SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 06 March 2024 (2nd Shift)

SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (06 March 2024) Second Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |

Table of Contents

01. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा?ssttt_ussttt_uussttttu_ssttttuussttt_uussttttuu

Ans. utut

02. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
R, O, L, I, F, ?

Ans. C

03. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DOMKE’ को ‘96702‘ लिखा जाता है, ‘KAOBF’ को ‘73849‘ लिखा जाता है, ‘FAMD’ को ‘4063‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘M’ को कैसे लिखा जाएगा?

Ans. 6

04. यदि @ 55 # 65 * 13 = 160 और 145 @ 90 # 180 * 30 = 295 है, तो 58@ 63 # 90 * 15 = ?

Ans. 127

05. दी गईं विकल्प आकृतियों में से, उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न में दी गई आकृति छिपी हुई/निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

Image 57
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 13

Ans.

Image 58
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 14

06. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
4000, 2000, 1000, 500, ?, 125

Ans. 250

07. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘COULD’ को ‘67095‘ लिखा जाता है, ‘CROWN’ को ‘85317‘ लिखा जाता है, ‘DOUBT’ को ‘26450‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘D’ को कैसे लिखा जाएगा?

Ans. 6

08. दिए गए शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
1. CARROT
2. CUCUMBER
3. CELERY
4. CABBAGE
5. CAULIFLOWER
 

Ans. 4, 1, 5, 3, 2

09. निम्नलिखित प्रश्न में दी गई आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। विकल्पों में दी गई आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा?

Image 59
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 15

Ans.

Image 60
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 16

10. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
GT : HV : : ?

Ans. DQ : ES

11. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 61
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 17

Ans.

Image 62
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 18

12. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
376, 373, 382, 355, 436, ?

Ans. 193

13. नीचे दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही होगा ?
÷ और +

Ans. 76 ÷ 4 x 2 – 90 + 3 = 54

14. A, B की मां है। B, C की बहन है। C, D का पिता है। D, E का भाई है। E, F का पति है। F, G की बहन है। C का F से क्या संबंध है ?

Ans. पति के पिता

15. आठ शिक्षक जतिन, अभि, गोपाल, हीना, ईशा, रोहित, काजल और लीला एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। अभि, हीना के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। रोहित, हीना के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। गोपाल, जतिन के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। रोहित, जतिन के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। काजल, ईशा के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। अभि के ठीक बाईं ओर कौन बैठा/बैठी है?

Ans. जतिन

16. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
I. कुछ L, G हैं।
II. सभी T, G हैं।
निष्कर्षः
I.  कोई T, L नहीं है।
II. कोई G, T नहीं है।

Ans. कोई भी निष्कर्ष कथनों का अनुसरण नहीं करता है

17. यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?

Image 63
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 19

Ans.

Image 64
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 20

18. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 65
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 21

Ans.

Image 66
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 06 March 2024 (2Nd Shift) 22

19. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
YZM : MZY : : FKU : ?

Ans. UKF

20. पांच मित्र P, B, C, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं।
B, C के ठीक बाईं ओर बैठा है। G और H, C के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं।
H,C के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। P के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?

Ans. C

21. सरकारी बजट के संबंध में, शब्द ‘‘राजकोषीय घाटा‘ (fiscal deficit) क्या दर्शाता है?

Ans. सरकारी राजस्व और सरकारी व्यय के बीच का अंतर

22. मौर्य साम्राज्य के चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु कौन थे ?

Ans. कौटिल्य

23. मुम्बई के भायखला ;ठलबनससंद्ध रेलवे स्टेशन को सोमवार, यानी 24 जुलाई को यूनेस्कों का एशिया पैसिफिक………….पुरस्कार मिला, यह पुरस्कार नवम्बर 2022 में घोषित किया गया था।

Ans. कल्चरल हेरिटेज

24. गौतम बुद्ध ने अपनी शिक्षा सामान्य लोगों की…………….भाषा में दी।

Ans. प्राकृत

25. फुटबॉल की विशिष्टताओं में से एक है कि उसकी परिधि…………..के बीच होनी चाहिए।

Ans. 68 cm और 70 cm

26. जब कोई वस्तु एक वृत्ताकार पथ में त्वरित होती है, तो…………..के कारण वस्तु उस वृत्ताकार पथ में गतिशील रहती है।

Ans. अभिकेन्द्र बल

27. राज्य सभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी होती है तथा राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?

Ans. अधिकतम संख्या 250 है और राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं

28. जून 2023 में, वियना में बाह्य अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (United Nations Office for Outer Space Affairs-UNOOSA) के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Ans. आरती होला-मैनी (Aarti Holla-Maini)

29. शॉटपुट (shotput) में, पुरुष एथलीटों के लिए, धातु की गेंद का भार………….किलोग्राम होता है।

Ans. 7.26

30. गोगा नवमी (Gugga Naumi) मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?

Ans. हरियाणा

31. भारतीय संविधान की कौन-सी इस विचार को दर्शाती है कि शक्ति-संकेन्द्रण (concentration of power) को रोकने के लिए सरकार की शक्तियों को कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका शाखाओं में विभाजित किया गया है?

Ans. शक्ति का पृथक्करण

32. हरित क्रांति (Green revolution) के संबंध में HYVS का पूर्ण रूप क्या है?

Ans. हाई यील्डिंग वेराइटी सीड्स (High Yielding Variety Seeds)

33. निम्नलिखित में से कौन-सी नृत्य शैली कुमुदिनी लाखिया की सबसे प्रसिद्ध नृत्य शैली है?

Ans. कथक

34. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में सही है?
I. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
II. इस योजना में 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को शामिल किया गया है।

Ans. I और II दोनों

35. चौथी पंचवर्षीय योजना के लिए विकास लक्ष्य………………..के संबंध में निर्धारित किए गए थे।

Ans. निवल घरेलू उत्पाद

36. निम्नलिखित में से वह प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय बांसुरीवादक कौन है, जिन्हें बांसुरी (बांस की बांसुरी) की महारत और अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

Ans. हरिप्रसाद चौरसिया

37. लक्ष्य सेन निम्नलिखित में से किस खेल के खिलाड़ी हैं?

Ans. बैडमिंटन

38. कथक में खड़े होने की मुद्रा के लिए निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?

Ans. ठाट (That)

39. Economists call unemployment prevailing in Indian farms as_____ unemployment.

Ans. disguised

40. बंगाल का विभाजन________में हुआ था।

Ans. 1905

41. 1.5 वर्ष के लिए 10000 रुपए पर प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज (अर्द्धवार्षिक रूप से संयोजित) 3676.31 रुपए है। वार्षिक ब्याज दर क्या है?

Ans. 22 प्रतिशत

42. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 147 है और उन संख्याओं का महत्तम समपवर्तक 7 है। यदि एक संख्या 21 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

Ans. 49

43. निम्नलिखित में से वह भिन्न ज्ञात कीजिए जो 1/64 से उसी अनुपात में है, जिस अनुपात में 4/7, 5/16 से अनुपात में है।

Ans. 1/35

44. यदि मूल्य में 5 प्रतिशत की कमी की जाती है, तो उपभोग में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि व्यय अपरिवर्तित रहे?

Ans. 5.2%

45. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 36 से विभाज्य नहीं है?

Ans. 3376

46. यदि दो वर्गों के क्षेत्रफलों का अनुपात 4 : 9 है, तो उनकी संगत भुजाओं का अनुपात कितना है?

Ans. 2 : 3

47. 96 x 3 + 48 Clip Image002 4 – 3 x 4 का मान कितना है?

Ans. 288

48. एक वस्तु को 30% की छूट पर बेचने पर लाभ प्रतिशत कितना होगा, जिसे पहले 45% लाभ पर बेचा जा रहा था?

Ans. 1.5%

49. वह न्यूनतम संख्या कौन-सी है, जो 125, 75, 150 तथा 70 से पूरी तरह विभाज्य हो?

Ans. 5250

50. रमेश, विक्रम से चार वर्षों के लिए 7.5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर एक निश्चित धनराशि उधार लेता है। यदि रमेश को 18600 रुपए का कुल ब्याज चुकाना है, तो मूलधन राशि कितनी है?

Ans. 62000 रुपए

51. R और S मिलकर एक काम को 60 दिनों में पूरा कर सकते हैं। S और T मिलकर उसी काम को 90 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि R, S और T सभी एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो वही काम 45 दिनों में पूरा हो जाता है। R और T को मिलकर समान काम को पूरा करने में कितने दिन का समय लगेगा?

Ans. 60 दिन

52. विकास दो साइकिलें, पहली 15000 रुपए में और दूसरी 14000 रुपए में खरीदता है। वह दोनों साइकिलें, पहली 10 प्रतिशत के लाभ पर और दूसरी 20 प्रतिशत की हानि पर बेच देता है। कुल लाभ या हानि कितनी है?

Ans. हानि = 1300 रुपए

53. एक वस्तु का विक्रय मूल्य 8175 रुपए और उस पर दी जाने वाली छूट 25 प्रतिशत है। वस्तु का अंकित मूल्य क्या है?

Ans. 10900 रुपए

54. अमन 16 घण्टे में एक निश्चित दूरी तय कर सकता है। अपनी चाल में 5km/hr की वृद्धि करके वह समान दूरी 14 घण्टे में तय कर सकता है। दूरी ज्ञात कीजिए।

Ans. 560 km

55. 21 क्रमागत विषम संख्याएं हैं। यदि प्रथम 19 संख्याओं का औसत X है, तो अंतिम 2 संख्याओं का औसत कितना होगा?

Ans. X + 21

56. शरमन विवेक से 20 प्रतिशत कम कुशल है। यदि विवेक एक हेलमेट 20 दिनों में बना सकता है, तो शरमन उसी हेलमेट को कितने दिनों में बना सकता है?

Ans. 25 दिन

57. अमन दो परीक्षाओं में शामिल हुआ। उसने पहली परीक्षा में 600 अंकों में से 420 अंक हासिल किए। यदि उसे कुल मिलाकर 70 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, तो दूसरी परीक्षा में उसने 500 में से कितने प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे?

Ans. 70

58. 10 व्यक्तियों के औसत भार में तब 3.5 kg की वृद्धि हो जाती है, जब उनमें से 85 kg भार वाले एक व्यक्ति के स्थान पर एक नया व्यक्ति आ जाता है। नए व्यक्ति का भार कितना हो सकता है?

Ans. 120 kg

59. एक गोले की त्रिज्या 4.9 cm है। गोले का आयतन कितना है (लगभग)?

Ans. 493 cm3

60. अंकित मूल्य का 50 प्रतिशत, क्रय मूल्य के 70 प्रतिशत के बराबर है। यदि कोई छूट नहीं दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?

Ans. 40 प्रतिशत

61. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है।
अचानक से हमारे रास्ते में जानवरों का एक (गण)……………..आ गया।

Ans. जत्त्था

62. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्ति करता है।
जी का जंजाल होना

Ans. व्यर्थ की परेशानी

63. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
लौ

Ans. ज्वाला

64. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
राजस्थान में बाढ़ आ गई।

Ans. सूखा

65. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
सैनिक हमारे रक्छक है।

Ans. रक्षक

66. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है।
मेरी दादी जी हम सभी बच्चों को हर रात एक नई (कथानिका)…………….सुनाती हैं।

Ans. कहानी

67. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का तत्सम शब्द ज्ञात कीजिए।
बाहर कब से कुत्ता भौंक रहा है।

Ans. कुक्कुर

68. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक शब्द ज्ञात कीजिए।
वह शिव भक्त है।

Ans. शैव

69. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
मेरे जो पड़ोसी हैं वे बड़े ही (कुटिल)…………………..प्रवृत्ति के हैं।

Ans. ऋजु

70. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही पुल्लिंग रूप वाला विकल्प हो।
हमारे पड़ोस में एक बड़े ही………….व्यक्ति रहते हैं।

Ans. विद्वान

71. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

Ans. अतुलनीय

72. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
पानी-पानी होना

Ans. बहुत लज्जित होना

73. दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।

Ans. कमल कोमल होता है।

74. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें।
वह सांयकाल के समय आया था जब मैं नहीं था।

Ans. वह सांयकाल आया था जब मैं नहीं था।

75. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
गौतम बुद्ध ने पालि भाषा में ऊपदेश दिए।

Ans. उपदेश

नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं, और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौनसा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
आइआइटी कानुपर ने दावा किया है कि उसके पास दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के जरिए (1)…………..बारिश कराने की (2)…………..है। कृत्रिम बारिश कराना एक वैज्ञानिक (3)…………..है। इसकी (4)…………..मौसम के खास हालात पर (5)…………..करती है।

76. रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. कृत्रिम

77. रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. क्षमता

78. रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. प्रक्रिया

79. रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. सफलता

80. रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. निर्भर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now