SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण होता है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (01 March 2024) Third Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
Table of Contents
1. निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अक्षर होना चाहिए ?
H, E, ?, F, N, G, Q, H
Ans. K
2. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
आदेश : हुक्म : : सलाह : मार्गदर्शन : : अफवाह : ?
Ans. बकवाद
3. छः व्यक्ति मिया, अलेक्जेंडर, सोफिया, लियाम, ओलिविया और एथन एक वृत्ताकार मेज पर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। मिया, एथन के ठीक दाईं ओर बैठी है। सोफिया, एथन के विपरीत बैठी है। अलेक्जेंडर और ओलिविया एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं और अलेक्जेंडर, लियाम का पड़ोसी नहीं है। ओलिविया के ठीक दाईं ओर कौन बैठा/बैठी है ?
Ans. एथन
4. यदि 30 A 30 B 7 C 40 = 280 और 38 A 40 B 20 C 100 = 938, तो 6 A 8 B 4 C 5 = ?
Ans. 43
5. यदि एक दर्पण को रेखा ।ठ पर रखा जाए, तो दी गई विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?
Ans.
6. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है ?
Ans.
7. एक निश्चित कूट भाषा में, ” BRINJAL ” को ” ZPKLHCJ ” लिखा जाता है, ” TOMATO ” को ” RQKCRQ ” लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ” STRAWBERRY ” को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. QRPCUZGPPW
8. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
I. कुछ स्ए L, S हैं।
II. सभी T, S हैं।
निष्कर्षः
I. कोई T, L नहीं है।
II. कोई S, T नहीं है।
Ans. कोई भी निष्कर्ष कथनों का अनुसरण नहीं करता है।
9. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए ?
500, 512, 498, ?, 496, 516, 494, 518
Ans. 514
10. निम्न में से कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी ? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.
11. A x B का अर्थ है A, B की पत्नी है
A + B का अर्थ है A, B का भाई है
A / B का अर्थ है A, B की बहन है
A – B का अर्थ है A, B की बेटा है
व्यंजक T x S + P – R में, T का R से क्या संबंध है ?
Ans. बेटे की पत्नी
12. दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है ?
Ans.
13. निम्न में से कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी ? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
Ans.
14. एक निश्चित कूट भाषा में, ” PARTY ” को ‘81‘ लिखा जाता है, ” PLACE ” को ‘38‘ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ” PRIME ” को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. 62
15. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
रोम : इटली : : मैड्रिड : ?
Ans. स्पेन
16. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
211, 179, 146, 112, 77, ?
Ans. 44
17. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में रिक्त स्थान (______) पर आएगा ?
UHI, ____, WLM, XNO, YPQ, ZRS
Ans. VJK
18. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं ?
1. Cigar
2. Cinema
3. Cipher
4. Cider
5. Cinnabar
Ans. 41253
19. दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने के बाद व्यंजक (I) और (II) का क्रमशः मान कितना होगा ?
* और /
I. 8 + 4 – 6 * 3 / 5
II. 20 + 15 * 30 / 10
Ans. 2 और 25
20. छह सहकर्मी ऑस्कर, पॉल, क्किन, रेचल, सोफी और टायलर एक घेरे में केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं। ऑस्कर, पॉल के ठीक दाईं ओर बैठा है। रेचल, ऑस्कर के बगल में नहीं बैठी है। सोफी, जो पॉल के ठीक बाईं ओर बैठी है, टायलर के ठीक दाईं ओर बैठी है। ऑस्कर के ठीक विपरीत कौन बैठा / बैठी है ?
Ans. टायलर
21. अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउण्डेशन विधेयक, 2023 के संबंध में, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउण्डेशन के खातों का वार्षिक ऑडिट किसके द्वारा किया जाएगा ?
Ans. कैग (CAG)
22. सितम्बर 2023 में, जम्मू-कश्मीर में कचरे के खिलाफ जंग के लिए एम्बेसेडर (ambassador) के रूप में निम्नलिखित में से किसे नामित किया गया है ?
Ans. बाना सिंह
23. किसी देश की अर्थव्यवस्था में सरकारी बजट का प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है ?
Ans. संसाधानों का कुशलतापूर्वक आवंटन करना
24. हरित क्रांति (Green Revolution) के पहले चरण में, HYV बीजों के उपयोग से मुख्य रूप से किन राज्यों को लाभ हुआ ?
Ans. पंजाब, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु
25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
A) वह गैस जो बॉयल के नियम, चार्ल्स के नियम और एवोगैड्रो नियम का पालन करती है,
आदर्श गैस कहलाती है।
B) गेलुसाक के नियम (Gay Lussac’s Law) के अनुसार, स्थिर आयतन पर किसी
निश्चित मात्रा वाली गैस का दाब, उसके ताप के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
C) सिलिकॉन आवर्त सारणी के वर्ग 14 और आवर्त 3 में मौजूद होता है ?
Ans. A, B, C तीनों सत्य हैं
26. निम्नलिखित में से किसे सत्रीय नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
Ans. टंकेश्वर हजारिका बोरबयान (Tankeswar Hazarika Borbayan)
27. जलियांवाला बाग नरसंहार 1919 में अमृतसर में किस नीति या अधिनियम के दौरान हुआ था, जिसमें अंग्रेजों को मुकदमा चलाए बिना, भारतीयों को गिरफ्तार करने और जेल में डालने की अनुमति दी गई थी ?
Ans. रौलेक्ट एक्ट (Rowlatt Act)
28. तीरंदाजी लक्ष्य पर एक्स-रिंग (X-ring)_____ आंतरिक रिंग होती है ?
Ans. 10वीं
29. राज्यसभा में केन्द्रशासित प्रदेशों (Union Territories) के प्रतिनिधि कैसे चुने जाते हैं ?
Ans. निर्वाचक मण्डल (electoral college) के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित
30. व्यापक आधार और संकीर्ण शीर्ष वाला भारत का जनसंख्या पिरामिड किस प्रकार की जनसंख्या संरचना को दर्शाता है ?
Ans. विस्तृत (Expansive)
31. भारत में हरित क्रांति के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए।
A. भारत में हरित क्रांति काफी हद तक गेहूं क्रांति है क्योंकि 1967-68 और 2003-04 के
बीच गेहूं के उत्पादन में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि कुल अनाज के
उत्पादन में केवल दोगुना वृद्धि हुई है।
B. इसके परिणामस्वरूप वर्ष 1978-79 में 131 मिलियन टन अनाज का उत्पादन हुआ और
भारत दुनिया के सबसे बड़े कृषि उत्पादकों में से एक बन गया।
सही कथन/कथनों की पहचान कीजिए।
Ans. A और B दोनों
32. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय स्टेडियम हॉकी मैचों के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में प्रसिद्ध है ?
Ans. कलिंगा स्टेडियम
33. उस्ताद बिंदा खान का संबंध किस वाद्ययंत्र से है ?
Ans. सारंगी
34. लिंग अनुपात का उपयोग प्रति…………..पुरुषों पर महिलाओं की संख्या का वर्णन करने के लिए किया जाता है ?
Ans. 1000
35. भारत में लौह युग……………….काल से जुड़ा है, जो लगभग 1500 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व तक चला ?
Ans. वैदिक
36. बैडमिंटन में एक तेज और निचला शॉट जो नेट पर क्षैतिज उड़ान भरता है उसे…………के रूप में जाना जाता है ?
Ans. ड्राइव (drive)
37. किस राज्य ने अपनी गरीबी उन्मूलन योजना का उन्नत संस्करण, ओरुनोदोई 2.0 (Orundoi 2.0) पेश किया है ?
Ans. असम
38. मौलिक अधिकार भारतीय संविधान के………………में निहित हैं ?
Ans. भाग III
39. भारत में ___________किसी भी केन्द्रशासित प्रदेश, जिसकी शक्तियां राज्यों की तुलना में अधिक सीमित हो, का निर्माण और उसे भंग (dissolve) कर सकता/सकती है ?
Ans. केन्द्र सरकार (Union Government)
40. माथो नागरांग (Matho Nagrang) का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश से है ?
Ans. लद्दाख
41. 90 मेजों का क्रय मूल्य ग मेजों के विक्रय मूल्य के समान है। यदि 50 प्रतिशत का लाभ होता है, तो ग का मान कितना है ?
Ans. 60
41. एक मैच में, 4 बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए औसत रन 61 है। यदि 3 बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रन क्रमशः 68, 31 और 27 हैं, तो चौथे खिलाड़ी ने कितने रन बनाए ?
Ans. 118
42. यदि 750 का 50 प्रतिशत, M से 25 प्रतिशत अधिक है, तो M का मान कितना है ?
Ans. 300
43. 96 / 8 x (4 of (14 + 2 x 7) – 10 x 10) का मान कितना है ?
Ans. 144
44. जॉन एक काम को 6 घण्टे में पूरा कर सकता है और मार्क उसी काम को 8 घण्टे में पूरा कर सकता है। दोनों को एकसाथ मिलकर उसी काम पूरा करने में कितना समय लगेगा ?
Ans. 24/7 घंटे
45. P, Q और R का अनुपात क्रमशः 3 : 5 : 8 है। यदि उनका योग 400 है तो P और R के बीच कितना अंतर है ?
Ans. 125
46. 15 of 15 – 6 of 11 * 12 + 25 * 25 + 21 * 4 का मान कितना है ?
Ans. 142
47. एक संख्या में 25% की वृद्धि की जाती है और उसमें फिर 25% की वृद्धि की जाती है। मूल संख्या वापस प्राप्त करने के लिए वृद्धि की गई संख्या में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए ?
Ans. 36%
48. 2 वर्ष के लिए 35 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से, 21500 रुपए के मूलधन पर कितनी धनराशि प्राप्त होगी ?
Ans. 39183.75 रुपए
49. एक वस्तु का विक्रय मूल्य 1482 रुपए है। यदि 22 प्रतिशत की छूट दी जाती है, तो वस्तु का अंकित मूल्य कितना होगा ?
Ans. 1900 रुपए
50. एक आदमी ने क्रमशः 7 km/hr, 14 km/hr, 21 km/hr और 28 km/hr की चाल से 10 km की चार समान दूरियां तय की। उसकी औसत चाल कितनी है ?
Ans. 336/25 km/hr
51. पांच क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 19 है। इन पांच संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है ?
Ans. 23
52. एक व्यक्ति 10% की हानि पर एक घड़ी $450 में बेचता है। क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए ?
Ans. $500
53. 1 से 19 तक कितनी भाज्य संख्याएं हैं ?
Ans. 10
54. आधार की त्रिज्या 63 बउ और ऊँचाई 20 बउ वाले बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा ?
Ans. 7920 cm2
55. दो संख्याएं 3 : 4 के अनुपात में हैं और उनका महत्तम समपवर्तक 5 है। उन संख्याओं का लघुत्तम समपवर्त्य ज्ञात कीजिए।
Ans. 60
56. दो संख्याएं 3 : 4 के अनुपात में हैं और उनका महत्तम समपवर्तक 5 है। उन संख्याओं का लघुत्तम समपवर्त्य ज्ञात कीजिए ?
Ans. 60
57. X और Y मिलकर एक काम को 60 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों ने एक साथ मिलकर काम शुरू किया लेकिन 30 दिनों के बाद X ने काम छोड़ दिया। यदि शेष काम को पूरा करने में Y को 75 दिन और लगते हैं, तो X अकेले संपूर्ण काम को कितने दिनों में पूरा कर सकता है ?
Ans. 100 दिन
58. किसी धनराशि पर 4 प्रतिशत वार्षिक की दर से प्राप्त साधारण ब्याज उस धनराशि का 3/5 है। समयावधि क्या है ?
Ans. 15 वर्ष
59. दीपक ने एक वस्तु A खरीदी और उसे क्रय मूल्य से 22ः अधिक मूल्य पर अंकित किया। अंततः उसने वस्तु को 15ः की छूट पर बेच दिया। लाभ या हानि प्रतिशत क्या होगा ?
Ans. 3.7% लाभ
60. यदि a : b : c = 2 : 5 : 3 और c : d= 5 : 2 है, तो a : b : c : d का मान कितना है ?
Ans. 10 : 25 : 15 : 6
61. दिए गए वाक्य में तत्सम शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
………… न जाने कब से भिनभिना रही है।
Ans. मक्षिका
62. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
दबे पैर
Ans. अहिस्ता काम करना
63. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं या व्याकरण से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो कोई त्रुटि नहीं है का चुनाव कीजिए।
भारत दुनिया के सबसे तेजी में बढ़ते/देशों में से एक है और यह सब 1991 में/किए गए सुधारों के कारण है।
Ans. भारत दुनिया के सबसे तेजी में बढ़ते
64. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
हिमालय बर्फ से ढका हुआ है।
Ans. पानी
65. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
गाढ़े का साथी
Ans. बुरे समय में सहायता करने वाला
66. दिए गए वाक्य में उचित देशज-विदेशज शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
आपसे यही……………….है कि आप हमारी बात सुनें।
Ans. अपील
67. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
उसने बड़े ही (आग्रह)……………..से मेरे साथ बातचीत की।
Ans. दुराग्रह
68. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
मैंने एक लोहे की एक बाल्टी खरीदी और उसे पानी से भर दिया।
Ans. मैंने एक लोहे
69. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
जिसके आने की तिथि निश्चित न हो
Ans. अतिथि
70. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
गर्मी से मनोज……………….(बेसुध) हो गया।
Ans. मूर्च्छित
71. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
तुम अपनी………………….(सुविधा) के अनुसार काम करो।
Ans. सहूलियत
72. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
जिसका दमन न किया जा सके
Ans. अदम्य
73. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही शब्द वाला विकल्प हो।
किसी अच्छी वस्तु की वास्तविकता से परिचय पाना आज के……………संसार में विज्ञापन के बिना नितांत असंभव है।
Ans. विशाल
74. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
अब महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के/साथ प्रतिस्पर्धा कर रही हैं लेकिन फिर भी/कुछ ऐसे लोग पर जो लड़कियों का शिक्षा को विरोध करते हैं।
Ans. किछ ऐसे लोग पर जो लड़कियों का शिक्षा को विरोध करते हैं
75. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही पुल्लिंग रूप वाला विकल्प हो।
कभी-कभी सबसे साथ ज्यादा……………..भारी पड़ जाता है।
Ans. लगाव
76. नीचे दिए गए पद्म में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारो में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
इस पर कोई दो राय नहीं हो सकती कि अंग्रेजों के बनाए हुए आपराधिक (1)……….. अब एक बड़ी हद तक (2)……………हो चुके हैं और वे (3)……………. बदलाव की मांग कर रहे हैं। इन कानूनों में (4)……………. पर थोड़े बहुत परिवर्तन किए गए परंतु वर्तमान में वे भी (5)……………सिद्ध हो रहे है।
रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) कानून
(B) योजना
(C) वाक्य
(D) संदेह
Ans. (A) कानून
77. रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) अँधेरा
(B) नीच
(C) प्रधान
(D) अप्रासंगिक
Ans. (D) अप्रासंगिक
78. रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) व्यक्त
(B) व्यक्ति
(C) व्यापक
(D) अर्थ
Ans. (C) व्यापक
79. रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) घर-घर
(B) इधर-उधर
(C) नगर-नगर
(D) समय-समय
Ans. (D) समय-समय
80. रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) हताश
(B) असमंजस
(C) प्रकाश
(D) अपर्याप्त
Ans. (D) अपर्याप्त