Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 28, 2025

Follow

Army GD Agniveer Previous Year Question Paper 16 Oct 2022

Army GD Agniveer Previous Year Question Paper 16 Oct 2022: भारतीय सेना में General Duty भर्ती देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। जो उम्मीदवार Army GD (Agniveer) की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित पिछला पेपर एक महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है। यह पेपर न केवल परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करता है, बल्कि इस से प्रश्नों के प्रकार और पेपर की कठिनाई के स्तर का भी स्पष्ट अंदाज़ा होता है।

पिछले वर्षों के पेपर का अध्ययन करने से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जा सकते हैं। इससे समय प्रबंधन, प्रश्न हल करने की गति और सटीकता में सुधार होता है, जो अंतिम परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक है।

भाग-1 : सामान्य ज्ञान

1. दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री का नाम बताइए ?
Ans. श्रीमती श्रीमाओ भंडार नायके

2. विश्व का पहला देश जहां पर औद्योगिक क्रांति की शुरूआत हुई ?
Ans. ब्रिटेन

3. गवर्नर बनने के लिए न्यूनतम आयु होती है ?
Ans. 35 वर्ष

4. जय जवान जय किसान का नारा ……. ने दिया ?
Ans. लाल बहादुर शास्त्री

5. कौनसा शहर वास्तुकार एडविन लुटियन द्वारा डिजाइन किया गया था ?
Ans. नई दिल्ली

6. फलाई सटल किसके लिए इस्तेमाल करते है ?
Ans. बुनने के लिए

7. प्राचीन भारत में मगध राज्य की राजधानी थी ?
Ans. राजग्रह

8. कौन राज्य समुद्री सीमा में नहीं है ?
Ans. हरियाणा

9. भारत का प्रथम माइक्रो जंगल किस राज्य में है ?
Ans. छतीसगढ़

10. विश्व में सबसे ज्यादा कोयला उत्पादन करने वाला देश कौनसा है ?
Ans. चीन

11. हल्दीघाटी का युद्ध किसके बीच हुआ था ?
Ans. अकबर और महाराणा प्रताप

12. बाल दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans. 14 नवम्बर

13. वायुसेना का प्रमुख कौन होता है ?
Ans. एयर चीफ मार्शल

14. मीनाक्षी मंदिर कहां स्थित है ?
Ans. तमिलनाडु

15. विश्व की सबसे बड़ी नदी कौनसी है ?
Ans. नील

भाग-2 : सामान्य विज्ञान

16. मशरूम निम्न में से क्या है ?
Ans. कवक

17. मधुमक्खियों के पालन को कहा जाता है ?
Ans. एपीकल्चर

18. मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) में प्रयुक्त लैंस है ?
Ans. अवतल लैंस

19. समतल दर्पण में बना प्रतिबिंब होता है ?
Ans. असली/आभासी

20. सजीव और निर्जीव के बीच की योजक कड़ी क्या कहलाती है ?
Ans. वायरस

21. विद्युत घंटी किसके सिद्धांत पर काम करती है ?
Ans. धारा के चुम्बकीय प्रभाव

22. ज्वालामुखी से सबसे अधिक कौनसी गैस निकलती है ?
Ans. सल्फर डाईऑक्साइड

23. चूना पत्थर का रासायनिक सूत्र क्या है ?
Ans. CaCO3

24. सबसे हल्की धातु कौनसी है ?
Ans. लिथियम

25. वाशिंग मशीन किस सिद्धांत पर कार्य करती है ?
Ans. अपकेन्द्रण

26. निम्नलिखित में से फोटोग्राफी में प्रयुक्त होती है ?
Ans. सिल्वर ब्रोमाइड

27. किसी व्यक्ति का सम्पूर्ण प्रतिबिम्ब देखने के लिए समतल दर्पण की न्यूनतम ऊँचाई कितनी होती है ?
Ans. एक व्यक्ति के ऊँचाई का आधा

28. ट्यूब लाईट में किस गैस का प्रयोग होता है ?
Ans. ऑर्गन

29. घेंघा रोग किसकी कमी से होता है ?
Ans. आयोडीन

30. सीसा का संकेत क्या है ?
Ans. Pb

भाग-3 : गणित

31. आयत का परिमाप का सूत्र बताइए ?
Ans. 2(L+B)

32. पेट्रोल की कीमत 25% की वृद्धि होने पर खपत में कितनी प्रतिशत कमी की जाए की कुल खर्च अपरिवर्तित रहे ?
Ans. 20%

33. 72, 162, 216 का L.C.M. है ?
Ans. 648

34. 4/7+2/7+1/7 = ?
Ans. 1

35. 6600 = x – 37 – 3420, x = ?
Ans. 10057

36. यदि a = -1, b = -2, c = 3 हो, तो a2 + abc – b2 = ?
Ans. 3

37. एक बहुभुज के 27 विकर्ण है। इनमें भुजाओं की संख्या है ?
Ans. 9

38. 3/30 को प्रतिशत में बदलें ?
Ans. 10%

40. किसी वस्तु का क्रय मूल्य 1590 रू. है। उसे 30% लाभ पर बेचा गया तो वि.मू. ज्ञात करों।
Ans. 2067

41. चीनी के मूल्य में 25% की वृद्धि हो जाती है, तो उपयोग कितना कम किया जाए कि बजट अपरिवर्तित रहें ?
Ans. 0.20

42. निम्न में से किससे परिमेय संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है ?
Ans. √25

43. 20 ÷ 4 × 5 + 30 – 10 = ?
Ans. 45

44. A, C का 50% और B, C का 25% है, तो A, B से कितना प्रतिशत अधिक है ?
Ans. 100

45. x0 = ?
Ans. 1

भाग-4 : तर्कशक्ति

46. यदि दूध का संबंध पानी से है, तो घी का संबंध है ?
Ans. वनस्पति

47. 1, 3, 5, 7, ………… , 11, 13 ?
Ans. 9

48. 49 विद्यार्थियों में एम.एस. गुरू का ऊपर से 16वाँ है, तो नीचे से कौनसा स्थान है ?
Ans. 34

49. जिस तरह रेल ट्रेन से संबंधित है। उसी तरह बस से क्या संबंधित है ?
Ans. सड़क

50. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें एक पद लुप्त है तो सही का चयन करो ?
NPX, LQW, JRV, ……. ?

Ans. HSU

3 thoughts on “Army GD Agniveer Previous Year Question Paper 16 Oct 2022”

Leave a Comment