Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 28, 2025

Follow

Top 100 Maths Questions For Indian Army Exam 2025

नमस्कार दोस्तों, अगर आप भारतीय सेना की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना और गणित के भाग में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए है । Top 100 Maths Questions For Indian Army Exam 2025 का यह संग्रह आपके तैयारी को एक नई दिशा देगा। खासतौर से सेना के उम्मीदवारों के लिए तैयार किए गए ये प्रश्न आपके गणित के कौशल को निखारने और आपकी तैयारी की सटीकता बढ़ाने में मदद करेंगे।

चाहे आप Indian Army Soldier GD, Clerk या Technical प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, यह प्रश्न संग्रह गणित के विभिन्न विषयों जैसे अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और डेटा व्याख्या को कवर करता है।

मुख्य विशेषताएं:

  • भारतीय सेना की परीक्षाओं के लिए 100 महत्वपूर्ण चुने गए गणित प्रश्न।
  • अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति आदि विषयों को कवर करता है।
  • सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए उपयोगी।

गणित भारतीय सेना की भर्ती परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और नियमित अभ्यास ही इसमें बेहतर प्रदर्शन का एकमात्र रास्ता है। इन प्रश्नों को हल करने से आपकी मूलभूत समझ मजबूत होने के साथ साथ आपका आत्मविश्वासभी बढेगा।

आज ही अपनी तैयारी शुरू करें और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने सपने को साकार करें। नियमित अभ्यास और अधिक उपयोगी संसाधनों के लिए Army Study की Website पर Visit करे।

One-Liner Questions

Question 1: यदि किसी वर्ग का क्षेत्रफल 144 वर्गमीटर है तो उसकी भुजा कितनी होगी ?
Answer : 12
Question 2: 20 किग्रा. के डिब्बे में 40 ग्राम की कितनी गोलिया रखी जा सकती है ?
Answer : 500
Question 3: 18, 45, 72 का म.स. क्या होगा ?
Answer : 9
Question 4: 9 महिलाएं एक काम को 21 दिन में करती है। तो 7 महिलाएं उसी काम को कितने दिन में पूरा करेगी ?
Answer : 27
Question 5: एक रेलगाड़ी 40 km/h की चाल से चल रही है। तो 18 सेकण्ड में कितनी दूरी तय करेगी ?
Answer : 200
Question 6: किसी संख्या का 40%, 20 है तो उस संख्या का 25 प्रतिशत होगा ?
Answer : 12.5
Question 7: किसी आयत की लम्बाई में 10 प्रतिशत की वृद्धि और चौड़ाई में 10 प्रतिशत की कमी कर दी जाए तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी या वृद्धि होगी ?
Answer : 1% कमी
Question 8: एक आयत का क्षेत्रफल 180 है और लंबाई 10 है तो उसका परिमाप क्या होगा ?
Answer : 56
Question 9: 34×36×0×10 तो = ?
Answer : 0
Question 10: राम का वेतन, मोहन से वेतन से 25 प्रतिशत अधिक है तो बताओं मोहन का वेतन राम के वेतन से कितना प्रतिशत कम हैं ?
Answer : 20%
Question 11: 18 वस्तुओं का क्र.मू. 20 वस्तुओं के वि.मू. के बराबर है तो लाभ/हानि प्रतिशत बताओं ?
Answer : 10% लाभ
Question 12: किस राशि का 15 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से 8 मास का साधारण ब्याज 54रु. हो जाएगा ?
Answer : 480
Question 13: कोई राशि 10 प्रतिशत की दर से कितने समय में तिगुनी हो जायेगी। (वर्ष में)
Answer : 20
Question 14: क्रिकेट की 15 पारियों की औसत संख्या कुछ थी परन्तु 16 वीं पारी में 70 रन बनाये गये। जिससे उनकी औसत रन संख्या में 3 की वृद्धि हो गई। तो बताओं 15वीं पारी का औसत कितना था ?
Answer : 22
Question 15: पांच लगातार सम संख्याओं का औसत 40 हैं तो सबसे बड़ी संख्या क्या हैं ?
Answer : 44
Question 16: 18 : 12 : : 21 : x में ग का मान बताओं ?
Answer : 14
Question 17: 20 व्यक्ति किसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते है। तो बताओं 25 व्यक्ति उसे कितने दिन में में पूरा कर सकते है ?
Answer : 9
Question 18: एक रेलगाड़ी की चाल 72 km/h है तो इसकी चाल m/sec. में बताओ ?
Answer : 20
Question 19: अभिषेक की आयु काजल की आयु की तिगुनी है 10 वर्ष बाद अभिषेक की आयु काजल की आयु की दुगुनी हो जाएगी। तो अभिषेक की आयु 5 वर्ष बाद क्या होगी ?
Answer : 35
Question 20: एक वर्गाकार खेत की प्रत्येक भुजा को 10 मीटर मापा गया तब खेत का परिमाप ज्ञात करें ?
Answer : 40 मी.
Question 21: एक टेलीविजन को 200 रु. मे खरीदा गया तथा 350रु. में बेच दिया गया तो लाभ प्रतीशत ज्ञात कीजिए ?
Answer : 75%
Question 22: 40 लड़कों की औसत आयु 20 वर्ष है एक लड़के के आ जाने से औसत आयु एक वर्ष बढ जाती है तो नए लड़के की आयु ज्ञात करें ?
Answer : 62
Question 23: B की कार्यक्षमता A से दो गुनी है । किसी कार्य को 6 दिन में कर देता है। तो दोनों मिलकर उस काम को कितने दिन में कर देंगे ?
Answer : 4
Question 24: 8000रु. 5 प्रतिशत ब्याज की दर पर कितने वर्षो में 10,000 रू. हो जायेगें ?
Answer : 5 वर्ष
Question 25: एक गोला जिसकी त्रिज्याओं में 2ः3 का अनुपात है तो उनके आयतन में क्या अनुपात होगा ?
Answer : 8 : 27
Question 26: रमेश व नरेश किसी कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकते है यदि अकेला रमेश उसे 10 दिन में पूरा कर सकता है। तो बताओं अकेला नरेश कितने दिनों में पूरा करेगा ?
Answer : 15
Question 27: तीन दर्जन केलो का मूल्य 90रू. है तो 6 केलो का मूल्य होगा ?
Answer : 15
Question 28: दि 3 पुरूष या 7 औरत किसी काम को 32 दिन में कर सकते है। तो इस काम को 6 पुरूष और 2 औरत कितने दिन में करेंगे ?
Answer : 14
Question 29: दो संख्याओं का योग 65 है और उनका अनुपात 6ः7 है वे संख्याएं क्या होगी ?
Answer : 30,35
Question 30: किसी कक्षा में 30% छात्र संस्कृत में 25% छात्र अंग्रेजी में अनुतीर्ण हुए। यदि दोनों विषयों में 10% छात्र अनुतीर्ण हुए हो तो बताओं दोनो विषयों में कुल कितने % छात्र उतीर्ण हुई ?
Answer : 55%
Question 31: 5 घण्टा एक दिन का कितना % है ?
Answer : 20.83%
Question 32: 2रू. में 3रू. की दर से केले खरीदकर 4रू. में 5 की दर से बेच दियें तो लाभ/हानि बताओं ?
Answer : 20%
Question 33: पांच के पहले सात गुणजों का औसत क्या होगा ज्ञात कीजिए ?
Answer : 20
Question 34: एक वर्ग की भुजा में 20% की वृद्धि कर दी जाती है तो बताओं इसके नये क्षेत्रफल व पुराने क्षेत्रफल में क्या अनुपात होगा ?
Answer : 36 : 25
Question 35: दो संख्याओं का योग 16 तथा अन्तर 10 है तो उसके वर्गो का अन्तर होगा ?
Answer : 160
Question 36: 140×140.60×280+60×60 हल करों ?
Answer : 6400
Question 37: 19 संख्याओं का औसत 24 है यदि प्रत्येक संख्या को 3 गुणा कर दें तो नया औसत क्या है ?
Answer : 72
Question 38: राम ने 525रू. में वस्तु बेचकर 5 प्रतिशत लाभ कमाया उसकी लागत क्या होगी ?
Answer : 500
Question 39: 0.03×0.15 = ?
Answer : 0.0045
Question 40: यदि वृत की परिधि 88 मी. हो तो त्रिज्या कितनी होगी ?
Answer : 14 मी.
Question 41: किसी आयताकार पार्क की लम्बाई 100 मी. है और चौड़ाई 80 मी. है और उसके चारों ओर अंदर 10 मी. चौड़ा रास्ता है। तो उसके रास्ते का क्षेत्रफल कितना होगा ?(वर्गमीटर)
Answer : 3200
Question 42: 41 से 60 की सभी संख्याओं का योगा होगा ?
Answer : 1010
Question 43: एक व्यापारी को 17 बैग चावल के 1020रू. में बेचने पर 51 रू. की हानि होती है। फिर एक बैग की क्या कीमत है ?
Answer : 63
Question 44: वह बड़ी से बड़ी संख्या क्या है, जिसमें 30, 53, 99 को विभाजित करने पर एकसमान शेषफल बचें ?
Answer : 23
Question 45: एक मोटर साईकिल 140 मी. की दूरी 18 सैकण्ड में तय करती है। किमी./घंटा में गति ज्ञात करों ?
Answer : 28
Question 46: तीन संख्याओं का औसत 27 है। दूसरी पहली से 3 गुना और तीसरी 5 गुना है, तो संख्याएँ क्रमशः क्या होगी ?
Answer : 9, 27, 45
Question 47: यदि 495 को 7 विभाजित किया जाये तो शेषफल क्या होगा ?
Answer : 5
Question 48: यदि एक समकोण त्रिभुज का लम्ब 8 सेमी. और उसका क्षेत्रफल 20 सेमी.2 हो, तो आधार की लम्बाई क्या होगी ?
Answer : 5
Question 49: यदि कोई घटना घटित नहीं हो सकती, तो उनकी संभावना ?
Answer : 0
Question 50: ARISE के अक्षरों को कितनी बार व्यवस्थित किया जा सकता है ?
Answer : 120
Question 51: न्यूनतम अंक से 8788 को विभाजन करने पर भागफल एक पूर्ण घन होता है ?
Answer : 4
Question 52: दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 11 और उनका लघुतम समापवर्तक 693 है। यदि उनमें से एक संख्या 77 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करो ?
Answer : 99
Question 53: यदि किसी अंक को 2 गुना किया जाये और उसमें 5 को जोड़ा जाये तो अंक 15 हो जाता है। तो अंक क्या होगा ?
Answer : 5
Question 54: दो संख्याओं का अंतर 2 है तो उनके वर्ग का अंतर 28 है। तो उनका योग ज्ञात करों ?
Answer : 14
Question 55: एक बहुभुज के 44 विकर्ण है। तो इसकी भुजाओं की संख्या बताओं ?
Answer : 11
Question 56: एक बल्लेबाज 12वीं पारी से 63 रन बनाता है। जिसके कारण उसका औसत 2 रन बढ़ जाता है। 12 वीं पारी के बाद नया औसत ज्ञात करें ?
Answer : 41
Question 57: एक त्रिभुज की परिधि 600 मी. है। यदि अनुपात 12 : 13 : 15 है। तो सबसे लम्बी भुजा ज्ञात करों।
Answer : 225
Question 58: यदि आयताकार क्षेत्र का क्षेत्रफल 560 सेमी.2 और इसकी भुजा 20 सेमी. है, तो इसका परिमाप ज्ञाप करो ?
Answer : 96
Question 59: 41 से विभाज्य 5 अंकों की सबसे छोटी शेषफल 54 प्राप्त होता है। उसी संख्या में 16 से भाग देने पर कितना शेष प्राप्त होगा ?
Answer : 9
Question 60: दो धनात्मक संख्याओं के वर्ग का योग 181 है और उनके वर्ग का अंतर 19 है। दी गई दोनों संख्याओं का योग क्या होगा ?
Answer : 19
Question 61: यदि एक धनराशि को 3ः5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है, बड़ा भाग 75 है। धनराशि बताएं ?
Answer : 120
Question 62: 132 के धनात्मक गुणनखंड कितने हैं ?
Answer : 12
Question 63: 120 मी. लम्बी एक रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर खड़े एक व्यक्ति को पार करने में 10 सेकण्ड का समय लेती है। रेलगाड़ी की चाल क्या हैं ?
Answer : 43.2 km/hr
Question 64: यदि किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास में 30 से.मी. का अंतर हो, तो उस वृत्त की त्रिज्या होगी ?
Answer : 7
Question 65: दो संख्याओं का गुणनफल 120 है। उनके वर्ग का योग 289 है। इन दो संख्याओं का अंतर क्या हैं ?
Answer : 7
Question 66: एक कक्षा में 24 छात्रों के औसत अंक 25 है। उस कक्षा के लड़कों के औसत अंक 20 और लड़कियों के औसत अंक 30 हैं, तो कक्षा में लड़कों की संख्या में क्या ?
Answer : 12
Question 67: एक रेजिमेंट में 45 प्रतिशत सैनिक कमांडर हैं यदि कमाडरों की संख्या 6750 है, तो रेजिमेंट में सैनिकों की कुल संख्या क्या है ?
Answer : 15000
Question 68: यदि बिक्री मूल्य पर लाभ 20 प्रतिशत है तो लागत मूल्य पर लाभ का प्रतिशत कितना है ?
Answer : 25%
Question 69: 120 मी. लंबी ट्रेन एक टेलीग्राफ खंभे से गुजरने में 6 सेकंड लेती है तो ट्रेन की गति कितनी होगी ? (किमी./घंटा)
Answer : 72
Question 70: 5 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज पर रु.800 कितने वर्ष में रु.882 हो जाएंगे ?
Answer : 2 वर्ष
Question 71: किसी वस्तु को 25 प्रतिशत की छूट पर 3600 रूपए में बेचा गया। उसका अंकित मूल्य क्या था ? (रूपए)
Answer : 4800 रूपए
Question 72: 16 आदमी दिन में 14 घंटे काम करके किसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। 28 आदमी दिन में 12 घंटे काम करके उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे ?
Answer : 8 दिन
Question 73: यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 10 प्रतिशत घटा दी आए तो वृत्त का क्षेत्रफल कितना कम हो जाएगा ?
Answer : 19%
Question 74: एक वस्तु का अंकित मूल्य 1200 रूपए है। तथा छूट 31 प्रतिशत है यदि लाभ 15 प्रतिशत हैं तो लागत मूल्य क्या होगा ?
Answer : 720
Question 75: दिए गए डाटा का माध्यिका क्या हैं ? 1, 3, 6, 2, 5, 8, 3, 8, 2
Answer : 3
Question 76: एक वस्तु को 85 के बजाय 93 रूपए में बेचने पर 20 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त होता है तो वस्तु का क्रय मूल्य है ?
Answer : 40
Question 77: एक विक्रेता सूची मूल्य पर 10 प्रतिशत बट्टा पर सामान खरीदता है तथा अंकित मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत है ?
Answer : 22.22
Question 78: एक घन का सम्पूर्ण पृष्ट 600 वर्ग सेमी. है इसके विकर्ण की लम्बाई ज्ञात करें ?
Answer : 10√3
Question 79: एक समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल 30 वर्ग मीटर है। उसका कर्ण 13 मीटर है तो सबसे छोटी भुजा क्या होगी ?
Answer : 5
Question 80: राम और श्याम की आयु का अनुपात 5ः3 है। इनके आयु का योग 112 है तो श्याम की आयु क्या होगी ?
Answer : 42
Question 81: किसी संख्या का 5 प्रतिशत वार्षिक दर से 2 वर्ष का चक्रवृति ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर 21 है। तो मूलधन क्या होगा ?
Answer : 8400
Question 82: प्रथम 97 संख्याओं का औसत ज्ञात करों ?
Answer : 49
Question 83: 350रु. को A,B,C में बांटा जाये तो A को B से 15 अधिक मिलता है। तथा C को B से 20 अधिक मिलता है। C का मान ज्ञात करों ?
Answer : 135
Question 84: 2970 में 10 प्रतिशत की हानि होती है। 20 प्रतिशत का लाभ पर बेचे तो उस का क्रय मूल्य बताइयें ?
Answer : 3960
Question 85: 1000 रु. का चक्रवृति ब्याज 10 प्रतिशत दर से 2 वर्ष में कितनी होगी ?
Answer : 1210
Question 86: किसी कस्बे की जनसंख्या 60,000 है कुछ दिन बाद उसने वृद्धि होकर 65000 हो जाती है, तो प्रतिशत ज्ञात करें ?
Answer : 8.33
Question 87: एक रेलगाड़ी 162 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को 18 सेकण्ड में तथा एक दूसरे 120 मी. लम्बे प्लेटफार्म को 15 सेकण्ड मे पार करती है, तो रेलगाड़ी की लम्बाई ज्ञात करें ?
Answer : 90
Question 88: एक आदमी एक काम को 8 दिन में करता हैं B उसे 24 दिनों में करता है तो दोनों मिलकर कितने दिनों में करेंगे ?
Answer : 6
Question 89: एक चुनाव में दो उम्मदीवार थे जिनमें पहला 60% प्राप्त करके 240 मतों से जीत गया। तो चुनाव में कुल कितने मत थें ?
Answer : 1200
Question 90: एक आदमी अपने वेतन का 20% GPF में लगाता है यदि GPF देने के बाद उसका कुल मासिक वेतन 5120रु. हो तो उसका मासिक GPF कितना होगा ?
Answer : 1280
Question 91: राम ने अपनी कमाई का 50% खर्च कर दिया यदि उसने 2000रु खर्च किये तो उसकी कुल कमाई कितनी थी ?
Answer : 4000
Question 92: यदि किसी संख्या में 20% की वृद्धि की जाये तथा परिणामी संख्या में पुनः 20% की वृद्धि की जाये, तो कुल वृद्धि कितने प्रतिशत होगी ?
Answer : 44%
Question 93: किसी परिक्षा के लिए उत्तीर्णांक 40% है एक विद्यार्थी ने 185 अंक प्राप्त किये तथा वह 15 अंको से अनुतीर्ण हो गया, परीक्षा के अधिकतम अंक कितने है ?
Answer : 500
Question 94: किसी परीक्षा में A तथा B क्रमशः अधिकतम अंको का 60% तथा 30% अंक प्राप्त करते है, इनके प्राप्तांको का योग 783 है, परीक्षा में पूर्णांक कितने थे ?
Answer : 870
Question 95: एक परीक्षार्थी 30% अंक प्राप्त करके 5 अंको से अनुतीर्ण हो जाता है,एक अन्य विद्यार्थी 40% अंक प्राप्त करके आवश्यक न्यूनतम अंको से 10 अंक अधिक प्राप्त करता है, उतीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक कितने है ?
Answer : 150
Question 96: राम अपनी मासिक आय का 20% अपनी घरेलू आवश्यकताओं पर, शेष आय का 15% पुस्तको पर तथा शेष आय का 30% कपड़ों पर खर्च करता है, अब उसके पास रू 9520 बचते है, उसकी मासिक आय कितनी है?
Answer : 20000
Question 97: किसी सम्पति का मूल्य प्रति वर्ष उसके प्रारम्भिक वर्ष की तुलना में 10% कम हो जात है, यदि सम्पति का वर्तमान मूल्य रू 8100 हो, तो 2 वर्ष पहले उसका मूल्य कितना था ?
Answer : 10000
Question 98: 3 लड़कों की औसत आयु 16 वर्ष है, यदि उनकी आयु का अनुपात 4:5:7 हो, तो सबसे छोटे लड़के की आयु कितनी है ?
Answer : 12
Question 99: एक कक्षा के 20 छात्रों की आयु का औसत 15 वर्ष है। यदि अध्यापक की आयु शामिल कर ली जाये तो औसत में एक बढ़ जाता है तो अध्यापक की आयु बताओं ?
Answer : 36
Question 100: A तथा B की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 4ः5 है 5 वर्ष बाद यह अनुपात क्रमशः 5ः6 हो जायेगा, A की वर्तमान आयु कितनी है ?
Answer : 20

3 thoughts on “Top 100 Maths Questions For Indian Army Exam 2025”

Leave a Comment