Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 18, 2025

Follow

A Historic Year for NCC: 917 Girls Participate in NCC Republic Day Camp 2025

NCC Republic Day Camp 2025: लड़कियों की ऐतिहासिक भागीदारी

इस बार National Cadet Corps (NCC) का गणतंत्र दिवस कैंप 2025 बेहद खास होने वाला है। दिल्ली कैंट में 3 जनवरी 2025 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुर्बीरपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष के कैंप में 2,361 Cadets हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 917 लड़कियां शामिल हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस कैंप में देशभर के Cadets भाग ले रहे हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से 114 Cadets तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र से 178 Cadets शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 18 मित्र देशों से 135 Cadets युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत कैंप में हिस्सा लेंगे।

NCC Camp 2025 में शामिल Cadets :-

  • Total Cadets : 2,361
  • लड़कियां : 917 (अब तक सबसे ज्यादा)
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से : 114 Cadets
  • पूर्वोत्तर भारत से : 178 Cadets
  • विदेशी Cadets : 135 (18 देशों के, युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत)

कैंप की गतिविधियां:-

  • यह कैंप Cadets को भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत गुणों को निखारने और नैतिक दृष्टिकोण को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करता है।
  • कैंप के दौरान Cadets कई सांस्कृतिक और प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव शामिल होंगे।
  • इसके अलावा NCC की एक मार्चिंग टुकड़ी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी। कैंप की गतिविधियां 27 जनवरी को प्रधानमंत्री रैली के साथ समाप्त होंगी।

2024 में NCC की प्रमुख उपलब्धियां:-

NCC ने 2024 में अपने 76 साल पूरे किए, इस दौरान NCC ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। NCC महानिदेशक ने बताया कि वर्ष 2024 में NCC Cadets की संख्या 17 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई, जिनमें 40% लड़कियां शामिल हैं।
शिविरों का आयोजन: 1,162 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, 6 राष्ट्रीय एकता शिविर, और 33 एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर।

खास अभियानों की झलक:-

  1. पर्वतारोहण:
    • माउंट कांग यत्से (लद्दाख) और माउंट अबी गमिन (उत्तराखंड)।
  2. नौकायन अभियान:
    • गंगा और हुगली पर 1,720 किमी।
    • मुंबई से विशाखापत्तनम तक 3,045 किमी।
  3. दांडी मार्च का पुनः अभिनय:
    • 40 Cadets ने 14 दिनों में 410 किमी की यात्रा की।
  4. साइक्लोथॉन:
    • मेरठ से नई दिल्ली (1,900 किमी)।
    • हुसैनीवाला से नई दिल्ली (704 किमी)।

सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान:

  1. रक्तदान शिविर: 40,000 यूनिट रक्त दान किया गया।
  2. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: 9 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए।
  3. योग दिवस: 8 लाख से ज्यादा Cadets ने भाग लिया।
  4. स्वच्छ भारत अभियान: 4 लाख Cadets ने सफाई अभियानों में हिस्सा लिया।

आधुनिक प्रशिक्षण और एक्सपोजर:

Cadets को Cyber ​​security, आपदा प्रबंधन और DRDO, ISRO, और NPCIL जैसी प्रमुख संस्थाओं का दौरा कराया गया।

NCC का यह कैंप केवल एक शिविर नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सीखने और खुद को बेहतर बनाने का मौका है। लड़कियों की इतनी बड़ी भागीदारी और साहसिक अभियानों से यह साफ है कि NCC देश के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहा है।

Leave a Comment