✦ Army TDN Paper 2026 Answer Key | 04 June 2026 (1st Shift) Paper Analysis
आज 04 जून 2026 को हुए Army GD/TDN परीक्षा की 1st Shift समाप्त हो चुकी है। इस पोस्ट में Army Tradesman Exam की 1st Shift में पूछे गए प्रश्न उत्तर सहित दिए गये है।
यह प्रश्न परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा साझा किए गए हैं। इससे आपको अंदाजा हो जायेगा कि आज की परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए और परीक्षा का स्तर कैसा रहा। इससे आप सही टॉपिक्स का Revision कर अपनी तैयारी को मजबूत कर पाएंगे।
यदि आपकी आने वाले दिनों में Army परीक्षा है तो यह Paper आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। इससे आपको Army Exam Pattern, Important Topics और पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी।
नीचे Army TDN Paper 2026, 04 June (1st Shift) के सभी प्रश्न हल सहित दिए गये है। इन प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं।
➦ Army TDN Paper 2026 PDF | 04 June 2026 (1st Shift)
Questions & Answers
नगरनिकाय से संबंधित संविधान की कौनसी अनुसूची है?
अरब सागर में कौनसी नदी गिरती है? (a) गंगा (b) महानदी (c) ताप्ती (d) कावेरी
बंगाल की खाड़ी में कौनसा द्वीप है? a) लक्षद्वीप (b) माजुली (c) अंडमान निकोबार द्वीप (d) दीव
भारतीय संविधान कब लागू हुआ?
'अखंडता' शब्द संविधान में कब जोड़ा गया?
नगरपालिका के सदस्य क्या कहलाते हैं?
31 अक्टूबर को किस महापुरुष की जयंती मनाई जाती है?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ था?
बैरकपुर छावनी में किसको फाँसी की सजा दी गई?
1857 की क्रांति की शुरुआत कहाँ से हुई?
लाल, बाल, पाल की तिकड़ी में कौन शामिल नहीं था? (a) लाला लाजपत राय (b) बाल गंगाधर तिलक (c) विपिन चंद्र पाल (d) गोपाल कृष्ण गोखले
केरल में सबसे बड़ी झील कौनसी है?
भारत और म्यांमार के बीच निर्धारण सीमा क्या है?
पुस्तक 'राम फिर लौटे' के लेखक कौन हैं?
रूस और भारत के बीच होने वाले सैन्य अभ्यास 2003 से कौनसा था?
लोहे को जंग से बचाने हेतु किसकी परत चढ़ाते हैं?
जब वर्षा होती है तो सूर्य के प्रकाश में इंद्रधनुष में सात रंग दिखने का कारण क्या है?
सर्वाधिक कार्बोहाइड्रेट किसमें है? (a) दाल (b) सोयाबीन (c) चावल (d) दूध
कौनसा पेशीय बल का उदाहरण है?
आटे से पत्थर को अलग करने की विधि क्या है?
उदासीन पदार्थ का अम्ल व क्षार में कैसा रंग होता है?
जब कोई विलयन अपनी विलेयता सीमा तक पहुँचता है तो क्या होगा?
शरीर को संग्रहीत ऊर्जा प्रदान करने वाला पोषक तत्व कौनसा है?
समय के साथ होने वाली गति को क्या कहते हैं? इसका मात्रक क्या है?
हीटर में ऊष्मा किस कारण उत्पन्न होती है?
खरगोश किस विधि से जनन करते हैं?
गले की बीमारी व बुखार (जुखाम) किसके कारण होता है?
रुधिर, CO₂ को फेफड़ों की वायुकुपिका तक ले जाता है — यह कार्य कौन करता है?
180 किलोमीटर 60 किमी/घंटा तथा 60 किलोमीटर 30 किमी/घंटा की चाल से तय करे तो औसत चाल क्या होगी?
साधारण ब्याज: ₹2000 मूलधन पर 10% दर से 2 साल का ब्याज क्या होगा?
आयत की लम्बाई 18 मीटर तथा चौड़ाई 12 मीटर है तो परिमाप क्या होगा?
एक परीक्षा में 60 अंक तथा दूसरी परीक्षा में 80 अंक, यदि दोनों के भारांक क्रमशः 2:3 हैं तो भारीय औसत क्या है?
कोई संख्या 50 से 60 हो जाती है तो प्रतिशत वृद्धि क्या होगी?
8 संख्याओं का औसत 15 है तो उनका योगफल क्या है?
A:B = 4:7 तथा B:C = 3:5 तो A:C = ?
4² + √64 = ?
61, 54, 47, 40, 33, ? अगला पद क्या होगा?
5x + 3y = 12 और x − y = 1, तो y = ?
3:5 = x:20, तो x = ?
2 लाइट क्रमशः 4 सेकण्ड व 6 सेकण्ड के अंतराल में जलती हैं, तो दोनों एक साथ कब जलेंगी?
चतुर्भुज के तीन कोण क्रमशः 84°, 95°, 80° हैं तो चौथा कोण क्या है?
2.5 + 4/5 = ?
20 से 50 होने पर प्रतिशत वृद्धि क्या है?
2 + 6 ÷ 2 × 3 = ?
