✦ Noble Prize 2025 Overview
नोबेल पुरस्कार 2025 समारोह में इस वर्ष विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में किए गए क्रांतिकारी योगदानों का सम्मान किया गया। स्टॉकहोम और ओस्लो में आयोजित इस वर्ष के पुरस्कार कार्यक्रम में दुनिया भर से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, लेखकों और राजनैतिक नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 2025 के विजेताओं के शोध और उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया—जिनमें चिकित्सा में मैरी ई. ब्रुनकोव, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची के द्वारा प्रतिरक्षा तंत्र पर अग्रणी खोजें सामने आईं; रसायन विज्ञान में सुसुमु कितागावा, उमर एम. याघी और रिचर्ड रॉबसन की उन्नत MOF संरचनाएँ; भौतिकी में जॉन क्लार्क, माइकल एच. डेवरट और जॉन मार्टिन्स द्वारा क्वांटम सर्किट्स पर breakthrough अध्ययन; साहित्य के क्षेत्र में लार्जलो क्राज्नाहोरकाई का गहन दार्शनिक लेखन; अर्थशास्त्र में पीटर हॉविट, जोएल मोक्यर और फिलिप एजियन द्वारा नवाचार-आधारित विकास मॉडल; तथा शांति पुरस्कार में मारिया कोरिना मचाडो द्वारा वैश्विक लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास प्रमुख रूप से शामिल थे।
✦ Noble Prize: शुरुआत, उद्देश्य और महत्व
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में स्थापित किया गया था, जिन्होंने 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था। उनकी वसीयत के अनुसार, यह पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मानवता और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया हो।
हर साल अक्टूबर में विजेताओं की घोषणा होती है और पुरस्कार 10 दिसंबर को दिए जाते हैं।
ज़्यादातर पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में दिए जाते हैं, जबकि शांति पुरस्कार का वितरण ओस्लो (नॉर्वे) में होता है।
शुरुआत में यह पुरस्कार 5 क्षेत्रों—शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान और चिकित्सा—में दिया जाता था।
1968 में अर्थशास्त्र के लिए भी एक नया पुरस्कार जोड़ा गया, जिसे पहली बार 1969 में प्रदान किया गया।
आज नोबेल पुरस्कार को विज्ञान, साहित्य और मानव कल्याण में उत्कृष्ट योगदान का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मान माना जाता है।
✦ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2025
पुरस्कार विजेता:
- मैरी ई. ब्रुनकोव (USA)
- फ्रेड राम्सडेल (USA)
- शिमोन साकागुची (जापान)
इन तीनों वैज्ञानिकों को 2025 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार “परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता” (Peripheral Immune Tolerance) पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए दिया गया।
उनके शोध से पता चला कि हमारा शरीर अपनी ही कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाए बिना सिर्फ हानिकारक वायरस या बैक्टीरिया पर कैसे हमला करता है।
इनकी खोज से स्व-प्रतिरक्षा रोगों (Autoimmune Diseases) को समझने और उनके उपचार के नए तरीके विकसित करने में मदद मिली है।
✦ रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2025
पुरस्कार विजेता:
- सुसुमु कितागावा (जापान)
- उमर एम. याघी (USA)
- रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया)
इन वैज्ञानिकों को 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार उनकी खोज मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOFs) के लिए दिया गया।
ये बहुत ही हल्की और छिद्रयुक्त संरचनाएँ होती हैं, जिनका उपयोग ऊर्जा भंडारण, गैसों को अलग करने और पर्यावरण संरक्षण में किया जा सकता है।
यह खोज मज़बूत और आधुनिक रसायन विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
✦ भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2025
पुरस्कार विजेता:
- जॉन क्लार्क (USA)
- माइकल एच. डेवरट (USA)
- जॉन मार्टिन्स (USA)
इन्हें 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार बड़े इलेक्ट्रॉनिक सर्किटों में क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा स्तरों के अध्ययन के लिए दिया गया।
इनकी खोज ने साबित किया कि क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांत केवल छोटे कणों पर ही नहीं, बल्कि बड़े सर्किट्स में भी काम करते हैं।
यह खोज क्वांटम कंप्यूटर, सुपरकंडक्टर्स और भविष्य की उन्नत तकनीकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
✦ साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025
पुरस्कार विजेता:
- लार्जलो क्राज्नाहोरकाई (हंगरी)
हंगरी के लेखक लार्जलो क्राज्नाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार उनकी गहरी, प्रभावशाली और विचारशील लेखन शैली के लिए दिया गया।
उनकी रचनाएँ मानव जीवन, संघर्ष, मानसिक तनाव और समाज की वास्तविकताओं को अनोखे तरीके से प्रस्तुत करती हैं।
इस पुरस्कार से उनकी साहित्यिक पहचान और अधिक मजबूत हुई है।
✦ अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2025
पुरस्कार विजेता:
- पीटर हॉविट (USA)
- जोएल मोक्यर (USA)
- फिलिप एजियन (UK)
इन तीन अर्थशास्त्रियों को 2025 का अर्थशास्त्र पुरस्कार “क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” (Creative Destruction) के सिद्धांत को विस्तार से समझाने के लिए दिया गया।
यह सिद्धांत बताता है कि नई तकनीक या नया उत्पाद आने पर पुरानी तकनीकें धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं, जिससे बाज़ार में नवाचार बढ़ता है और अर्थव्यवस्था में विकास आता है।
एजियन और हॉविट ने इसका गणितीय मॉडल बनाया, जबकि मोक्यर ने नवाचार को नए दृष्टिकोण से समझाया।
✦ शांति का नोबेल पुरस्कार 2025
पुरस्कार विजेता:
- मारिया कोरिना मचाडो (वेनेजुएला)
वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को शांति पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिया गया।
उन्होंने अपने देश में शांतिपूर्ण राजनीतिक बदलाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।