SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift)

SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (01 March 2024) Fourth Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |

Table of Contents

01. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 10

Ans.

Image 1
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 11

02. दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
17 – 8 × 2 + 6 ÷ 4 = 7

Ans. 6 और 8

03. निम्नलिखित में से अक्षरों के कौन-से एक समूह को दी गई अक्षर-शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी ?
_n_mn_m_wmnw

Ans. mwwn

04. A + B का अर्थ है, A,B की पत्नी है, A × B का अर्थ है, A,B का पिता है, A ÷ B का अर्थ है, A,B की मां है, A + B का अर्थ है, A, B का भाई है और A – B का अर्थ है, A, B की बहन है।
यदि Z – T ÷ S × Y + H + B, तो H का S से क्या संबंध है ?

Ans. बेटी का पति

05. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
WTPF : YVRH : : ?

Ans. QJAN : SLCP

06. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
P, K, G, D, B, ?

Ans. A

07. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
35, 4, 41, 0, 43, ?

Ans. – 4

08. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें अक्षर-समूह से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है और दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
CLEAN : CNLAE : : CHART : CTHRA : : RIGHT : ?

Ans. RTIHG

09. नीचे एक पासे की दो स्थ्तियां दी गई हैं। ‘1‘ वाले फलक के विपरीत फलक पर क्या आएगा ?

Image 2
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 12

Ans. 2

10. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
Ⅰ कोई फूल, पौधा नहीं है।
Ⅱ कुछ जानवर, फूल हैं।
निष्कर्षः
Ⅰ कुछ जानवर, पौधा नहीं हैं।
Ⅱ सभी पौधा, जानवर हैं।

Ans. केवल निष्कर्ष Ⅰ अनुसरण करता है

11. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TDF’ को ‘1440‘ लिखा जाता है, ‘LTB’ को ‘1440’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘IHG’ को कैसे लिखा जाएगा ?

Ans. 1512

12. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BIB’ को ‘36‘ लिखा जाता है और ‘BOG’ को ‘210‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘EBB’ को कैसे लिखा जाएगा ?

Ans. 20

13. नीचे दिए गए शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश के क्रम के अनुसार व्यवस्थित करने के बाद, कौन-सा शब्द ‘चौथे‘ स्थान पर आएगा ?
1. Weep
2. Ween
3. Weed
4. Weight
5. Week

Ans. Weep

14. छह मित्र एलेक्स, ब्रैड, चार्ली, डेविड, एरिक और फ्रैंक एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं। एलेक्स, ब्रैड के ठीक दाईं ओर बैठा है। चार्ली और डेविड के ठीक बीच में फ्रैंक बैठा है। चार्ली, एरिक के ठीक दाईं ओर बैठा है। डेविड के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है ?

Ans. ब्रैड

15. यदि 8 G 4 H 9 I 3 = 15 और 17 G 18 H 27 I 9 = 38 है, तो 7 G 8 H 10 I 2 = ?

Ans. 20

16. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 3
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 13

Ans.

Image 4
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 14

17. नीचे एक पासे की दो स्थितियां दी गई हैं। ‘4‘ वाले फलक के विपरीत फलक पर निम्नलिखित विकल्पों में से क्या आएगा ?

Image 5
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 15

Ans. 3

18. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
13, -11, -35, -59, -83, ?

Ans. -107

19. आठ शिक्षक जतिन, अभि, गोपाल, हीना, ईशा, रोहित, काजल और लीला एक वृताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। अभि, हीना के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। रोहित, हीना के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। गोपाल, जतिन के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। रोहित, जतिन के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। काजल, ईशा के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। अभि के ठीक दाईं ओर कौन बैठा/बैठी है ?

Ans. गोपाल

20. यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?

Image 7
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 16

Ans.

Image 8
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (Fourth Shift) 17

21. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का उद्देश्य एक…………..का निर्माण करना है।

Ans. कल्याणकारी राज्य

22. पारम्परिक नृत्य शैली सत्रीय के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य जाना जाता है ?

Ans. असम

23. सितम्बर 2023 से, के. एन. शांथ कुमार (K. N. Shanth Kumar) को किस संस्था का अध्यक्ष चुना गया ?

Ans. पीटीआई (PTI)

24. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार लोकसभा संसद का निचला सदन है ?

Ans. 79

25. भारत में 1927 में नियुक्त साइमन कमीशन की आलोचना निम्नलिखित में से किस कारण से की गई ?

Ans. इसमें कोई भी भारतीय सदस्य शामिल नहीं था

26. 2023 में, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023………………मंत्रालय द्वारा पेश किया गया।

Ans. गृह

27. कर्नाटक सरकार हल साल……………उत्सव का आयोजन करती है, जिसमें नृत्य, नाटक और संगीत का शानदार प्रदर्शन होता है, यह विजयनगर के पास स्थित गांव में सैकड़ों साल पुराने चट्टानों और खण्डहरों के बीच आयोजित किया जाता है।

Ans. हम्पी नृत्य उत्सव (Hampi Dance Utsav)

28. श्रीलंका, भारत से समुद्र के एक संकीर्ण चैनल द्वारा अलग होता है, जो………..और मन्नार की खाड़ी द्वारा निर्मित होता है।

Ans. पाक जलडमरूमध्य

29. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प भारत की विदेश व्यापार नीति 2023 के प्रमुख दृष्टिकोण में से एक नहीं है ?

Ans. आयात पर प्रतिबंध

30. निम्नलिखित में से किस कलाकार को मोहिनीअट्टम में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

Ans. गोपिका वर्मा

31. ‘‘पक (puck)‘‘ का प्रयोग किस खेल में किया जाता है ?

Ans. आइस हॉकी

32. किस शहर ने इंटरकांटिनेंटल कप (Intercontinental
Cup) 2023 की मेजबानी की, जिसे भारतीय फुटबॉल टीम ने जीता ?

Ans. भुवनेश्वर

33. भारत में जनसंख्या जनगणना (Population Census) _____की अवधि के भीतर आयोजित की जाती है।

Ans. 10 वर्ष

34. अमजद अली खान…………के संगीत व्याख्याता हैं।

Ans. सरोद

35. 1 अगस्त 2023 को, 41वें लोकमान्य तिलक पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में किसे चुना गया ?

Ans. नरेन्द्र मोदी

36. वस्तु एवं सेवा कर (GST) के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए।
A. 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया, वस्तु एवं सेवा कर (GST) निर्माता/सेवा
प्रदायकों से उपभोक्ताओं को सीधे ही वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति करने पर लगाया
गया एकल व्यापक अप्रत्यक्ष कर (Single comprehensive indirect tax) है।
B. यह गंतव्य आधारित उपभोग कर ( Designation based consumption tax) है
जिसमें पूर्ति शृंखला में आगत कर जमा (Input tax credit) की सुविधा है।
सही कथन/कथनों को पहचानिए।

Ans. A और B दोनों

37. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, बीसीसीआई (BCCI) द्वारा संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट और उसमें खेले जाने वाले क्रिकेट के प्रकार का सही युग्म है ?
I. विजय हजारे ट्रॉफी – सूची ए मैच (list A matches)
II. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी – टी20 मैच (T20 matches)

Ans. I और II दोनों

38. व्यापार और उद्योग (Trade and industry) के संबंध में, ‘DPIIT’ का पूर्ण रूप क्या है ?

Ans. डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड ( Department for Promotion of Industry and Internal Trade)

39. विधुत आवेशों की गति से विधुत धारा उत्पन्न होती है और जिससे विधुत चुम्बकीय बल उत्पन्न होता है, जिसके परिणामस्वरूप……………उत्पन्न होता/होती है।

Ans. चुम्बकत्व

40. लौह युग का सबसे आम उपकरण………..था, जिसका उपयोग पेड़ों को काटने, लकड़ी काटने और एक हथियार के रूप में किया जाता था।

Ans. कुल्हाड़ी

41. 117 + 51 – 14 ÷ 7 + 251 का मान क्या है ?

Ans. 417

42. यदि किसी संख्या का 15 प्रतिशत 120 है, तो उस संख्या का 180 प्रतिशत कितना होगा ?

Ans. 1440

43. 80 – [25 + {20 – (7 + 2}] का मान क्या है ?

Ans. 44

44. M, N और O अकेले-अकेले तौर पर एक काम को क्रमशः 10, 12 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। M, N और O मिलकर उसी काम का 1/6 भाग कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं ?

Ans. 2/3 दिन

45. दो रेलगाड़ियां समान चाल से विपरीत दिशा में चल रही हैं। यदि प्रत्येक रेलगाड़ी की लम्बाई 540 m है और वे एक-दूसरे को 54 सेकण्ड में पार करती हैं, तो प्रत्येक रेलगाड़ी की चाल कितनी है ?

Ans. 10 m/s

46. एक कम्प्यूटर का अंकित मूल्य 25000 रुपए और छूट प्रतिशत 15 प्रतिशत है। यदि कम्प्यूटर का विक्रय मूल्य 12750 रुपए है, तो अतिरिक्त छूट प्रतिशत कितना है ?

Ans. 40 प्रतिशत

47. 6% चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्षों में एक धनराशि 16854 रू. हो जाती है। वह धनराशि ज्ञात कीजिए।

Ans. 15,000 रू.

48. 5 संख्याओं का औसत 48 है। प्रथम दो संख्याओं का औसत अन्य तीन संख्याओं के औसत का तीन गुना है। प्रथम दो संख्याओं का योग कितना है ?

Ans. 160

49. एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 12 वर्षों में स्वयं की तिगुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह स्वयं का पांच गुना हो जाएगी ?

Ans. 24 वर्ष

50. यदि 36 वस्तुएं बेचने पर एक दुकानदार को 9 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ होता है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Ans. 33.33%

51. एक आयत के परिमाप का आधा 20 cm है। यदि आयत की लम्बाई उसकी चौड़ाई से 8 cm अधिक है, तो आयत का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans. 84 cm2

52. यदि p : q : r = 5 : 3 : 2 है, तो 2p : 4q : 3r का मान कितना है ?

Ans. 5 : 6 : 3

53. 17 लड़कों के एक समूह की औसत आयु 28 वर्ष है। 22 वर्ष और 28 वर्ष की आयु वाले दो लड़के समूह छोड़ देते है और उनके स्थान पर 34 वर्ष की आयु वाला एक लड़का समूह में शामिल हो जाता है। समूह की नई औसत आयु कितनी है ?

Ans. 28.75 वर्ष

54. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 4 से विभाज्य है ?

Ans. 7348

55. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 25 से विभाज्य नहीं है ?

Ans. 8565

56. एक व्यापारी 4500 रुपए प्रति शर्ट की दर से दो शर्ट बेचता है। यदि वह एक पर 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है और दूसरे पर उसे 40 प्रतिशत की हानि होती है, तो उसका कुल हानि प्रतिशत कितना होगा ?

Ans. 20 प्रतिशत

57. जॉन एक काम को 12 दिनों में और अंजू उसी काम को 20 दिनों में पूरा कर सकती है। यदि वे इस पर 6 दिनों तक एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो शेष काम का अंश………………है ?

Ans. 1/5

58. यदि x : y : z = 3 : 6 : 7 और 5y – x + 2z = 123 है, तो y का मान कितना है ?

Ans. 18

59. X1, X2 से 11 प्रतिशत अधिक और X3 से 67 प्रतिशत कम है। यदि X2 का मान 1331 रुपए है, तो X3 का मान कितना है ?

Ans. 4477 रुपए

60. एक मेज 45 प्रतिशत की छूट पर बेची जाती है। यदि मेज का अंकित मूल्य 8800 रुपए है, तो मेज का विक्रय मूल्य क्या है ?

Ans. 4840 रुपए

61. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो

Ans. अन्यमनस्क

62. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है।
हमारे बाग में माली ने फूलों की बहुत ही सुंदर (केदारिका)………………बना रखी है।

Ans. क्यारी

63. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
यदि आप (सकारात्मक)……………सोच रखते हैं, तो यह आपके जीवन में काफी बुरा प्रभाव डालता है।

Ans. नकारात्मक

64. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
बोलने वाले के हावभाव और उसका सलीका/उसकी प्रकृती और सांस्कृतिक-सामाजिक पृष्ठभूमि/को पल भर में बता देते हैं।

Ans. उसकी प्रकृति और सांस्कृतिक-सामाजीक पृष्ठभूमि

65. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही भाववाचक संज्ञा वाला विकल्प हो।
आज के समय में तकनीक की…………….बहुत ज्यादा है।

Ans. उपयोगिता

66. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
प्राचीनकाल से ही नारियाँ हमारे देश में पुरुषों के/बराबर बैठती रहा हैं और समाज से निर्माण कार्यों को/अपना योगदान देती रही हैं।

Ans. बराबर बैठती रहा हैं और समाज से निर्माण कार्यों को

67. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
एक अनार सौ बीमार

Ans. किसी एक वस्तु की प्राप्ति के लिए अनेक लोगों का प्रयत्न करना

68. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही शब्द वाला विकल्प हो।
हमारे जीवन को चलाने के लिए भोजन एक…………..की भांति काम करता है।

Ans. ईंधन

69. दिए गए वाक्य में से निरर्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
जाकर थोड़ी चाय-वाय बना लाओ।

Ans. चाय-वाय

70. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
………………..(बादल) के बरसते ही मोर नाचने लगे।

Ans. मेघ

71. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें।
मैं मेरी कलम से लिखता हूँ।

Ans. मैं अपनी कलम से लिखता हूँ।

72. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।
आधा तीतर आधा बटेर

Ans. बेमेल तथा बेढंगा होना

73. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
छात्रों ने मुख्य अतिथि को एक फूलों की माला पहनाई।

Ans. एक फूलों की माला

74. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
दिन

Ans. दिवस

75. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान है।

Ans. भौतिक

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चारों विकल्पों में से सर्वात्तम विकल्प चुनें।
जल ही जीवन है और इससे ही हमारा जीवन चलता है पर क्या इसे कोई मानता है, नहीं। आज का जो समय है उस समय मे पानी की एक-एक बूंद…………….आवश्यक है। यह भी सत्य है कि अगर आप पानी नही बचायेंगे तो आने वाली पीढ़ी एक एक बूंद को…………। जितनी तेजी से धरती पर जल स्तर घट रहा है उससे तो ऐसा ही लग रहा है। शुरूआत मे जहाँ पृथ्वी पर काफी गहराई में पानी था तो आज ऐसी स्थिति है कि आज यहाँ 90 से 100 फुट पानी नीचे जा चुका है। जिस प्रकार से पानी की…………..होती है उससे यह सीख जरूर मिलती है कि पानी को आने वाले कल के लिए बचाना चाहिए। आज की पानी की बचत आने वाले समय के लिए जरूरी है। आज देखा जाये तो पानी ही जीवन का आधार है और अगर पानी को बचाना है तो इसका…………….जरूरी है। पानी की उपलब्धता भी काफी तेजी से घट रही है, और महामारी भी बढ़ रही है। पानी को बचाना हमारी राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है एवं यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी तेजी से फैल रहा है। पानी के स्रोतों में कमी आ रही है। पानी को सुरक्षित रखना व इसे बचाना हमारी……………..ज़िम्मेदारी है।

76. आज का जो समय है उस समय मे पानी की एक-एक बूंद…………आवश्यक है।

Ans. बचाना

77. यह भी सत्य है कि अगर आप पानी नही बचायेंगे तो आने वाली पीढ़ी एक एक बूंद को…………।

Ans. तरसेगी

78. जिस प्रकार से पानी की…………..होती है उससे यह सीख जरूर मिलती है कि पानी को आने वाले कल के लिए बचाना चाहिए।

Ans. बर्बादी

79. आज देखा जाये तो पानी ही जीवन का आधार है और अगर पानी को बचाना है तो इसका…………….जरूरी है।

Ans. संरक्षण

80. पानी को सुरक्षित रखना व इसे बचाना हमारी……………..ज़िम्मेदारी है।

Ans. नैतिक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now