SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण होता है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (07 March 2024) First Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
Table of Contents
01. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
15, 17, 21, 29, 45, ?
Ans. 77
02. निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन I : कुछ संगीतकार, गिटारवादक हैं।
कथन II : सभी गिटारवादक, कलाकार हैं।
निष्कर्ष I : कुछ कलाकार, गिटारवादक हैं।
निष्कर्ष II : कुछ संगीतकार, कलाकार नहीं हैं।
Ans. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है |
03. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा ?
d_eeffggddeeffggdde_ffggddeffggddeef_g_
Ans. defg
04. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
Ans. 782
05. दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने के बाद समीकरण (I) और (II) का क्रमशः मान कितना होगा ?
x और /
I. 16 / 4 – 8 * 2 + 7
II. 8 / 4 – 9 * 3 + 8
Ans. 67 और 37
06. नीचे एक ही पासे की दो स्थितियां दी गई हैं। ‘2‘ वाले फलक के विपरीत फलक पर क्या आएगा ?
Ans. 6
07. ‘I x J’ का अर्थ है ‘I, J की पत्नी है‘
‘I + J’ का अर्थ है ‘I, J का पति है‘
‘I / J’ का अर्थ है ‘I, J की बहन है‘
‘I – J’ का अर्थ है ‘I, J का भाई है‘
व्यंजक ‘K – L / M + N’ में K का M से क्या संबंध है ?
Ans. भाई
08. छह मित्र ओलिविया, पीटर, रेचल, सैम, टोबी और विक्टोरिया एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। ओलिविया, पीटर के ठीक दाईं ओर बैठी है। पीटर और टोबी पड़ोसी हैं। सैम, रेचल या टोबी के बगल में नहीं बैठा है। विक्टोरिया, सैम के ठीक दाईं ओर बैठी है। सैम और रेचल दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है ?
Ans. विक्टोरिया
09. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
10. दी गईं विकल्प आकृतियों में से, उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न में दी गई आकृति छिपी हुई/निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.
11. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NATURE’ को ‘MASUQE’ लिखा जाता है, ‘CIRCLE’ को ‘BIQCKE’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DANGER’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. CAMGDR
12. छह सहकर्मी विक्टर, वेंडी, जेण्डर, यारा, जोई और आरोन एक घेरा बनाकर, केन्द्र से बाहर की ओर मुख करके बैठी हैं। विक्टर, वेण्डी के ठीक दाईं ओर बैठा है। यारा, विक्टर के बगल में नहीं बैठी है। जोई, जो वेण्डी के ठीक बाईं ओर बैठी है, आरोन के ठीक दाईं ओर बैठी है। जेण्डर और वेण्डी दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है ?
Ans. विक्टर
13. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
BF : BG : : ?
Ans. UW : UX
14. यदि 10 @ 5 # 15 * 5 = 2 और 25 @ 6 # 4 * 2 = 17 हैं, तो 30 @ 10 # 20 * 4 = ?
Ans. 15
15. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. Bandit
2. Banana
3. Bangle
4. Band
5. Bank
Ans. 2, 4, 1, 3, 5
16. नीचे दर्शाए गए अनुसार एक कागज को मोड़कर काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?
Ans.
17. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
PTY : TYP : : CGK : ?
Ans. GKC
18. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
19. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा ?
VD, TF, RH, PJ, ?
Ans. NL
20. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TOPIC’ को ‘WRSLF’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘VIDEO’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. YLGHR
21. निम्नलिखित में से किस संगीतकार ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीता है ?
Ans. गुलजार
22. अगस्त 2023 में, ग्रैण्ड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (Grand Cross of the Order of Honor)__________ को प्रदान किया गया था।
Ans. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
23. प्रथम एशियाई खेल, वर्ष………………में नई दिल्ली, भारत में आयोजित किए गए थे।
Ans. 1951
24. वॉलीबॉल में, यदि खेल पांचवें सेट में…………….पर बराबरी पर है, तो सेट तब तक जारी रहता है जब तक एक टीम दूसरी टीम पर दो अंकों की बढ़त नहीं बना लेती।
Ans. 14 – 14
25. भारत में कौन-सा निकाय उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा और प्रचार-प्रसार करने तथा उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी है ?
Ans. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC)
26. मुद्रा आपूर्ति के माप के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
I. M1 और M2 को संकुचित मुद्रा कहा जाता है।
II. M3 और M4 को व्यापक मुद्रा कहा जाता है।
Ans. I और II दोनों
27. भारत में नियोजित आर्थिक विकास (planned economic development) निम्नलिखित में से किस वर्ष में शुरू हुआ ?
Ans. 1951
28. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस भाग का संबंध राजभाषा से है ?
Ans. भाग XVII
29. निम्नलिखित में से किस टीम ने सर्वाधिक बार रणजी ट्रॉफी जीती है ?
Ans. मुम्बई (बॉम्बे)
30. 24 वर्षीय भारतीय ग्रैण्डमास्टर कार्तिकेयन मुरली ने अक्टूबर 2023 में निम्नलिखित में से किसे शतरंज मैच में हराया ?
Ans. मैग्नस कार्लसन
31. 2022 में, भारत में जन्मे उद्यमी………………को जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।
Ans. गुरदीप सिंह रंधावा
32. भारत की बारहवीं पंचवर्षीय योजना का विषय,……………………था।
Ans. तेज़, सतत और अधिक समावेशी विकास
33. नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्राचीन स्थल की पहचान कीजिए।
यह गुफाओं और चट्टानी आश्रयों वाला एक पुराना स्थल है। लोगों ने इन प्राकृतिक गुफाओं को इसलिए चुना क्योंकि यह बारिश, गर्मी और हवा से आश्रय प्रदान करती थीं। ये शैलाश्रय नर्मदा घाटी के नजदीक स्थित हैं।
Ans. भीमबेटका
34. वेद समाज की स्थापना………………..में हुई थी।
Ans. मद्रास
35. ‘पोंगल’ त्योहार का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है ?
Ans. तमिलनाडु
36. भारत………….के साथ सबसे लम्बी भूमि सीमा साझा करता है।
Ans. बांग्लादेश
37. भारत की 2011 की जनगणना में कितने प्रश्न पूछे गए थे ?
Ans. 29 प्रश्न
38. निम्नलिखित में से कौन-सी नृत्य शैली हिन्दुस्तानी संगीत शैली (Hindustani music school) से संबंधित है।
Ans. कथक
39. आवर्त सारणी में, किस वर्ग में उत्कृष्ट गैसों के रूप में जाने वाले तत्व शामिल होते हैं ?
Ans. वर्ग 18
40. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना शुरू की गई थी ?
Ans. झारखण्ड
41. यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 8 वर्ष 6 माह में स्वयं की दोगुनी हो जाती है, तो ब्याज की वार्षिक दर कितनी है ?
Ans. 11.76 प्रतिशत
42. 413 / 7 (20 + 8 * 5 – 59) का मान ज्ञात कीजिए।
Ans. 59
43. राहुल को किसी धनराशि पर तीसरे वर्ष के लिए 2996 रू. और दूसरे वर्ष के लिए 1400 रू. का ब्याज मिलता है। यदि यह धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) पर उधार दी गई है तो ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
Ans. 114%
44. 240 ग्राम की एक मिश्र धातु में तांबे और लोहे का अनुपात 7 : 5 है। मिश्र धातु में लोहे की कितनी मात्रा मिलानी चाहिए ताकि तांबे और लोहे का अनुपात 7 : 13 हो जाए ?
Ans. 160 ग्राम
45. यदि किसी वर्ग की भुजा में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो उसके परिमाप में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी ?
Ans. 5 प्रतिशत
46. साहिल ने एक रुपए में 12 टॉफी खरीदीं। 20ः का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे एक रुपए में कितनी टॉफी बेचनी चाहिए ?
Ans. 10
47. M एक काम को 39ध/2 दिन में और N उसी काम को 13/2 दिन में पूरा कर सकता है। दोनों को एक साथ मिलकर, उसी काम को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे ?
Ans. 39/8 दिन
48. 8 और 28 के बीच की सभी विषम संख्याओं का औसत कितना होगा ?
Ans. 18
49. 4/11 और 16/33 का महत्तम समापवर्तक क्या है ?
Ans. 4/33
50. उस समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना है जिसकी भुजाएं 0.2 cm के बराबर हैं ?
Ans. √3 / 100 cm2
51. एक खुदरा विक्रेता अपने उत्पादों पर क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य अंकित करता है। यदि किसी ग्राहक को 20% की छूट मिलती है, तो खुदरा विक्रेता के लिए लाभ प्रतिशत कितना है ?
Ans. 0%
52. एक टेबल का विक्रय मूल्य 1972 रुपए तथा हानि प्रतिशत 32 प्रतिशत है। यदि विक्रय मूल्य 3000 रुपए है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा ?
Ans. 3.44 प्रतिशत
53. तीन अलग-अलग क्रॉसिंगों पर टै्रफिक लाइटें क्रमशः 30 सेकण्ड, 40 सेकण्ड और 60 सेकण्ड के बाद बदलती हैं। 30 मिनट में वे कितनी बार एक साथ बदलेंगी ?
Ans. 15
54. यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य 2800 रुपए और अंकित मूल्य 4000 रुपए है। तो छूट प्रतिशत कितना है ?
Ans. 30
55. दो कारें एक ही बिन्दु से चलना शुरू करती हैं और एक ही दिशा में यात्रा करती हैं। यदि एक कार 55 km/h और दूसरी कार 75 km/h की चाल से चलती है, तो 3 घण्टे बाद वे एक-दूसरे से कितनी दूरी पर होगी ?
Ans. 60 किमी.
56. 18 छात्रों का औसत भार 54 kg है। उस समूह में एक नए छात्र को शामिल करने के बाद औसत भार 1 kg बढ़ जाता है। नए छात्र का भार कितना है ?
Ans. 73 kg
57. C, D से चार गुना कुशल है। C को एक काम को पूरा करने में D से 63 दिन कम लगते हैं। यदि वे दोनों एक साथ मिलकर काम करते है, तो वही काम कितने दिनों में पूरा होगा ?
Ans. 16.8 दिन
58. P को Q से 20 प्रतिशत कम अंक मिले। R को Q से 20 प्रतिशत कम अंक मिले। यदि R को 160 अंक मिले, तो P के अंक कितने हैं ?
Ans. 160
59. उस तख्ते की लम्बाई ज्ञात कीजिए जिसका उपयोग कम से कम समय में 6 m 50 cm, 3 m 50 cm और 7 m 50 cm की लम्बाई सटीक रूप से मापने के लिए किया जा सकता है।
Ans. 50 cm
60. यदि a : b = 4 : 5 और b : c = 3 : 8 है, तो a : b : c ज्ञात कीजिए।
Ans. 12 : 15 : 40
61. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
विरह से उत्पन्न अग्नि
Ans. विरहाग्नि
62. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
वास्तविक महानता की (उत्पत्ति)………………….स्वयं पर खामोश विजय से होती है।
Ans. विनाश
63. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
सर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक
Ans. अधिनायक
64. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
मैंने यह काम स्वंय किया है।
Ans. स्वंय
65. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
विष उगलना
Ans. बुरे वचन कहना
66. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है।
साँप के काटने पर उसका (जहर)………………फैलने में बहुत कम समय लगता है।
Ans. कालकूट
67. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
इन्द्रियों को जीतने वाला
Ans. जितेन्द्रिय
68. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
पहाड़ो का रास्ता दुर्गम है।
Ans. सुगम
69. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है।
हमारे यहाँ का (बनिया)………………हमेशा शुद्ध वस्तुएँ ही बेचता है।
Ans. वणिक
70. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूपे से व्यक्त करता है।
उन्नीस-बीस होना
Ans. करीब-करीब एक समान होना
71. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए।
दोनों भाईयों में घनिष्ट संबंध है।
Ans. घनिष्ट
72. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का तद्भव शब्द ज्ञात कीजिए।
आज सोनू का व्याह है।
Ans. विवाह
73. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प नहीं है।
मुझे ऊँचे स्थान पर जाने का बहुत ही (खौफ)………………..है।
Ans. पामर
74. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ चुनें।
यह मेरा मित्र है, वह मेरे साथ रहता है।
Ans. मित्र है, वह
75. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
सर टॉमसरो ने जहाँगीर को उपहार भेट दिया जो उनके पास आज भी है।
Ans. जहाँगीर को उपहार भेट
76. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
जब कोई समस्या बढ़ कर (1)…………….में बदलने वाली हो तो उसका सामना करने और उसे रोकने के लिए सरकार और (2)…………….को हर स्तर पर (3)…………….हो जाना चाहिए। प्रदूषण एक (4)…………….संकट के रूप में (5)…………….हो गया है।
रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. संकट
77. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
जब कोई समस्या बढ़ कर (1)…………….में बदलने वाली हो तो उसका सामना करने और उसे रोकने के लिए सरकार और (2)…………….को हर स्तर पर (3)…………….हो जाना चाहिए। प्रदूषण एक (4)…………….संकट के रूप में (5)…………….हो गया है।
रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. समाज
78. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
जब कोई समस्या बढ़ कर (1)…………….में बदलने वाली हो तो उसका सामना करने और उसे रोकने के लिए सरकार और (2)…………….को हर स्तर पर (3)…………….हो जाना चाहिए। प्रदूषण एक (4)…………….संकट के रूप में (5)…………….हो गया है।
रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. सक्रिय
79. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
जब कोई समस्या बढ़ कर (1)…………….में बदलने वाली हो तो उसका सामना करने और उसे रोकने के लिए सरकार और (2)…………….को हर स्तर पर (3)…………….हो जाना चाहिए। प्रदूषण एक (4)…………….संकट के रूप में (5)…………….हो गया है।
रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. गंभीर
80. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
जब कोई समस्या बढ़ कर (1)…………….में बदलने वाली हो तो उसका सामना करने और उसे रोकने के लिए सरकार और (2)…………….को हर स्तर पर (3)…………….हो जाना चाहिए। प्रदूषण एक (4)…………….संकट के रूप में (5)…………….हो गया है।
रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. उपस्थित