतिशत छूट देता है, तो लाभ या हानि प्रतिशत कितना है ?
Ans. 4.5 प्रतिशत लाभ
53. रूपेश ने एक परीक्षा में 20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और 20 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। यदि वह 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करता है, तो उसे उत्तीर्ण अंकों से 5 अंक अधिक प्राप्त होते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक होने चाहिए ?
Ans. 30
54. एक दीवार को पूरा करने में विजय को रमेश से 40 प्रतिशत अधिक समय लगता है। यदि वे दोनों मिलकर दीवार को 25 दिनों में पूरा करते हैं, तो विजय अकेले इसे कितने समय में पूरा कर सकता है?
Ans. 60 दिन
55. दो अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है जिसमें 5 की वृद्धि करने पर वह 4 और 5 दोनों से विभाज्य होती है ?
Ans. 75
56. एक फुटबॉल टीम के दो खिलाड़ियों W और X औसत भार 42 kg है। W,X और उनके कोच Y का औसत भार 55 kg है। कोच का भार कितना है ?
Ans. 81 kg
57. रमिता अकेले एक काम को 100 दिनों में कर सकती है, सुमन अकेले उसी काम को 120 दिनों में कर सकती है और नीतू अकेले उसी काम को 150 दिनों में कर सकती है। यदि वे तीनों उस काम को एकसाथ मिलकर करत हैं और उन्हें 6000 रुपए का भुगतान किया जाता है, तो उसमें सुमन का हिस्सा कितना है ?
Ans. 2000 रुपए
58. एक वस्तु को 3300 रुपए में बेचने पर अर्जित लाभ उसी वस्तु को 2970 रुपए में बेचने पर होने वाली हानि का 10 गुना है। 30 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा ?
Ans. 3900 रुपए
59. यदि L1 = 243 और L2 = 729 है, तो L1, L2 से कितने प्रतिशत कम है ?
Ans. 66.66 प्रतिशत
60. 5 + 3 x 2 – 4 का मान ज्ञात कीजिए।
Ans. 7
61. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
किसी एक में ही आस्था रखने वाला
Ans. अनन्य
62. निम्नलिखित प्रश्न मे, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही भाववाचक संज्ञा वाला विकल्प हो।
आज भी लोग जय और वीरू की…………………..का उदाहरण देते हैं।
Ans. दोस्ती
63. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
देश को (गुलामी)……………….तो मिली पर भारत माता के दो टुकड़े हो गए।
Ans. आज़ादी
64. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
जो कभी बूढ़ा न हो
Ans. अजर
65. निम्नलिखित प्रश्न मे, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है।
हमारे पास के बगीचे में आज बहुत से (कबूतर)……………आए थे।
Ans. कपोत
66. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।
तोते की तरह आँखें फेरना
Ans. पुराने सम्बन्धों को एकदम भुला देना
67. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ चुनें। मनुष्य को चाहिए कि वह ऐसे कर्म करे जिससे दूसरों का भी भला हो और स्वयम को भी सुख-शांति मिले।
Ans. और स्वयम को भी सुख-शांति मिले।
68. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
हमें सबसे मैतृ भाव से पेश आना चाहिए।
Ans. मैत्री
69. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
दूध से कुल्लियाँ करना
Ans. संपन्नता में पलना
70. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही स्त्रीलिंग वाला विकल्प हो।
…………….एक प्रकार की जंगली जानवर होती है।
Ans. लोमड़ी
71. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
हमें भूतकाल की न सोचकर आगे बढ़ना चाहिए।
Ans. भविष्यकाल
72. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही अर्थ है।
हम रास्ते से जा रहे थे कि (अकस्मात)……………………ही एक शेर बीच में आ गया।
Ans. अचानक
73. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है।
किसी भी लेख का (समाप्ति)……………..सकारात्मक होना चाहिए।
Ans. उपसंहार
74. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
दूसरे के हित में अपने आप को संकट में डालना
Ans. आत्मोत्सर्ग
75. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
यामा की रचियता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
Ans. रचयिता
नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौनसा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
कोरोना काल में आयुर्वेद को अत्याधुनिक वैज्ञानिक मापदण्डों पर (1)…………………..की शुरू हुई मुहिम का असर दिखने लगा है। एक शोध के (2)…………………..आयुर्वेदिक दवाओं खान-पान और जीवन (3)…………………..में बदलाव से (4)…………………..14 दिन के भीतर डायबिटीज को (5)…………………..किया जा सकता है।
76. रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. परखने
77. रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. अनुसार
78. रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. शैली
79. रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. महज
80. रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. नियंत्रित