✦ Army GD Paper 2026 Answer Key | 04 June 2026 (4th Shift) Paper Analysis
आज 04 जून 2026 को हुए Army GD परीक्षा की 4th Shift समाप्त हो चुकी है। इस पोस्ट में Army GD Exam की 4th Shift में पूछे गए प्रश्न उत्तर सहित दिए गये है।
यह प्रश्न परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा साझा किए गए हैं। इससे आपको अंदाजा हो जायेगा कि आज की परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए और परीक्षा का स्तर कैसा रहा। इससे आप सही टॉपिक्स का Revision कर अपनी तैयारी को मजबूत कर पाएंगे।
यदि आपकी आने वाले दिनों में Army परीक्षा है तो यह Paper आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। इससे आपको Army Exam Pattern, Important Topics और पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी।
नीचे Army GD Paper 2026, 04 June (4th Shift) के सभी प्रश्न हल सहित दिए गये है। इन प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं।
➦ Army GD Paper 2026 PDF | 04 June 2026 (4th Shift)
Question 1: थार मरुस्थल में कौन-सी वनस्पति पाई जाती है?
Correct Answer: कँटेदार झाड़ियाँ
Question 2: भारत में भू-भाग की रक्षा कौन-सी सेना करती है?
Correct Answer: थल सेना
Question 3: अनुच्छेद 19 का संबंध किससे है?
Correct Answer: वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
Question 4: शहर का प्रथम नागरिक कौन होता है?
Correct Answer: मेयर (महापौर)
Question 5: सबसे ज्यादा टीले कहाँ पाये जाते हैं?
Correct Answer: मरुस्थल में
Question 6: अखंडता, संप्रभुता व एकता हमारे संविधान के किस भाग में है?
Correct Answer: भाग IV (क) — अनुच्छेद 51A(c)
Question 7: पंजाब का शेर किसे कहा जाता है?
Correct Answer: लाला लाजपतराय
Question 8: नरम दल समूह का प्रमुख सदस्य कौन था?
Correct Answer: गोपाल कृष्ण गोखले
Question 9: असहयोग आंदोलन में महात्मा गांधी जी ने कौन सी नीति अपनाई?
Correct Answer: अहिंसक विरोध
Question 10: शैलेश कुमार ने 2026 में पुरुष हाई जम्प T-63 स्वर्ण पदक किस खेल में जीता?
Correct Answer: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
Question 11: CSIR के तहत जो स्मार्ट गाँव के रूप में 'कुशनपुर' गाँव किस राज्य में है?
Correct Answer: ओडिशा
Question 12: राष्ट्रीय आरोग्य मेला किस राज्य में मनाया गया?
Correct Answer: महाराष्ट्र
Question 13: नौसेना दिवस किस घटना के कारण मनाया जाता है?
Correct Answer: 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के सफल उपलब्धि
Question 14: लोहे में जंग लगने पर कौन-सा रंग हो जाता है?
Correct Answer: लाल-भूरा
Question 15: अम्ल की प्रकृति कैसी होती है?
Correct Answer: खट्टा
Question 16: अत्यधिक क्रोध व चिंता के कारण शरीर में क्या उत्पन्न होता है?
Correct Answer: एड्रिनलीन
Question 17: मुख्य तार से जुड़ा विद्युत बल्ब किस कारण खतरनाक होता है?
Correct Answer: विद्युत प्रवाह के कारण अत्यधिक ताप
Question 18: जल में नमक का होना क्या है?
Correct Answer: जल में नमक का होना घुलना है जो एक भौतिक परिवर्तन है।
Question 19: जैम खराब होने को बचाने हेतु किसका उपयोग होता है?
Correct Answer: सोडियम बेन्जोएट
Question 20: गुरुत्वाकर्षण किस पर निर्भर करता है?
Correct Answer: द्रव्यमान पर
Question 21: स्पीडोमीटर किसमें काम करता है?
Correct Answer: km/h
Question 22: चुम्बकीय पृथक्करण का कारण है?
Correct Answer: वे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं।
Question 23: पौधे में वायु का कार्य क्या है?
Correct Answer: बीजों का फटना
Question 24: अभिलम्ब व परावर्तित के बीच कोण है?
Correct Answer: परावर्तन कोण
Question 25: जीवित रहने के लिए वायु की आवश्यकता क्यों होती है?
Correct Answer: श्वसन
Question 26: A व B की आयु का अनुपात 4:7 है यदि A की आयु 28 है तो B की आयु क्या होगी?
Correct Answer: 49
Question 27: 7, 13, 16 का औसत क्या होगा?
Correct Answer: 12
Question 28: (x+2), (2x-1), (x+5), (3x-3) चतुर्भुज की चार भुजाएँ हैं तथा परिमाप 129 इकाई है तो x का मान क्या होगा?
Correct Answer: 18
Question 29: x = 2 तथा y = -3 तो (x+y)² + (x-y)² = ?
Correct Answer: 26
Question 30: 1000 × 10 × 2 - 200 = ?
Correct Answer: 19800
Question 31: 50 से 60 होने पर वृद्धि प्रतिशत है?
Correct Answer: 20%
Question 32: 5, 6 का लसप (LCM) है?
Correct Answer: 30
Question 33: समबहुभुज का प्रत्येक बाह्य कोण 60° है तो भुजा क्या है?
Correct Answer: 6
Question 34: 17 + 3 × 2 - 6 ÷ 2 - 33 = ?
Correct Answer: -13
Question 35: 100 का 20 प्रतिशत कमी तो कमी कितना है?
Correct Answer: 20%
Question 36: √72 = ?
Correct Answer: 6√2
Question 37: 0.5 + 0.25 - 0.75 = ?
Correct Answer: 0
Question 38: 5 संख्याओं का योगफल 35 है तो औसत क्या है?
Correct Answer: 7
Question 39: A एक काम को 20 दिन में B उस काम को 15 दिन में पूरा करता है। यदि दोनों 5 दिन काम करे तो शेष काम बचा? (a) 1/4
Correct Answer: 5/12