SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (06 March 2024) Forth Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
Table of Contents
01. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
02. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
T, R, ?, N, L, J
Ans. P
03. निम्नलिखित प्रश्न में दी गई आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। विकल्पों में दी गई आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा?
Ans.
04. दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
0, 5, -8, 13, ?, 21
Ans. -16
05. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें अक्षर-समूह से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है और दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
YEN : XZDFMO : : KIT : JLHJSU : JET : ?
Ans. IKDFSU
06. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
MO : MN : : ?
Ans. DF : DE
07. निम्नलिखित विकल्पों में से दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
10, 12, 14, 16, 18, ?
Ans. 20
08. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
09. यदि 10 A 6 B 8 C 14 = 22 और 8 A 3 B 9 C 7 = 9 है, तो 65 A 30 B 20 C 10 = ?
Ans. 85
10. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथनः
I. कुछ पंखे, मेज हैं।
II. सभी पंखे, पतंग हैं।
निष्कर्षः
I. कुछ पतंग, मेज हैं।
II. सभी मेज, पंखे हैं।
III. सभी पतंग, पंखे हैं।
Ans. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
11. पांच मित्र P, B, C, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, C के ठीक बाईं ओर बैठा है। G और H, C के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। H, P की दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। G के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
Ans. P
12. किन दो चिह्नों और दो संख्याओं (न कि अंकों) को आपस में बदलने से समीकरण सही होगा?
5 + 9 – 3 x 8 ÷ 2 = 10
Ans. × और +, 9 और 3
13. आठ शिक्षक कमल, अभि, गोपाल, हेमलता, रचित, पलक, काजल और लूना एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। अभि, हेमलता के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। पलक, हेमलता के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। गोपाल, कमल के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। पलक, कमल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। काजल, रचित के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। हेमलता के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?
Ans. अभि
14. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SCARF’ को ‘CRFSA’ लिखा जाता है, ‘SHIRT’ को ‘HRTSI’ लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘SHOES’ को कैसे लिखा जाएगा?
Ans. HESSO
15. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा?
tu_wtuvwtuvwt_vwtuvwt_v_
Ans. vuuw
16. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. Exceed
2. Excise
3. Excite
4. Excess
5. Excel
Ans. 1, 5, 4, 2, 3
17. यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?
Ans.
18. ‘Q x R’ का अर्थ है ‘Q, R की मां है‘
‘Q + R’ का अर्थ है ‘Q, R की पति है‘
‘Q ÷ R’ का अर्थ है ‘Q, R की बेटी है‘
‘Q – R’ का अर्थ है ‘Q, R की भाई है‘
व्यंजक ‘S x Z – W ÷ J’ में, S का J से क्या संबंध है ?
Ans. पत्नी
19. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CHOSEN’ को ‘BGNNES’ लिखा जाता है, ‘CLIENT’ को ‘BKHTNE’ लिखा जाता है तो उसी कूट भाषा में ‘DEALER’ को कैसे लिखा जाएगा?
Ans. CDZREL
20. दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जो दर्पण डछ को उस आकृति के दाईं ओर रखने पर बनेगा।
Ans.
21. निम्नलिखित में से कौन-सा निर्धनता का कारण नहीं है?
Ans. जनसंख्या की धीमी वृद्धि
22. नुआखाई (Nuakhai) त्योहार मुख्यतः किस राज्य में मनाया जाता है?
Ans. ओडिसा
23. निम्नलिखित में से कौन पंजाबी लोकगीत और बिना सांस लिए लम्बे आलाप गाने के लिए प्रसिद्ध थी/था?
Ans. गुरमीत बावा
24. जनवरी 2023 में, निम्नलिखित में से किसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का निदेशक नियुक्त किया गया है?
Ans. प्रवीण कुमार
25. बाकू में ISSF विश्व चैम्पियनशिप 2023 में भारत ने कितने पदक जीते?
Ans. 10
26. वाट (Watt),_______की इकाई है।
Ans. शक्ति (Power)
27. भारतीय संविधान के अनुसार, शोषण के विरूद्ध अधिकार, सभी प्रकार के…………..और मानव तस्करी पर रोक लगाता है।
Ans. जबरन श्रम
28. _______, (जन्म लगभग 350 ई. पू. – मृत्यु लगभग 290 ई.), प्राचीन यूनानी इतिहासकार और राजनयिक, इण्डिका के लेखक हैं।
Ans. मेगस्थनीज (Megasthenes)
29. 2023 में ‘आयुष्मान भव ‘ अभियान निम्नलिखित में से किसने शुरू किया?
Ans. द्रौपदी मुर्मू
30. रुक्मिणी देवी अरुंडेल का संबंध किस नृत्य शैली से है?
Ans. भरतनाट्यम
31. उच्च उत्पादन देने वाले (HYV) बीजों के उपयोग के माध्यम से भारत में हरित क्रांति में मुख्य रूप से कौन-सी फसलें शामिल थी?
Ans. गेंहू और धान
32. 2023 एशियाई खेलों (Asian games) की मेजबानी किस शहर द्वारा की गई थी?
Ans. हांगझोऊ (Hangzhou)
33. भारतीय नीति 2023, अंतरक्षि उद्योग में………………की भागीदारी के लिए मंच तैयार करती है।
Ans. निजी क्षेत्र
34. _______ ने 1873 में सत्यशोधक समाज (सत्य शोधक समाज) की स्थापना की थी।
Ans. ज्योतिबा फुले
35. भारत में, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम,……………..कानूनी सहायता आंदोलन को वैधानिक दर्जा प्रदान करता है और यह केन्द्रीय, राज्य और जिला स्तरों पर विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना का भी प्रावधान करता है।
Ans. 1987
36. निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना और कोरियाग्राफर को ओडिसी नृत्य शैली को लोकप्रिय बनाने और नृत्यग्राम डांस विलेज (Nrityagram dance village) की स्थापना के लिए जाना जाता है?
Ans. प्रोतिमा गौरी (Protima Gauri)
37. मौद्रिक नीति के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कार्य है?
Ans. करेंसी नोट जारी करना
38. भारत अपनी भूमि सीमा कितने देशों के साथ साझा करता है?
Ans. सात
39. व्यापार एवं उद्योग के संबंध में ‘स्कोमेट (SCOMET) क्या है?
Ans. भारत की राष्ट्रीय निर्यात नियंत्रण सूची
40. किसी भी टेनिस खेल में, फर्स्ट प्वॉइंट (first point)______होता है।
Ans. 15
41. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या में 80 प्रतिशत की कमी कर दी जाए, तो वृत्त के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी होगी?
Ans. 96 प्रतिशत
42. 5200 ÷ 13 – 420 x 2 + 1300 का मान कितना है?
Ans. 860
43. 7700 रुपए को A, B और C के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि A के हिस्से का 4 गुना B के हिस्से के 2 गुना के बराबर है, जो कि C के हिस्से के 6 गुना के बराबर है। B का हिस्सा कितना है?
Ans. 4200 रुपए
44. यदि दो घनों के आयतन का अनुपात 64 : 343 है, तो दोनों घनों की भुजाओं का अनुपात क्या है?
Ans. 4 : 7
45. साधारण ब्याज की योजना में निवेश करने पर 8000 रुपए की एक धनराशि 21520 रुपए हो जाती है। यदि वार्षिक ब्याज दर और जितने वर्षों के लिए धनराशि का निवेश किया गया था, दोनों समान हैं, तो वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
Ans. 13 प्रतिशत
46. क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य के बीच का अंतर 204 रुपए है। यदि हानि प्रतिशत 24 प्रतिशत है, तो विक्रय मूल्य कितना है?
Ans. 646 रुपए
47. 16 शिक्षकों की औसत आयु 58 वर्ष है। उस समूह में एक नए शिक्षक को शामिल करने के बाद उस समूह की औसत आयु 2 वर्ष बढ़ जाती है। नए शिक्षक की आयु कितनी है?
Ans. 92 वर्ष
48. अंकित मूल्य का 2/5, विक्रय मूल्य के 3/4 के बराबर है। छूट प्रतिशत कितना है?
Ans. 46.66 प्रतिशत
49. रमेश 6 किलोमीटर प्रतिघण्टा की चाल से चलकर 1 घण्टे 30 मिनट में एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि वह 8 किलोमीटर प्रति घण्टा की चाल से दौड़ता है, तो वह समान दूरी कितने समय में तय करेगा?
Ans. 67.5 मिनट
50.
का मान कितना है?
Ans. 1
51. एक कैमरे के मूल्य में 30% की कमी के बाद नया मूल्य 2100 रुपए हो जाता है। कैमरे का वास्तविक मूल्य कितना था?
Ans. 3000 रुपए
52. क्रिकेट के 50 ओवर के एक खेल में, टीम A ने शुरूआती 15 ओवरों में प्रति ओवर 3.6 रन बनाए। 299 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए शेष 35 ओवरों में प्रति ओवर कितने रन बनने चाहिए?
Ans. 7
53. 758 – [54 – {156 – (127 – 65 – 7)}] का मान ज्ञात कीजिए।
Ans. 335
54. एक पंखे के क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात क्रमशः 8 : 9 है। लाभ प्रतिशत कितना है?
Ans. 12.5 प्रतिशत
55. एक व्यक्ति ने 20 प्रतिशत की वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर 10000 रुपए ऋण पर लिए। यदि ब्याज अर्द्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो 1 वर्ष के बाद भुगतान की जाने वाली धनराशि कितनी होगी?
Ans. 12100 रुपए
56. 1000 रू. पर 60% की छूट और समान धनराशि पर 30% और 40% की दो क्रमिक छूट के बीच कितना अंतर है?
Ans. 20 रू.
57. उमेश की दक्षता विकास की दक्षता का 250 प्रतिशत है। यदि उमेश एक काम को 70 दिनों में पूरा कर सकता है, तो दोनों मिलकर उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
Ans. 50 दिन
58. यदि X : Y = 8 : 5 और X – Y = 18 है, तो X + Y का मान ज्ञात कीजिए।
Ans. 78
59. (119 + 114 – 17) ÷ {6 x (12 + 3 of 2)} का मान क्या है ?
Ans. 2
60. W और X एक काम को क्रमशः 25 दिन और 75 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे दोनों एक साथ मिलकर काम शुरू करते है, लेकिन W कुछ दिनों के बाद काम छोड़ देता है और X शेष काम को 15 दिनों में पूरा करता है। शुरूआत के कितने दिनों के बाद W काम छोड़ देता है?
Ans. 15 दिन
61. दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प शुद्ध वर्तनी वाले हैं, जबकि एक अशुद्ध वर्तनी वाला है। उस अशुद्ध वर्तनी वाले विकल्प का चयन करें।
Ans. ततकालीन स्थिति को ठीक करो।
62. दिए गए वाक्य में से निरर्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
आकाश में रेंता छाए हुए है।
Ans. रेंता
63. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
विज्ञान समस्त पृथ्वी से संबंध रखता है।
Ans. सार्वभौमिक
64. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
किसी संप्रदाय या सिद्धांत का समर्थन करने वाला
Ans. अनुयायी
65. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ चुनें।
साहित्य और जीवन का घोर संबंध है।
Ans. का घोर
66. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
हातिम होना
Ans. उपकारी होना
67. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
लालसा
Ans. तृष्णा
68. दिए गए वाक्य में उचित देशज-विदेशज शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
अगर तुम्हें कोई………………न हो, तो एक बात बोलूँ ?
Ans. एतराज
69. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है।
किसी-किसी का व्यवहार बहुत ही (अग्राह्य)…………..हो जाता है।
Ans. अस्वीकार्य
70. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
हम लोग कम्प्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल/कर सकते है जो बेहद कम समय में/जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है।
Ans. कर सकते है जो बेहद कम समय में
71. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
मैं इसके विरोध में हूँ।
Ans. पक्ष
72. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
जो मापा नहीं जा सके
Ans. अपरिमेय
73. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
नाक भौं सिकोड़ना
Ans. असंतोष प्रकट करना
74. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
पैदल चलकर आने में देर होनी स्वाभाविक था इसीलिए मुझे देर हो गई।
Ans. स्वाभाविक था इसीलिए
75. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
बड़ों के अनुसार (संध्या)……………की सैर सेहत के लिए लाभदायक होती है।
Ans. उषा
नीचे दिए गए गद्य मे कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
हर कल्याणकारी सरकार का (1)…………………है कि वह अपने (2)……………….को रोजगार के बेहतर अवसर (3)……………….कराए। मगर इसके लिए संविधान में दिए गए समानता और जीवन जीने के (4)……………….को (5)……………….नहीं किया जा सकता। दूसरों के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता।
76. रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. कर्तव्य
77. रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. नागरिको
78. रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. उपलब्ध
79. रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. अधिकार
80. रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. नज़रंदाज़