SSC GD की तय्यारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Previous year paper एक राम बाण है | SSC GD Previous year paper आपको प्रश्नों के पैटर्न, कठिनाई के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करता है, जो आपके आने वाले SSC GD Exam की तय्यारी में मददगार रहेगा | इस पोस्ट में SSC GD (05 March 2024) Fourth Shift का सम्पूर्ण पेपर दिया गया है |
Table of Contents
01. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TOGETHER’ को ‘TOERGETH’ लिखा जाता है और ‘TOMORROW’ को ‘TOOWMORR’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘BATHROOM’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. BAOMTHRO
02. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
03. यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?
Ans.
04. निम्नलिखित प्रश्न में दी गई आकृतियों के अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया जाता है। विकल्पों में दी गई आकृतियों में से बताइए कि खोले जाने पर यह कैसा दिखाई देगा ?
Ans.
05. एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DEFINITE’ को ‘EUJOJGFD’ लिखा जाता है, ‘DRIZZLING’ को ‘GOJMAAJSD’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘ATTACHED’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Ans. DFIDBUUA
06. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए।
ML : NO : : ?
Ans. GE : HH
07. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
?, 37, 35, 27, 25, 17
Ans. 45
08. छह व्यक्ति P1, P2, P3, P4, P5 और P6 एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। P2 और P6 के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P2 और P4, P1 के निकटतम पड़ोसी हैं। P5, P3 के ठीक दाईं ओर बैठा है। P1, P6 की दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। P3 के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है ?
Ans. P5
09. निम्नलिखित अक्षर समूहों में से अक्षरों का कौन-सा समूह क्रमबद्ध रूप से बाईं से दाईं ओर रखे जाने पर नीचे दी गई शृंखला को पूरा करेगा ?
wwxxyywwx_yywwxxy_ww_xyywwxx_y
Ans. xyxy
10. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
BHL : DJN : : OSW : ?
Ans. QUY
11. छह व्यक्ति X, Y, Z, P, Q और R एक घेरा बनाकर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। X और Z एक-दूसरे के ठीक विपरीत बैठे हैं। Y, जो X के ठीक बाईं ओर बैठा है, वह भी P के ठीक विपरीत बैठा है। R, X के बगल में नहीं बैठा है। Y और Z दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है ?
Ans. R
12. दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. Construction
2. Constitution
3. Constant
4. Constable
5. Constrain
Ans. 4, 3, 2, 5, 1
13. नीचे एक शृंखला दी गई हैं जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
TRS, UST, VTU, WUV, ?
Ans. XVW
14. 1067, 1068, 1072, 1088, ?, 1408
Ans. 1152
15. दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए, जो दर्पण MN को उस आकृति के दाईं ओर रखने पर बनेगा।
Ans.
16. दिए गए विकल्पों में से किन दो चिह्नों और दो संख्याओं (न कि अंक) को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ?
5 x 4 + 8 ÷ 2 – 7 = 35
Ans. + और -, 4 और 7
17. यदि 10 A 8 B 4 C 3 = 23 और 20 A 4 B 10 C 5 = 13, तो 8 A 12 B 6 C 4 = ?
Ans. 20
18. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः
Ⅰ कोई X, W नहीं है।
ⅠⅠ कुछ X, W हैं।
निष्कर्षः
Ⅰ कुछ X, W नहीं हैं।
ⅠⅠ सभी X, W हैं।
Ans. केवल निष्कर्ष Ⅰ अनुसरण करता है
19. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।
Ans.
20. यदि ‘M x N’ का अर्थ है ‘M, N’ का पिता है‘।
यदि ‘M + N’ का अर्थ है ‘M, N’का पत्नी है‘।
यदि ‘M ÷ N’ का अर्थ है‘M, N’ का बेटा है‘।
यदि ‘M – N’ का अर्थ है ‘M, N’ का पति है‘।
व्यंजक ‘T ÷ V + W x U’में, W का T से क्या संबंध है ?
Ans. पिता
21. भारतीय खिलाड़ी भक्ति शर्मा का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है ?
Ans. तैराकी
22. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है ?
Ans. बिहार
23. ब्रह्मा समाज के संस्थापक कौन थे ?
Ans. राजा राममोहन राय
24.ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 निम्नलिखित में से किस देश ने जीता ?
Ans. इंग्लैण्ड
25. किस भौतिक नियम के अनुसार, यदि किसी गैस के अणुओं की मात्रा और संख्या स्थिर रहे, तो गैस का दाब और ताप व्युत्क्रमानुपाती होते हैं ?
Ans. बॉयल का नियम
26. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य ने अबुआ आवास योजना 2023 शुरू की है ?
Ans. झारखण्ड
27. क्रिकेट में कुछ ओवरों के दौरान कुछ (fielding) पिमसकपदहद्ध प्रतिबंधों को……………….के रूप में जाना जाता है।
Ans. पॉवर प्ले (power playe)
28. भारतीय उपमहाद्वीप में, मेहरगढ़ में बसावट की शुरुआत लगभग…………..वर्ष पूर्व हुई थी।
Ans. 8000
29. 1944 में विभिन्न उद्योगपति एक साथ आए और भारत में एक नियोजित अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया। इसे……………प्लान के नाम से जाना जाता है।
Ans. बॉम्बे
30. ‘कुचिपुड़ी‘ शास्त्रीय नृत्य शैली का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है ?
Ans. आंध्रप्रदेश
31. मुद्रा की पूर्ति के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए।
A. आधुनिक अर्थव्यवस्था में, मुद्रा के अंतर्गत नकदी और बैंक जमाएं आती हैं।
B. ये दो प्रकार की संस्थाओं द्वारा निर्मित किए जाते हैः अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय बैंक तथा व्यावसायिक बैंकिंग व्यवस्था।
सही कथन/कथनों की पहचान कीजिए।
Ans. A और B दोनों
32. हद्दू खान और हस्सू खान को किस शैली का महान ज्ञाता माना जाता था ?
Ans. ख्याल
33. भारत की नौवीं पंचवर्षीय योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
I. यह योजना सामाजिक न्याय और समानता के साथ विकास पर केन्द्रित थी।
II. नौवीं पंचवर्षीय योजना की समयावधि 1997-2002 थी।
Ans. I और II दोनों
34. ________ कर्नाटक का मुख्य त्योहार है, जो कन्नड़ नव वर्ष का प्रतीक है।
Ans. उगादि
35. 2011 की जनसंख्या जनगणना में, भारत में लिंग अनुपात प्रति 1000 पुरुषों पर……………महिलाएं हैं।
Ans. 943
36. अक्टूबर 2023 तक, महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री कौन हैं ?
Ans. अजित पवार
37. भारत के बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) की स्थापना निम्नलिखित में ये किस वर्ष में की गई थी ?
Ans. 1862
38. बांग्लादेश निम्नलिखित में से किसके साथ भूमि सीमा साझा नहीं करता है ?
Ans. सिक्किम
39. भारत को अपना केन्द्रीय बैंक किस वर्ष मिला ?
Ans. 1935
40. मई, 2023 में, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने………………के रूप में शपथ ली।
Ans. केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त
41. एक वस्तु 30 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट के बाद 2240 रुपए में बेची जाती है। वस्तु का अंकित मूल्य कितना है ?
Ans. 6400 रुपए
42. तीन संख्याओं में से, पहली संख्या और दूसरी संख्या का औसत, दूसरी संख्या और तीसरी संख्या के औसत से 20 अधिक है। पहली और तीसरी संख्या के बीच का अंतर कितना है ?
Ans. 40
43. 46/7 of 21/2 – 92/14 ÷ 23/56 का मान कितना है ?
Ans. 53
44. 56 संख्याओं का औसत 72 है। यदि हम प्रत्येक संख्या में एक संख्या ‘B’ जोड़ दें, तो औसत 144 हो जाता है। B का मान कितना है ?
Ans. 72
45. एक व्यक्ति को 70 रुपए में 54 कुर्सियां बेचने पर 30 प्रतिशत की हानि होती है। 15 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए 54 कुर्सियों का विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए ?
Ans. 115 रुपए
46. यदि Y किसी काम का 3/5 भाग 60 दिनों में पूरा कर सकता है, तो उसी काम का 1/10 भाग पूरा करने में Y को कितने दिनों का समय लगेगा ?
Ans. 10 दिन
47. एक कुर्सी का विक्रय मूल्य 7790 रुपए है। यदि हानि प्रतिशत 18 प्रतिशत है, तो कुर्सी का क्रय मूल्य कितना है ?
Ans. 9500 रुपए
48. यदि G : H : J = 5 : 3 : 2 और J : K = 2 : 5 है, तो G : K का मान कितना है ?
Ans. 1 : 1
49. यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 11 वर्ष 6 माह में दोगुनी हो जाती है, तो वार्षिक ब्याज दर क्या होगी ?
Ans. 8.69 %
50. 100 – 40 ÷ 5 x 2 + 2 का मान कितना है ?
Ans. 86
51. यदि किसी राशि का 60%, 120 है, तो वह राशि कितनी है ?
Ans. 200
52. यदि 27 आदमी 225 हेक्टेयर घास काटने में 15 दिन लगाते हैं, तो 33 आदमी 165 हेक्टेयर घास काटने में कितना समय लेंगे ?
Ans. 9 दिन
53. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 25 से विभाज्य नहीं है ?
Ans. 1885
54. यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 3000 रुपए और विक्रय मूल्य 2400 रुपए है। छूट प्रतिशत कितना है ?
Ans. 20
55. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात सबसे छोटा है ?
A) 8 % 9
B) 2 % 5
C) 7 % 11
Ans. A और C दोनों
56. 1.5 x 0.6 + 2.4 x 0.5 + 7.5 x 0.4 का मान कितना है ?
Ans. 5.1
57. एक रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय से 4 घण्टे पहले चलना शुरू करती है और 960 km दूर स्थित अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए रेलगाड़ी की सामान्य चाल 40 km/hr कम करनी पड़ती है। रेलगाड़ी की सामान्य चाल कितनी है ?
Ans. 120 km/hr
58. एक कार का प्रारम्भिक मूल्य 500000 रुपए है। कार के मूल्य में प्रत्येक वर्ष उसके प्रारम्भिक मूल्य से 10 प्रतिशत की कमी होती है। 3 वर्ष बाद इसका मूल्य कितना होगा ?
Ans. 364500 रुपए
59. यदि एक आयत की लम्बाई में 11.11 प्रतिशत की वृद्धि कर दी जाए, तो क्षेत्रफल को अपरिवर्तित रखने के लिए इसकी चौड़ाई कितने प्रतिशत घटाई जानी चाहिए ?
Ans. 10%
60. 110 के 15 प्रतिशत + 125 के 50 प्रतिशत का मान कितना है ?
Ans. 79
61. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
यहाँ आकाश को चूमने वाली कई इमारतें हैं।
Ans. गगनचुम्बी
62. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियां हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
राष्ट्रीय ध्वज ही किसी भी देश का प्रतीक होता है,/जिससे यह पता लगा जा पाता है कि उस देश का अतीत क्यों है,/उस देश का वर्तमान क्या है और देश का भविष्य क्या है।
Ans. जिससे यह पता लगा जा पाता है कि उस देश का अतीत क्यों है |
63. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही भाववाचक संज्ञा वाला विकल्प हो।
विकास की आवाज में बहुत…………………….है।
Ans. मिठास
64. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।
दाम लगाना
Ans. मूल्य आँकना
65. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
समुद्र में लगने वाली आग
Ans. बड़वाग्नि
66. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
________(बुद्धिमान) वही है जो दूसरों को माफ कर दें।
Ans. ज्ञानी
67. निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियां हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो ‘कोई त्रुटि नहीं है‘ का चुनाव कीजिए।
पर्यावरण के प्रति लोगों को उसका महत्व समझाने/और जागरूकता लाने के लिए हर साल 5 जून का दिन/‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है।
Ans. कोई त्रुटि नहीं है
68. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।
मेरे (अग्रज)………………बहुत ही जानकार व्यक्ति हैं।
Ans. अनुज
69. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।
नेकी और पूछ-पूछ
Ans. भलाई करने में क्या पूछना
70. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
अनाथ
Ans. नाथहीन
71. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कई त्रुटि है।
आज नई शिक्षा नीति के ऊपर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा।
Ans. नीति के ऊपर
72. दिए गए वाक्य में से निरर्थक शब्द ज्ञात कीजिए।
तूफान की वजह से अनेक पेड़-वेड़ गिर गए हैं।
Ans. वेड़
73. दिए गए शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
कटु
Ans. मृदु
74. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है।
आज बहुत दिनों बाद बाहर (अर्द्ध)…………चाँद दिखाई दे रहा है।
Ans. आधा
75. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो।
पत्थर को गढ़ने वाला औजार
Ans. छेनी
76. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
तकनीक के (1)…………………..को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो (2)……………….जताई वह यह बताती है कि उसके गलत (3)……………….की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। दिल्ली में मुख्यालय में दीपावली मिलन (4)……………….को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह (5)……………….दी कि उनका भी डीपफेक वीडियो सामने आया है।
रिक्त (1) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. दुरूपयोग
77. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
तकनीक के (1)…………………..को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो (2)……………….जताई वह यह बताती है कि उसके गलत (3)……………….की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। दिल्ली में मुख्यालय में दीपावली मिलन (4)……………….को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह (5)……………….दी कि उनका भी डीपफेक वीडियो सामने आया है।
रिक्त (2) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. चिंता
78. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
तकनीक के (1)…………………..को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो (2)……………….जताई वह यह बताती है कि उसके गलत (3)……………….की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। दिल्ली में मुख्यालय में दीपावली मिलन (4)……………….को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह (5)……………….दी कि उनका भी डीपफेक वीडियो सामने आया है।
रिक्त (3) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. इस्तेमाल
79. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
तकनीक के (1)…………………..को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो (2)……………….जताई वह यह बताती है कि उसके गलत (3)……………….की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। दिल्ली में मुख्यालय में दीपावली मिलन (4)……………….को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह (5)……………….दी कि उनका भी डीपफेक वीडियो सामने आया है।
रिक्त (4) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. समारोह
80. नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन-सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा –
तकनीक के (1)…………………..को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो (2)……………….जताई वह यह बताती है कि उसके गलत (3)……………….की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। दिल्ली में मुख्यालय में दीपावली मिलन (4)……………….को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह (5)……………….दी कि उनका भी डीपफेक वीडियो सामने आया है।
रिक्त (5) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
Ans. जानकारी