SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 01 March 2024 (1st Shift)

SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण होता है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (01 March 2024) First Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |

Table of Contents

1. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
SWA : UYC :: FJN : ?

Ans. HLP

2. छह मित्र P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार मेज के
चारों ओर केन्द्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं। P, Q के ठीक दाईं ओर बैठा है। R और S के ठीक बीच में U बैठा है।S,
T के ठीक
बाईं ओर बैठा है। T के विपरीत कौन बैठा है ?

Ans. R

3. एक निश्चित कूट भाषा में “DESK” को “CEDFRTJL” लिखा जाता है और “CHAIR” को “BDGIZBHJQS” लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में “TABLE” को कैसे लिखा जाएगा ?

Ans. SUZBACKMDF

4. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन :
I. सभी पहिए, साइकिल हैं।
II. कुछ साइकिल, टब हैं।
निष्कर्ष :
I. सभी टब, पहिए हैं।
II. सभी साइकिल, टब हैं।
III. सभी साइकिल, पहिए हैं।

Ans. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है

5. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GIVES’ को ‘124’ लिखा जाता है, ‘STEPS’ को ‘158’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘VIEWS’ को कैसे लिखा जाएगा ?

Ans. 156

6. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 3
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 13

Ans.

Image 4
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 14

7. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
CP : ES : : ?

Ans. AN : CQ

8. दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जो दर्पण डछ को उस आकृति के दाईं ओर रखने पर बनेगा ?

Image 5
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 15

Ans.

Image 6
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 16

9. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
1076, ?, 882, 785, 688, 591

Ans. 979

10. ‘A x B’ का अर्थ है ‘A,B’ का पति है |
‘A + B’ का अर्थ है ‘A,B’ का भाई है |
‘A / B’ का अर्थ है, ‘A,B’ का बेटा है |
‘A – B’ का अर्थ है ‘A,B’ का पिता है |
व्यंजक ‘T / R + S – M’ में, T का S से क्या संबंध है ?

Ans. भाई का बेटा

11. नीचे दी गईं विकल्प आकृतियों में से, उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न आकृति छिपी/निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

Image 7
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 17

Ans.

Image 8
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 18

12. निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Image 9
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 19

Ans.

Image 10
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 20

13. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
242, 264, ?, 308, 330, 352

Ans. 286

14. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में रिक्त स्थान (_____) पर आएगा ?
CADI, EAFI, GAHI,______, KALI

Ans. IAJI

15. नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
RVNL, OSKI, LPHF, IMEC, ?

Ans. FJBZ

16. दिए गए शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश में आने के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
1. Decant
2. Decamp
3. Decade
4. Decagon
5. Decay

Ans. 3, 4, 2, 1, 5

17. दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं (न कि अंकों) को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
12 x 3 – 4 / 2 + 41 = 7

Ans. 7 और 41

18. यदि एक दर्पण को रेखा ।ठ पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?

Image 11
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 21

Ans.

Image 12
Ssc Gd Previous Year Question Paper With Solutions: 01 March 2024 (1St Shift) 22

19. सात लड़कियां P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र से बाहर की ओर मुख करके बैठी हैं (परन्तु जरूरी नहीं है कि इसी क्रम में बैठी हों)। Q और R दोनों की निकटतम पड़ोसी P है।S न तो R और न ही T की निकटतम पड़ोसी है। T और U दोनों की निकटतम पड़ोसी V है। V, S के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है।S, U की निकटतम पड़ोसी है। R के ठीक बाईं ओर कौन बैठी है ?

Ans. T

20. नीचे दिए गए समीकरण में कौन-से दो चिह्नों और दो संख्याओं (न कि अंकों) को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा
?
5 – 7 x 4 + 8Clip Image002/ 2 = 17

Ans. x और + , 4 और 5

21. भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से किस अनुसूची में ‘समवर्ती सूची‘ दी गई है ?

Ans. 7 वी

22. केन्द्रीय मंत्री……………..ने (सितम्बर 2022) सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित टीके, “CERVAVAC” की घोषणा की ?

Ans. डॉ. जितेन्द्र सिंह

23. हॉर्नबिल पर्व (Hornbill Festival) निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है ?

Ans. नागालैंड

24. केन्द्र में तेजी से बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण 1990 में भारत की………….पंचवर्षीय योजना शुरू नहीं हो सकी ?

Ans. आठवीं

25. भारतीय जनगणना के सन्दर्भ में साक्षरता प्रतिशत की परिभाषा क्या है ?

Ans. सात वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों का प्रतिशत, जो किसी भाषा को पढ़ और लिख सकते हैं |

26. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म व्यक्ति और उनसे संबंधित संगीत वाद्ययंत्र के संदर्भ में सही ढंग से मेल खाता है ?
I. तोताराम शर्मा – पखावज
II. जाकिर हुसैन – बांसुरी

Ans. केवल I.

27. खुदाई खिदमतगार (Khudai Khidmatgars) के संस्थापक कौन थे ?

Ans. खान अब्दुल गफ्फार खान

28. भारत में आर्थिक नियोजन के संबंध में, बॉम्बे प्लान (Bombay Plan) कितने भागों में प्रकाशित किया गया था ?

Ans. दो

29. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान में उल्लेखित राज्य नीति का निदेशक सिद्धांत नहीं है ?

Ans. विधायिका को कार्यपालिका से अलग करना

30. वैभव (VAIBHAV) फेलोशिप योजना को लागू करने का उत्तरदायित्व किस सरकारी विभाग के पास है ?

Ans. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

31. 15 नवम्बर, 2023 को……………में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान को हरी झण्डी दिखाई गई।

Ans. खूंटी, झारखण्ड

32. निम्नलिखित में से वेग का SI मात्रक क्या है ?

Ans. m/s

33. 2011-12 के आंकड़ो के अनुसार, निम्नलिखित में से बिहार की गरीबी दर कौन-सी है ? (लगभग)

Ans. 33.7%.

34. निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली को एकहार्य (Ekaharya) के रूप में वर्गीकृत किया गया है ?

Ans. भरतनाट्यम

35. निम्नलिखित में से कौन-सा मौर्य शासक चंद्रगुप्त मौर्य का पोता (grandson) था ?

Ans. अशोक

36. ‘ कथक ‘ शब्द का क्या अर्थ है ?

Ans. कथावाचक

37. गीता महलिक (Geeta Mahlik) किस नृत्य शैली के लिए प्रसिद्ध हैं ?

Ans. ओडिसी

38. बास्केटबॉल में दो टीमें होती हैं और जिसमें प्रत्येक टीम में……………खिलाड़ी होते हैं।

Ans. पांच

39. 1951 में प्रथम एशियाई खेल कहां आयोजित किए गए थे ?

Ans. नई दिल्ली, भारत

40. निम्नलिखित में से कौन-सा खेल पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है ?

Ans. फील्ड हॉकी

41. 15 लड़कों के एक समूह की औसत आयु 24 वर्ष है। 13 वर्ष की आयु वाला एक लड़का समूह छोड़ देता है। एक नया लड़का समूह में शामिल होता है और उस समूह की औसत आयु 1 वर्ष बढ़ जाती है। नए लड़के की आयु कितनी है ?

Ans. 28 वर्ष

42. अमित, सुमित और विनीत मिलकर एक काम पूरा करते हैं। अमित और सुमित मिलकर काम का 70 प्रतिशत भाग पूरा करते है तथा सुमित और विनीत मिलकर उस काम का 50 प्रतिशत भाग पूरा करते हैं। तीनों में से कौन सर्वाधिक कुशल है ?

Ans. अमित

43. X और Y साथ मिलकर एक काम को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Yअकेले उसी काम को 25 दिनों में पूरा कर सकता है। X अकेले उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेगा ?

Ans. 100 दिन

44. साधारण ब्याज की योजना में निवेश करने पर 1000 रुपए की एक धनराशि 2210 रुपए हो जाती है। यदि वार्षिक ब्याज दर और जितने वर्षों के लिए धनराशि का निवेश किया गया था, दोनों समान हैं, तो वार्षिक ब्याज दर कितनी है ?

Ans. 11 प्रतिशत

45. एक वस्तु 20 प्रतिशत की छूट पर बेची जाती है। वस्तु के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात क्या होगा ?

Ans. 5 : 4

46. 1495 / 23 + 44 x 9 – 21 / 3 का मान कितना है ?

Ans. 454

47. 2 of 40 – (44 + 2 – 96) का मान कितना है ?

Ans. 130

48. यदि m = 1500 और n = 2000, तो m, n से कितने प्रतिशत कम है ?

Ans. 25 प्रतिशत

49. यदि गोले की त्रिज्या 80 प्रतिशत कम कर दी जाए, तो गोले का आयतन कितने प्रतिशत कम हो जाएगा ?

Ans. 99.2 प्रतिशत

50. एक मिश्रण में अम्ल और पानी का अनुपात 4 : 7 है। यदि इसमें 10 लीटर पानी मिलाया जाए, तो अम्ल और पानी का अनुपात 8 : 19 हो जाता है। मिश्रण में अम्ल की मात्रा कितनी है ?

Ans. 16 लीटर

51. 33 प्रतिशत की छूट के बाद एक वस्तु 2546 रुपए में बेची जाती है। वस्तु का अंकित मूल्य कितना है ?

Ans. 3800 रुपए

52. 10000 रुपए 3 वर्षों के लिए 20 प्रतिशत वार्षिक की दर पर ऋण पर दिए जाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
I. इस धनराशि पर प्राप्त होने वाला साधारण ब्याज 6000 रुपए होगा।
II. इस धनराशि पर प्राप्त होने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) 7200 रुपए होगा।

Ans . केवल I

53. एक ट्रक ने अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पहले चलना शुरू किया लेकिन 270 Km दूर, अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए उसे अपनी सामान्य चाल 6 Km/hr धीमी करनी पड़ी। ट्रक की सामान्य चाल कितनी है ?

Ans. 60 km/hr

54. N के किस मान के लिए 28537 N, 8 से विभाज्य है ?

Ans. 6

55. यदि 3T =10U और 5U = 7V है, तो T : U : V का मान कितना है ?

Ans. 70 : 21 : 15

56. 5400 / 2 – 55 * 11 + 44 * 3 का मान कितना है ?

Ans. 2227

57. 12 खिलाड़ियों और उनके कोच की औसत आयु 32 वर्ष है। प्रथम 5 खिलाड़ियों की औसत आयु 28 वर्ष है और शेष 7 खिलाड़ियों की औसत आयु 26 वर्ष है। कोच की आयु कितनी है ?

Ans. 94 वर्ष

58. यदि कुल मोबाइलों के 75 प्रतिशत मोबाइल 20 प्रतिशत हानि पर बेचे जाते हैं और शेष मोबाइल 30 प्रतिशत लाभ पर बेचे जाते हैं, तो कुल हानि प्रतिशत कितना होगा ?

Ans. 7.5 प्रतिशत

59. एक वस्तु का क्रय मूल्य 4600 रुपए है। यदि हानि प्रतिशत 12 प्रतिशत है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य कितना है ?

Ans. 4048 रुपए

60. उस त्रिभुज की ऊँचाई ज्ञात कीजिए, जहां उस ऊँचाई के संगत आधार, ऊँचाई का आधा है और क्षेत्रफल 144 cm2 है ?

Ans. 24 cm

61. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
” युग युगान्तर से “

Ans. प्राचीन काल से

62. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।
” आसमान से गिरा खजूर में अटका “

Ans. एक विपत्ति से छूटकर दूसरी में उलझ जाना

63. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
” सेना “

Ans. दल

64. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है।
उसके मन में न जाने कितनी वेदना थी कि वह ज़ोर-ज़ोर से (उसास)……………ले रहा था।

Ans. उच्छवास

65. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही पुल्लिंग रूप वाला विकल्प हो।
आज लगता है पूरे घर की सफाई हुई है क्योंकि………………..भी साफ नज़र आ रहा है।

Ans. आईना

66. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा/एक आदर्श छात्र बना जो दूसरों से लिए/प्रेरणा स्रोत बन सके।

Ans. एक आदर्श छात्र बना जो दूसरों से लिए

67. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
उसने दूर से फेककर ही हथियार चलाया।

Ans. अस्त्र

68. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
ये कभी न निष्फल होने वाला काम है।

Ans. अमोघ

69. दिए गए शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
” जलमार्ग “

Ans. थलमार्ग

70. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
_________ (पतिहीन) होते ही उसे घर से निकाल दिया गया।

Ans. विधवा

71. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है।
नेता जी ने अपनी सुरक्षा के लिए कई (अंगरखा)…………………..रखे हैं।

Ans. अंगरक्षक

72. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
जो कुछ वे जानते हैं, उसे दूसरे तक पहुंचाने में वे स्वभाव से ही (कृपण)……………हैं ?

Ans. उदार

73. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए।
मानव का कल्यान ही मनुष्य का धर्म है।

Ans. कल्यान

74. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए भाववाचक संज्ञा वाला विकल्प हो।
सीमा ने रोहिणी से कहा कि,……………..के नाते तुम्हें उसकी मदद करनी चाहिए।

Ans. इंसानियत

75. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें।
उसे परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने की आशा है।

Ans. उसे परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।

76. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
प्रतियोगिता परिक्षाओ में गड़बड़ी और (1)……………..नई बात नहीं है। कई परीक्षा देने वाले (2)……………का कहना है कि (3)…………………के सील टूटे हुए थे। वे इनके विरोध में (4)…………..भी कर रहे हैं। यही कारण है की परीक्षा (5)…………कर दी गयी है।
रिक्त 1 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. विवाद

77. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
प्रतियोगिता परिक्षाओ में गड़बड़ी और (1)……………..नई बात नहीं है। कई परीक्षा देने वाले (2)……………का कहना है कि (3)…………………के सील टूटे हुए थे। वे इनके विरोध में (4)…………..भी कर रहे हैं। यही कारण है की परीक्षा (5)…………कर दी गयी है।
रिक्त 2 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. अभ्यर्थियों

78. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
प्रतियोगिता परिक्षाओ में गड़बड़ी और (1)……………..नई बात नहीं है। कई परीक्षा देने वाले (2)……………का कहना है कि (3)…………………के सील टूटे हुए थे। वे इनके विरोध में (4)…………..भी कर रहे हैं। यही कारण है की परीक्षा (5)…………कर दी गयी है।
रिक्त 3 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. प्रश्नपत्रों

79. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
प्रतियोगिता परिक्षाओ में गड़बड़ी और (1)……………..नई बात नहीं है। कई परीक्षा देने वाले (2)……………का कहना है कि (3)…………………के सील टूटे हुए थे। वे इनके विरोध में (4)…………..भी कर रहे हैं। यही कारण है की परीक्षा (5)…………कर दी गयी है।
रिक्त 4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. प्रदर्शन

80. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
प्रतियोगिता परिक्षाओ में गड़बड़ी और (1)……………..नई बात नहीं है। कई परीक्षा देने वाले (2)……………का कहना है कि (3)…………………के सील टूटे हुए थे। वे इनके विरोध में (4)…………..भी कर रहे हैं। यही कारण है की परीक्षा (5)…………कर दी गयी है।
रिक्त 5 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

Ans. रद्द

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now