SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (05 March 2024) First Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
Table of Contents
01. यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?
Ans.
02. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
03. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में
से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथनः
Ⅰ. सभी R, T हैं।
ⅠⅠ. कुछ X, R हैं।
निष्कर्षः
Ⅰ. कोई T, R नहीं है।
ⅠⅠ. कुछ R, X हैं।
ⅠⅠⅠ. कोई X, T नहीं है।
Ans. केवल निष्कर्ष ⅠⅠ अनुसरण करता है
04. दी गईं विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.
05. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
मधुमक्खी : छत्ता : : कुत्ता : कुत्ता घर : : चमगादड़ : ?
Ans. गुफा
06. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं ओर दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा?
uuvvwwuuv_wwuu_vww_ _vvww
Ans. vvuu
07. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. Clamp
2. Clan
3. Clank
4. Clang
5. Clap
Ans. 1, 2, 4, 3, 5
08. छह व्यक्ति P1, P2, P3, P4, P5 और P6 एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परन्तु जरूरी नहीं है कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। P2 और P6 के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P2 और P4 के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है ?
Ans. P6
09. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WINTER’ को ‘595259‘ लिखा जाता है, ‘AUTUMN’ को ‘132345‘ लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘SPRING’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. 179957
10. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PANTRY’ को ‘715297‘ लिखा जाता है और ‘STEADY’ को ‘125147‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DATES’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. 41251
11. दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने के बाद समीकरण Ⅰ और ⅠⅠ का क्रमशः मान कितना होगा ?
× और ÷
Ⅰ. 7 + 8 ÷ 2 × 4 – 6
ⅠⅠ. 16 × 4 + 13 ÷ 2 – 3
Ans. 5 और 27
12. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
13. निम्नलिखित विकल्पों में से दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
8, 24, 40, 56, ?, 88
Ans. 72
14. दी गईं विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी ? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.
15. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
16, 8, 24, ?, 36, 18
Ans. 12
16. A, B का पिता है। B, C का भाई है। C, D की बहन है। D, E की पत्नी है। F, E की मां है। G, F का पति है। E का A से क्या सम्बन्ध है ?
Ans. बेटी का पति
17. दिए गए विकल्पों में से किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
14 ÷ 2 – 15 + 3 × 6 = 4
Ans. – और +
18. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
AM : VH : YK : ?
Ans. TF
19. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा ?
B, W, S, ?, N, M
Ans. P
20. आठ लड़कियां A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठी हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि इसी क्रम में बैठी हों)| A, D के बाईं और से दूसरे स्थान पर बैठी है। D, E के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। C, G के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। G, E की निकटतम पड़ोसी नहीं है। H, B के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। B, G के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। G के ठीक बाईं ओर कौन बैठी है ?
Ans. A
21. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39 A निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
Ans. निःशुल्क कानूनी सहायता
22. जनवरी 2023 में, नए DGCA प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans. विक्रम देव दत्त
23. भारत में हरित क्रांति ( Green Revolution) के जनक कौन थे ?
Ans. एम. एस. स्वामीनाथन
24. निम्नलिखित में से कौन-सा आवर्त सारणी के P – ब्लॉक का एक तत्व नहीं है ?
Ans. मैग्नीशियम
25. _______ बजट से, भारत में बजट घाटा दिखाने की प्रथा बंद कर दी गई है।
Ans. 1997 – 98
26. निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर का संबंध संगम साहित्य से है ?
Ans. मदुरई
27. ‘‘अम्बुबाची मेला‘‘ का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है ?
Ans. असम
28. यदि गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद, वाइड न होते हुए, स्ट्राइकर के बल्ले या व्यक्ति को छुए बिना पार कर जाती है तो उस डाली गई गेंद (delivery) से बल्लेबाजों द्वारा पूरा किया गया कोई भी रन, या बाउण्ड्री लगना (boundary allowance),_____के रूप में जमा किया (credit) जाएगा।
Ans. बाई (Byes)
29. भारत के वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और………….होते हैं।
Ans. 4 सदस्य
30. भारत और श्रीलंका के बीच कौन-सा द्वीप स्थित है ?
Ans. कच्छतीवु (Kachchatheevu)
31. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस धर्म की जनसंख्या सबसे कम है ?
Ans. जैन धर्म
32. किस तिथि को, मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
Ans. 29 अगस्त
33. शकूर खान और पं. राम नारायण का संबंध किस संगीत वाद्ययंत्र से है ?
Ans. सारंगी
34. निम्नलिखित में से किसे आदिवासी नृत्य बैगा में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला ?
Ans. अर्जुन सिंह धुर्वे (Arjun Singh Dhurwey)
35. ________ नाटकों में अभिनेता/पात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह से अवाक होता है, कहानी को चेहरे के भाव और हाथ के इशारों की शब्दावली का उपयोग करके अभिनीत किया जाता है।
Ans. कथकली
36. निम्नलिखित में से, 2023 के पद्म विभूषण पुरस्कार के विजेता का नाम बताइए, जिन्होंने विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
Ans. सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा (Somanahalli Mallaiah Krishna)
37. निम्नलिखित में से छठी पंचवर्षीय योजना की समयावधि कौन-सी है ?
Ans. 1980 – 1985
38. राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) योजना, 2019 को……………..के माध्यम से संशोधित किया गया है।
Ans. राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2023
39. निम्नलिखित में से खेल एवं खेल से जुड़ी शख्सियत का कौन-सा युग्म सही है?
Ⅰ. शेफाली वर्मा – क्रिकेट
ⅠⅠ. सुशील कुमार – कुश्ती
Ans. Ⅰ और ⅠⅠ दोनों
40. स्वामी दयानंद सरस्वती निम्नलिखित में से किस सुधार संघ के संस्थापक थे ?
Ans. आर्य समाज
41. 250 में 40% की वृद्धि करने पर प्राप्त संख्या का मान कितना है ?
Ans. 350
42. यदि आशा, लक्ष्मी से चार वर्ष की अवधि के लिए 52000 रुपए उधार लेती है। यदि आशा को चार वर्ष के अंत में 20800 रुपए का ब्याज देना है, तो वार्षिक साधारण ब्याज की दर क्या होगी ?
Ans. 10%
43. चार संख्याएं 7 : 5 : 3 : 2 के अनुपात में हैं। इन संख्याओं का योग 68 है। पहली और चौथी संख्या का योग कितना होगा ?
Ans. 36
44. 2.5 × 0.7 + 3.5 × 0.6 + 4.5 × 0.8 का मान कितना है ?
Ans. 7.45
45. E अकेले एक काम को 15 दिनों में पूरा कर सकता है। F और G मिलकर उसी काम को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। E,F और G मिलकर उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे ?
Ans. 6 दिन
46. एक डाइनिंग टेबल का अंकित मूल्य 1500 रुपए है, जिसे एक थोक विक्रेता द्वारा 18% और 15% की क्रमिक छूट पर एक खुदरा विक्रेता को बेचा जाता है। खुदरा विक्रेता के लिए डाइनिंग टेबल का क्रय मूल्य क्या है ?
Ans. 1045.5 रुपए
47. निम्नलिखित में से कौन-सा 33 से विभाज्य नहीं है ?
Ans. 2156
48. रमेश 16 km/hr की चाल से चलता है और अपने स्कूल 4 मिनट की देरी से पहुंचता है। यदि वह 20 km/hr की चाल से चलता है, तो वह निर्धारित समय से 12 मिनट पहले पहुंचता है। उसके स्कूल से उसके घर की दूरी कितनी है ?
Ans. 64/3 km
49. किसी वस्तु का क्रय मूल्य 2500 रुपए है। यदि हानि प्रतिशत 24 प्रतिशत है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य कितना है ?
Ans. 1900 रुपए
50. एक व्यापारी ने एक सोफा सेट 39% के लाभ पर बेचा। यदि उसने इसे 1565 रू. कम में बेचा होता, तो उसे 29% का लाभ होता। 27% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे इसे किस मूल्य पर बेचना चाहिए ?
Ans. 19, 875.5 रू.
51. तीन संख्याओं का अनुपात 6 : 7 : 8 है। यदि तीनों संख्याओं का योग 420 है, तो तीनों संख्याओं में सबसे छोटी संख्या कौन-सी है ?
Ans. 120
52. एक कम्पनी में 42 कर्मचारी हैं। 27 कर्मचारियों का औसत वेतन 4100 रुपए प्रति माह और 13 कर्मचारियों का औसत वेतन 6100 रुपए प्रति माह है। यदि सभी कर्मचारियों का औसत वेतन 7200 रुपए प्रति माह है, तो शेष 2 कर्मचारियों का प्रति माह औसत वेतन कितना है ?
Ans. 56200 रुपए
53. यदि वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज की 44 प्रतिशत दर, अर्द्धवार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज की X प्रतिशत दर के समतुल्य है, तो X का मान कितना है ?
Ans. 20 प्रतिशत
54. 95 – 111 × 21 ÷ 3 + 44 × 6 का मान कितना है ?
Ans. – 418
55. 9 cm त्रिज्या वाले एक ठोस धातु के गोले को पिघलाया जाता है और उसे 9 cm आधार व्यास वाले एक शंकु में ढाला जाता है। शंकु की ऊँचाई कितनी है ?
Ans. 144 cm
56. एक कम्पयूटर का अंकित मूल्य 28000 रुपए और छूट प्रतिशत 5 प्रतिशत है। यदि कम्प्यूटर का विक्रय मूल्य 26068 रुपए है, तो अतिरिक्त छूट प्रतिशत कितना है ?
Ans. 2 प्रतिशत
57. 36 मीटर लम्बे एक तार को बराबर टुकड़ों में काटा जाता है, जिनमें से प्रत्येक का माप 4 मीटर है। टुकड़ों की संख्या ज्ञात कीजिए।
Ans. 9
58. एक पंक्ति में खड़ें कुछ विद्यार्थियों का भार 85 kg, 86 kg, 53 kg, 65 kg, 78 kg, 93 kg, 75 kg, और 73 kg, है। उन विद्यार्थियों का औसत भार कितना है ?
Ans. 76 kg
59. A, B और C तीन छात्र हैं। A को B से 25 प्रतिशत अधिक अंक और C से 10 प्रतिशत कम अंक मिले हैं। यदि B को 324 अंक मिले हैं, तो C को कितने अंक मिले हैं ?
Ans. 450
60. पंकज, राहुल से 40 प्रतिशत कम कुशल है। यदि राहुल एक कम्प्यूटर को 16 दिनों में बना सकता है, तो पंकज उसी कम्प्यूटर को कितने दिनों में बना सकता है ?
Ans. 80/3 दिन
61. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
मेरे पड़ोसी बड़े ही (दुर्जन)………………..व्यक्ति हैं।
Ans. सज्जन
62. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें।
खेती का आधुनिकीकरण करना जरूरी है।
Ans. खेती का आधुनिकीकरण जरूरी है।
63. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
_______(शुभ) काम करने में देरी कैसी।
Ans. मंगल
64. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें।
उचार्ण शुद्ध रखना भाषा की पहली आवश्यकता है।
Ans. उच्चारण शुद्ध रखना भाषा की पहली आवश्यकता है।
65. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग/हो गया हो, इसके अभाव को हमारे/अनेको महत्वपूर्ण काम रुक जाते हैं।
Ans. हो गया हो, इसके अभाव को हमारे
66. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
चाहे तुम अब कुछ भी कहो पर मेरे को यह काम नहीं करना।
Ans. मेरे को यह
67. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
वह सूचना जो सरकार की तरफ से जारी हो
Ans. अधिसूचना
68. दिए गए वाक्य में उचित देशज-विदेशज शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
तुम्हारा…………….कल आ जाएगा।
Ans. ऑर्डर
69. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में / सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रूप में / किसी पर देश से युवा सबसे बड़ी उम्मीद है।
Ans. किसी पर देश से युवा सबसे बड़ी उम्मीद है
70. दिए गए शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
विद्वान
Ans. मूर्ख
71. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।
छप्पर पर फूंस नहीं, ड्योढ़ी पर नाच
Ans. दिखावटी ठाट-बाट परन्तु वास्तविकता में कुछ भी नहीं
72. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
मुट्ठी गरम होना
Ans. धन की प्राप्ति
73. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है।
पूजा पाठ से संबंधित कार्य को (नेम)……………से करना चाहिए।
Ans. नियम
74. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
_______ (सौम्य) व्यवहार ही मनुष्य को आगे लेकर जाता है।
Ans. नम्र
75. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही भाववाचक संज्ञा वाला विक्ल्प हो।
वह बड़ा ही शांत लड़का है,………………से उसका दूर-दूर से कोई नाता नहीं।
Ans. लड़ाई
नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
जैसे ही हम (1)……………..के आगरा शहर का नाम सुनते हैं, सबसे पहले हमारे (2)………………में ताजमहल ही आता है। सफ़ेद (3)………………..से बना यह महल, (4)……………प्रेम की निशानी है। ताजमहल का निर्माण मुग़ल (5)…………..शाहजहाँ ने करवाया था। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
76. रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. भारत
77. रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. ज़हन
78. रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. संगमरमर
79. रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. असीम
80. रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. शासक