SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions 05 March 2024 (2nd Shift)

SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (05 March 2024) Second Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |

Table of Contents

01. यदि A × B का अर्थ है, A, B का भाई है, A + B का अर्थ है, A, B का पिता है, A – B का अर्थ है, A, B की बहन है और A ÷ B का अर्थ है, A, B की पत्नी है। यदि P × Q ÷ H + D – B + M, तो B का p से क्या संबंध है ?

Ans. बहन का बेटा

02. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
84, 55, 86, 49, 90, ?

Ans. 47

03. नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
AQM, DTP, GWS, JZV, ?

Ans. MCY

04. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SOLD’ को ‘OJHY’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘TEST’ को कैसे लिखा जाएगा ?

Ans. PZOO

05. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 19
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 12

Ans.

Image 20
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 13

06. दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
7 – 8 × 0 + 9 = 2

Ans. 2 और 0

07. नीचे दर्शाए गए अनुसार एक कागज को मोड़कर काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?

Image 21
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 14

Ans.

Image 22
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 15

08. नीचे एक पासे की दो स्थितियां दी गई हैं। ‘6‘ वाले फलक के विपरीत फलक पर निम्नलिखित विकल्पों में से क्या आएगा ?

Image 23
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 16

Ans. 4

09. आठ एथलीट सुनील, अभिषेक, मोहित, चीनू, राहुल, तनु, कोयल और अंकित एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। कोयल, राहुल के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। तनु, चीनू के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। मोहित, सुनील के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। अभिषेक, चीनू के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। तनु, सुनील के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। चीनू के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है ?

Ans. अंकित

10. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
RE : WJ : : ?

Ans. QD : VI

11. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HOTELS’ को ‘INUDMR’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘INVEST’ को कैसे लिखा जाएगा ?

Ans. JMWDTS

12. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. Context
2. Content
3. Contest
4. Contend
5. Contempt

Ans. 5, 4, 2, 3, 1

13. निम्नलिखित विकल्पों में से दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
483, 498, ?, 528, 543, 558

Ans. 513

14. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 24
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 17

Ans.

Image 25
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 18

15. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
Ⅰ. कुछ T, Y हैं।
ⅠⅠ. सभी Y, Z हैं।
निष्कर्षः
Ⅰ. कुछ Z, Y नहीं हैं।
ⅠⅠ. कुछ Z, T हैं।

Ans. केवल निष्कर्ष ⅠⅠ अनुसरण करता है

16. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
कश्मीर : धरती पर स्वर्ग : : कुल्लू : देवताओं की घाटी : दार्जिलिंग : ?

Ans. पहाड़ों का शहर

17. पांच मित्र P, B, C, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। B, H के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। P, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है ?

Ans. B

18. दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
20 – 5 × 2 + 10 ÷ 4 = 14

Ans. 4 और 5

19. दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जो दर्पण MN को उस आकृति के दाईं ओर रखने पर बनेगा।

Image 26
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 19

Ans.

Image 27
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions 05 March 2024 (2Nd Shift) 20

20 .निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में रिक्त स्थान (______) पर आएगा ?
BMM, DOO,____, HSS, JUU

Ans. FQQ

21. पोंगल चार दिनों तक चलने वाला एक फसल कटाई उत्सव (harvest festival) है, जो गन्ना और……………….जैसी फसलों की कटाई पर मनाया जाता है।

Ans. चावल

22. निम्नलिखित में से कौन, जनवरी 2023 में नियुक्त किए गए उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ( Deputy National Security Advisor) है ?

Ans. पंकज कुमार सिंह

23. असद अली खान का संबंध निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्ययंत्र से है ?

Ans. रूद्र वीणा

24. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य ने 2023 में LACCMI योजना की शुरूआत की है ?

Ans. ओडिशा

25. निम्नलिखित में से वह समाज सुधारक और राजनीतिक नेता कौन थे जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों की वकालत की और 1856 के विधवा पुनर्विवाह अधिनियम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?

Ans. ईश्वर चंद्र विद्यासागर

26. फ्रीस्टाइल कुश्ती में, निम्नलिखित में से किस स्थिति में एक पहलवान को 3 अंक प्रदान किए जाते हैं ?

Ans. प्रतिद्वंद्वी को तत्काल खतरे में लाना

27. भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य कितनी वृद्धि दर का था ?

Ans. 2.1 प्रतिशत

28. ……………साम्राज्य की स्थापना, 322/321 ईसा पूर्व में महान सम्राट चन्द्रगुप्त द्वारा की गई थी।

Ans. मौर्य

29. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय शास्त्रीय नर्तिका पद्म भूषण प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता थी ?

Ans. सोनल मानसिंह

30. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, हिंदुओं की जनसंख्या की वृद्धि दर………..थी।

Ans. 16.8 प्रतिशत

31. तीव्र औद्योगीकरण भारत की निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था ?

Ans. दूसरी पंचवर्षीय योजना

32. आत्म-दोषारोपण के विरूद्ध मौलिक अधिकार यह सुनिश्चित करता है कि……………..।

Ans. किसी भी व्यक्ति को अपने विरुद्ध गवाह बनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता

33. आम तौर पर, लिंगानुपात की गणना…………….पुरुषों पर महिलाओं के अनुपात के रूप में की जाती है।

Ans. 1000

34. भारत का चुनाव आयोग एक……………है।

Ans. संवैधानिक निकाय

35. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रीय खेल 2023 में राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी जीती ?

Ans. महाराष्ट्र

36. निम्नलिखित में से कौन, भारतीय वायु सेना (IAF) की चिकित्सा शाखा से, एयर मार्शल (Air Marshal) की सम्मानित रैंक हासिल करने वाली दूसरी महिला अधिकारी है ?

Ans. एयर मार्शल साधना एस. नायर

37. प्रदर्शन कला ‘ओट्टमथुल्लल (ottomathullal) का संबंध किस राज्य से है ?

Ans. केरल

38. 1770 में भारत में स्थापित होने वाला पहला बैंक कौन-सा था ?

Ans. बैंक ऑफ हिन्दुस्तान (Bank of Hindustan)

39. न्यूलैंड्स का अष्टक का सिद्धांत (law of octaves) केवल किस तत्व तक लागू होता है ?

Ans. Ca

40. एशियाई खेल 2018 के उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक निम्नलिखित में से कौन थे ?

Ans. नीरज चौपड़ा

41. रजत द्वारा एक शर्ट पर 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दी जाती है। यदि शर्ट का अंकित मूल्य 800 रुपए है, तो छूट का मूल्य कितना है ?

Ans. 352 रुपए

42. उमेश ने एक परीक्षा में 15 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और 30 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। यदि वह 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करता है, तो उसे उत्तीर्ण अंकों से 15 अंक प्राप्त होते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक होने चाहिए ?

Ans. 45

43. चक्रवृद्धि ब्याज की समान दर (वार्षिक रूप से संयोजित) पर निवेश की गई एक धनराशि 4 वर्षों 10800 रुपए और 8 वर्षों में 32400 रुपए हो जाती है। वह धनराशि कितनी है ?

Ans. 3600 रुपए

44. साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर एक निश्चित धनराशि 2 वर्षों में 2700 रू. और 3 वर्षों में 3150 रू. हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।

Ans. 25%

45. दीपक अकेले एक काम को 64 घण्टे में पूरा कर सकता है। दीपक और राहुल मिलकर उसी काम को 32 घण्टे में पूरा कर सकते हैं। राहुल और करण मिलकर उसी काम को 4 घण्टे में पूरा कर सकते हैं। करण अकेले उसी काम को कितने घण्टों में पूरा कर सकता है ?

Ans. 64/15 घंटे

46. 810 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी, 1220 मीटर लम्बी एक दूसरी रेलगाड़ी को 29 सेकण्ड में पार करती है। दोनों रेलगाड़ियां एक-दूसरे से विपरीत दिशा में चल रही हैं। यदि दोनों रेलगाड़ियों की चाल समान है, तो रेलगाड़ियों की चाल कितनी है ?

Ans. 126 km/hr

47. आकाश ने 15000 रुपए में एक मोबाइल खरीदा और उसे 20% के लाभ पर नेहा को बेच दिया। फिर नेहा ने वही मोबाइल रोहित को 15% के लाभ पर बेच दिया। रोहित ने वह मोबाइल तोड़ दिया और फिर उसे 25% की हानि पर करण को बेच दिया। करण द्वारा भुगतान की गई धनराशि ज्ञात कीजिए।

Ans. 15525 रुपए

48. एक मेज 35 प्रतिशत की छूट पर बेची जाती है। यदि मेज का अंकित मूल्य 2400 रुपए है, तो मेज का विक्रय मूल्य कितना है ?

Ans. 1560 रुपए

49. 1440 ÷ 4 – 1555 ÷ 5 + 21 × 3 का मान कितना है ?

Ans. 112

50. हीरे का मूल्य उसके भार के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है। हीरे का मूल्य 69660 रुपए है। यह दो टुकड़ों में टूट गया जिनके भार का अनुपात 4 : 5 है। हीरे के टूटने से होने वाली हानि कितनी है ?

Ans. 34400 रुपए

51. यदि संख्या 4563A8, 11 से विभाज्य है, तो A का मान क्या है ?

Ans. 6

52. Y एक काम को 20 दिनों में पूरा कर सकता है और Z उसी काम को 10 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे दोनों एक साथ मिलकर काम करें, तो 2 दिनों में कुल काम का कितना प्रतिशत काम पूरा हो जाएगा ?

Ans. 30 प्रतिशत

53. यदि A के पास 155 पेंसिलें हैं, B के पास 195 पेंसिलें हैं और C के पास 175 पेंसिलें है, तो A, B और C के पास पेंसिलों की औसत संख्या ज्ञात कीजिए।

Ans. 175

54. 5852 ÷ 11 – 41 × 3 + 57 का मान कितना है ?

Ans. 466

55. एक संख्या में 18% की कमी की जाती है और परिणामी संख्या में फिर से 50% की कमी की जाती है। संख्या में होने वाली कुल कमी का प्रतिशत कितना है ?

Ans. 59%

56. एक आयताकार मेज के शीर्ष का परिमाप 84 मीटर है और इसका क्षेत्रफल 432 मीटर2 है। इसके विकर्ण की लम्बाई कितनी है ?

Ans. 30 मीटर

57. 31 परिणामों का औसत 204 है। यदि प्रथम 16 परिणामों का औसत 219 है और अंतिम 16 परिणामों का औसत 185 है, तो 16वां परिणाम कितना होगा ?

Ans. 140

58. मनोज और पारस की आय का अनुपात 12 : 7 है। यदि पारस की आय, मनोज की आय से 4000 रुपए कम है, तो मनोज और पारस की कुल आय कितनी है ?

Ans. 15200 रुपए

59. Screenshot 2024 11 07 125811 का मान कितना है ?

Ans. 375

60. 44 जारों का क्रय मूल्य, 24 जारों के विक्रय मूल्य के बराबर है। इस लेन-देन में कुल लाभ प्रतिशत कितना है ?

Ans. 83.3%

61. दिए गए वाक्य में से निरर्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
मुझे तमार सेकाम है।

Ans. तमार

62. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।
घाट-घाट का पानी पीना

Ans. हर प्रकार का अनुभव होना

63. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला है।
बिंध गया सो मोती, रह गया सो सीप

Ans. जो वस्तु काम आ जाए वही अच्छी

64. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
योगी महाराज ने मृत्यु को जीत लिया है।

Ans. मृतुन्जय

65. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है।
मुझे (इक्षु)………………का रस पीना बहुत पसंद है।

Ans. ईख

66. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
बैठिए आज हम मेजबान है।

Ans. मेहमान

67. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही संज्ञा वाला विकल्प हो।
राम के वियोग में सीता अत्यंत…………..थीं।

Ans. दुखी

68. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ चुनें।
अभ्यास के बिना जीवन में असफलता नहीं मिल सकती।

Ans. असफलता नहीं मिल सकती।

69. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
तुम जबरदसती रूपये नहीं ले सकते।

Ans. जबरदस्ती

70. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
घर

Ans. सदन

71. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
चपला

Ans. बिजली

72. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक शब्द ज्ञात कीजिए।
शिव घोर तप करते हैं।

Ans. तपस्वी

73. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का उचित विकल्प हो।
जिसकी आशा न की गई हो

Ans. अप्रत्याशित

74. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
मोहिनी अपने पितृदेश गई है।

Ans. मातृदेश

75. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं या व्याकरण से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए ।
हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर आज भी/सबसे कुलीन या पवित्र है और शायद यही वजह है पर आज भी/हमारे देश में अतिथियों को देवताओं की तरह पूजा जाता है।

Ans. सबसे कुलीन या पवित्र है और शायद यही वजह है पर आज भी

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
भला कौन होगा जो बंबई का जिक्र करे पर उसके फिल्म (1)………………..की चर्चा न करे। यहाँ की (2)……………….भीड़ और कठिन (3)……………..के बावजूद बहुतों के लिए बंबई ‘मायापुरी‘ ही है- रूपहले (4)………………..का शहर। वहाँ की बहुत सारी फिल्में शहर में आने वाले (5)…………….और उनके दैनिक जीवन में आने वाली मुश्किलों के बारे में ही हैं।

76. रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. उद्योग

77. रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. बेहिसाब

78. रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. जीवनस्थितियों

79. रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. सपनों

80. रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. आप्रवासियों

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now