SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण होता है | यह SSC GD Previous year Question paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (06 March 2024) First Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
01. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा ?
ccdde_ffggcc_deeffggccdd_eff_g
Ans. edeg
02. नीचे दी गईं विकल्प आकृतियों में से, उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न आकृति छिपी/निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.
03. निम्नलिखित विकल्पों में से दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
64, 32, 16, 8, 4, ?, 1
Ans. 2
04. दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
10 x 2 + 8 / 5 – 4 = 14
Ans. 8 और 10
05. यदि 10 * 14 / 2 # 8 = 8 और 19 * 16 / 4 # 5 = 15 है, तो 30 * 19 / 11 # 12 = ?
Ans. -83
06. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
I. सभी C, V हैं।
II. कोई C, B नहीं है।
निष्कर्षः
I. सभी V, C हैं।
II. सभी B, V हैं।
Ans. कोई भी निष्कर्ष कथनों का अनुसरण नहीं करता है
07. नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
NMR, SSZ, XYH, CEP, ?
Ans. HKX
08. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.

09. निम्न में से कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी ? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.

10. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
11. दिए गए शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
1. EXOTIC
2. EXEMPLIFY
3. EXERCISE
4. EXHAUST
5. EXCHANGE
Ans. 5, 2, 3, 4, 1
12. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ABROAD’ को ‘RBAQCF’ लिखा जाता है, ‘COUPLE’ को ‘UOCRNG’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DECADE’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. CEDCFG
13. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CASKM’ को ‘69271‘ लिखा जाता है, ‘CHARM’ को ‘13576‘ लिखा जाता है, ‘CIAOS’ को ‘74682‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘H’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. 3
14. आठ लड़कियाँ A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठी हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठी हों)। A, D के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। D, E के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। C, G के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। G, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H, B के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर है। B, G के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। E के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है ?
Ans. C
15. नीचे दर्शाए गए अनुसार एक कागज को मोड़कर काटा जाता है। खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?

Ans.

16. सात लड़के ललित, पवन, नितिन, रोहन, तरूण, वरुण और अमन एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। पवन, अमन के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। वरुण, पवन के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। नितिन, पवन या वरुण का निकटतम पड़ोसी नहीं है। ललित, तरूण के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। पवन के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है ?
Ans. नितिन
17. निम्नलिखित विकल्पों में से दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
1, 14, -3, 16, -7, ?
Ans. 22
18. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
UYP : TXO : : ?
Ans. FSH : ERG
19. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
अग्निशमक : पाइप : : माली : ?
Ans. खुरपा
20. ‘E x F’ का अर्थ है, ‘E, F की पत्नी है‘
‘E + F’ का अर्थ है, ‘E, F का भाई है‘
‘E
F’ का अर्थ है, ‘E, F की बहन है‘
‘E – F’ का अर्थ है, ‘E, F का बेटा है‘
व्यंजक ‘S + H x I + J’ में, S का I से क्या संबंध है ?
Ans. पत्नी का भाई
21. किसी फर्म की पूंजी के स्टॉक में वृद्धि को…………..के रूप में जाना जाता है।
Ans. निवेश
22. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य की कुल साक्षरता दर 91.3 प्रतिशत है ?
Ans. मिजोरम
23. एक मैच के दौरान एक मानक खो खो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ?
Ans. 9
24. चौथी पंचवर्षीय योजना के दौरान पेश किए गए ‘‘गाडगिल फॉर्मूला‘‘ (Gadgil Formula) का उद्देश्य राज्यों को उनके………………..के आधार पर योजना सहायता आवंटित करना था।
Ans. जनसंख्या एवं प्रति व्यक्ति आय
25. भारतीय राज्य की कार्यकारी शक्ति…………….में निहित होती है।
Ans. राज्यपाल
26. निम्नलिखित में से किसे देशभक्तों के राजकुमार के रूप में जाना जाता है ?
Ans. सुभाष चंद्र बोस
27. निम्नलिखित में से कौन अपने कथकली नृत्य के लिए प्रसिद्ध था ?
Ans. मदावूर वासुदेवन नायर
28. रणजी ट्रॉफी 2022/23 किस टीम ने जीती ?
Ans. सौराष्ट्र
29. निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य का संबंध महाराष्ट्र राज्य से है ?
Ans. लेझीम (Lezim)
30. ……………..नीति के अनुसार, उद्योगों को, किसी विदेशी देश में बने वाहनों को आयात करने के बजाय उनका उत्पादन भारत में ही करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Ans. आयात प्रतिस्थापन
31. डॉ. मनमोहन सिंह को हाल ही में आर्थिक और राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए कि संगठन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया ?
Ans. इण्डिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स
32. कौन-सा मौर्य भारतीय सम्राट अपने शिलालेखों और स्तम्भों के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. अशोक
33. निम्नलिखित में से किस भारतीय शख्सियत को मोजार्ट ऑफ मद्रास (Mozard of Madras) कहा जाता है ?
Ans. ए. आर. रहमान
34. ‘‘आय की असमानताओं को कम करने के प्रयास‘‘ का उल्लेख भारतीय संविधान के……………के अंतर्गत किया गया है।
Ans. निदेशक सिद्धांत
35. परम शून्य ताप (absolute zero – 0 K ;k – 273.15°C) पर, पदार्थ के कण _______।
Ans. गति करना बंद करे देते हैं
36. राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति (National Geospatial Policy – NGP) 2022 के अनुसार, भू-स्थानिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम IGoT _______प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने हैं।
Ans. कर्मयोगी (Karmayogi)
37. यूनिसेफ (UNICEF) के साथ आयुष्मान खुराना के सहयोग का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
Ans. बाल अधिकारों और कल्याण का समर्थन करना
38. ‘अमोंगमोंग पर्व (Amongmong Festival) का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य/केन्द्र प्रदेश से है ?
Ans. नागालैण्ड
39. दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) एक…………………….हैं।
Ans. स्क्वैश खिलाड़ी
40. भारत सरकार का कौन-सा कार्यक्रम आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को 100 दिनों का वेतन रोजगार प्रदान करता है ?
Ans. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना
41. 8400 / 21 + 42 x 5 – 410 का मान कितना है ?
Ans. 200
42. 24 व्यक्तियों के एक समूह का औसत भार 34 kg है। 48 व्यक्तियों के दूसरे समूह का औसत भार, K, kg है। यदि सभी 72 व्यक्तियों का औसत भार 56 kg है, तो K का मान कितना है ?
Ans. 67 kg
43. X और Y मिलकर एक काम को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Y और Z मिलकर उसी काम को 12.5 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Z और X मिलकर उसी काम को 50 दिनों में पूरा कर सकते हैं। तीनों एक साथ काम करते हुए उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं ?
Ans. 10 दिन
44. 9000 रुपए 2 वर्षों के लिए 20 प्रतिशत वार्षिक की दर पर ऋण पर दिए जाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
I. इस धनराशि पर प्राप्त होने वाला साधारण ब्याज 3500 रुपए होगा।
II. इस धनराशि पर प्राप्त होने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) 3960 रुपए
होगा।
Ans. केवल II
45. दो रेलगाड़ियां एक ही समय पर स्टेशन पर स्टेशन C और D से चलना शुरू करती हैं। दोनों रेलगाड़ियां क्रमशः 32 km/hr और 96 km/hr की चाल से एक-दूसरे की ओर चल रही हैं। जब वे एक-दूसरे से मिलती हैं, तो दूसरी रेलगाड़ी पहली रेलगाड़ी से 160 km अधिक यात्रा कर चुकी होती है। C और D के बीच की दूरी कितनी है ?
Ans. 320 km
46. रमन की आय और व्यय का क्रमशः अनुपात 9 : 7 है। यदि उसकी आय में 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है और व्यय में 70 प्रतिशत की कमी होती है, तो उसकी आय और व्यय का नया क्रमशः अनुपात क्य होगा ?
Ans. 35 : 7
47. P और Q मिलकर एक काम को 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होनें एक साथ मिलकर काम शुरू किया लेकिन 20 दिनों के बाद P ने काम छोड़ दिया। यदि शेष काम को पूरा करने में Q को 50 दिन ओर लगते हैं, तो P अकेले सम्पूर्ण काम को कितने दिनों में पूरा कर सकता है ?
Ans. 37.5 दिन
48. रमेश और सुरेश की आय का अनुपात 3 : 4 है। रमेश और सुरेश के व्यय का अनुपात 2 : 3 है और प्रत्येक 200 रुपए बचता है। रमेश और सुरेश की आय ज्ञात कीजिए।
Ans. 600 रुपए और 800 रुपए
49. साधारण ब्याज की एक योजना में निवेश करने पर 2000 रुपए की एक धनराशि 5920 रुपए हो जाती है। यदि वार्षिक ब्याज दर और उन वर्षों की संख्या जिनके लिए धनराशि का निवेश किया गया था, दोनों समान हैं, तो वार्षिक ब्याज दर कितनी है ?
Ans. 14 %
50. एक परिवार के चार सदस्यों की औसत आयु 25 वर्ष है। यदि परिवार के तीन सदस्यों की आयु 20, 22 और 28 वर्ष है, तो परिवार के चौथे सदस्य की आयु कितनी है ?
Ans. 30 वर्ष
51. दो परीक्षार्थियों, J और K के अंक 15 : 17 के अनुपात में हैं। यदि J के अंक 300 हैं, तो K के अंक कितने होंगे ?
Ans. 340
52. यदि किसी संख्या के 65 प्रतिशत में से 55 घटा दिया जाए तो परिणाम 400 आता है। उस संख्या का मान कितना है ?
Ans. 700
53. यदि m-n = 11, और m2 + n2 = 141, तो mn का मान ज्ञात कीजिए।
Ans. 15
54. एक दुकानदार किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है और उसे 10% की हानि होती है। यदि वस्तु को अंकित मूल्य पर बेचा जाता है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Ans. 20%
55. एक व्यक्ति ने रुपए में 14 कलम की दर से कुछ कलम खरीदीं और उन्हें एक रुपए में 12 कलम की दर से बेच दिया। लाभ प्रतिशत कितना है ?
Ans. 16.66 प्रतिशत
56. 21 cm त्रिज्या वाले अर्द्धगोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है ?
Ans. 2772 cm2
57.
का मान कितना है ?
Ans. 12
58. एक व्यापारी 10000 रुपए प्रति लैपटॉप की दर से दो लैपटॉप बेचता है। एक पर वह 40 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है और दूसरे पर उसे 40 प्रतिशत की हानि होती है। पूरे लेन-देने में उसका लाभ/हानि प्रतिशत कितना है ?
Ans. 16 प्रतिशत हानि
59. 3160 रुपए में बेची जा रही 3950 रुपए अंकित मूल्य वाली एक पुस्तक पर दिया जाने वाला छूट प्रतिशत कितना है ?
Ans. 20 प्रतिशत
60. वह सबसे छोटा पूर्ण वर्ग कौन-सा है जो 4 और 3 दोनों से विभाज्य है ?
Ans. 36
61. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए।
अपने बड़ों का तिरसकार करना पाप है।
Ans. तिरसकार
62. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
पुस्तक हमारे जीवन में बहुत ही/महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं ओर/हमारे सच्चे मार्गदर्शक कहलाते हैं।
Ans. महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं ओर
63. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
हमें दूसरों से ज्यादा (उपेक्षा)……………..नहीं करनी चाहिए।
Ans. अपेक्षा
64. दिए गए वाक्य में रेखांकित भाग के लिए उचित सार्थक शब्द का चयन कीजिए।
बच्चे तंपग उड़ा रहे है।
Ans. पतंग
65. दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।
Ans. ये लोग कहाँ जा रहे हैं ?
66. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
जो चीज इस संसार की न हो
Ans. अलौकिक
67. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है।
सूखे मेवे में मुझे (अक्षोट)…………………खाना बहुत पंसद है।
Ans. अखरोट
68. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें।
अनूप सर अखबार पढ़कर के जाएँगे।
Ans. अनूप सर अखबार पढ़कर जाएँगे।
69. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
तुमने जो कार्य किया वह तुमसे (अपेक्षित)…………………था।
Ans. अनपेक्षित
70. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
इस विद्वान महिला का सम्मान इसे पुरस्कार देकर किया गया।
Ans. इस विद्वान
71. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है।
मुझे सफेद रंग के (शशक)………………….बहुत पंसद हैं।
Ans. खरहा
72. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
हर व्यक्ति को…………………..(बराबर) समझो।
Ans. समान
73. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।
टिप्पस लगाना
Ans. सिफारिश करना
74. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का उचित विकल्प हो।
जैसा पहले कभी न हुआ हो
Ans. अभूतपूर्व
75. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला है।
आंखों के आगे पलकों की बुराई
Ans. किसी के भाई-बन्धुओं या इष्ट-मित्रों के सामने उसकी बुराई करना
नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें।
हमारे भारत में – जहां स्वच्छता होती है, वहां पर ईश्वर…………….करते हैं, इस प्रथा को माना जाता है, इसलिए हमें भी स्वच्छता को अपनाना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें और आपको मिलकर करनी होगी। जिससे कि हमारा पूरा देश साफ सुथरा हो जाए। स्वच्छ भारत अभियान भारत को………………..करने के लिए एक कड़ी का काम कर रहा है। लोग इसके उद्देश्य से उत्साहित होकर स्वच्छता के प्रति सचेत हो रहे हैं। यह भारत सरकार द्वारा उठाया गया एक……………..कदम है। स्वच्छ भारत अभियान में आप भी भागीदार बनें। लोगों को स्वच्छता के प्रति…………….बनाएँ। स्वच्छ भारत अभियान से हमारा आने वाला कल बहुत ही सुंदर एवं अकल्पनीय होगा। अगर आप और हम मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में लग जाए तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा पूरा देश, विदेशों की तरह पूरी तरह से साफ सुथरा दिखाई देगा। एक स्वस्थ देश और स्वस्थ समाज की जरुरत है कि उसके नागरिक स्वस्थ रहें तथा हर व्यवसाय में स्वच्छता हो और इस नेक काम के लिए हम सब को……………आगे आना होगा और साथ-साथ काम करके इस मिशन को पूरा करना होगा।
76. हमारे भारत में – जहां स्वच्छता होती है, वहां पर ईश्वर…………….करते हैं।
Ans. निवास
77. स्वच्छ भारत अभियान भारत को………………..करने के लिए एक कड़ी का काम कर रहा है।
Ans. स्वच्छ
78. यह भारत सरकार द्वारा उठाया गया एक……………..कदम है।
Ans. सराहनीय
79. लोगों को स्वच्छता के प्रति…………….बनाएँ।
Ans. जागरूक
80. इस नेक काम के लिए हम सब को……………आगे आना होगा और साथ-साथ काम करके इस मिशन को पूरा करना होगा।
Ans. मिलकर
